• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • आध्यात्मिक चिकित्सा
    • अथर्वण विद्या की चमत्कारी क्षमता
    • सद्गुरु की कृपा से तरते हैं भवरोग
    • मानवी जीवन आध्यात्मिक रहस्यों से भरा
    • आध्यात्मिक चिकित्सा का मूल है आस्तिकता
    • नैतिकता की नीति, स्वास्थ्य की उत्तम डगर
    • कर्मफल के सिद्धान्त को समझना भी अनिवार्य
    • चित्त के संस्कारों की चिकित्सा
    • पूर्वजन्म के दुष्कर्मों का परिमार्जन जरूरी
    • प्रारब्ध का स्वरूप एवं चिकित्सा में स्थान
    • इन ग्रन्थों में मंत्रों में छिपे पड़े हैं अति गोपनीय प्रयोग
    • आध्यात्मिक निदान- पंचक
    • आध्यात्मिक निदान- पंचक
    • चिकित्सक का व्यक्तित्व तपःपूत होता है
    • ज्योतिर्विज्ञान की अति महती भूमिका
    • तंत्र एक सम्पूर्ण विज्ञान, एक चिकित्सा पद्धति
    • मंत्रविद्या असम्भव को सम्भव बनाती हैं
    • व्यक्तित्व की समग्र साधना हेतु चान्द्रायण तप
    • प्रत्येक कर्म बनें भगवान की प्रार्थना
    • अंतर्मन की धुलाई एवं ब्राह्मीचेतना से विलय का नाम है- ध्यान
    • अति विलक्षण स्वाध्याय चिकित्सा
    • आसन, प्राणायाम, बंध एवं मुद्राओं से उपचार
    • आध्यात्मिक चिकित्सा की प्रथम कक्षा- रेकी
    • वातावरण की दिव्य आध्यात्किम प्रेरणाएँ
    • संयम है प्राण- ऊर्जा का संरक्षण, सदाचार ऊर्ध्वगमन
    • जीवनशैली आध्यात्मिक हो
    • अचेतन की चिकित्सा करने वाला एक विशिष्ट सैनिटोरियम
    • अथर्ववेदीय चिकित्सा पद्धति के प्रणेता युगऋषि
    • भविष्य का सम्पूर्ण व समग्र विज्ञान अध्यात्म
    • पंचशीलों को अपनाएँ, आध्यात्मिक चिकित्सा की ओर कदम बढ़ाएँ
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • आध्यात्मिक चिकित्सा
    • अथर्वण विद्या की चमत्कारी क्षमता
    • सद्गुरु की कृपा से तरते हैं भवरोग
    • मानवी जीवन आध्यात्मिक रहस्यों से भरा
    • आध्यात्मिक चिकित्सा का मूल है आस्तिकता
    • नैतिकता की नीति, स्वास्थ्य की उत्तम डगर
    • कर्मफल के सिद्धान्त को समझना भी अनिवार्य
    • चित्त के संस्कारों की चिकित्सा
    • पूर्वजन्म के दुष्कर्मों का परिमार्जन जरूरी
    • प्रारब्ध का स्वरूप एवं चिकित्सा में स्थान
    • इन ग्रन्थों में मंत्रों में छिपे पड़े हैं अति गोपनीय प्रयोग
    • आध्यात्मिक निदान- पंचक
    • आध्यात्मिक निदान- पंचक
    • चिकित्सक का व्यक्तित्व तपःपूत होता है
    • ज्योतिर्विज्ञान की अति महती भूमिका
    • तंत्र एक सम्पूर्ण विज्ञान, एक चिकित्सा पद्धति
    • मंत्रविद्या असम्भव को सम्भव बनाती हैं
    • व्यक्तित्व की समग्र साधना हेतु चान्द्रायण तप
    • प्रत्येक कर्म बनें भगवान की प्रार्थना
    • अंतर्मन की धुलाई एवं ब्राह्मीचेतना से विलय का नाम है- ध्यान
    • अति विलक्षण स्वाध्याय चिकित्सा
    • आसन, प्राणायाम, बंध एवं मुद्राओं से उपचार
    • आध्यात्मिक चिकित्सा की प्रथम कक्षा- रेकी
    • वातावरण की दिव्य आध्यात्किम प्रेरणाएँ
    • संयम है प्राण- ऊर्जा का संरक्षण, सदाचार ऊर्ध्वगमन
    • जीवनशैली आध्यात्मिक हो
    • अचेतन की चिकित्सा करने वाला एक विशिष्ट सैनिटोरियम
    • अथर्ववेदीय चिकित्सा पद्धति के प्रणेता युगऋषि
    • भविष्य का सम्पूर्ण व समग्र विज्ञान अध्यात्म
    • पंचशीलों को अपनाएँ, आध्यात्मिक चिकित्सा की ओर कदम बढ़ाएँ
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - आध्यात्मिक चिकित्सा एक समग्र उपचार पद्धति

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


नैतिकता की नीति, स्वास्थ्य की उत्तम डगर

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 5 7 Last
नैतिकता की नीति पर चलते हुए स्वास्थ्य के अनूठे वरदान पाए जा सकते हैं। इसकी अवहेलना जिन्दगी में सदैव रोग- शोक, पीड़ा- पतन के अनेकों उपद्रव खड़े करती है। अनैतिक आचरण से बेतहाशा प्राण ऊर्जा की बर्बादी होती है। साथ ही वैचारिक एवं भावनात्मक स्तर पर अनगिनत ग्रन्थियाँ जन्म लेती हैं। इसके चलते शारीरिक स्वास्थ्य के साथ चिन्तन, चरित्र एवं व्यवहार का सारा ताना- बाना गड़बड़ा जाता है। आधुनिकता, स्वच्छन्दता एवं उन्मुक्तता के नाम पर इन दिनों नैतिक वर्जनाओं व मर्यादाओं पर ढेरों सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। इसे पुरातन ढोंग कहकर अस्वीकारा जा रहा है। नयी पीढ़ी इसे रूढ़िवाद कहकर दरकिनार करती चली जा रही है। ऐसा होने और किए जाने के दूषित दुष्परिणाम आज किसी से छुपे नहीं हैं।
        
 हालाँकि नयी पीढ़ी के सवाल नैतिकता क्यों? की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। इसका उपयुक्त जवाब देते हुए उन्हें इसके वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक प्रभावों का बोध कराया जाना चाहिए। प्रश्र कभी भी गलत नहीं होते, गलत होती है प्रश्रों की अवहेलना व उपेक्षा। इनके उत्तर न ढूँढ पाने के किसी भी कारण को वाजिब नहीं ठहराया जा सकता। ध्यान रहे प्रत्येक युग अपने सवालों के हल मांगता है। नयी पीढ़ी अपने नए प्रश्रों के ताजगी भरे समाधान चाहती है। नैतिकता क्यों? यह युग प्रश्र है। इस प्रश्र के माध्यम से नयी पीढ़ी ने नए समाधान की मांग की है। इसे परम्परा की दुहाई देकर टाला नहीं जा सकता। ऐसा करने से नैतिकता की नीति उपेक्षित होगी। और इससे होने वाली हानियाँ बढ़ती जाएँगी।

          नैतिकता क्यों? इस प्रश्र का सही उत्तर है- ऊर्जा के संरक्षण एवं ऊर्ध्वगमन हेतु। इस प्रक्रिया में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के सभी रहस्य समाए हैं। अनैतिक आचरण से प्राण ऊर्जा के अपव्यय की बात सर्वविदित है। हो भी क्यों नहीं- अनैतिकता से एक ही बात ध्वनित होती है- इन्द्रिय विषयों का अमर्यादित भोग। स्वार्थलिप्सा, अहंता एवं तृष्णा की अबाधित तुष्टि। फिर इसके लिए कुछ भी क्यों न करना पड़े। प्राण की सम्पदा जब तक है- तब तक यह सारा खेल चलता रहता है। लेकिन इसके चुकते ही जीवन ज्योति बुझने के आसार नजर आने लगते हैं।

          इतना ही नहीं, ऐसा करने से जो वर्जनाएँ टूटती हैं, मर्यादाएँ ध्वस्त होती हैं, उससे अपराध बोध की ग्रन्थि पनपे बिना नहीं रहती। वैचारिक एवं भावनात्मक तल पर पनपी हुई ग्रन्थियों से अन्तर्चेतना में अनगिन दरारें पड़ जाती हैं। समूचा व्यक्तित्व विशृंखलित- विखण्डित होने लगता है। दूसरों को इसका पता तब चलता है, जब बाहरी व्यवहार असामान्य हो जाता है। यह सब होता है अनैतिक आचारण की वजह से। अभी हाल में पश्चिमी दुनिया के एक विख्यात मनोवैज्ञानिक रूडोल्फ विल्किन्सन ने इस सम्बन्ध में एक शोध प्रयोग किया है। उन्होंने अपने निष्कर्षों को ‘साइकोलॉजिकल डिसऑडर्स कॉज़ एण्ड इफेक्ट’ नाम से प्रकाशित किया है। इस निष्कर्ष में उन्होंने इस सच्चाई को स्वीकारा है कि नैतिकता की नीति पर आस्था रखने वाले लोग प्रायः मनोरोगों के शिकार नहीं होते। इसके विपरीत अनैतिक जीवन यापन करने वालों को प्रायः अनेक तरह के मनोरोगों के शिकार होते देखा गया है।

          समाज मनोविज्ञानी एरिक फ्रॉम ने अपने ग्रन्थ ‘मैन फॉर- हिमसेल्फ’ में भी यही सच्चाई बयान की है। उनका कहना है कि अनैतिकता मनोरोगों का बीज है। विचारों एवं भावनाओं में इसके अंकुरित होते ही मानसिक संकटों की फसल उगे बिना नहीं रहती। योगिवर भतृहरि ने वैराग्य शतक में इसकी चर्चा में कहा है- ‘भोगे रोग भयं’ यानि कि भोगों में रोग का भय है। इसे यूं भी कह सकते हैं कि भोग होंगे तो रोग पनपेंगे ही। नैतिक वर्जनाओं की अवहेलना करने वाला निरंकुश भोगवादी रोगों की चपेट में आए बिना नहीं रहता। इनकी चिकित्सा नैतिकता की नीति के सिवा और कुछ भी नहीं।
       
  कभी- कभी तो ये रोग इतने विचित्र होते हैं कि इन्हें महावैद्य भी समझने में विफल रहते हैं। घटना महाभिषक आर्य जीवक के जीवन की है। आर्य जीवक तक्षशिला के स्नातक थे। आयुर्विज्ञान में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की थी। गरीब- भिक्षुक से लेकर धनपति श्रेष्ठी एवं नरपति सम्राट सभी उनसे स्वास्थ्य का आशीष पाते थे। मरणासन्न रोगी को अपनी चमत्कारी औषधियों से निरोग कर देने में समर्थ थे आर्य जीवक। उनकी औषधियों एवं चिकित्सा के बारे में अनेकों कथाएँ- किंवदन्तियों प्रचलित थी। युवराज अभयकुमार एवं सम्राट बिम्बसार भी उनकी प्रशंसा करते नहीं थकते थे।
        
 ऐसे समर्थ चिकित्सक जीवक अपने एक रोगी को लेकर चिन्तित थे। इस रोगी का रोग भी बड़ा विचित्र था। यूं तो वह सभी तरह से स्वस्थ था, बस उसे तकलीफ इतनी थी कि उसकी दायीं आँख नहीं खुलती थी। इस परेशानी को लेकर जीवक अपनी सभी तरह की चिकित्सकीय पड़ताल कर चुके थे। कहीं कोई कमी नजर नहीं आ रही थी। शरीर के सभी अंगों के साथ आँख के सभी अवयव सामान्य थे। आर्य जीवक को समझ में नहीं आ रहा था- क्या करें? हार- थक कर उन्होंने अपनी परेशानी महास्थविर रेवत को कह सुनायी। महास्थविर रेवत भगवान् तथागत के समर्थ शिष्य थे। मानवीय चेतना के सभी रहस्यों को वह भली- भाँति जानते थे।
       
  जीवक की बातों को सुनकर पहले तो उन्होंने एकपल को अपने नेत्र बन्द किए, फिर हल्के से हँस दिए। जीवक उनके मुख से कुछ सुनने के लिए बेचैन थे। उनकी बेचैनी को भांपते हुए महाभिक्षु रेवत ने कहा- महाभिषक जीवक, तुम्हारे रोगी की समस्या शारीरिक नहीं मानसिक है। उसने अपने जीवन में नैतिकता की नीति की अवहेलना की है। इसी वजह से वह मानसिक ग्रन्थि का शिकार हो गया है। उसकी मानसिक परेशानी ही इस तरह शारीरिक विसंगति के रूप में प्रत्यक्ष है। इसका समाधान क्या है आर्य? जीवक बोले। इसे लेकर तुम भगवान् बुद्ध के पास जाओ। प्रभु के प्रेम की ऊष्मा से इसे अपनी मनोग्रन्थि से मुक्ति मिलेगी। और यह ठीक हो जाएगा।

          जीवक उसे लेकर भगवान् के पास गए। भगवान् के पास पहुँचते ही उस रोगी युवक ने अपने मन की व्यथा प्रभु को कह सुनायी। अपने अनैतिक कार्यों को प्रभु के सामने प्रकट करते हुए उसने क्षमा की प्रार्थना की। भक्तवत्सल भगवान् ने उसे क्षमादान करते हुए कहा- वत्स नैतिक मर्यादाएँ हमेशा पालन करनी चाहिए। आयु, वर्ग, योग्यता, देश एवं काल के क्रम में प्रत्येक युग में नैतिकता की नीति बनायी जाती है। इसका आस्थापूर्वक पालन करना चाहिए। नैतिकता की नीति का पालन करने वाला आत्मगौरव से भरा रहता है। जबकि इसकी अवहेलना करने वालों को आत्मग्लानि घेर लेती है।
       
  प्रभु के वचनों ने उस युवक को अपार शान्ति दी। उसे अनायास ही अपनी मनोग्रन्थि से छुटकारा मिल गया। जीवक को तब भारी अचरज हुआ, जब उन्होंने उसकी दायीं आँख को सामान्यतया खुलते हुए देखा। अचरज में पड़े जीवक को सम्बोधित करते हुए भगवान् तथागत ने कहा- आश्चर्य न करो वत्स जीवक, नैतिकता की नीति स्वास्थ्य की उत्तम डगर है। इस पर चलने वाला कभी अस्वस्थ नहीं होता। वह स्वाभाविक रूप से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होता है। जो इसे जानते हैं, वे कर्मसु कौशलम् के रहस्य को जानते हैं।

First 5 7 Last


Other Version of this book



आध्यात्मिक चिकित्सा एक समग्र उपचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

आध्यात्मिक चिकित्सा एक समग्र उपचार पद्धति
Type: TEXT
Language: HINDI
...

આધ્યાત્મિક ચિકિત્સા
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

युगगीता (भाग-४)
Type: TEXT
Language: EN
...

युगगीता (भाग-४)
Type: TEXT
Language: EN
...

युगगीता (भाग-४)
Type: TEXT
Language: EN
...

युगगीता (भाग-४)
Type: TEXT
Language: EN
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • आध्यात्मिक चिकित्सा
  • अथर्वण विद्या की चमत्कारी क्षमता
  • सद्गुरु की कृपा से तरते हैं भवरोग
  • मानवी जीवन आध्यात्मिक रहस्यों से भरा
  • आध्यात्मिक चिकित्सा का मूल है आस्तिकता
  • नैतिकता की नीति, स्वास्थ्य की उत्तम डगर
  • कर्मफल के सिद्धान्त को समझना भी अनिवार्य
  • चित्त के संस्कारों की चिकित्सा
  • पूर्वजन्म के दुष्कर्मों का परिमार्जन जरूरी
  • प्रारब्ध का स्वरूप एवं चिकित्सा में स्थान
  • इन ग्रन्थों में मंत्रों में छिपे पड़े हैं अति गोपनीय प्रयोग
  • आध्यात्मिक निदान- पंचक
  • आध्यात्मिक निदान- पंचक
  • चिकित्सक का व्यक्तित्व तपःपूत होता है
  • ज्योतिर्विज्ञान की अति महती भूमिका
  • तंत्र एक सम्पूर्ण विज्ञान, एक चिकित्सा पद्धति
  • मंत्रविद्या असम्भव को सम्भव बनाती हैं
  • व्यक्तित्व की समग्र साधना हेतु चान्द्रायण तप
  • प्रत्येक कर्म बनें भगवान की प्रार्थना
  • अंतर्मन की धुलाई एवं ब्राह्मीचेतना से विलय का नाम है- ध्यान
  • अति विलक्षण स्वाध्याय चिकित्सा
  • आसन, प्राणायाम, बंध एवं मुद्राओं से उपचार
  • आध्यात्मिक चिकित्सा की प्रथम कक्षा- रेकी
  • वातावरण की दिव्य आध्यात्किम प्रेरणाएँ
  • संयम है प्राण- ऊर्जा का संरक्षण, सदाचार ऊर्ध्वगमन
  • जीवनशैली आध्यात्मिक हो
  • अचेतन की चिकित्सा करने वाला एक विशिष्ट सैनिटोरियम
  • अथर्ववेदीय चिकित्सा पद्धति के प्रणेता युगऋषि
  • भविष्य का सम्पूर्ण व समग्र विज्ञान अध्यात्म
  • पंचशीलों को अपनाएँ, आध्यात्मिक चिकित्सा की ओर कदम बढ़ाएँ
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj