• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • परिवर्तन सुनिश्चित है
    • परिधि से केन्द्र की ओर
    • इस ज्ञान युग में अधिकाधिक परिजन भागीदारी करें
    • सफलता प्राप्ति के सात आध्यात्मिक नियम
    • मृत्यु चेतना के उच्चतम विकास का प्रवेश द्वार
    • उत्तीर्ण होने के कारण (kahani)
    • आधुनिकता का अभिशाप एक महारोग
    • भूल समझ मौन रह गई (kahani)
    • अपने भाग्य के निर्माता हम स्वयं
    • श्रेष्ठ परिणाम (Kahani)
    • पंचतत्त्वों के संतुलन हेतु उपयोगी मुद्राएं
    • नारी चेतना अब जाग्रत हो चली है
    • यही था मेरा पाप (Kahani)
    • आत्मैव आत्मनो बंधु आत्मैव रिपु आत्मनः
    • मानवता को बचाया जा सकेगा (Kahani)
    • परोक्ष जगत् है अनंत संभावनाओं का भाँडागार
    • मूलभूमि से बिछुड़े
    • सबको न्याय मिले, ऐसा समाज बने
    • अनोखा उदाहरण (Kahani)
    • वातव्याधि निवारण की यज्ञोपचार प्रक्रिया-10
    • प्रकृति के प्रकोपों से कैसे बचें
    • घर में रहकर भी संन्यास (Kahani)
    • पीड़ा निवारण पहले शेष सेवा बाद में
    • हम बदलें तो दुनिया बदलें
    • भविष्य कथन से आकार लेते आज के घटनाक्रम
    • विद्वानों की कमी न रहे (Kahani)
    • निसिचर हीन महि का समय है यह
    • प्रलोभन के बदले (Kahani)
    • नवयुग आगमन की वेला में हो रहा विश्वमंथन
    • सबसे बड़ी (Kahani)
    • सच्चा कीर्तिस्तंभ
    • इसी का नाम अवतरण (Kahani)
    • VigyapanSuchana
    • देवपूजन का मर्म
    • युगगीता-28 - कर्म में ब्रह्मदर्शन से ब्रह्म की ही प्राप्ति
    • कभी नहीं भूलता (Kahani)
    • गुरुकथामृत-28 - सद्गुरु सवाँ नं कों संगाँ
    • केन्द्र के समाचार-क्षेत्र की हलचलें
    • युगद्रष्टा दो महापुरुष एवं आज का युगधर्म
    • अपनों से अपनी बात- - युग परिवर्तन की इस महान प्रक्रिया में अपना तप भी जोड़ें
    • आत्मकल्याण की समन्वित (Kahani)
    • विश्व संकट के समाधान हेतु विशेष साधना क्रम
    • परिवर्तन सुनिश्चित है (Kavita)
    • तपोवनों में प्रकाश उतरा
    • तपोवनों में प्रकाश उतरा (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • परिवर्तन सुनिश्चित है
    • परिधि से केन्द्र की ओर
    • इस ज्ञान युग में अधिकाधिक परिजन भागीदारी करें
    • सफलता प्राप्ति के सात आध्यात्मिक नियम
    • मृत्यु चेतना के उच्चतम विकास का प्रवेश द्वार
    • उत्तीर्ण होने के कारण (kahani)
    • आधुनिकता का अभिशाप एक महारोग
    • भूल समझ मौन रह गई (kahani)
    • अपने भाग्य के निर्माता हम स्वयं
    • श्रेष्ठ परिणाम (Kahani)
    • पंचतत्त्वों के संतुलन हेतु उपयोगी मुद्राएं
    • नारी चेतना अब जाग्रत हो चली है
    • यही था मेरा पाप (Kahani)
    • आत्मैव आत्मनो बंधु आत्मैव रिपु आत्मनः
    • मानवता को बचाया जा सकेगा (Kahani)
    • परोक्ष जगत् है अनंत संभावनाओं का भाँडागार
    • मूलभूमि से बिछुड़े
    • सबको न्याय मिले, ऐसा समाज बने
    • अनोखा उदाहरण (Kahani)
    • वातव्याधि निवारण की यज्ञोपचार प्रक्रिया-10
    • प्रकृति के प्रकोपों से कैसे बचें
    • घर में रहकर भी संन्यास (Kahani)
    • पीड़ा निवारण पहले शेष सेवा बाद में
    • हम बदलें तो दुनिया बदलें
    • भविष्य कथन से आकार लेते आज के घटनाक्रम
    • विद्वानों की कमी न रहे (Kahani)
    • निसिचर हीन महि का समय है यह
    • प्रलोभन के बदले (Kahani)
    • नवयुग आगमन की वेला में हो रहा विश्वमंथन
    • सबसे बड़ी (Kahani)
    • सच्चा कीर्तिस्तंभ
    • इसी का नाम अवतरण (Kahani)
    • VigyapanSuchana
    • देवपूजन का मर्म
    • युगगीता-28 - कर्म में ब्रह्मदर्शन से ब्रह्म की ही प्राप्ति
    • कभी नहीं भूलता (Kahani)
    • गुरुकथामृत-28 - सद्गुरु सवाँ नं कों संगाँ
    • केन्द्र के समाचार-क्षेत्र की हलचलें
    • युगद्रष्टा दो महापुरुष एवं आज का युगधर्म
    • अपनों से अपनी बात- - युग परिवर्तन की इस महान प्रक्रिया में अपना तप भी जोड़ें
    • आत्मकल्याण की समन्वित (Kahani)
    • विश्व संकट के समाधान हेतु विशेष साधना क्रम
    • परिवर्तन सुनिश्चित है (Kavita)
    • तपोवनों में प्रकाश उतरा
    • तपोवनों में प्रकाश उतरा (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 2001 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


भविष्य कथन से आकार लेते आज के घटनाक्रम

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 23 25 Last
‘दर्शं नु विश्व दर्शतं दर्श रथमपि क्षमि, एता जुषत में गिरः’ ऋग्वेद के प्रथम मण्डल के पच्चीसवें सूक्त के इस अठारहवें मंत्र में दिव्य द्रष्ट ऋषि इस सत्य को घोषित करता है, ‘कि मैंने उस अदृश्य को देखा है। पृथ्वी पर अवतरित उसके सुवर्ण रथ को देखा है। उसने मेरी कविता स्वीकार कर ली है।’ निश्चित रूप से अदृश्य दर्शन की दिव्य दृष्टि भविष्यत् के दृश्य को देखने और उसे अपनी कविता का रूप देने में सक्षम है। 16वीं सदी में फ्राँस में जन्मे माइकल डी नास्त्रेदमस ऐसे ही दिव्य द्रष्ट थे। उन्होंने अपनी अतीन्द्रिय चेतना से भविष्य की झलक पायी और उसे अपनी कविताओं में पिरोया। ऐसी ही एक कविता में उन्होंने कहा था-

11 सितम्बर 2001 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हुए आतंकवादी हमले में नास्त्रेदमस की कविता में निहित पीड़ादायक सच साकार हो गया। इस हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर की गगनचुम्बी इमारतें ही धराशायी नहीं हुई, इन्सान के भीतर भी बहुत कुछ टूटा, बिखरा और बहा। समूचे विश्व मानस में यह सवाल भी गहराया और घहराया कि आखिर पृथ्वी का, मानव जाति का भविष्य क्या है? इस सवाल के जवाब के लिए आज ज्यों-त्यों बातें बनाने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए सार्थक-प्रामाणिक प्रतिपादन चाहिए।

युग निर्माण आन्दोलन एवं विचार क्रान्ति अभियान के प्रवर्तक परम पूज्य गुरुदेव का जीवन एवं उनके कथन इस कसौटी पर सबसे अधिक खरे उतरते हैं। उन्होंने वर्षों पहले ही आज की परिस्थितियों की विस्तृत व्याख्या एवं विवेचना प्रस्तुत कर दी थी। साथ ही मानवता के उज्ज्वल भविष्य का सुखद चित्राँकन भी किया था। विचारशीलों की जिज्ञासा हो सकती है, कि आखिर उनके इन कथनोँ का आधार क्या है? तो उत्तर उन्हीं के शब्दों में- ‘इस कथन प्रतिपादन के पीछे उच्चस्तरीय अध्यात्म की अनुभूतियाँ हैं, जिनमें घटित होने वाले घटनाक्रम का उल्लेख नहीं है, वरन् विश्व की भवितव्यता का निरूपण है। और बताया गया है कि प्रचण्ड प्रवाह किस दिशा में चल पड़ा है और वह भविष्य में जाकर कब, किस लक्ष्य तक पहुँच कर रुकेगा।’

तथ्य को और अधिक स्पष्ट करते हुए वह कहते हैं- ‘प्रस्तुत भविष्यवाणियों का पहला आधार है- अदृश्य जगत् का वह सूक्ष्म प्रवाह जो कुछ नयी उथल-पुथल करने के लिए अपने उद्गम से चल पड़ा है और अपना उद्देश्य पूरा करके ही रहेगा।’ वह आगे बताते हैं- ‘दूसरा आधार है- हमारा निज का संकल्प जो किसी उच्चस्तरीय सत्ता की प्रेरणा से महाकाल की चुनौती की तरह अवधारित किया गया है।’ (अ.ज्यो. फरवरी 1987, पृ. 63-64)

आज जिस विश्व व्यापी आतंकवाद से समूचा विश्व जूझ रहा है। परम पूज्य गुरुदेव ने उसे अपने जीवन काल में ही उपजते, पनपते, विस्तार करते और मिटते देख लिया था। उनके अनुसार यह सब तृतीय विश्वयुद्ध एवं खण्ड प्रलय जैसी विकट परिस्थितियों के बदले होने वाली चिह्न पूजा है। इस सम्बन्ध में उनके शब्द है- ‘(तृतीय विश्व युद्ध की) यह सम्भावना सार्थक नहीं होने दी जाएगी। अधिक से अधिक इतना हो सकता है कि प्रलय जैसा कुहराम मचाने वाली घटाएँ कहीं हल्की-भारी चिह्न पूजा करके वापस लौट जाएंगी।’

वह आगे कहते हैं- ‘महायुद्ध के स्थान पर उसका छुट-पुट स्वरूप आतंकवादी लुक-दुप आक्रमणों के रूप में दृष्टिगोचर होता रहेगा। यह नयी पद्धति इस युग की नयी देन होगी। आमने-सामने की लड़ाई शूरवीरों को शोभा देती थी, पर जब नीति मर्यादा का कोई प्रश्न ही नहीं रहा तो ‘मारो और भाग जाओ’ की छापामार नीति ही काम देगी। .........किन्तु यह भय मन में से निकाल ही देना चाहिए कि सर्वनाशी तृतीय महायुद्ध मानवी अस्तित्व को मिटाकर रहेगा। ....इस सम्बन्ध में हमें इतना ही समझ लेना चाहिए कि घटाएँ उठेंगी, घुमड़ेंगी और गरजेंगी तो बहुत, पर इतनी वर्षा होने के आसार नहीं हैं, जिसमें सर्वत्र प्रलय के भयानक दृश्य दिखने लगें।’ (अ. ज्यो. फरवरी 1987, पृ. 38)

फिर भी परम पूज्य गुरुदेव की दृष्टि में इस क्रम में सर्वाधिक उथल-पुथल वाला समय होगा- बीसवीं सदी के अन्त और इक्कीसवीं सदी के आगमन का समय। उनके अनुसार- यह जब अपनी परिपूर्ण स्थिति में होंगे, तब उनके बदलने में काफी देर लगेगी। यह समय क्रमिक गति से बदलेगा। परिवर्तन की धीमी गति से चलती हुई प्रक्रिया दिखाई देगी। इन्हें देखकर यह तो अनुमान लगाया जा सकता है कि समय की गति किस दिशा में चल पड़ी है। इस समय की गति को नयी दिशा में मोड़ने वाला समय क्या होगा? परिजनों के इस सवाल के उत्तर में यहाँ इतना ही कहना पर्याप्त है कि जो अखण्ड ज्योति के नियमित पाठक हैं, उन्होंने अखण्ड ज्योति वर्ष 1989 के जून अंक के पृ. 57 का ध्यान होगा। इस पृष्ठ में प्रकाशित समाचार डायरी में एक शीर्षक प्रकाशित हुआ था निन्यानवे का फेर- क्या आखिरी फेर? इस शीर्षक के अंतर्गत चार्ल्स बर्लिट्ज की पुस्तक डूम्जडे; 1999 का उल्लेख है। इस पुस्तक के लेखक ने बाइबिल की भविष्यवाणियों एवं चिरपुरातन बेबीलोन की सभ्यता के अध्ययन द्वारा प्राप्त ज्योतिर्विज्ञान की गणना पर आधारित कैलेण्डर के निष्कर्षों का हवाला देते हुए लिखा है कि हमारे तारामण्डल का (वर्तमान) एक चक्र सितम्बर 2001 में पूरा होता है। और यही वह घड़ी है जब एक नए युग के जन्म की सम्भावनाएँ बनती हैं।

हालाँकि परम पूज्य गुरुदेव के अनुसार- ‘युग परिवर्तन की प्रक्रिया भी विश्व व्यवस्था को देखते हुए आश्चर्यजनक गति से बदलेगी। पर उस परिवर्तन की तीव्रता को यथा समय समझ सकना हर किसी के लिए कठिन पड़ेगा। इस सच्चाई को हृदयंगम करने में बहुत जोर लगाना पड़ेगा। 31 दिसम्बर सन् 2000 में रात्रि को सोते समय जो नजारे देखकर सोएँगे- वे 1 जनवरी सन् 2001 में सर्वथा बदले हुए दीखें, यह नहीं हो सकेगा। गति की तीव्रता को पहचानना सरल नहीं होता। धीमापन तो और भी अधिक समझने में जटिल होता है।’ (अ. ज्यो. फरवरी 1987, पृ.59)

इतने पर भी एक सत्य तो सर्व प्रत्यक्ष होकर उज्ज्वल भविष्य का अहसास दिलाएगा ही। वह सत्य यह होगा कि बुराई के पक्षधरों को, आतंकवादियों को ढूंढ़ने से भी शरण खोजे न मिलेगी। उनके मित्र भी उनसे किनारा काटेंगे। हितैषी उनसे दूर हटने में ही अपना कल्याण समझेंगे। समूचा विश्व उनके खिलाफ एक जुट होगा। आतंकवाद के खिलाफ एक कारगर जंग छिड़ेगी। इस सत्य को बताते हुए वह आगे कहते हैं- ‘एक-एक करके सभी संकट टल जाएँगे।’ (अ. ज्यो. जून 1984, पृ. 18)

इन सब परिस्थितियों की परिणति बताते हुए पूज्य गुरुदेव के शब्द हैं- ‘सघन तमिस्रा का अन्त होगा। ऊषाकाल के साथ उभरता हुआ अरुणोदय अपनी प्रखरता का परिचय देगा। जिन्हें तमिस्रा चिरस्थायी लगती हो, वे अपने ढंग से सोचे, पर हमारा दिव्य दर्शन उज्ज्वल भविष्य की झाँकी करता है। इस पुण्य प्रयास में सृजन की पक्षधर देवशक्तियाँ प्राण-पण से जुट गयी हैं। इस सृजन प्रयास के एक अकिंचन घटक के रूप में हमें भी कुछ कारगर अनुदान प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।’ (अ. ज्यो. जून 1984, पृ. 18)। परम पूज्य गुरुदेव का यह दिव्य दर्शन इन्हीं दिनों साकार होने को है। इन दिनों होने वाले विश्व घटना क्रम इसी भविष्य कथा की भूमिका लिखने में लगे हैं।

First 23 25 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • परिवर्तन सुनिश्चित है
  • परिधि से केन्द्र की ओर
  • इस ज्ञान युग में अधिकाधिक परिजन भागीदारी करें
  • सफलता प्राप्ति के सात आध्यात्मिक नियम
  • मृत्यु चेतना के उच्चतम विकास का प्रवेश द्वार
  • उत्तीर्ण होने के कारण (kahani)
  • आधुनिकता का अभिशाप एक महारोग
  • भूल समझ मौन रह गई (kahani)
  • अपने भाग्य के निर्माता हम स्वयं
  • श्रेष्ठ परिणाम (Kahani)
  • पंचतत्त्वों के संतुलन हेतु उपयोगी मुद्राएं
  • नारी चेतना अब जाग्रत हो चली है
  • यही था मेरा पाप (Kahani)
  • आत्मैव आत्मनो बंधु आत्मैव रिपु आत्मनः
  • मानवता को बचाया जा सकेगा (Kahani)
  • परोक्ष जगत् है अनंत संभावनाओं का भाँडागार
  • मूलभूमि से बिछुड़े
  • सबको न्याय मिले, ऐसा समाज बने
  • अनोखा उदाहरण (Kahani)
  • वातव्याधि निवारण की यज्ञोपचार प्रक्रिया-10
  • प्रकृति के प्रकोपों से कैसे बचें
  • घर में रहकर भी संन्यास (Kahani)
  • पीड़ा निवारण पहले शेष सेवा बाद में
  • हम बदलें तो दुनिया बदलें
  • भविष्य कथन से आकार लेते आज के घटनाक्रम
  • विद्वानों की कमी न रहे (Kahani)
  • निसिचर हीन महि का समय है यह
  • प्रलोभन के बदले (Kahani)
  • नवयुग आगमन की वेला में हो रहा विश्वमंथन
  • सबसे बड़ी (Kahani)
  • सच्चा कीर्तिस्तंभ
  • इसी का नाम अवतरण (Kahani)
  • VigyapanSuchana
  • देवपूजन का मर्म
  • युगगीता-28 - कर्म में ब्रह्मदर्शन से ब्रह्म की ही प्राप्ति
  • कभी नहीं भूलता (Kahani)
  • गुरुकथामृत-28 - सद्गुरु सवाँ नं कों संगाँ
  • केन्द्र के समाचार-क्षेत्र की हलचलें
  • युगद्रष्टा दो महापुरुष एवं आज का युगधर्म
  • अपनों से अपनी बात- - युग परिवर्तन की इस महान प्रक्रिया में अपना तप भी जोड़ें
  • आत्मकल्याण की समन्वित (Kahani)
  • विश्व संकट के समाधान हेतु विशेष साधना क्रम
  • परिवर्तन सुनिश्चित है (Kavita)
  • तपोवनों में प्रकाश उतरा
  • तपोवनों में प्रकाश उतरा (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj