• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • व्यक्ति वाद नहीं, समाजवाद हमारा लक्ष्य हो(sandesh)
    • दृढ़ इच्छा शक्ति एक चमत्कारी उपलब्धि
    • विज्ञान ईश्वर के अस्तित्व से इन्कार नहीं कर सकता
    • महामना मालवीय (kahani)
    • आत्म तत्व की अखंडता
    • आध्यात्मिक क्षमताएं और उनकी उपलब्धि
    • गुलाब के पेड़ पर फूल और कांटे (kahani)
    • धन का उपार्जन और उपयोग नीतिपूर्वक हो
    • हे परम प्रभु हमें पवित्र बनादे
    • अन्धा हाथ में लालटेन लेकर (kahani)
    • अध्यात्म का अभाव ही व्यक्तित्व को विकृत करता है।
    • Quotation
    • मनुष्य क्या था और क्या बनेगा?
    • धर्म साधना (kahani)
    • मानवीय मस्तिष्क ऋद्धि−सिद्धियों का भाँडागार
    • अहंकारी और स्वार्थी मनुष्य (kahani)
    • ताते यह चाकी भली
    • अन्तर्ग्रही आदान−प्रदान की तैयारी
    • भगवान की माया (kahani)
    • परिवर्तन अवश्यंभावी है उसके लिए तैयार रहें
    • देवत्व का वरण करें− असुरता का नहीं
    • मनुष्य सृष्टि का एक तुच्छ सा अल्प संख्यक प्राणी है।
    • अन्तर का परिष्कार सफल जीवन का आधार
    • Quotation
    • किसी का मनोबल न गिरायें साहस प्रदान करें
    • पिछड़ापन अज्ञान का ही प्रतिफल है।
    • Quotation
    • जीवनी शक्ति का अपव्यय− तनाव उत्पन्न करेगा अन्यथा थका देगा
    • चिर यौवन और दीर्घ जीवन की अतृप्त आकाँक्षा
    • गोरी और काली चमड़ी (kahani)
    • सर्वनाश उन्माद को हम मूक दर्शक बनकर न देखें
    • आचार्य की उदारता (kahani)
    • धन दान न सही, हमारे पास और भी बहुत कुछ देने योग्य है।
    • Quotation
    • धन का संग्रह नहीं सदुपयोग किया जाय
    • प्रदर्शन और उद्वेग से बचना ही बुद्धिमत्ता है।
    • Quotation
    • प्रकृति प्रतिकूलता को अनुकूल कैसे बनाया जाय
    • अपनी औकात के अनुसार खर्च (kahani)
    • अपनों से अपनी बात - प्रगतिशील रामायण शिक्षा के लिए आमन्त्रण
    • आज विश्व में ऊंचा कर दो!
    • आज विश्व में ऊंचा कर दो!
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1975 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


आध्यात्मिक क्षमताएं और उनकी उपलब्धि

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 5 7 Last
मनुष्य यों देखने में एक दुर्बल−सा प्राणी मालूम पड़ता है, पर वह प्राणि विद्युत की दृष्टि से सृष्टा की अद्भुत एवं अनुपम संरचना है। विशेषतया उसका मस्तिष्क इतनी विलक्षणताओं का केन्द्र है जिसके आगे अद्यावधि आविष्कृत हुए समस्त मानवकृत यन्त्रों का एकत्रीकरण भी हलका पड़ेगा। उसमें अगणित चुम्बकीय केन्द्र हैं जो विविध−विधि रिसीवरों, ट्रान्सफार्मरों का कार्य सम्पादित करते हैं। ब्रह्मांड में असंख्य प्रकार के एक से एक रहस्यमय प्रवाह स्पन्दन गतिशील रहते हैं इनमें से मनुष्य को मात्र कुछेक ही लँगड़ी लूली जानकारी है। यह जानकारी का क्षेत्र जितना−जितना विस्तृत होता जाता है उससे असीम शक्ति की− असंख्य धाराओं की हलकी−फुलकी झाँकी मिलती है। कदाचित अबकी अपेक्षा मनुष्य के हाथ दूना चौगुना भी और लग गया तो वह सृष्टा की प्रतिद्वंदिता करने लगेगा। इतना होते हुए भी जो कुछ जानना और पाना शेष रह जायगा जिनकी कल्पना कर सकना भी कठिन है। ब्रह्मांड की भौतिक क्षमताएं और चेतनात्मक सम्भावनाएं इतनी अधिक हैं कि उन्हें अचिन्त्य, असीम, अनन्त, अनिर्वचनीय आदि कहकर ही सन्तोष किया जा सकता है।

सर्वविदित है कि पृथ्वी, सूर्य, चन्द्र एवं सौरमण्डल के अन्य ग्रहों से बहुत कुछ अनुदान प्राप्त करती हैं और उस उधार की पूँजी से अपनी दुकान चलाती है। सौरमण्डल से बाहर के ग्रह−नक्षत्र भी उसे बहुत कुछ देते हैं। वह हलका होने के कारण विनिर्मित यन्त्रों की पकड़ में नहीं आता तो भी वह स्वल्प या नगण्य नहीं है। कोई वस्तु हलकी होने के कारण उपहासास्पद नहीं बन जाती वरन् सच तो यह है कि सूक्ष्मता के अनुपात में शक्ति की गरिमा बढ़ती जाती है। होम्योपैथी विज्ञान ने इस संदर्भ में अच्छे गहरे और प्रामाणिक प्रयोग प्रस्तुत किये हैं। ब्रह्मांड में बिखरे पड़े कोटि−कोटि ग्रह−नक्षत्र अपनी−अपनी उपलब्धियाँ मिल बांटकर खाते हैं। तभी तो वे सब एक सूत्र में ‘मणिगण’ एवं पिरोये हुए हैं। यदि उनमें से प्रत्येक ने अपनी उपलब्धियों को अपने ही सीमित क्षेत्र में समेटकर सकोड़कर रखा होता तो ब्रह्मांड का सारा सीराजा बिखर जाता और यहाँ केवल धूलि के बादल इधर−उधर मारे−मारे फिरते दिखाई पड़ते। पृथ्वी की अगणित शक्ति केन्द्रों के छोटे बड़े उपहार मिलते रहते और वह उन खिलौनों से खेलती हुई अपना विनोद−प्रमोद स्थिर रखे रहती।

जिस प्रकार पृथ्वी अन्य ग्रहों से लेती है उसी प्रकार वह अपना उपार्जन ब्रह्मांड परिवार को बाँटती भी है। ‘दो और लो’ का विनिमय क्रम ही इस सृष्टि की धुरी बनकर काम कर रहा है। पृथ्वी और ब्रह्मांड के बीच जो आदान−प्रदान क्रम चल रहा है वह चेतना के घटाकाश− मनुष्य और महादाश− विश्व मानव के बीच भी चल रहा है। पिण्ड शब्द का प्रयोग ग्रह−नक्षत्रों की तरह मानव शरीर के लिए भी होता है। मनुष्य एक पिण्ड है उसका ब्रह्मांड व्यापी असंख्य चेतना पिण्डों के साथ वैसा ही सम्बन्ध है जैसा पृथ्वी का- सौरमण्डल से− देवयानी निहारिका से अथवा ब्रह्मांड केन्द्र महा ध्रुव अनन्त शेष से। मनुष्य की चेतना अपनी उपलब्धियाँ विश्व चेतना को प्रदान करती है और वहाँ से अपने लिए उपयोगी अनुदान प्राप्त करती है।

यों चेतना शरीर के कण−कण में बिखरी पड़ी है पर उसका उद्गम निर्झर मस्तिष्क से ही फूटता है। ध्रुवीय चुम्बक शक्ति की तरह मस्तिष्क में भी आकर्षक और विकर्षक केन्द्र हैं। वे ब्रह्मांड से बहुत कुछ ग्रहण करते और देते हैं। इन्हीं क्रिया केन्द्रों की रिसीवरों एवं ट्रान्सफार्मरों के रूप में व्याख्या की जाती है।

मनुष्य की स्वास्थ्य, चरित्र, संस्कार, शिक्षा आदि विशेषताएं मिलकर समग्र व्यक्तित्व का निर्माण करती है और उसी के आधार पर उसकी प्रतिभा निखरती है। प्रतिभा न केवल सामने आने वाले कामों की सफलता के लिए वरन् दूसरों का प्रभाव डालने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होती है। व्यक्तिगत जीवन में यह प्रतिभा धैर्य, साहस, सन्तुलन, विवेक, दूरदर्शिता एवं शालीनता के रूप में दृष्टिगोचर होती है सामाजिक जीवन में हव सम्बन्धित लोगों को प्रभावित करती है। उन पर छाप डालती है− एवं सहयोग, सद्भाव, सम्मान प्रदान करने के लिए आकर्षित करती है। प्रतिभा प्रयत्नपूर्वक बढ़ाई जा सकती है। इन प्रयत्नों में लौकिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं और आध्यात्मिक साधनाएं भी। साधनारत मनुष्य अपनी संकल्प शक्ति और उपासनात्मक तपश्चर्याओं द्वारा अतीन्द्रिय शक्ति का उद्भव करते हैं। अन्तराल में प्रसुप्त पड़ी क्षमताओं को जगाया जाना और इस विशाल ब्रह्मांड में बिखरे हुए शक्ति शाली चेतन तत्वों को खींचकर अपने में धारण करना वह दोनों ही प्रयत्न अध्यात्म साधनाओं द्वारा किये जाते हैं। जिनमें यह उभयपक्षीय विशेषताएं बढ़ती हैं उन्हें कई दृष्टियों से चमत्कारी विशेषताओं से सुसम्पन्न पाया जाता है।

जिस प्रकार हृदयस्पंदन की गतिविधियों की जानकारी इलेक्ट्रो कार्डियोग्राम यन्त्र से होती है। उसी प्रकार मस्तिष्क विद्युत के आधार पर चलने वाली विचार तरंगों का अंकन इलेक्ट्रो ऐसेफैलो ग्राम यन्त्र से होता है। मन क्षेत्र से चिन्तन स्तर के अनुरूप कितनी ही प्रकार की अल्फाबीटा, डेल्टा आदि किरणें निकलती हैं। उनके आयाम और दैर्ध्य चिन्तन का− स्थिति का विवरण प्रस्तुत करते हैं।

किन्हीं−किन्हीं व्यक्ति यों की शारीरिक बनावट सामान्य होती है, देखने में उनका व्यक्तित्व सीधा सरल सा लगता है, पर उनमें विशिष्ट विद्युत शक्ति इतनी भरी होती है कि जो भी काम हाथ में लेते हैं उसे सँभालते चले जाते हैं जिनके भी संपर्क में आते हैं उन्हें प्रभावित किये बिना नहीं रहते।

किस व्यक्ति में कितनी अतिमानवी विद्युत शक्ति है उसका परिचय उसके चेहरे के इर्द−गिर्द और शरीर के चारों ओर बिखरे हुए तेजोवलय को देखकर जाना जा सकता है। यह तेजोवलय खुली आँखों से दिखाई नहीं पड़ता, पर उसे सूक्ष्मदर्शी दृष्टि से अनुभव किया जा सकता है। अब ऐसे यन्त्र भी बन गये हैं जो मानव शरीर में पाई जाने वाली विद्युत शक्ति और उसके एक सीमा तक निकलने वाले विकिरण का विवरण प्रस्तुत कर सकते हैं। देवी देवताओं के चेहरे पर एक प्रभामण्डल चित्रित किया जाता है यह विशिष्ठ मानवी विद्युत शक्ति धाराओं के साथ जुड़ा रहता है।

डॉ. चार्ल्स फारे ने अपने ग्रन्थ ‘एनल्स डिस साइन्सेज साइकिक्स’ नामक ग्रन्थ में अपने कुछ रोगियों के सिरोभाग पर छाये प्रभा मण्डल का विवरण दिया है और बताया है कि रोगों के कारण इस तेजोवलय में क्यों और क्या अन्तर उत्पन्न होते रहते हैं।

इटली में पिरानो अस्पताल में अन्नामोतारी नामक महिला के शरीर में डाक्टरों ने खुली आँखों से झिलमिलाता नील वर्ण प्रभा मण्डल देखा था। जब वह दीप्ति अधिक तीव्र होती थी तब महिला पसीने से लथपथ हो जाती थी, सांसें तेजी से चलती और दिल की धड़कन बढ़ जाती थी। उस महिला की इस विद्युत स्थिति को देखने के लिए विश्वभर के जीव विज्ञानी, भौतिक शास्त्री और पत्रकार पहुँचे थे।

‘फिजीकल फेनामेना आफ मिस्टिसिज्म’ ग्रन्थ के लेखक हरवर्ट थर्स्टन ने अपनी खोजों में ऐसे ईसाई सन्तों का विवरण छापा है जिनके चेहरे पर लम्बे उपवास के उपरान्त दीप्तिमान, तेजोवलय देखे गये। उन्होंने अन्नामीनारी का विवरण विशेष रूप से लिख जिनके शरीर में उपवास के उपरान्त सल्फाइडों की असाधारण वृद्धि हो गई थी। अल्ट्रावायलेट तरंगें अधिक बहने लगी थीं जिनका आभास दीप्तिमान चक्र के रूप में होता था। विद्वान थर्स्टन ने भी अपने विवरणों में ऐसे ही कई दीप्तिवान् सन्तों की चर्चा की है और उनकी विद्युतीय स्थिति में असामान्यता होने का उल्लेख किया है।

अमेरिकी वैज्ञानिक मनुष्य शरीर के चारों ओर बिखरे रहने वाले विशेषतया चेहरे के इर्द−गिर्द अधिक प्रखर पाये जाने वाले तेजोवलय के सम्बन्ध में अपनी शोधें बहुत पहले प्रकाशित कर चुके हैं। अब रूसी वैज्ञानिकों ने भी उस प्रभामण्डल के छाया−चित्र उतारने में असफलता प्राप्त कर ली है। ‘सोवियत यूनियन’ पत्र के 145 वे अंक में इन खोजों का विस्तृत विवरण छपा है। यह प्रभामण्डल सदा एक रस नहीं रहता उसमें उतार−चढ़ाव आते रहते हैं जिनसे विदित होता है कि व्यक्ति के भीतर क्या−क्या विद्युतीय हलचलें हो रही हैं। यदि इस प्रभामण्डल के बारे में अधिक जाना जा सके तो न केवल शारीरिक स्थिति के बारे में वरन् मस्तिष्कीय हलचलों के बारे में भी किसी व्यक्ति का पूरा गहरा और विस्तृत परिचय प्राप्त हो सकता है।

शरीर बल, बुद्धि बल, धन, बल, शस्त्र बल, सत्ता बल आदि कितनी ही सामर्थ्यों के लाभ सर्वविदित हैं। यदि आत्मबल की क्षमता एवं उपयोगिता का भी लोगों को पता रहा होता तो वे जानते कि यह उपलब्धि भी इन सबसे कम नहीं, वरन् कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। आत्म शक्ति न केवल व्यक्तित्व को तेजस्वी बनाती है वरन् वाह्य जगत में लोगों को प्रभावित करने उनका सहयोग सम्पादन करने में भी समर्थ रहती है। कठिन कामों को सरलता पूर्वक सम्पन्न करने की विशेषता जिनमें देखी जाती है उनकी प्रमुख विशेषता यही आन्तरिक प्रतिभा होती है जिन सर्वतोमुखी सफलताओं का आधार कह सकते हैं। हमारे प्रयत्न यदि उस क्षमता को प्राप्त करने की दिशा चल पड़ें तो सचमुच हम सच्चे अर्थों में सामर्थ्यवान कहे जा सकने योग्य बन सकते हैं।

First 5 7 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • व्यक्ति वाद नहीं, समाजवाद हमारा लक्ष्य हो(sandesh)
  • दृढ़ इच्छा शक्ति एक चमत्कारी उपलब्धि
  • विज्ञान ईश्वर के अस्तित्व से इन्कार नहीं कर सकता
  • महामना मालवीय (kahani)
  • आत्म तत्व की अखंडता
  • आध्यात्मिक क्षमताएं और उनकी उपलब्धि
  • गुलाब के पेड़ पर फूल और कांटे (kahani)
  • धन का उपार्जन और उपयोग नीतिपूर्वक हो
  • हे परम प्रभु हमें पवित्र बनादे
  • अन्धा हाथ में लालटेन लेकर (kahani)
  • अध्यात्म का अभाव ही व्यक्तित्व को विकृत करता है।
  • Quotation
  • मनुष्य क्या था और क्या बनेगा?
  • धर्म साधना (kahani)
  • मानवीय मस्तिष्क ऋद्धि−सिद्धियों का भाँडागार
  • अहंकारी और स्वार्थी मनुष्य (kahani)
  • ताते यह चाकी भली
  • अन्तर्ग्रही आदान−प्रदान की तैयारी
  • भगवान की माया (kahani)
  • परिवर्तन अवश्यंभावी है उसके लिए तैयार रहें
  • देवत्व का वरण करें− असुरता का नहीं
  • मनुष्य सृष्टि का एक तुच्छ सा अल्प संख्यक प्राणी है।
  • अन्तर का परिष्कार सफल जीवन का आधार
  • Quotation
  • किसी का मनोबल न गिरायें साहस प्रदान करें
  • पिछड़ापन अज्ञान का ही प्रतिफल है।
  • Quotation
  • जीवनी शक्ति का अपव्यय− तनाव उत्पन्न करेगा अन्यथा थका देगा
  • चिर यौवन और दीर्घ जीवन की अतृप्त आकाँक्षा
  • गोरी और काली चमड़ी (kahani)
  • सर्वनाश उन्माद को हम मूक दर्शक बनकर न देखें
  • आचार्य की उदारता (kahani)
  • धन दान न सही, हमारे पास और भी बहुत कुछ देने योग्य है।
  • Quotation
  • धन का संग्रह नहीं सदुपयोग किया जाय
  • प्रदर्शन और उद्वेग से बचना ही बुद्धिमत्ता है।
  • Quotation
  • प्रकृति प्रतिकूलता को अनुकूल कैसे बनाया जाय
  • अपनी औकात के अनुसार खर्च (kahani)
  • अपनों से अपनी बात - प्रगतिशील रामायण शिक्षा के लिए आमन्त्रण
  • आज विश्व में ऊंचा कर दो!
  • आज विश्व में ऊंचा कर दो!
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj