• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • धर्म चेतना का अधिक विस्तृत प्रयोग
    • सम्पत्ति ही नहीं सदाशयता भी
    • कठिनाइयों से डरें नहीं, उन्हें खिलौना भर समझें
    • धर्म के बिना हमारा काम नहीं चलेगा
    • प्रगति तो हुई-पर किस दिशा में
    • निकट भविष्य में यह परिस्थितियाँ सामने आयेंगी
    • ख्यातिनामा पियानो वादक (kahani)
    • मानवी प्रगति में अपना नगण्य किन्तु महत्वपूर्ण योगदान
    • Quotation
    • श्री को इतना महत्व किसलिए?
    • Quotation
    • चन्द्र मान्यताएँ कितनी वास्तविक कितनी अवास्तविक
    • वातावरण प्रदूषण का क्या कोई समाधान है?
    • गेरावाल्डी ने अपने देश का (kahani)
    • मैं के जानने में ही ज्ञान की पूर्णता है।
    • हम अहंकारी नहीं स्वाभिमानी बनें।
    • वर्नेड रसेल (kahani)
    • लापरवाही राई जैसी, हानि पहाड़ जैसी
    • Quotation
    • काश हम ध्वंस छोड़कर सृजन में लग सकें
    • Quotation
    • महत्वाकाँक्षाओं की उद्विग्नता अवाँछनीय और अहितकर
    • वेदान्त पलायनवादी दर्शन नहीं है।
    • योग का वामाचारी प्रयोग रोका जाय
    • विद्यार्थियों की साधना (kahani)
    • नेकी कर और दरिया में डाल
    • सूर्य सेवन हमारे लिये परम उपयोगी
    • सत्य और असत्य (kahani)
    • दुर्बुद्धि महान उपलब्धियों को भी विभीषिका बना देगी।
    • Quotation
    • दूध पीना है तो गाय का ही पीयें
    • हम अपना उत्तरदायित्व समझें और उन्हें निवाहें
    • प्रसन्नता स्वयं सिद्ध उपलब्धि
    • बोझ लादे चींटियाँ गन्तव्य की ओर (kahani)
    • सुसन्तति प्राप्ति के उपहासास्पद प्रयत्न
    • धातु उद्योग का विकास (kahani)
    • नीति पूर्वक कमायें विवेक पूर्वक खायें।
    • नव-निर्माण के प्रयासों में तीव्रता अपेक्षित है।
    • पात्रता का अभाव
    • पात्रता का अभाव (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • धर्म चेतना का अधिक विस्तृत प्रयोग
    • सम्पत्ति ही नहीं सदाशयता भी
    • कठिनाइयों से डरें नहीं, उन्हें खिलौना भर समझें
    • धर्म के बिना हमारा काम नहीं चलेगा
    • प्रगति तो हुई-पर किस दिशा में
    • निकट भविष्य में यह परिस्थितियाँ सामने आयेंगी
    • ख्यातिनामा पियानो वादक (kahani)
    • मानवी प्रगति में अपना नगण्य किन्तु महत्वपूर्ण योगदान
    • Quotation
    • श्री को इतना महत्व किसलिए?
    • Quotation
    • चन्द्र मान्यताएँ कितनी वास्तविक कितनी अवास्तविक
    • वातावरण प्रदूषण का क्या कोई समाधान है?
    • गेरावाल्डी ने अपने देश का (kahani)
    • मैं के जानने में ही ज्ञान की पूर्णता है।
    • हम अहंकारी नहीं स्वाभिमानी बनें।
    • वर्नेड रसेल (kahani)
    • लापरवाही राई जैसी, हानि पहाड़ जैसी
    • Quotation
    • काश हम ध्वंस छोड़कर सृजन में लग सकें
    • Quotation
    • महत्वाकाँक्षाओं की उद्विग्नता अवाँछनीय और अहितकर
    • वेदान्त पलायनवादी दर्शन नहीं है।
    • योग का वामाचारी प्रयोग रोका जाय
    • विद्यार्थियों की साधना (kahani)
    • नेकी कर और दरिया में डाल
    • सूर्य सेवन हमारे लिये परम उपयोगी
    • सत्य और असत्य (kahani)
    • दुर्बुद्धि महान उपलब्धियों को भी विभीषिका बना देगी।
    • Quotation
    • दूध पीना है तो गाय का ही पीयें
    • हम अपना उत्तरदायित्व समझें और उन्हें निवाहें
    • प्रसन्नता स्वयं सिद्ध उपलब्धि
    • बोझ लादे चींटियाँ गन्तव्य की ओर (kahani)
    • सुसन्तति प्राप्ति के उपहासास्पद प्रयत्न
    • धातु उद्योग का विकास (kahani)
    • नीति पूर्वक कमायें विवेक पूर्वक खायें।
    • नव-निर्माण के प्रयासों में तीव्रता अपेक्षित है।
    • पात्रता का अभाव
    • पात्रता का अभाव (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1976 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


सूर्य सेवन हमारे लिये परम उपयोगी

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 26 28 Last
महर्षि चरक का कथन है- “आरोग्यं भास्करादिच्छेत्” आरोग्य की कामना सूर्य भगवान की सहायता से पूरी करें। इस उक्ति में कितना अधिक तथ्य है अब विज्ञान के शोध निष्कर्ष दिन-दिन अधिक स्पष्ट और प्रामाणिक सिद्ध करते चले जा रहे हैं।

किसी समय सूर्य को रोशनी और गर्मी देने वाला एक अग्नि पिण्ड मात्र माना जाता था। अति प्राचीन काल में वह कोई चमत्कारी देवता था और पूजा उपासना करने वालों को प्रसन्न होकर वरदान देने वाला समझा जाता है। अब गहन अन्वेषण ने उसे पृथ्वी की जड़-चेतन सत्ता में विविध-विधि स्पन्दन उत्पन्न करने वाला शक्ति स्रोत माना जाता है और स्वीकार किया जाता है कि धरती पर जितना कुछ जीवन तत्व है-जितनी भी हलचल है उसका उद्गम केन्द्र सूर्य सत्ता में ही सन्निहित है।

ताप और प्रकाश तो सूर्य के स्थूल अनुदान हैं। वस्तुतः उसकी ऊर्जा ‘तेजस्’ रूप है। जिसे विज्ञान की भाषा में ‘सोलर एनर्जी’ कहते हैं। यही प्राणियों की ‘विटल ऐनर्जी’ उसका प्रभाव रेडियो एक्टिविटी के रूप में पहचाना जाने लगा है और समझा जाने लगा है कि विभिन्न शक्तियों की उपलब्धियाँ इसी केन्द्र से होती हैं। प्रगति के लिए जिन शक्ति अनुदानों की आवश्यकता पड़ेगी उन्हें सविता देवता के भण्डार से ही उपलब्ध करना पड़ेगा।

भारतीय तत्वदर्शियों ने सूर्य को सहस्र किरण वाला माना है और उनकी प्रधान एवं सुपरिचित किरणों को ‘सात रश्मि’ कहा है।

‘रवे रश्मि सहस्रं’ यत् परांग् मया समुदाहृतम्। तेषाँ श्रेष्ठाः पुनः सप्त रश्मियो गृह योन यः।

--वायु पुराण

अर्थात्- सूर्य की सहस्र रश्मियाँ हैं उनमें से सात प्रधान हैं। ऋग्वेद 10।139।1 कौशीतकी ब्राह्मण- शतपथ ब्राह्मण आदि ग्रन्थों में भी सात रश्मियों का वर्णन है। उनके नाम-(1) सुषुम्णः (2) हरिकेशः (3) विश्वकर्मा (4) संपहसु (5) अर्वावसु (6) विश्व श्रवः (7) स्वराट् गिनाये गये हैं। इन नामों में उन विशेषताओं एवं शक्तियों का संकेत है जो भौतिक जगत में प्रगति का और आत्मिक जगत में ब्रह्म तेजस् का पथ-प्रशस्त करती है। सात रंगों के रूप में हम उनका प्रत्यक्ष परिचय चर्म-चक्षुओं से भी प्राप्त करते हैं।

इंग्लैण्ड की शरीर विज्ञानी श्रीमती हैरियट चिक ने बताया है कि-सूर्य की धूप का सेवन मनुष्यों के लिए अन्न तथा दूध की तरह ही उपयोगी है, उनने रोगी और दुर्बलों को प्रातःकालीन धूप को नंगे बदन पर पड़ने देने की सलाह दी है और जिसने उस प्रयोग को नियमित रूप से चलाया है उन्हें आशातीत लाभ भी हुआ है।

जो बाबू लोग बन्द दफ्तरों में बैठे रहते हैं- जहाँ घरों के कैदखाने में ही जिन्दगी गुजारनी पड़ती है। धूप से वंचित रहने के कारण ही दुर्बल रहते हैं और आये दिन बीमारियों के शिकार बनते रहते हैं। यदि उन्हें खुली धूप में रहने का अवसर मिला होता तो निश्चय ही वे अस्वस्थता की दयनीय दुर्दशा से बच सकते थे। छोटे घरों की बनावट में खुली धूप और खुली हवा जाने की आर-पार जाने वाली खिड़कियाँ छोड़ी गई होतीं तो सन्दूकनुमा बने बिजली के पंखों और बत्तियों के सहारे रहने योग्य बने हुए विशाल भवनों की अपेक्षा वे कहीं अधिक स्वास्थ्यकर होते। जमीन के नीचे या ऊपर तहखाने नुमा घिरे हुए मकान बनाने की पद्धति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण है जितनी कि आटे और शाकों के छिलके फेंक देने की। सूर्य किरणों को दैनिक जीवन से जितनी दूर रखा जायगा, अस्वस्थता हमें उतनी ही अधिक घेरेगी।

सूर्य की खुली किरणों से जो जितना दूर रहेगा उसे उसी अनुपात से अविकसित और दुर्बल रहना पड़ेगा। छाया वाली जगहों में वनस्पतियाँ प्रायः उगती और बढ़ती ही नहीं। इसका कारण उनका सूर्य किरणों से वंचित रहना ही है। बड़े पेड़ों के नीचे छोटे पौधे उगते नहीं उसका कारण केवल यही नहीं है कि पेड़ उन पौधों की खुराक खा जाते हैं। वास्तविक कारण यह है कि उन्हें छाया से ढके रहने के कारण धूप से वंचित रहना पड़ता है। बड़े पेड़ों की जड़ें गहरी होती हैं और वे अपनी खुराक गहराई में जाकर खींचती हैं जबकि छोटे पौधे या घास जमीन की ऊपरी उथली सतह पर ही अपनी जड़ें सीमित रखते हैं। इससे खुराक खींचने वाली बात उतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितनी उनके विकसित न होने में सूर्य किरणों के प्राप्त न होने की कठिनाई।

अनाज के पकने में, फलों के उत्पादन में सूर्य किरणों का अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बीजों, फलों और शाकों के ऊपरी छिलके में महत्वपूर्ण खनिज, क्षार विटामिन और प्रोटीन पाये जाते हैं, यह अनुदान उन्हें सीधे सूर्य किरणों के संपर्क से मिलता है, फलों की ऊपरी सतह सीधी सूर्य संपर्क में रहती है और गूदा भीतर परतों में छिपा रहता है। इससे छिलके में सारतत्व अधिक और गूदे में न्यून मात्रा में रहना क्यों होता है? इसका रहस्य सहज ही समझा जा सकता है। छिलके में थोड़ा कड़ापन और कसैलापन देखकर लोग उसे फेंक देते हैं। आटे को छानकर भूसी फेंक देते हैं और शाक-भाजियों के- दालों के छिलके उतार देते हैं जबकि इसी भाग में उनकी वास्तविक पौष्टिकता छिपी रहती है। पाक विद्या में घुसी हुई यह मूर्खता अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ0 सी0 डब्ल्यू0 सेलिली अपने अस्पताल में आने वाले रुग्ण बालकों के अभिभावकों को यह सलाह दिया करते थे कि वे बच्चों को आधा घण्टा सूर्य ताप का सेवन तो अवश्य ही कराया करें। यह औषधि उपचार से कम लाभदायक नहीं है।

डॉक्टर वारिन ने अपने प्रयोगों से बताया कि किस प्रकार सूर्य किरणों का उपभोग करके शरीर में फास्फेट, कैल्शियम, लौह, आयोडीन, फास्फोरस, उपयोगी खनिज एवं विटामिनों की पर्याप्त मात्रा बिना उस प्रकार का आहार लिए अथवा औषधि सेवन किये ही प्राप्त हो सकती है।

मानवी स्वास्थ्य का सूर्य सेवन से घनिष्ठ सम्बन्ध है। यह तथ्य पूर्ण प्रतिपादन चिरकाल से स्वीकार किया जाता रहा है कि- “जहाँ सूर्य किरणें पहुँचती हैं वहाँ चिकित्सक के जाने की जरूरत नहीं पड़ती।” सूर्य किरणों से इतनी शक्ति उपलब्ध की जाती है- की जा सकती है जो किसी भी पौष्टिक आहार की अपेक्षा अधिक बलवर्धक सिद्ध हो और किसी भी कीटाणु नाशक औषधि की तुलना में रोगों के निवारण में अधिक उपयोगी सिद्ध हो। भारतीय तत्व वेत्ता इस रहस्यमयी क्षमता को ‘प्राण तत्व’ कहकर पुकारते रहे हैं और उसे शारीरिक, मानसिक ही नहीं आध्यात्मिक प्रगति का आधार बताते रहे हैं। प्राण विद्या भारतीय अध्यात्म शास्त्र का एक अति महत्वपूर्ण अंग रहा है।

अमेरिका के सुप्रसिद्ध डॉक्टर वैविट ने सूर्य किरण चिकित्सा पर दीर्घकालीन शोध तथा प्रयोग करके यह निष्कर्ष निकाला है कि यह चिकित्सा पद्धति संसार की अन्य किसी उपचार प्रक्रिया से कम लाभदायक नहीं है। बल्कि वह अपनी सभी सहेलियों की तुलना में अधिक निर्दोष है। उसकी कोई ऐसी प्रतिक्रिया नहीं होती जिससे रोगी को नई व्यथाओं में फँस जाने की शिकायत करनी पड़े।

डॉ0 वेविड ने अपने प्रयोगों का विवरण अपने ‘हैल्थ मेनुअली’ ग्रन्थ में प्रकाशित किया है। उनने एक पुस्तक ‘प्रिंसपिल्स आफ लाइट एण्ड कलर’ भी बहुत प्रसिद्ध हुई। उनका एक और भी ग्रन्थ है- ‘ह्यूमन कलचर एण्ड क्योर’ उसमें उन्होंने बताया है कि मनुष्य को जीवनी शक्ति सूर्य से प्राप्त होती है फिर वह रोग निवारण जैसा छोटा प्रयोजन क्यों पूरा नहीं कर सकता।

ऊर्जा विज्ञान के अध्येता विक्टर इनियुशिन ने कहा है हम सामान्य सूर्य किरणों के सीमित प्रभाव से ही परिचित हैं यदि उनमें से छानकर रंगीन किरणों का भी उपभोग करना जानें तो उससे कितने ही महत्वपूर्ण अतिरिक्त लाभ उठाये जा सकते हैं।

नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता जीव विज्ञानी अल्बर्ट जेन्ट जोजी ने प्राणियों की त्वचा के रंग द्वारा सोखी जाने वाली विभिन्न स्तर की सूर्य किरणों का उल्लेख किया है और बताया है कि उनकी विशेषताएं किस प्रकार इस रंग विज्ञान के आधार पर सूर्य देवता द्वारा अनुदान में मिलती हैं। इसी स्थापना को उसके अनुवर्ती विक्टर इनियुशिन ने अधिक खोज-बीन करके क्यूलर बायोलॉजी के रूप में सुव्यवस्थित किया था।

सूर्य की सात किरणों के अपने-अपने गुण एवं प्रभाव हैं। इन सात रंगों के मूल में तीन ही प्रधान हैं। लाल, नीला और पीला। इन्हीं के सम्मिश्रण से अन्य रंग बनते हैं। सूर्य किरणों पर भी यह बात लागू होती है। सप्त किरणों का उद्गम इन विविध रंग प्रवाहों को ही ठहराया जा सकता है। सूर्य किरण चिकित्सा में प्रधानतया इन तीन रंगों से और आवश्यकतानुसार उनके सम्मिश्रण से रुग्ण अवयवों को प्रभावित करने का प्रयत्न किया जाता है। लाल रंग गर्मी एवं उत्तेजना उत्पन्न करता है। इसके विपरीत नीला रंग शान्ति एवं शीतलता प्रदान करता है। पीले रंग को पाचक एवं शमन समाधानकारक कह सकते हैं। रोग के चिह्नों को देखकर यह समझा जा सकता है कि सर्दी की अधिकता या गर्मी की अधिकता से रुग्ण अवयव को कष्ट सहना पड़ रहा है अथवा अवरोध से, विकृति से पीड़ा उत्पन्न हुई है। इसी निदान के आधार पर उपरोक्त तीनों रंगों में से किसी विशेष का प्रयोग करने का निश्चय करना पड़ता है। यदि इनमें से किन्हीं के सम्मिश्रण जैसे लक्षण मालूम पड़ते हैं तो फिर उपचार के लिए मिश्रित रंगों का प्रयोग किया जाता है। सभी जानते हैं कि पीला नीला बनने से हरा- पीला लाल बनने से नारंगी- नीला लाल बनने से बैंगनी रंग बनता है। काला और सफेद रंग सूर्य किरण चिकित्सा में काम नहीं आता अस्तु उपचारकर्ता उपरोक्त तीन प्रधान और तीन मिश्रित कुल छह रंगों का प्रयोग करते हैं। मिश्रण की मात्रा में न्यूनाधिकता लाने से तो फिर सैंकड़ों, हजारों रंग बन सकते हैं। किस रोग के मूल में किस-किस प्रकार की विकृतियों का समावेश है और उनके उपचार में किस रंग का कितना न्यूनाधिक मिश्रण किया जाय, यह पूर्णतया चिकित्सक की सूझ-बूझ और दूरदर्शिता पर निर्भर रहता है। सही निर्णय पर पहुँचने के लिए कई बार तो उसे उलट पुलट कर प्रयोग करने पड़ते हैं और सही निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए कई परिवर्तन करने पड़ते हैं। निदान और उपचार यदि सही मिल जाएं तो यह निर्णय सही है कि किस रंग का प्रयोग किया जाना उपयुक्त है तो फिर रोग निवारण में सफलता मिलना बहुत ही सरल हो जाता है।

सविता देवता की भौतिक उपासना सूर्य सेवन से और आध्यात्मिक उपासना तेजस् का ध्यान करते हुए की जा सकती है। उसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर आशाजनक प्रभाव पड़ता है।

First 26 28 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • धर्म चेतना का अधिक विस्तृत प्रयोग
  • सम्पत्ति ही नहीं सदाशयता भी
  • कठिनाइयों से डरें नहीं, उन्हें खिलौना भर समझें
  • धर्म के बिना हमारा काम नहीं चलेगा
  • प्रगति तो हुई-पर किस दिशा में
  • निकट भविष्य में यह परिस्थितियाँ सामने आयेंगी
  • ख्यातिनामा पियानो वादक (kahani)
  • मानवी प्रगति में अपना नगण्य किन्तु महत्वपूर्ण योगदान
  • Quotation
  • श्री को इतना महत्व किसलिए?
  • Quotation
  • चन्द्र मान्यताएँ कितनी वास्तविक कितनी अवास्तविक
  • वातावरण प्रदूषण का क्या कोई समाधान है?
  • गेरावाल्डी ने अपने देश का (kahani)
  • मैं के जानने में ही ज्ञान की पूर्णता है।
  • हम अहंकारी नहीं स्वाभिमानी बनें।
  • वर्नेड रसेल (kahani)
  • लापरवाही राई जैसी, हानि पहाड़ जैसी
  • Quotation
  • काश हम ध्वंस छोड़कर सृजन में लग सकें
  • Quotation
  • महत्वाकाँक्षाओं की उद्विग्नता अवाँछनीय और अहितकर
  • वेदान्त पलायनवादी दर्शन नहीं है।
  • योग का वामाचारी प्रयोग रोका जाय
  • विद्यार्थियों की साधना (kahani)
  • नेकी कर और दरिया में डाल
  • सूर्य सेवन हमारे लिये परम उपयोगी
  • सत्य और असत्य (kahani)
  • दुर्बुद्धि महान उपलब्धियों को भी विभीषिका बना देगी।
  • Quotation
  • दूध पीना है तो गाय का ही पीयें
  • हम अपना उत्तरदायित्व समझें और उन्हें निवाहें
  • प्रसन्नता स्वयं सिद्ध उपलब्धि
  • बोझ लादे चींटियाँ गन्तव्य की ओर (kahani)
  • सुसन्तति प्राप्ति के उपहासास्पद प्रयत्न
  • धातु उद्योग का विकास (kahani)
  • नीति पूर्वक कमायें विवेक पूर्वक खायें।
  • नव-निर्माण के प्रयासों में तीव्रता अपेक्षित है।
  • पात्रता का अभाव
  • पात्रता का अभाव (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj