• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • संपदा को रोकें नहीं
    • भक्त के लिए ईश्वर का उपहार
    • Quotation
    • प्रार्थना बनाम याचना
    • Quotation
    • साध्य, साधना और साधक
    • शकडाल भाग्यवादी (kahani)
    • अदृश्य सिद्ध पुरुष
    • चेतन सत्ता के भिन्न-भिन्न आयाम
    • सूक्ष्म शरीर के पाँच कोश एवं उनका वैज्ञानिक विवेचन
    • Quotation
    • मनोमुग्धकारी प्रतिमा देखी (kahani)
    • नव सृजन के निमित्त समर्थ तंत्र की स्थापना
    • राजा आमात्य जनश्रुति (kahani)
    • काम तत्व की विकृति एवं परिष्कृति
    • Quotation
    • आधुनिक दर्शन जिसमें दुर्बल के लिए कोई स्थान नहीं
    • धर्म और विज्ञान का पारस्परिक सहयोग नितान्त आवश्यक
    • क्षतिग्रस्तता और सहानुभूति
    • उलटवाँसियों में निहित कबीर का रहस्यवाद
    • पेट भरने की फिराक (kahani)
    • कर्मफल व्यवस्था का एक सुनिश्चित स्वचालित तंत्र
    • घ्राणेन्द्रियों का महत्व भी कम नहीं
    • चाइसेन चीन के उच्च अधिकारी (kahani)
    • मोटा बटेर और दुबला कौआ
    • प्राण ऊर्जा के विभिन्न पक्षों का वैज्ञानिक विश्लेषण
    • VigyapanSuchana
    • संकल्प के अभाव में शक्ति निरर्थक है।
    • संयोगों के विचित्र किन्तु सुव्यवस्थित घटनाक्रम
    • देश के माने हुये सन्त (kahani)
    • अभिशप्त सम्पदा को ढूँढ़ निकालने के असफल प्रयास
    • प्रगति और अवगति पुरुषार्थ पर अवलम्बित
    • मानवी वरिष्ठता अक्षुण्ण बनी रहे
    • स्वप्नों में दार्शनिक गुत्थियों के हल
    • Quotation
    • दान बड़ा या ज्ञान (kahani)
    • देवताओं और मनुष्यों के मध्य आदान-प्रदान की कथा गाथा
    • मानवी और दैवी वाणियाँ
    • शांतिकुंज में “समग्र स्वास्थ्य सम्वर्धन” सत्रों का अभिनव शुभारम्भ
    • चन्द्रमा की दो सन्तानें (kahani)
    • देने वाला कभी घाटे में नहीं रहता
    • अपनों से अपनी बात-
    • शांतिकुंज आगमन के लिए निमन्त्रण
    • लालची साहूकार (kahani)
    • वरिष्ठ परिजन बसन्त पर्व पर दिव्य सन्देश एवं सहयोग प्राप्त करें।
    • ‘‘आत्म-विश्वास जगाओ रे’’
    • आत्म-विश्वास जगाओ रे (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1985 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


वरिष्ठ परिजन बसन्त पर्व पर दिव्य सन्देश एवं सहयोग प्राप्त करें।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 44 46 Last
इस वर्ष का बसन्त पर्व 26 जनवरी को है। युग निर्माण मिशन के लिए यह सर्वोपरि पर्व है। कल्पवृक्ष की तरह मिशन अत्यधिक सुविस्तृत दीखता है। उसका बीजारोपण बसन्त के दिन ही हुआ था। उसके सूत्र-संचालन द्वारा 24 वर्षों के गायत्री महापुरश्चरण का संकल्प उनके महान मार्गदर्शक ने 60 वर्ष पूर्व इसी दिन कराया था। इसके उपरान्त एक से एक बढ़कर लोक-मंगल कार्यों का शुभारम्भ इसी मुहूर्त में होता रहा। गायत्री तपोभूमि, युग निर्माण योजना की इमारतें मथुरा में बना और शान्तिकुँज गायत्री तीर्थ तथा ब्रह्मवर्चस् शोध संस्थान का शिलान्यास भी इसी दिन हुआ। आर्य साहित्य जन-जन को उपलब्ध कराने का गोवर्धन उठाने जैसा भारी कार्य इसी दिन से आरम्भ हुआ और समयानुसार पूरा होकर रहा। एक व्यक्ति द्वारा चारों वेद, 18 पुराण, छहों दर्शन, 108 उपनिषद्, 24 स्मृतियाँ आदि आर्ष ग्रन्थों का प्रस्तुतीकरण किया गया हो ऐसा या इसके समतुल्य दूसरा उदाहरण संसार में नहीं है। अखण्ड-ज्योति के डेढ़ लाख छपने का अपना कीर्तिमान है। सस्ते फोल्डर साहित्य ने ईसाई मिशन के समतुल्य उदाहरण प्रस्तुत किया है।

2400 गायत्री शक्ति पीठों का शानदार निर्माण 24000 स्वाध्याय मण्डल प्रज्ञा संस्थानों की स्थापना 24 लाख परिजनों के परिवार का गठन ऐसा काम है जिसकी दूसरी उपमा भारत में हिन्दू धर्म में दूसरी नहीं है। दस पैसा और एक घण्टा श्रम के सदस्यता शुल्क पर प्रज्ञा अभियान के अनेकानेक रचनात्मक और सुधारात्मक कार्य किसी ने कभी चलाये हों यह भी एक चकित करने वाली बात है।

परिजन मिशन की गतिविधियों को जानते हैं। इसलिए उनका विस्तृत स्मरण दिलाने की आवश्यकता नहीं। हम सब अपने इस महान पर्व को हर वर्ष परिपूर्ण श्रद्धा के साथ मनाते हैं और योजना के प्रति भावभरी श्रद्धांजलियां प्रस्तुत करते हैं। छोटे या बड़े रूप में सभी जगह परिजनों द्वारा इस दिन आयोजन मनाये जाते हैं। प्रातःकाल सामूहिक जप, हवन। सायंकाल दीपदान, संगीत, प्रवचन। इसके साथ-साथ मिशन की अब तक की कार्यपद्धति एवं सफलता तथा भविष्य में जो करना है उसका स्वरूप उपस्थित लोगों को समझाने का प्रयास होता है। मिशन द्वारा अब तक जो बन पड़ा है उसे एक शब्द में अद्वितीय एवं अनुपम कहा जा सकता है। विज्ञान बाजी की अपनी नीति न होने के कारण ही कर्तृत्व का परिचय अपने लोगों तक की जानकारी तक सीमित रहा उसे अन्यान्यों को भी बताने की आवश्यकता है। यह कार्य बसन्त आयोजनों द्वारा ही सम्पन्न होता रहा है। अखण्ड-ज्योति के युग-निर्माण योजना के नये सदस्य बनाने, पुरानों से चन्दा वसूल करने का कार्य भी ऐसा है जो मिशन का कार्यक्षेत्र बढ़ाता और उस विचारधारा को जन-जन के मन-मन में हृदयंगम कराने के काम आता है।

इस वर्ष जहाँ प्रज्ञा आयोजन हो रहे हैं उन सभी को निर्देश दिये गये हैं कि अपने-अपने समीपवर्ती क्षेत्रों में न्यूनतम दो ऐसे ही कार्यक्रम अगले वर्ष सम्पन्न कराने का उत्तरदायित्व उठायें और उन्हें सफल बनाने में कुछ उठा न रखें। इस वर्ष 20 गाड़ियाँ कार्यक्षेत्र में गई हैं और 1000 कार्यक्रम हो रहे हैं। अगले वर्ष गाड़ियों की संख्या तथा प्रशिक्षित प्रचारकों की टोलियाँ दूनी और बढ़ा देने का निश्चय किया गया है।

विगत 60 वर्षों से बसन्त पर्व पर हिमालय के ध्रुव केन्द्र से- युग परिवर्तन के सूत्र संचालक द्वारा दिव्य सन्देश अवतरित होते और उसी आधार पर कार्यक्रम बनते रहे हैं। दिव्य शक्ति का मार्गदर्शन सहयोग साथ रहने से वे पहाड़ जैसे कार्य राई बनकर आश्चर्यजनक रीति से सफल सम्पन्न होते रहे हैं।

इस वर्ष गुरुदेव के सूक्ष्मीकरण प्रक्रिया में संलग्न होने के कारण वह दायित्व वरिष्ठ प्रज्ञा परिजनों के कन्धों पर गया है और अब वे ही स्थानापन्न सूत्र-संचालक रहेंगे। बसन्त पर्व इस माह 26 जनवरी का है। उस दिन परिजन दिन में अन्याय कार्य करें, पर रात को दिन छिपने से लेकर सूर्य निकलने तक की अवधि में दो घण्टे दिव्य संपर्क के लिए किसी समय निकाल लें। इस अवधि में एकान्त में रहें। मौन धारण करें। अंतर्मुखी ध्यान मग्न होकर आज्ञाचक्र में उगते हुए सूर्य का ध्यान करें। इस स्थिति में उन्हें इस प्रक्रिया के संकेत मिलेंगे जो उन्हें अगले वर्ष एक साल के भीतर सम्पन्न कर दें।

गुरुदेव को इस स्थिति में हर साल दिव्य प्रकाश मिलता रहा है। अब प्रत्येक वरिष्ठ प्रज्ञा परिजन को उसी आधार पर अपने लिए आवश्यक सन्देश और उसे पूरा करने के लिए दैवी सहयोग प्राप्त करना है।

First 44 46 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • संपदा को रोकें नहीं
  • भक्त के लिए ईश्वर का उपहार
  • Quotation
  • प्रार्थना बनाम याचना
  • Quotation
  • साध्य, साधना और साधक
  • शकडाल भाग्यवादी (kahani)
  • अदृश्य सिद्ध पुरुष
  • चेतन सत्ता के भिन्न-भिन्न आयाम
  • सूक्ष्म शरीर के पाँच कोश एवं उनका वैज्ञानिक विवेचन
  • Quotation
  • मनोमुग्धकारी प्रतिमा देखी (kahani)
  • नव सृजन के निमित्त समर्थ तंत्र की स्थापना
  • राजा आमात्य जनश्रुति (kahani)
  • काम तत्व की विकृति एवं परिष्कृति
  • Quotation
  • आधुनिक दर्शन जिसमें दुर्बल के लिए कोई स्थान नहीं
  • धर्म और विज्ञान का पारस्परिक सहयोग नितान्त आवश्यक
  • क्षतिग्रस्तता और सहानुभूति
  • उलटवाँसियों में निहित कबीर का रहस्यवाद
  • पेट भरने की फिराक (kahani)
  • कर्मफल व्यवस्था का एक सुनिश्चित स्वचालित तंत्र
  • घ्राणेन्द्रियों का महत्व भी कम नहीं
  • चाइसेन चीन के उच्च अधिकारी (kahani)
  • मोटा बटेर और दुबला कौआ
  • प्राण ऊर्जा के विभिन्न पक्षों का वैज्ञानिक विश्लेषण
  • VigyapanSuchana
  • संकल्प के अभाव में शक्ति निरर्थक है।
  • संयोगों के विचित्र किन्तु सुव्यवस्थित घटनाक्रम
  • देश के माने हुये सन्त (kahani)
  • अभिशप्त सम्पदा को ढूँढ़ निकालने के असफल प्रयास
  • प्रगति और अवगति पुरुषार्थ पर अवलम्बित
  • मानवी वरिष्ठता अक्षुण्ण बनी रहे
  • स्वप्नों में दार्शनिक गुत्थियों के हल
  • Quotation
  • दान बड़ा या ज्ञान (kahani)
  • देवताओं और मनुष्यों के मध्य आदान-प्रदान की कथा गाथा
  • मानवी और दैवी वाणियाँ
  • शांतिकुंज में “समग्र स्वास्थ्य सम्वर्धन” सत्रों का अभिनव शुभारम्भ
  • चन्द्रमा की दो सन्तानें (kahani)
  • देने वाला कभी घाटे में नहीं रहता
  • अपनों से अपनी बात-
  • शांतिकुंज आगमन के लिए निमन्त्रण
  • लालची साहूकार (kahani)
  • वरिष्ठ परिजन बसन्त पर्व पर दिव्य सन्देश एवं सहयोग प्राप्त करें।
  • ‘‘आत्म-विश्वास जगाओ रे’’
  • आत्म-विश्वास जगाओ रे (kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj