शांतिकुंज व देसंविवि में उत्साहपूर्वक मनाई गयी होली
हरिद्वार 26 मार्च।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय तथा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में रंग, गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करते हुए होली के प्रेरणा गीतों के साथ रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शांतिकुंज के श्रीरामपुरम के मैदान में होलिका जलाई गयी। जिसमें सैकड़ों लोगों के प्रतिनिधि के रूप में गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या व श्रद्धेया शैलदीदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होली पर्व का पूजन सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि जाति, वर्ग भेद के उन्मूलन का महापर्व है- होली। होली के अवसर पर दुर्भावों को मिटाने के लिए आगे आने की जरुरत है। श्रद्धेय डॉ. पण्ड्या ने कहा कि समाज की ऊर्जा को कुयोग से बचाकर सुयोग में लगाने को विचार क्रांति अभियान का एक महत्त्वपूर्ण चरण मानकर इसे व्यापक रूप दिया जाना चाहिए। वहीं शांतिकुंंज अधिष्ठात्री स्नेहसलिला श्रद्धेया शैलदीदी ने शांतिकुंज के अंतेवासी, देवसंस्कृति विवि परिवार, ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान के वैज्ञानिक व परिवार सहित देश-विदेश से आये हजारों लोगों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी।
इसके बाद श्रीरामपुरम् मैदान में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में होली का उत्सव मनाया गया। जहाँ देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या की अगुवाई में गुलाल, अबीर एक दूसरे को लगाये और संगीत विभाग के भाइयों ने प्रेरणागीत प्रस्तुत कर उत्साह को दोगुना कर दिया। होली आई आई रे, गुझिया लाई लाई रे, रंग बसंती प्रभा केसरी जैसे अनेक प्रेरणाप्रद गीतों में लोग झूमे। देसंविवि के विद्यार्थियों के साथ विदेशी मेहमान भी अबीर गुलाल के साथ होली के रंग में रंगे दिखाई दिये। पश्चात शांतिकुंज कार्यकर्ता एक-दूसरे के घर पहुंचे और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा।
शांतिकुंज मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री चेतना केन्द्र पिस्कॉटवे, न्यूजर्सी, अमेरिका सहित देश विदेश में फैले प्रज्ञा संस्थानों में करोड़ों गायत्री परिवार ने अश्लीलता निवारण होली मनाई।
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
कोई व्यक्ति विद्वानों के साथ रहे पर उसके मन में वेश्याओं की छवि भाव भंगी, कुचेष्टाएँ नाचती रहें, और विकार पूर्ण अंगों तथा चेष्टाओं का चिंतन करता रहे तो निश्चय ही विद्वानों की संगति का उतना प्रभाव न...
आत्मचिंतन के क्षण
कुशलता पूर्वक कार्य करने का नाम ही योग है, कुशल व्यक्ति संसार में सच्ची प्रगति कर सकता है जीवन का सर्वाेच्च लक्ष्य यही है कि मनुष्य प्रत्येक कार्य को विवेक पूर्वक करे। इससे मन निर्मल रहता है,...
आत्मचिंतन के क्षण
स्वस्थ जीवन का आधार है- अध्यात्म सिद्धान्तों का जीवन के हर क्षण, हर गतिविधि में व्यापक समावेश। दवाओं से स्वास्थ्य नहीं खरीदा जा सकता। मनो,विकार व्यक्तिगत व समष्टिगत रोगों का मूल कारण है। राष्...
आत्मचिंतन के क्षण
सच्चा साथी प्यार करता है, सलाह देता है तथा सुख- दुःख में सहयोग भी देता है। इसके अलावा वह शक्ति और सुरक्षा भी दे और प्रत्युपकार की जरा भी अपेक्षा न रखे, तो वह सोने में सुहागा हो जायेगा- ईश्वर ऐसा ही...
आत्मचिंतन के क्षण
दम के समान कोई धर्म नहीं सुना गया है। दम क्या है? क्षमा, संयम, कर्म करने में उद्यत रहना, कोमल स्वभाव, लज्जा, बलवान, चरित्र, प्रसन्न चित्त रहना, सन्तोष, मीठे वचन बोलना, किसी को दुख न देना, ईर्...
आत्मचिंतन के क्षण
सुख- दुःख हर तरह की परिस्थिति में सन्तुष्ट रहने को सन्तोष कहते हैं। कुसंस्कारों के परिशोधन एवं सुसंस्कारों के अभिवर्द्धन के लिए स्वेच्छापूर्वक जो कष्ट उठाया जाता है- वह तप कहलाता है। स्वयं के अध्यय...
आत्मचिंतन के क्षण
दु:ख और क्लेशों की आग में जलने से बचने की जिन्हें इच्छा है उन्हें पहला काम यह करना चाहिए कि अपनी आकांक्षाओं को सीमित रखें। अपनी वर्तमान परिस्थिति में प्रसन्न और सन्तुष्ट रहने की आदत डालें। गीता के ...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी बात से तुम उत्साहहीन न होओ; जब तक ईश्वर की कृपा हमारे ऊपर है, कौन इस पृथ्वी पर हमारी उपेक्षा कर सकता है? यदि तुम अपनी अन्तिम साँस भी ले रहे हो तो भी न डरना। सिंह की शूरता और पुष्प की कोमलता के...
आत्मचिंतन के क्षण
तुम्हीं हमारे इहकाल हो और तुम्हीं परकाल हो, तुम्हीं परित्राण हो और तुम्हीं स्वर्गधाम हो, शास्त्रविधि और कल्पतरू गुरु भी तुम्हीं हो; तुम्हीं हमारे अनन्त सुख के आधार हो। हमारे उपाय, हमारे उद्देश्य तु...
आत्मचिंतन के क्षण
सेवक कभी अपने मन में ऐसा भाव नहीं लाता कि वह सेवक है। वह अपने स्वामी अथवा सेव्य का आभार मानता है कि उन्होंने अपार कृपा करके उसे सेवा का अवसर प्रदान कि या अर्थात् वह सेवा नहीं कर रहा, अपितु उसके स्व...