• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अक्लमन्दी नहीं बुद्धिमत्ता अपनाये।
    • दो पुण्य प्रयास जो इन्हीं दिनों करने हैं।
    • आवश्यक अनुरोध
    • धर्म, विज्ञान और दर्शन का समन्वय
    • पदार्थ और प्राणियों की सामर्थ्य का उद्गम
    • Quotation
    • लो! अब पदार्थ ही मर गया।
    • समस्त सम्भावनाओं से परिपूर्ण मानवीय व्यक्तित्व
    • लिंग भेद शाश्वत नहीं, परिवर्तनशील है!
    • जातस्य हि ध्रुवों मृत्युर्धुवं जन्म मृतस्य च॥
    • संस्कारों की महत्ता एवं उपयोगिता
    • अदृश्य का अनुकूलन आवश्यक अपेक्षित
    • सावधान् स्वर दूषण-त्रिशिरा-मारीच आ रहे हैं
    • अवरोध पुरुषार्थ के निरीक्षक, परीक्षक
    • सहकारिता ही उर्त्कष का आधार
    • विचारों और भावनाओं की शक्ति सामर्थ्य
    • स्वास्थ्य और शान्ति का शत्रु क्रोध
    • तीन महान तथ्य-अनुशासन,संयज एवं संरक्षण
    • गायत्री नगर में देव परिवार
    • विवेकवान् अपना जीवन दर्शन बदलें
    • प्रवाह में न बहते रहें, औचित्य भी देखें
    • प्रभात की पुण्य बेला में आत्म परिवर्तन अपेक्षित....
    • पुण्यात्मा गृहस्थ के घर एक अतिथि बनकर आये (kahani)
    • आत्मोर्त्कष और श्रेय साधना स्वर्णिम अवसर
    • Quotation
    • स्वार्थ और परमार्थ का असाधारण समन्वय
    • Quotation
    • बालको से भी गये बीते
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1980 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


गायत्री नगर में देव परिवार

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 18 20 Last
अतीत को वापिस लाना जागरुकों का दायित्व

भारत के गौरव भरे अतीत का आधार भूत कारण तलाश करने पर इसी निर्ष्कष पर पहुँचना पड़ता ळे कि यहाँ कक महान जीवन दर्शन ने जन-जन को प्रभावित किया। उसे अपनाकर वे देवमानव बने और अपनी उत्कृष्ट किया पद्धति से सर्म्पक क्षेत्र भारत तक सीमित था, तब यह भूमि स्वगदिपि गरीयसी कहलाई। जब विश्व भर में बादलों की तरह जा पहुँचने क अवसर मिला तो उन देव मानवों ने उन सभी क्षेत्रों का समुन्नत ओर सुसंस्कृत बनाया जहाँ उन्हे खड़े होने को जगह मिल गई।

कहना न होगा कि उन दिनों अपना देश जगद्गरु कहलाता था, भावनात्मक ओर बौद्धिक अनुदान देने के लिए जिसके पास प्रचुर ज्ञान सम्पदा के भण्डार हों, उसे अघ्यापक, मार्ग दर्शक एवं उदार अनुदानी का यह गौर सम्पदा पद मिलना ही चाहिए। उन दिनों भारत ने चक्रवर्ती शासक का उतरदायित्व अपने कन्धों पर उठाया था यह भार कुशल व्यवस्थापक एवं समर्थ शक्तिवान ही वहन कर सकता हैं इस देश के महान नागरिकों में वह क्षमता प्रचुर परिमाण में विघमान थी, उन दिनों भारत र्स्वग सम्पदाओं का स्वामी था। समृद्धि और सन्मति का अन्योनधय सम्बन्ध है। सद्भावना और सत्प्रवृतियाँ के धनी सम्पन्न तो रहेंगे ही। दरिद्र उन तक पहुँच ही कैसे सकेगा जो स्वंय वैभववान है वही तो दूसरों को कुछ देने में समर्थ हो सकेगा।

विश्व इतिहास भारत के अनुदानों का ऋणी है। जो बदला न माँगे, और अनुदानों की अनवरत वर्षा करे, उस के प्रति मानवा अन्तःकरण क कृतज्ञ तो होना ही चाहिये उस देश को विश्व मानव की गहन श्रद्धा उपलब्ध होती है। अस्तु यहाँ के नागरिकों को देवता और उनके निवास क्षेत्र को र्स्वग कहा जाना अत्युक्तिपूर्ण नहीं, सहज स्वाभाविक एवं स्तर के अनुरुप हो है।

आर्श्चय होता है कि उन दिनों आज की तुलना में साधनों का भारी अभाव था। वे सुविधायें थी ही नहीं, जिनका लाभ आज हर मनुष्य को मिलता है। नदियों के पुल, रेल, मोटर, वायुयान आदि के साधन न होने पर लम्बी यात्रायें कितनी कठिन रही होंगी। प्रेस, प्रकाशन, कागज आदि का प्रबन्ध न रहने पर विचार विस्तार कितना कठिन रहा होगा। बिजली न होने पर उघोग कितने सीमित रहे होंगे डाक-तार रेडियों की व्यवस्था न होने पर कितना सीमित, मंहगा ओर कष्ट साध्य रहा होगा, इसकी आज तो कल्पना भी कठिन है। विशाल उघोगों ओर संयंत्रो का तब कहीं आता-पता भी नहीं था। आत्म रक्षा के लिए तीर कमानों पर निर्भर रहना पड़ता था। दुर्भिक्ष पड़ने पर अन्न जल के अभाव में उस क्षेत्र के निवासी तड़प तड़प कर मर जाते थे। न परिवहन के साधन थे न साधनों का इतना बाहुल्य कि अपनी आवश्यकता पूरी करने के अतिरिक्त बचत बाहर भेजी जा सकें। शिक्षा, चिकित्सा, कला, शिल्प आदि का जो थोड़ा बहुत विकास हुआ था उसका लाभ राज परिवार के लोग ही उठा पाते थे। भवन, वस्त्र, व्यंजन, विनोद के साधन सीमित थे। फलतः सम्पन्न लोगों को ही उनकी सुविधा मिलती थी। नकली दाँत ओर नकली आँख सर्व साधारण का तब कहाँ उपलब्ध थी, माचिस और सुई तक की सुविधा नह थी । अंगाो का प्रत्यारोपण करने वाले अस्पतालों की तब कहीं कल्पना भी नहीं थी। मुद्रा, बैंक, बीमा, जैसी सुविधाओं क न होने से अर्थव्यवस्था कितनी सीमित रही होगी, इसका अनुमान लगाना, उनके लिए भी कठिन नहीं होना चाहिए जो वर्तमाना और भूत का तुलनात्मक अध्ययन कर सकने में समर्थ है।

इतने पर भी पूर्वज कितने स्वस्थ, कितने समंर्थ, कितने सम्प्न्न, कितने उदार, कितने साहसी, कितने सुसंस्कृत और कितने प्रराक्रम थे, इसका कारण ढूँढूने पर इसी तथ्य पर पहुँचना पड़ता है कि उन दिनों उत्कृष्ट जीवन दर्शन जन-जन क चिन्तन में आत-प्रोत थाँ गति विधियों में आर्दशवादी अनुप्राणित थ। चिन्तन और चरित्र के समन्वय का संस्कृति कहते है। द्रष्ट्रिकोण को दर्शन कहते है। कतृत्व की दिशा धारा धर्म कहलाती है। संस्कृति, दर्शन और धर्म का समन्वय ही अध्यात्म के नाम से जाना जाता है। भारत की आस्था अध्यात्म पर केन्द्रीभूत थी फलतः व्यक्तियों में महानता भरी रही। उत्कृष्ट व्यक्तित्व से सम्पन्न को देवता कहते है। देवता स्वयं महान होते है। इसलिए उनके सहज अनुदान सर्म्पक क्षेत्र का समुश्रत बनात रहते है। बादल, पारस, चन्दन की समीपता से मिलने वाल लाभों को देखकर यह अनुमान लगाना कठिन नहीं रह जाता कि किस प्रकार हमारे पूर्वज ध्न्य बनते और असख्यों का धन्य बनाने का श्रेय सौभाग्य प्राप्त करते होगे। कार्यो की संरचना तो समान थी, पर साधनों की नितान्त कमी रही, इतने पर भी अतीत की गौरव गरिमा का देखते हुए यह कहना पड़ता है कि उच्चस्तरीय जीवन दर्शन प्रत्यक्ष देव वरदान है। यह जिन्हें उपलब्ध होगा, उनकी गरिमा वेसी ही रहेगी, जिसकी चर्चा करने, सुनने में इतिहास विघार्थी पुलकित गद्गद् हो उठते है।

भारतीय अध्यात्म और दर्शन का सार तत्व इतना ही है कि शरीर की तरह आत्मा को भी महत्व देना और भौतिक सुख-साधनों की तरह ही आत्मिक सन्तोष और गौरव को महत्व देना, आत्मा का जानते है वे यदि उसको वरिष्ठता पर शरीर सज्जा जितना ध्यान दे सकें तो उनके लिए उभय पक्षीय प्रगतिकी योजना बनाना और उसे कार्यान्वित कर सकना तनिक भी कठिन नहीं पड़ता शरीर की आवश्यकता सीमित है। उसकी पूर्ति स्वल्पथम और समय लगाने भर से अत्यन्त सरलता पूर्वक पूरी होती रह सकती है। इसके उपरान्त इतना कुछ बच रहता है जिसे आत्मोर्त्कष में लगाना और फल स्वरुप देवोपम महानता उपलब्ध कर सकने में कहीं कोई कठिनाई शेष नहीं रह जाती। अवरोध एक ही है शरीर को सब कुछ मान लेना और उसी के सुख-साधनो की ललक में निमग्न रहना, यदि इस कुटेव से छूटा जा सके तो उस विवके का उदय हो सकता है, जो आस्थाओं और आकाक्षाओं का उच्चस्तरीय बना कर नर को नारायण बना देता है।

प्राचीन काल में यही दूरदर्शी, विवेक शीलता अपनाई जाती है। वह परम्परा जब तक अपनाई गई तब तक गरिमा भी अक्षुण रही, शिथिलता आई तो स्वार्थ परता की जड़ जमने लगी। एक सीढ़ी और नीचे उतरने पर व्यक्ति दादी लिप्सा ही सब कुछ बन गई। फलातः निकृष्टता के प्रवाह में लोक मानस बहने लगा। आज की अनेकानेक विकृतियों एवं विभीषिकाओं का मूल भूत कारण एक ही है आस्थाओं का अघोगामी होना, सभी जानते हैं कि मनःस्थिति कि अनुरुप परिस्थितियाँ बनती है। निकृष्ट द्रष्ट्रिकोण अपनाने की प्रतिक्रिया ही विपति बन कर बरसती हैं आज हम बस इसी कुचक्र में फसे अगणित संताप और संकट सह रह है।

अभ्यस्त होने पर तो गन्दगी के बीच रहना भी रुचने लगता है। कई कैदी छूटते ही फिर जेल जाने की तैयारी करते हैं। नशेबाजों की अपनी दुनिया है। भिखारी अपनी आदतों में जकड़े होते है। अपराधियों को घिनोनी जिन्दगी भी अखरती नहीं। आज की हेय परिस्थितियाँ जिन्हे रुचने लगी है और ढर्रा अभ्यास में आ गया ह उनकी बात दूसरी है। अन्यथा जो पतन और उत्थान के मध्यवर्ती अन्तर का समझ सकें, जो लदी हुई परिस्थितियों की समीक्षा कर सकें, उन्हें यह समझने में देर नहीं लगनी चाहिए कि जिस स्तर का जीवन इन दिनों जिया जा रहा है, उसमें न सुविधा है, न शन्ति, न गौरवहै ने भविष्य। मात्र आदतों का कुचक्र ही जकड़े हुऐ है। दाद खुजाने ओर रक्त बहान की विपन्नता भी कई बार रुचने लगती है और उससे छूटने की इच्छा नहीं होनी। यह सब होते हुए भी जिज्ञ पर्यवेक्षक को यह सकझने में कठिनाईं नहीं होनी चाहिए कि हम विपतियों में फँस गये हैं और विनाश की दिशा में बढ़ रहे है।

स्वास्थ्य दिन-दिन दुर्बल् होता जा रहा है। रुग्णता के पने पंजे काया में गहराई तक घुसते जा रहे है। भीतर कुछ बाहर, कुछ का छद्म अन्तराल का सारा सन्तुलन गड़बड़ाये दे रहा है। दुहरा व्यक्तित्व अन्तर्द्धनद खडे़ करता है और उनसे अगणित उद्धिग्नताएँ एव सनके उत्पन्न होती हैं। आम आदमी आज दिग्र भ्रान्त, उद्धिग्न, विक्षुब्ध होकर विक्षिप्तों जेसी मनःस्थिति लिए फिरता है। न चैन है न सन्तोष। न आशा है न उल्लास। सरसता और प्रसन्नता देने वाला मनःक्षेत्र जब श्मसान जैसा बीभत्स बन चले तो फिर जीवन का आनन्द समाप्त ही समझा जाना चाहिए।

आर्थिक अभाव हर किसी का खा रहा है। कम कमाने वालों की तरह अधिक कमाने वाले भी अर्थ संकट का रोना रोते हैं। पारिवारिक क्षेत्र में मात्र यौनाचार के कहीं कुछ आकर्षण दिखाई नहीं देता। न सहयोग न सौजन्य। न स्नेह है, न सद्भाव, भेड़ो के वाडे़ की तरह परिवारों में घिचपिच ओर भीड़-भाड़ तो रहती है पर उनमें वह वातावरण कहीं नहीं दीखता, जिसके आधार पर घर घरौंदे स्वर्गीय संवेदनाओं का रसास्वादन करते है। समाज से सर्म्पक तो रहता है पर उसका स्तर उचक्कों से आगे नहीं उठता। एक दूसरे पर घात लगाने और नीचा दिखाने की ही दुरभि सन्धियाँ रचते रहते है। मित्रता के सहारे शत्रुता का कुछ ऐसा प्रचलन हो गया है कि साथी से भी सतर्क रहना पड़ता है। विश्वास और वफादारी की प्रथा ही उठती जा रही है औश्र उसका स्थान कुटि लता का मिल रहा है। नीति और मर्यादा कहने सुनने भर के लिए बच रही है। अनास्था के वातावरण में अविश्वास, सन्देह, भय एवं आशंकाओं का घटाटोप ही छाया रहता है। नैतिक अराजकता में मानवी मूल्य अस्त-व्यस्त होते चले जा रहे है।

गतिविधियों और प्रवृतियों ऐसी हैं जिनसे विनाशकारी भविष्य दिन-दिन निकट आता जा रहा है। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, कोलाहल घटन, रासायनिक खाद, कीट नाशक छिड़काव, जनसंख्या वृद्धि, अपराधों का

वर्गों के बीच छीना झपटी, राजनैतिक प्रतिस्पर्धा एवं अणुयुद्ध की तैयारी के फल स्वरुप जो घटित होने वाला है उसका अनुमान लगाने से यह तथ्य सामने आ खड़ा होता है कि विनाश की विभीषिका अब बहुत दूर नहीं रह गई। इन घटाओं में से हर एक ऐसी है जो इस छोटी सी धरती पर बसे हुए मात्र 800 करोड़ जनसमुदाय का अस्तित्व खतरे में डालने के लिए पर्याप्त है। फिर इनमें कई प्रबल हो उठें तो उनकी संयुक्त विनाश लीला सर्वनाश करके ही रहेगी।

व्यक्तिगत जीवन में घुसी विकृतियाँ ही, समाज गत विभीषिकाएँ बनती है। मनुष्यों का समुदाय ही समाज है। मनुष्यों की प्रवृतियाँ ही संयुक्त होकर व्यापक परिस्थितियाँ बनती हैं। प्राचीनकाल में व्यक्ति के चिन्तन और चरित्र में उत्कृष्टावादी जीवन दर्शन ओत-प्रोत था। फलतः साधनों की कमी रहने पर भी उन दिनों देवत्व उभरा-उभरा फिरता था। आज सुविधाओं की कमी नहीं। शिक्षा ओर परम्परा का आर्श्चयजनक उर्त्कष हुआ है। विज्ञान औ व्यवसाय में ही नहीं कला ओर शिल्प में भी अभ्युदय के उच्च् शिखर तक पहुँचने में सफलता पाई है। इतने पर भी मनुष्य दिन-दिन दुर्बल दरिद्र एवं पतित होता चला जा राह है। वर्तमान संकटो में भरा भविष्य अन्धकार पूर्ण है। इस विषष्ठजा का दोष तो किसी पर भी जा सकता है, पर वास्तविकता एक ही है मनुष्य जे निकृष्ट जीवन दर्शन अपनाया और संकटों के दलदल में जा फँसा।

स्थिति में परिवर्तन लाया जाना आवश्यक है। यथा स्थिति नहीं रहने दी जा सकती। क्योंकि प्रवाह यथावत चलते रहने दी जा सकती। क्योकि प्रवाह यथावत चलते रहने दी जा सकती। क्योकि प्रवाह यथावत चलते रहने पर सर्वनाशी विनाश के गत में जा गिरना कुछ ही समय की बात रह जायगी। कोई नी चाहता कि ऐसा हो। मूर्धन्य विग्रही सत्ताधारी भी ऐसा नहीं चाहते। जिससने अनौच्ित्य को अपना कर अपने पैरों आप कुल्हाड़ी मारी है वह भी उपभोग और विलास भर चाहता है। विनाश नहीं, ऐसी दशा में सभी चिन्तित हैं कि प्रवाह को उलटा जाय, परिस्थितियों को सुधारा जाया हर किसी को उत्थान अभीष्ट है, पतन नहीं। विकास अभीष्ट है, विनाश नहीं। इतने पर भी कुचक्र ऐसा फँस गया है, जिसमें से निकलते नहीं बनता।

परिवर्तन और प्रगति के लिए जो सामुदायिक प्रयास चल रहे हैं, उनमें समृद्धि संवर्धन प्रमुख है। सुरक्षा व्यवस्था शिक्षा आदि भी उत्थान योजनाओं में सम्मिलित हैं, यह सभी प्रयत्न सराहनीय होते हुए भ्ज्ञी निश्चित रुप से एकाँगी हैं। चिन्तन और चरित्र को साथ सम्बद्ध व्यक्तित्व को परिष्कृत करने को भी समझा जाना चाहिए ही अनुभव किया जाना चाहिए कि जीवन दर्शन ही वह बीज है, जिसकी परिणित, परिस्थितियों का वृक्ष बनती है। दार्शनिक क्रान्ति के सहारे ही मनुष्य की आस्थाओं को ऊँचा उठाया जा सकेगा। उस क्षेत्र का उर्त्कष ही चिन्तन और चरित्र में शालीनता का समावेश करेगा, उस अभिवृद्धि के आधार पर ही समृद्धि से लेकर शालीनता तक के सभी उपयोगी क्षेत्र हरे-भरे होते चले जायेगे।

युग परिवर्तन अभियान के अर्न्तगत इस उपेक्षित को उजागर करने ओर उसे अपनाने में जन-जन को सहमत करने के लिए प्रयत्न किये जा रहे है। इन्हें चिर पुरातन के साथ चिर नवीन की संगति बिठा देना भी कहा जा सकता है। विचार क्रान्ति की लाल मशाल इसी स्तर का आलोक वितरण कर रही है। लक्ष्य है-जन मानस का सद्भावनाओंका सर्म्बधनख् सत्प्रवत्तियोंका उभार परिष्कार इस प्रयास में जितनी सफलता मिलेगी, उसी अनुपात से विभीषिकाओं का निराकरण और सुखद सम्भावनाओं का निर्धारण सहज क्रम से होता चला जायगा।

युग परिवर्तन का तार्त्पय है-जीवन दर्शन में उत्कृष्टता का समावेश। यह जहाँ भी जितनी मात्रा में होगा, वहाँ परिवर्तन का एक लक्षण निश्चित रुपसे प्रकट होगा। लोभ-लिप्सा में कटौती और उस बचत का सत्पवृत्तियों के समाधान में नियोजन। प्राचीन काल में वही होता रहा है। महत्वाकाक्षाओं को तृष्णा के गतं में गिरने से रोका जाना और सामर्थ्य को सत्प्रयोजनों में लगाया जाना ही देव दर्शन है। भारतीय नागरिक श्रद्धापूर्वक इस अपनाते रह और आत्म कल्याण एवं विश्व कल्याण का दुह्रा लाभ उठाते हुए, मनुष्य जन्म को धन्य बनाते रहे।

जीवन का आधा भाग शक्ति संचय एवं सम्पति सर्म्बधन में लगाया जाना ही ब्रह्मचर्य ओर गृहस्थ है। शेष आधा जीवन सम्पदा परमार्थ प्रयोजन में लगाया जाना आवश्यक था। यही था वानप्रस्थ ओर संन्यास। आदर्श-वादिता कहने सुनने तक सीमित रखने की वस्तु स्थिति नहीं है। इस प्रतिपादन की उपयोगिता क्रियान्वयन में ही है। उपासना का बीजारोपण जीवन साधना की उर्वरभूमि पर ही उगता और फेलता है। इस तथ्य को जिनने भी जाना है उनने लिप्साओं पर अंकुश लगाया आर परमार्थ पथ पर चल पड़ने का साहस दिखाया है। कल्पना-जल्पना करते रहने में तो आत्म प्रवंचना ही बन पड़ती है। मन मोदक खाते रहने से पेट भरता है ?

व्यक्ति और समाज को विनाश से बचाने और प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने काएक ही उपाय है-मानवी जीवन दर्शन में क्रान्तिकारी परिवर्तन। इस परिवर्तन का स्वरुप है-सामर्थ्य का स्वार्थपरता में न्यूनतम और परमार्थ परायणता में अधिकतम उपयोग। सम्पदा का उपभोग नहीं उपयोग होना चाहिए। संग्रह नहीं वितरण लक्ष्य बनना चाहिए। अमीरी नहीं महानता बढ़ानी चाहिए। इसके लिए दूसरों को परामर्श देने की अपेक्षा अपने को तत्पर करना अधिक कारगर सिद्ध हो सकता है। युग-निर्माण परिवार के परिजनों से यह महान परिवर्तन अपने आप में आरम्भ करने के लिए कहा जा रहा है। प्राचीन काल जैसी सुखद परिस्थितियों को वापिस लौटाने का एक ही मार्ग है-पूर्वजों की परम्परा एवं संस्कृति का अनुकरण। इस मार्ग पर जागरुकों को अग्रिम पंक्ति में चलना है ताकि अनुकरण करने के लिए असंख्यों को पीछे आने का साहस जुटाना सरल सम्भव हो सके।

First 18 20 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • अक्लमन्दी नहीं बुद्धिमत्ता अपनाये।
  • दो पुण्य प्रयास जो इन्हीं दिनों करने हैं।
  • आवश्यक अनुरोध
  • धर्म, विज्ञान और दर्शन का समन्वय
  • पदार्थ और प्राणियों की सामर्थ्य का उद्गम
  • Quotation
  • लो! अब पदार्थ ही मर गया।
  • समस्त सम्भावनाओं से परिपूर्ण मानवीय व्यक्तित्व
  • लिंग भेद शाश्वत नहीं, परिवर्तनशील है!
  • जातस्य हि ध्रुवों मृत्युर्धुवं जन्म मृतस्य च॥
  • संस्कारों की महत्ता एवं उपयोगिता
  • अदृश्य का अनुकूलन आवश्यक अपेक्षित
  • सावधान् स्वर दूषण-त्रिशिरा-मारीच आ रहे हैं
  • अवरोध पुरुषार्थ के निरीक्षक, परीक्षक
  • सहकारिता ही उर्त्कष का आधार
  • विचारों और भावनाओं की शक्ति सामर्थ्य
  • स्वास्थ्य और शान्ति का शत्रु क्रोध
  • तीन महान तथ्य-अनुशासन,संयज एवं संरक्षण
  • गायत्री नगर में देव परिवार
  • विवेकवान् अपना जीवन दर्शन बदलें
  • प्रवाह में न बहते रहें, औचित्य भी देखें
  • प्रभात की पुण्य बेला में आत्म परिवर्तन अपेक्षित....
  • पुण्यात्मा गृहस्थ के घर एक अतिथि बनकर आये (kahani)
  • आत्मोर्त्कष और श्रेय साधना स्वर्णिम अवसर
  • Quotation
  • स्वार्थ और परमार्थ का असाधारण समन्वय
  • Quotation
  • बालको से भी गये बीते
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj