• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अक्लमन्दी नहीं बुद्धिमत्ता अपनाये।
    • दो पुण्य प्रयास जो इन्हीं दिनों करने हैं।
    • आवश्यक अनुरोध
    • धर्म, विज्ञान और दर्शन का समन्वय
    • पदार्थ और प्राणियों की सामर्थ्य का उद्गम
    • Quotation
    • लो! अब पदार्थ ही मर गया।
    • समस्त सम्भावनाओं से परिपूर्ण मानवीय व्यक्तित्व
    • लिंग भेद शाश्वत नहीं, परिवर्तनशील है!
    • जातस्य हि ध्रुवों मृत्युर्धुवं जन्म मृतस्य च॥
    • संस्कारों की महत्ता एवं उपयोगिता
    • अदृश्य का अनुकूलन आवश्यक अपेक्षित
    • सावधान् स्वर दूषण-त्रिशिरा-मारीच आ रहे हैं
    • अवरोध पुरुषार्थ के निरीक्षक, परीक्षक
    • सहकारिता ही उर्त्कष का आधार
    • विचारों और भावनाओं की शक्ति सामर्थ्य
    • स्वास्थ्य और शान्ति का शत्रु क्रोध
    • तीन महान तथ्य-अनुशासन,संयज एवं संरक्षण
    • गायत्री नगर में देव परिवार
    • विवेकवान् अपना जीवन दर्शन बदलें
    • प्रवाह में न बहते रहें, औचित्य भी देखें
    • प्रभात की पुण्य बेला में आत्म परिवर्तन अपेक्षित....
    • पुण्यात्मा गृहस्थ के घर एक अतिथि बनकर आये (kahani)
    • आत्मोर्त्कष और श्रेय साधना स्वर्णिम अवसर
    • Quotation
    • स्वार्थ और परमार्थ का असाधारण समन्वय
    • Quotation
    • बालको से भी गये बीते
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1980 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


लिंग भेद शाश्वत नहीं, परिवर्तनशील है!

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 8 10 Last
ईश्वर की स्तुति में उसे त्वमेव माता व पिता ‘त्वमेव’ कहा जाता है। उसे नर और नारी दोनों के रुप् में नमन किया जाता है। अर्ध नारी नटेश्वर के रुप् में भगवान शिव का आध अंग नारी और आधा नर है। इससे स्पष्ट है कि परब्रह्य में नर, और नारी जैसा कोई मौलिक भेद नहीं है। आवश्यकता एवं भावना के अनुरुप् एक ही सत्ता अपने अस्तत्व का परिचय दोनों लिंगों में देती रहती है।

आत्मा के सम्बन्ध में भी यही बात है। वह परिस्थिति के अनुसार कभी नर बन जाता है कभी मादा। जो वस्त्र एक बार धारण कर लिया वह यदा ही उसी तरह बना रहेगा यह भी आवश्यक नहीं। साड़ी की काट छाँट कर कुर्त्ता बनाया जा सकता है। फटी हुई बनियान का कतर ब्योंढ़ करके रुमाल बनाया जा सकता है। आत्मा के सम्बन्ध् में भी यही निर्यात है। स्वभाव एवं पसन्दगी के कारण कोई भी प्राणी नर या मादा बना रह सकता है। अभिरुचि एवं परिस्थिति बदल जाने पर यह लिंग भेद बदल भी सकता है। जो एक जन्य में नर था वह दूसरे जन्म में नारी बन गया है और नारी ने नर का चोला बदला। ऐसे उपाख्यानों की कथा, पुराणों में भरमार है।

एक ही शरीर में इस प्रकार के यौन परिवर्तन अनेकों होते रहते है। ऐसी घटनाओं की कमी नहीं जिनमें जन्म समय का लिंग बड़े होने पर पूर्णतया परिवर्तित हो गया। आरम्भ में चिन्ह् बदले फिर परिवर्तन प्रबल हुआ और यौन परिवर्तन का आर्श्चयजनक दृश्य सामने आ खड़ा हुआ विदेशों में ऐसी घटनायें सरकारी अस्पतालों के रिकार्ड में हजारों की संख्या में दर्ज हो चुकी है। भारत में भी ऐसी घटनाओं की कमी नहीं। समाचार पत्रों में ऐसे समाचार छपते रहते है। जिनसे प्रतीत होता है कि लिंग परिवर्तन आर्श्चयजनक तो है पर असम्भव नही। परिवर्तनों के अनेकानेक उपक्रमों में लिंग परिवर्तन भी एक मान्यता प्राप्त तथ्य बन गया है।

प्रकृति में इस प्रकार के अन्तरों के प्रमाण तो असंख्यों दृष्टिगोचर होते है जिनमें पुरुष के हाव-भाव, स्वभाव, रुचि एवं गतिशीलता एवं सफलता नारी वाले क्षेत्र में ही दृष्टिगोचर होती रही। कितनी ही नारियाँ ऐसी होती है, जिनकी शरीर रचना भले ही प्रकृति प्रदत रही हो पर स्वभाव एवं पराक्रम की दृष्टि से उन्होंने पुरुषों जैसा जीवन यापन किया और उसी स्तर पर पराक्रम भी दिखाया।

हिजडे वर्ग के लोग ऐसे ही होते है जिनकी आकृति और प्रकृति यौन प्रभाव की मर्यादा को तोड़कर सर्वथा विपरीत स्तर की होती है समलिंगी समागमों में दोनों की यौन संरचना एक जैसी रहते हुए भी प्रकृति में विपरीत स्तर भरा होता है।

कइयों में प्रत्यक्षः तो ऐसे दृश्य दिखाई नहीं पड़ते पर भीतर ही भीतर चिन्तन एवं रुझान ऐसा चलता रहता है जिसे लिंग भेद की प्रतिक्रिया से विपरीत कहा जा सके। इस प्रकार के लक्षण यह बताते है कि आत्मा अपने कलेवर से असन्तुष्ट है और अगले दिनों अपना लिंग परिवर्तन करने के लिए भीतर ही भीतर बदलता और ढलता जा रहा है। संकल्प बल में परिस्थितियों के बदल डालने की परिपूर्ण क्षमता है उसके प्रमाणों में एक लिंग परिवर्तन को भी सम्मिलित किया जा सकता है।

नर नारी का भेद स्थूल कलेवर तक सीमित है। काया में विद्यमान आत्मा न नर है और न ही नारी। उपनिषद में वर्णन है-

नैव स्त्री न पुमानेषु न चैवार्थ नपुँसक। यद मच्छरी मादन्ते तेन-तेन स युज्येन॥

यह जीवात्मा न तो स्त्री है न पुरुष है और न नपुँसक ही है। वह जिस शरीर को ग्रहण करता है उसी के सम्बद्ध हो जाता है।

इस तथ्य का परिचय कभी-कभी अनौखी घटनाओं द्वारा भी मिलता है। यौन परिवर्तन की घटनाएं इस सत्य की पुष्टि करती है कि नर-नारी के बीच अन्तर कायिक धरातल तक ही है। आत्मा में दोनों के गुण विद्यमान है।

‘सोलन’ निवासी र्स्वणकार जियालाल को इस बात का दुःख बना रहता था कि उसके कोई पुत्रा नहीं है। तीन लड़कियों में एक लड़की का नाम सुनीता है। माता-पिता को यह देखकर आर्श्चय हुआ कि बच्ची में पुरुष के चिन्ह हैं। स्थानीय अस्पताल में दिखाये जाने पर डाक्टरों ने सुझाव दिया कि सुनीता के सेक्स अंग पुरुष की भाँति है। आपरेशन द्वारा पुरुषत्व के चिन्हों को उभारा जा सकता है। र्स्वणकार जियालाल ने तत्काल निर्णय लिया तथा अपनी चार वर्षीय बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर दिया। छः डाँक्टरों के प्रयत्न से आँपरेशन सफल रहा। सुनीता अब माता-पिता के लिए एक पुत्र की भूमिका सम्पन्न कर रही है।

इसी प्रकार की घटना अप्रैल 79 में कोल्हापुर के सिविल अस्पताल में घटी। सत्तरह वर्षीय कुमारी रंजना कोल्हापुर से अठारह कि.मी. दूर हतकना नगले के निकट स्थित ग्राम ‘हुपारी’ के रहने वाली है। उसे मासिक ध् न होने के कारण माता-पिता सरकारी अस्पताल में लाये। परीक्षा करने पर डाक्टरों ने पाया कि रंजना में पुरुष के चिन्ह् विद्यमान है। आँपरेशन द्वारा उसका यौन परिवर्तन किया जा सकता हैं उनके परामर्श से रंजना के माता-पिता ने अनुमति दे दी। रंजना अब रणजीत के नाम से जानी जाती है। उसका स्वभाव पुर्णतया पुरुषी जैसा ही है।

इन घटनाओं द्वारा आत्मा अपनी भक्ति को बोध् कराती तथा यह बताती है कि वह प्रकृति के नियमों से परे है। बन्धनों से जकड़ी काया में भी वह परिवर्तन कर सकने में समर्थ है जिसे सामान्यतया असम्भव और आर्श्चयजनक समझा जाता है। जीव-विज्ञान के नियम एवं मान्यताओं को भी यह घटनाएं चुनौती देती तथा अन्त में विद्यमान सर्व समर्थ सत्ता आत्मा को बोध कराती है।

इन्दौर से प्रकाशित दैनिक पत्र नई दुनिया के अनुसार मार्च के अंक के अनुसार 12 मार्च 1979 के अंक के अनुसार ‘शहडोल’ के अस्पताल में एक चालीस वर्षीय व्यक्ति रामदीन हर्निया का आपरेशन कराने आया। डाक्टरों को यह देखकर आर्श्च का ठिकाना नहीं रहा कि रामदीन के पेट में एक पूर्ण विकसित गर्भाशय मौजूद है। इसे निकाल कर रीवा मेडिकल काँलेज के संग्रहालय में रखा गया है।

प्रकृति भी असामान्य घटनाओं द्वारा आत्म सत्ता की समर्थता का परिचय देती तथा यह बताती है कि आत्मा के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।

इस प्रकार की घटनाए मनुष्यों में ही नहीं जीव जन्तुओं में भी देखी जाती है। अविकसित जीवों में तो इस सत्य का बोध् और भी स्पष्ट रुप् में मिलता है। उन्हें देखकर लगता है कि सृष्टा ने सृष्टि चक्र को सुचारु रुप में संचालन के लिए ही मात्र विकसित जीवों में नर-नारी का अन्तर पैदा कर दिया। अन्यथा कितने जीव तो एक ही शरीर में आरम्भ से ही नर नारी की विशेषताओं को धारण किए हुए है। केचुओं इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण है। दोनों ही प्रकार के सेक्स अंग उसके अन्दर मौजूद हाते है। कई जीव अपनी मर्जी के अनुसार लिंग धारण कर लेते है तथा अपने जीवन काल में अनेकों बार लिंग परिवर्तन करते देखे जाते है। ‘ओइस्टर’ नामक जन्तु नर के रुप में पैदा होता है। दो वर्षो के उपरान्त मादा बन जाता है। ‘ओरटन’ नामक जीव विज्ञानी ने अपने प्रयोग द्वारा पाया कि नर से मादा में परिवर्तित ‘ओइस्टर’ मादा की तरह ही अण्डे देने का कार्य करता हैं आर्श्यच यह है कि अण्डा देने के एक माह बाद वह पुनः नर में बदल जाता है।

मनुष्य ही नहीं अन्य जीव-जन्तुओं के उदाहरण इस बात के साक्षी है कि प्राणि मात्र में कार्य कर रही चेता नर-नारी कोइ्र भी स्वरुप् ग्रहण कर सकती है। अर्थात वह इन विभेदों से रहित है।

नर और मादा में से किसी को भी न तो अपनी विशिष्टता पर अहंकार करना चाहिए और न हीनता अनुभव करने की आवश्यकता है। क्योंकि लिंग भेद शाश्वत नहीं परिवर्तनशील हैं जो आज एक कलेवर में है वह कल दूसरे में बदल सकता है। ऐसी दशा में दोनों के मध्य वरिष्ठ, कनिष्ठ की मान्यता बनाने अथवा सौभाग्य दुर्भाग्य जैसा अनुभव करने की तनिक भी आवश्यकता नहीं है। दोनों के मध्य एकता ही नहीं समता भी वाँछनीय है।

First 8 10 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • अक्लमन्दी नहीं बुद्धिमत्ता अपनाये।
  • दो पुण्य प्रयास जो इन्हीं दिनों करने हैं।
  • आवश्यक अनुरोध
  • धर्म, विज्ञान और दर्शन का समन्वय
  • पदार्थ और प्राणियों की सामर्थ्य का उद्गम
  • Quotation
  • लो! अब पदार्थ ही मर गया।
  • समस्त सम्भावनाओं से परिपूर्ण मानवीय व्यक्तित्व
  • लिंग भेद शाश्वत नहीं, परिवर्तनशील है!
  • जातस्य हि ध्रुवों मृत्युर्धुवं जन्म मृतस्य च॥
  • संस्कारों की महत्ता एवं उपयोगिता
  • अदृश्य का अनुकूलन आवश्यक अपेक्षित
  • सावधान् स्वर दूषण-त्रिशिरा-मारीच आ रहे हैं
  • अवरोध पुरुषार्थ के निरीक्षक, परीक्षक
  • सहकारिता ही उर्त्कष का आधार
  • विचारों और भावनाओं की शक्ति सामर्थ्य
  • स्वास्थ्य और शान्ति का शत्रु क्रोध
  • तीन महान तथ्य-अनुशासन,संयज एवं संरक्षण
  • गायत्री नगर में देव परिवार
  • विवेकवान् अपना जीवन दर्शन बदलें
  • प्रवाह में न बहते रहें, औचित्य भी देखें
  • प्रभात की पुण्य बेला में आत्म परिवर्तन अपेक्षित....
  • पुण्यात्मा गृहस्थ के घर एक अतिथि बनकर आये (kahani)
  • आत्मोर्त्कष और श्रेय साधना स्वर्णिम अवसर
  • Quotation
  • स्वार्थ और परमार्थ का असाधारण समन्वय
  • Quotation
  • बालको से भी गये बीते
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj