होली के अवसर पर अश्लीलता निवारण और व्यसन मुक्ति रैली
जयपुर,राजस्थान। गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा और गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ की ओर से रविवार को साप्ताहिक हवन के बाद गौड विप्र समाज भवन से अश्लीलता निवारण एवं व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में नव नियुक्त अधिकारी डॉ आस्था शर्मा ने भगवा झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें 40 से अधिक लोग शामिल हुए।
रैली में शामिल लोग “नारी का सम्मान जहाँ है, संस्कृति का उत्थान वहाँ है” “गंदे चित्र लगाओ मत-माता को लजाओ मत” “नारी का सम्मान जहां है, देवों का स्थान वहाँ हैं” “गंदे फूहड़ चित्र हटाओ, माँ बहनों की लाज बचाओ” “कामुक चिंतन गंदे काम, देश वंश करते बदनाम” “गंदे पोस्टर चित्र हटाओ, नारी का सम्मान बचाओ” “अश्लीलता का दैत्य जलाना है, संस्कृति का प्रहलाद बचाना है” “सार्थक होली चलो मनाओ, दुर्विचार को आज जलाओ” जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
रैली रामेश्वर धाम कॉलोनी, मुरलीपुरा थाना, मुख्य सर्किल होते हुए केडिया पैलेस चौराहा पहुंची। यहां अश्लील सामग्री और नशीले पदार्थों की होली जलाई गई। हरिओम जन सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल, वार्ड नंबर 25 के पार्षद सुरेश जांगिड़, प्रहलाद शर्मा, रामेश्वर शर्मा, मंगल सैनी, विपिन पारीक, सीताराम शर्मा, महेश सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली पुनः गायत्री चेतना केन्द्र पहुंची। यहां सभी ने एक दूसरे को होलिका दहन की शुभ कामनाएं दी। एक निजी विद्यालय के बच्चों के समूह को गायत्री चालीसा भेंट की गई। इससे साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ में आहुतियां अर्पित की।
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
स्वस्थ जीवन का आधार है- अध्यात्म सिद्धान्तों का जीवन के हर क्षण, हर गतिविधि में व्यापक समावेश। दवाओं से स्वास्थ्य नहीं खरीदा जा सकता। मनो,विकार व्यक्तिगत व समष्टिगत रोगों का मूल कारण है। राष्...
आत्मचिंतन के क्षण
सच्चा साथी प्यार करता है, सलाह देता है तथा सुख- दुःख में सहयोग भी देता है। इसके अलावा वह शक्ति और सुरक्षा भी दे और प्रत्युपकार की जरा भी अपेक्षा न रखे, तो वह सोने में सुहागा हो जायेगा- ईश्वर ऐसा ही...
आत्मचिंतन के क्षण
दम के समान कोई धर्म नहीं सुना गया है। दम क्या है? क्षमा, संयम, कर्म करने में उद्यत रहना, कोमल स्वभाव, लज्जा, बलवान, चरित्र, प्रसन्न चित्त रहना, सन्तोष, मीठे वचन बोलना, किसी को दुख न देना, ईर्...
आत्मचिंतन के क्षण
सुख- दुःख हर तरह की परिस्थिति में सन्तुष्ट रहने को सन्तोष कहते हैं। कुसंस्कारों के परिशोधन एवं सुसंस्कारों के अभिवर्द्धन के लिए स्वेच्छापूर्वक जो कष्ट उठाया जाता है- वह तप कहलाता है। स्वयं के अध्यय...
आत्मचिंतन के क्षण
दु:ख और क्लेशों की आग में जलने से बचने की जिन्हें इच्छा है उन्हें पहला काम यह करना चाहिए कि अपनी आकांक्षाओं को सीमित रखें। अपनी वर्तमान परिस्थिति में प्रसन्न और सन्तुष्ट रहने की आदत डालें। गीता के ...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी बात से तुम उत्साहहीन न होओ; जब तक ईश्वर की कृपा हमारे ऊपर है, कौन इस पृथ्वी पर हमारी उपेक्षा कर सकता है? यदि तुम अपनी अन्तिम साँस भी ले रहे हो तो भी न डरना। सिंह की शूरता और पुष्प की कोमलता के...
आत्मचिंतन के क्षण
तुम्हीं हमारे इहकाल हो और तुम्हीं परकाल हो, तुम्हीं परित्राण हो और तुम्हीं स्वर्गधाम हो, शास्त्रविधि और कल्पतरू गुरु भी तुम्हीं हो; तुम्हीं हमारे अनन्त सुख के आधार हो। हमारे उपाय, हमारे उद्देश्य तु...
आत्मचिंतन के क्षण
सेवक कभी अपने मन में ऐसा भाव नहीं लाता कि वह सेवक है। वह अपने स्वामी अथवा सेव्य का आभार मानता है कि उन्होंने अपार कृपा करके उसे सेवा का अवसर प्रदान कि या अर्थात् वह सेवा नहीं कर रहा, अपितु उसके स्व...
आत्मचिंतन के क्षण
जहाँ मन और आत्मा का एकीकरण होता है, जहाँ जीव का इच्छा रुचि एवं कार्य प्रणाली विश्वात्मा की इच्छा रुचि प्रणाली के अनुसार होती है, वहाँ अपार आनन्द का स्त्रोत उमडता रहता है, पर जहाँ दोनों में विरोध हो...
आत्मचिंतन के क्षण
कठिनाइयाँ एक ऐसी खराद की तरह है, जो मनुष्य के व्यक्तित्व को तराश कर चमका दिया करती है। कठिनाइयों से लड़ने और उन पर विजय प्राप्त करने से मनुष्य में जिस आत्म बल का विकास होता है, वह एक अमूल्य सम्पत्ति...