Back to Books
Cover image of Version 2

Version 2

Format TEXT Language HINDI
TEXT SCAN
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download Hindi or the required language voice data for the best listening experience.

Reading: मनोमुग्धकारी प्रतिमा देखी (kahani) · Page 12

मनोमुग्धकारी प्रतिमा देखी (kahani)

भक्त ने भगवान की मनोमुग्धकारी प्रतिमा देखी। देर तक टक-टकी लगाये रहा और बोला- कितने सुन्दर हैं आप जिनकी छवि देखते-देखते नेत्र अघाते नहीं।

प्रतिमा तनिक मुस्कराई और संकेत में कहा- “सौंदर्य तो उस कला में खोजो, जिसके सहारे किसी अनगढ़ पत्थर से बदल कर मुझे इस स्थिति तक पहुँचाया।”