• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • शांतिकुंज में दो महत्वपूर्ण सत्रों की श्रृंखला
    • आवरण बन्धनों का विस्फोट
    • ज्ञान शक्ति की गौरव गरिमा
    • स्रोत अंदर है, बाहर नहीं
    • आत्म-ज्ञान मानव जीवन की सर्वोपरि उपलब्धि
    • संयम बरतें-स्वस्थ रहें
    • अनन्त ईश्वर की समीपता से अनन्त सामर्थ्य की प्राप्ति
    • तद् धनं ह्यति दुःखार्थम्
    • ईश्वरीय अनुग्रह सबके लिए सहज सुगम
    • गतिशील-जीवन प्रवाह
    • चलो! मरण त्यौहार मनायें
    • कल्पना और सत्य मात्र संयोग या तथ्य
    • कृतज्ञता का पाठ न भूलें
    • प्रकृति के विचित्र नियम अबूझ पहेलियां
    • भूत व भविष्य दोनों को वर्तमान में देखा जाना जा सकता है!
    • एक सूत्र में पिरोदिया (kahani)
    • पशु-पक्षी भी संवेदना शून्य नहीं
    • विनाश की विभीषिकाएँ और सृजन की सम्भावनाएँ
    • मृत्यु को सामने रख कर चलें
    • स्काईलैब तो मर गया पर प्रेत शान्ति अभी भी शेष है
    • अभ्यास ही आवश्यक (kahani)
    • स्वाध्याय करें भी, करायें भी
    • कोई नहीं भी जानते (kahani)
    • संगीत मात्र मनोरंजन के लिये ही नहीं
    • धनोपार्जन की कला भी धर्मनिष्ठ बने
    • सतत शिक्षा का सिद्धान्त लागू किया जाय
    • रईस का सामान वापस मिल गया (kahani)
    • यह विष थोड़ा कम करें
    • अपनों से अपनी बात - युग परिवर्तन, प्रज्ञावतार, गायत्री शक्ति पीठ की श्रृंखला
    • शान्ति का अर्थात (kahani)
    • समर्पित फूल
    • समर्पित फूल (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • शांतिकुंज में दो महत्वपूर्ण सत्रों की श्रृंखला
    • आवरण बन्धनों का विस्फोट
    • ज्ञान शक्ति की गौरव गरिमा
    • स्रोत अंदर है, बाहर नहीं
    • आत्म-ज्ञान मानव जीवन की सर्वोपरि उपलब्धि
    • संयम बरतें-स्वस्थ रहें
    • अनन्त ईश्वर की समीपता से अनन्त सामर्थ्य की प्राप्ति
    • तद् धनं ह्यति दुःखार्थम्
    • ईश्वरीय अनुग्रह सबके लिए सहज सुगम
    • गतिशील-जीवन प्रवाह
    • चलो! मरण त्यौहार मनायें
    • कल्पना और सत्य मात्र संयोग या तथ्य
    • कृतज्ञता का पाठ न भूलें
    • प्रकृति के विचित्र नियम अबूझ पहेलियां
    • भूत व भविष्य दोनों को वर्तमान में देखा जाना जा सकता है!
    • एक सूत्र में पिरोदिया (kahani)
    • पशु-पक्षी भी संवेदना शून्य नहीं
    • विनाश की विभीषिकाएँ और सृजन की सम्भावनाएँ
    • मृत्यु को सामने रख कर चलें
    • स्काईलैब तो मर गया पर प्रेत शान्ति अभी भी शेष है
    • अभ्यास ही आवश्यक (kahani)
    • स्वाध्याय करें भी, करायें भी
    • कोई नहीं भी जानते (kahani)
    • संगीत मात्र मनोरंजन के लिये ही नहीं
    • धनोपार्जन की कला भी धर्मनिष्ठ बने
    • सतत शिक्षा का सिद्धान्त लागू किया जाय
    • रईस का सामान वापस मिल गया (kahani)
    • यह विष थोड़ा कम करें
    • अपनों से अपनी बात - युग परिवर्तन, प्रज्ञावतार, गायत्री शक्ति पीठ की श्रृंखला
    • शान्ति का अर्थात (kahani)
    • समर्पित फूल
    • समर्पित फूल (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1979 - September 1979

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


मृत्यु को सामने रख कर चलें

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 18 20 Last
अच्छे काम करने की प्रेरणा प्रायः सभी के मन में उठती है पर वे इसलिए टलते रहते हैं कि तुरन्त लाभ देने वाले कार्य ज्यादा आवश्यक लगते हैं। सत्कर्मों का परिणाम देर में मिलता हैं, उनमें तुरन्त कोई लाभ होता भी नहीं दिखाई देता इसलिए उन्हें पीछे के लिए छोड़ दिया जाता है। यह सोचना गलत होगा कि सत्कर्मों की पुण्य प्रेरणा किसी के मन में उठती ही नहीं है आखिर तो सभी इस तथ्य से परिचित हैं कि अच्छे कामों का फल अन्ततः अच्छा ही मिलता है पुण्य परमार्थ से आनन्द उल्लास की प्राप्ति होती है, इस तथ्य से कौन अनभिज्ञ होगा।

ऐसी स्थिति में प्रश्न उठता है कि सत्कर्मों के पुण्यफल से अवगत होते हुए भी अधिकाँश व्यक्ति उनसे विरत क्यों होते हैं या क्यों टालते रहते हैं? इसका एक ही उत्तर है कि मृत्यु को या तो भुला दिया गया है अथवा भूलने की चेष्टा की जाती रहती है। रोज अनेकों व्यक्ति अपनी आँखों के सामने मरते रहें, चलते फिरते कितनों को ही अकस्मात् मृत्यु के मुख में गिरते देखा जाता रहे, फिर भी यह विचार अपने भीतर बना रहता है कि अपने साथ ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। क्षण भर को यदि इस तरह का विचार आ भी जाए तो तत्क्षण दूसरा विचार लहर की भाँति उठता है और उस विचार को नष्ट करता हुआ चला जाता है।

यदि इस तथ्य को स्मरण रखा जाय कि मृत्यु किसी भी क्षण आ सकती है अगले ही क्षण आ सकती है तो उस स्थिति में सुर-दुर्लभ इस शरीर और उसके साथ मिली विभूतियों के सदुपयोग की प्रेरणा मन में उठती, उमगती रह सकती है। यदि मृत्यु को स्मरण रखा जाता तो निश्चित ही यह प्रश्न भी मन में उठता रहता कि प्राप्त विभूतियों के साथ जो जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं उन्हें पूरा करने के लिए कुछ किया जा रहा है या नहीं।

मृत्यु एक ऐसा अनागत अतिथि है जो किसी भी क्षण सामने आकर खड़ा हो सकता है और उस स्थिति में यह नग्न यथार्थता प्रस्तुत होती है कि पेट और प्रजनन के लिए अब तक जो कुछ किया जाता रहा उसकी कोई अर्थवत्ता नहीं सिद्ध हुई। अस्तु अपनी दिनचर्या में उपासना की तरह एक ऐसा समय भी निश्चित रखना चाहिए जिसमें मृत्यु का स्मरण किया जाए और इस बात का विश्लेषण किया जाय कि जो क्रम चल रहा है वह अर्थपूर्ण है या निरुद्देश्य पेट प्रजनन के लिए ही चलाया जा रहा है।

इस चिंतन स्मरण के साथ ही वह दृष्टि भी विकसित होगी जिसके आधार पर प्रस्तुत जीवन का सदुपयोग हो सके। सृष्टि के अन्य जीवों की आँख से देखा जाय तो मनुष्य असीम सुविधा साधनों से सम्पन्न अवतारी सत्ता ही है। उसी अंश अवतार जैसी सत्प्रवृत्तियों के अभिवर्धन और दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन की भूमिका में मनुष्य को भी संलग्न रहना चाहिए, पर यह इसलिए विस्मृत हो जाता है कि हम मृत्यु को भुला बैठते हैं और यह सोचते तक नहीं कि मरण निकट है। इसी कारण यह भी भुला दिया जाता है कि उपलब्ध अवसर को नष्ट किये बिना पूरी सजगता के साथ उस ईश्वरीय प्रयोजन की पूर्ति में लगना चाहिए जिसके लिए कि यह जीवन मिला है।

जिन्हें मरण के उपरान्त आने वाली समस्याओं का ज्ञान है, जो उन्हें सुलझाने में निरत हैं। उनके लिए मृत्यु का स्वरूप अगली कक्षा की तैयारी जैसी है विद्यार्थी अगली कक्षा में पहुँचने के लिए जिस प्रकार दिन रात श्रम करते हैं, व्यस्त रहते हैं उसी प्रकार उन व्यक्तियों को भी व्यस्त देखा जा सकता है जो मृत्यु को स्मरण रखे रहते हैं। भगवान शंकर को इसी से मृत्युँजय कहा जाता है कि वे मरघट में निवास करते है, श्मशान भस्म शरीर में लगाते हैं और गले में मुंडमाला पहनते हैं। इन प्रतीकों को अर्थ मृत्यु की प्रतिमा को सामने रख कर चलने की प्रेरणा ही है। निश्चित ही वे व्यक्ति मृत्युँजयी, होते हैं जो मरण को सामने रखकर चलते हैं और अपना जीवन क्रम इस तरह का श्रेयष्कर बनाते हैं जिससे अपने जीवन में भी शान्ति रहे और समाज तथा भावी पीढ़ी को भी प्रकाश मिले।

First 18 20 Last


Other Version of this book



September 1979
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • शांतिकुंज में दो महत्वपूर्ण सत्रों की श्रृंखला
  • आवरण बन्धनों का विस्फोट
  • ज्ञान शक्ति की गौरव गरिमा
  • स्रोत अंदर है, बाहर नहीं
  • आत्म-ज्ञान मानव जीवन की सर्वोपरि उपलब्धि
  • संयम बरतें-स्वस्थ रहें
  • अनन्त ईश्वर की समीपता से अनन्त सामर्थ्य की प्राप्ति
  • तद् धनं ह्यति दुःखार्थम्
  • ईश्वरीय अनुग्रह सबके लिए सहज सुगम
  • गतिशील-जीवन प्रवाह
  • चलो! मरण त्यौहार मनायें
  • कल्पना और सत्य मात्र संयोग या तथ्य
  • कृतज्ञता का पाठ न भूलें
  • प्रकृति के विचित्र नियम अबूझ पहेलियां
  • भूत व भविष्य दोनों को वर्तमान में देखा जाना जा सकता है!
  • एक सूत्र में पिरोदिया (kahani)
  • पशु-पक्षी भी संवेदना शून्य नहीं
  • विनाश की विभीषिकाएँ और सृजन की सम्भावनाएँ
  • मृत्यु को सामने रख कर चलें
  • स्काईलैब तो मर गया पर प्रेत शान्ति अभी भी शेष है
  • अभ्यास ही आवश्यक (kahani)
  • स्वाध्याय करें भी, करायें भी
  • कोई नहीं भी जानते (kahani)
  • संगीत मात्र मनोरंजन के लिये ही नहीं
  • धनोपार्जन की कला भी धर्मनिष्ठ बने
  • सतत शिक्षा का सिद्धान्त लागू किया जाय
  • रईस का सामान वापस मिल गया (kahani)
  • यह विष थोड़ा कम करें
  • अपनों से अपनी बात - युग परिवर्तन, प्रज्ञावतार, गायत्री शक्ति पीठ की श्रृंखला
  • शान्ति का अर्थात (kahani)
  • समर्पित फूल
  • समर्पित फूल (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj