• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • विचारशीलता का गौरव
    • धर्म की सच्ची परिभाषा
    • महाकाल अब उद्यत है परिवर्तन को
    • दुर्गति का शिकार (Kahani)
    • नवयुग की नई आचार संहिता
    • मैं गरीब हुआ या दुखी (Kahani)
    • विराट की एक झाँकी
    • Quotation
    • प्रतीक के बिना बोध कैसे हो?
    • अपूर्व अनुभव दिया (Kahani)
    • योगदर्शन के दो महत्वपूर्ण चरण
    • काम चलाने का आश्वासन (Kahani)
    • देव संस्कृति की अमूल्य थाती
    • अपने व्यक्तिगत दोष दुर्गुणों से (Kahani)
    • ब्राह्मणत्व का मर्म
    • नवयुग का अरुणोदय-विभीषिकाओं के गर्भ से
    • जीवन मुक्ति का रसास्वादन
    • आत्म कल्याण और विश्व कल्याण (Kahani)
    • दरिद्र कौन?
    • ब्राह्मणत्व की गरिमा (Kahani)
    • साधना अविस्मरणीय (Kahani)
    • सुपात्रों पर ही दैवी अनुग्रह बरसता है।
    • पंचकोशों की अनावरण साधना
    • भूमिका निबाही (Kahani)
    • पहला कदम
    • यह अंतर है (Kahani)
    • कुर्वन्नेवेहैव कर्माणि
    • आत्मदर्शी के लिए खुला (Kahani)
    • प्राण चेतना का रहस्य समझें-महाप्राण बनें।
    • समय पर पाठशाला पहुँच गये (Kahani)
    • धर्म एवं धर्म-निरपेक्षता
    • नत-मस्तक हो उठा (Kahani)
    • किनमें जागता है अतीन्द्रिय सामर्थ्य?
    • सविता के प्रकाश की दिव्य ध्यान-धारणा
    • नया विचार किया (Kahani)
    • निर्भीक जीवन आध्यात्मिक जीवन
    • Quotation
    • Kavita
    • महाकाल का आह्वान
    • महाकाल का आह्वान (Kavita)
    • यथार्थतः जीवन है क्या?
    • कुरूपता ने यह देखा (Kahani)
    • मंत्र विज्ञान और उसकी संसिद्धि
    • साधना कभी निष्फल नहीं होती (Kahani)
    • मंत्रोच्चारण (Kahani)
    • पर्जन्य अर्थात् प्राण वर्षा
    • मानव अंगों का घृणित व्यापार बंद हो।
    • Quotation
    • मनुष्य का सच्चा सौंदर्य
    • मनुष्य का सच्चा सौंदर्य (Kahani)
    • बचपन से ही बहरे (Kahani)
    • उत्थान और पतन स्वयं साध्य
    • संस्थापकों की चौथी पीढ़ी (Kahani)
    • प्रतिभा की तलाश है।
    • अपनों से अपनी बात (Kahani)
    • देवस्थापना क्यों? किसलिए?
    • सच्चा अनुयायी बनूँगा (Kahani)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • विचारशीलता का गौरव
    • धर्म की सच्ची परिभाषा
    • महाकाल अब उद्यत है परिवर्तन को
    • दुर्गति का शिकार (Kahani)
    • नवयुग की नई आचार संहिता
    • मैं गरीब हुआ या दुखी (Kahani)
    • विराट की एक झाँकी
    • Quotation
    • प्रतीक के बिना बोध कैसे हो?
    • अपूर्व अनुभव दिया (Kahani)
    • योगदर्शन के दो महत्वपूर्ण चरण
    • काम चलाने का आश्वासन (Kahani)
    • देव संस्कृति की अमूल्य थाती
    • अपने व्यक्तिगत दोष दुर्गुणों से (Kahani)
    • ब्राह्मणत्व का मर्म
    • नवयुग का अरुणोदय-विभीषिकाओं के गर्भ से
    • जीवन मुक्ति का रसास्वादन
    • आत्म कल्याण और विश्व कल्याण (Kahani)
    • दरिद्र कौन?
    • ब्राह्मणत्व की गरिमा (Kahani)
    • साधना अविस्मरणीय (Kahani)
    • सुपात्रों पर ही दैवी अनुग्रह बरसता है।
    • पंचकोशों की अनावरण साधना
    • भूमिका निबाही (Kahani)
    • पहला कदम
    • यह अंतर है (Kahani)
    • कुर्वन्नेवेहैव कर्माणि
    • आत्मदर्शी के लिए खुला (Kahani)
    • प्राण चेतना का रहस्य समझें-महाप्राण बनें।
    • समय पर पाठशाला पहुँच गये (Kahani)
    • धर्म एवं धर्म-निरपेक्षता
    • नत-मस्तक हो उठा (Kahani)
    • किनमें जागता है अतीन्द्रिय सामर्थ्य?
    • सविता के प्रकाश की दिव्य ध्यान-धारणा
    • नया विचार किया (Kahani)
    • निर्भीक जीवन आध्यात्मिक जीवन
    • Quotation
    • Kavita
    • महाकाल का आह्वान
    • महाकाल का आह्वान (Kavita)
    • यथार्थतः जीवन है क्या?
    • कुरूपता ने यह देखा (Kahani)
    • मंत्र विज्ञान और उसकी संसिद्धि
    • साधना कभी निष्फल नहीं होती (Kahani)
    • मंत्रोच्चारण (Kahani)
    • पर्जन्य अर्थात् प्राण वर्षा
    • मानव अंगों का घृणित व्यापार बंद हो।
    • Quotation
    • मनुष्य का सच्चा सौंदर्य
    • मनुष्य का सच्चा सौंदर्य (Kahani)
    • बचपन से ही बहरे (Kahani)
    • उत्थान और पतन स्वयं साध्य
    • संस्थापकों की चौथी पीढ़ी (Kahani)
    • प्रतिभा की तलाश है।
    • अपनों से अपनी बात (Kahani)
    • देवस्थापना क्यों? किसलिए?
    • सच्चा अनुयायी बनूँगा (Kahani)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1991 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


प्रतीक के बिना बोध कैसे हो?

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 8 10 Last
उनने चौकी पर बेतरतीब बिखरे पड़े कागज एक ओर समेटे। फिर अस्त-व्यस्त पड़ी किताबों को कोने की अलमारी में जमाने लगे। हाथ अभ्यस्त यंत्र की भाँति काम कर रहे थे। मन कहीं ओर खोया था शायद अध्ययन की विषय वस्तु में निमग्न। यह भी सम्भव है प्रणयन किए जा रहे ग्रन्थ के बढ़ते कदमों के लिए नई राहें तलाशने लगा हो। खुली हुई खिड़की से प्रवेश कर रही सुनहली आभा धीरे-धीरे अपने को समेटने लगी।

हर वर्ष की भाँति इस बार भी वह पैठण में अपनी छुट्टियाँ बिता रहे थे। उनके लिए छुट्टियां बिताने का मतलब ताश-चौपड़, सैर सपाटा, गप-शप जैसा कुछ न था। वे तो चेतना की रहस्यमय गहराइयों में भरी पड़ी बेशुमार रत्न राशि को खोजने में जुटे थे, ताकि उससे व्यक्तित्व को अलंकृत किया जा सके। स्वाभाविक है इस अनुसंधान को एकान्त की जरूरत पड़े। बस यही जरूरत पूरी हो रही थी इन दिनों।

उनका यह कमरा बस्ती से दूर था। कमरे की जितनी दूरी बस्ती से थी उतनी ही शोर-शराबे और कोलाहल से। दिन में यदा-कदा पशु-पक्षियों की आवाजें और इक्के-दुक्के मानव स्वर गूँज जाते परन्तु रात के दूसरे पहर में थोड़ा विश्राम कर शेष समय को गम्भीर ध्यान में बिता देना और दिन में अपने ग्रन्थ को पूरा करने में लग जाना यही उनकी अहर्निशिचर्या थी, जिसमें तप और स्वाध्याय का गहरा सामंजस्य आ जुटा था।

खिड़की से महुए के पेड़ की ओर निहारते हुए पास की खूँटी में टँगा कुर्ता पहना, कन्धे में दुपट्टा डाला और पैर अनजाने में चप्पलों की तलाश में कोने की तरफ बढ़ गये। तभी बाहर घोड़ा-गाड़ी रुकने की आवाज आई। थमती टापों और हिनहिनाहट के शब्द साफ थे। भारी बूटों की पास आती जा रही ध्वनि ने उनके मन में स्मृति स्पन्दनों को जगाया। होठों पर हलकी मुसकान उभरी।

कुछ पलों में आगन्तुक ने कमरे के अन्दर प्रवेश करते हुए उन्हें सिर से पैर तक एक बारगी निहारा। उसे भाँपते देर न लगी कि कहीं जाने की तैयारी हो रही थी। कहीं जा रहे थे क्या? अनुमान ने प्रश्न का रूप लिया। बस। यहीं पैठण के अधिदेवता का दर्शन करने। ओह। उसने होठों को सिकोड़ते हुए कहा स्वामी दयानन्द जो तथ्य अपने बचपन में समझ गए उसे आप इतनी उम्र के बाद भी नहीं समझ पाए।

प्रायः इन दोनों के मिलन के अवसर पर यह विवाद कहीं न कहीं से प्रवेश कर ही जाता। फर्ग्युसन कालेज में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर दर्शन और धर्म अकादमी के संस्थापक यौक्तिक रहस्यवाद नाम से दर्शन में नई विद्या को विकसित करने वाले होकर भी वे मूर्तिपूजा की महत्ता स्वीकार करते थे जबकि मित्र महोदय को उनकी इसी आदत से चिढ़ थी, जबकि अन्य गुणों की प्रशंसा करते नहीं अघाते थे। आज फिर आते ही आते यह विषय टपक पड़ा। सज्जन पुनः बोल उठे बचपन में जिस सत्य का साक्षात्कार उन्होंने किया था, वह तो शाश्वत ही था। वह सत्य का साक्षात्कार नहीं था, कल्पना थी। वे कह रहे थे निर्णय का भार चलो आप के ऊपर ही रहा। जरा यह बताइए, यदि स्वामी जी आज जीवित होते और उन पर कोई बच्चा मुट्ठी भर धूल फेंक देता तो क्या वे उसे डंडा लेकर मारने दौड़ते?

आप भी कैसी बात कर रहे हैं। आगन्तुक सज्जन ने कहा- स्वामी जी ने अपने प्रति किए गए बड़े से बड़े अपराध को क्षमा ही किया है। उनका जीवन तो अद्भुत क्षमाशील रहा है।

यह सत्य है कि स्वामी जी बड़े क्षमाशील थे, पर जिस सर्व शक्तिमान क्षमा सिन्धु की अनन्त क्षमा का एक कण पाकर महात्मा संत क्षमाशील होते हैं उस परम पुरुष की क्षमाशीलता का अनुमान कोई कैसे लगा सकता है। वही अनन्त करुणा वरुणाय अपनी मूर्ति पर चढ़कर घूमते और चढ़े हुए अक्षत को खाते एक चूहे को वैसा करने देता है, इससे मूर्ति में ईश्वर नहीं है ऐसा सत्य कहाँ से आ गया? आप आशा करते हैं कि अपनी ही सृष्टि के एक अबोध शिशु को जो प्रसाद से उदरपूर्ति के प्रयत्न में है, वह जगन्नियन्ता शिव त्रिशूल लेकर मारने दौड़ेगा? अपने कथन को पर्याप्त सौम्य बनाकर उनका हाथ थामते हुए बोले अच्छा पहले विठोबा का दर्शन करने चलते हैं समय हो रहा है।

रामचन्द्र तुम अच्छी तरह जानते हो। कहने के साथ एक रोष भरी दृष्टि से उनकी ओर ताका।

मूर्ति में श्रद्धा न हो यह बात तो समझ में आती है पर अकारण द्वेष का कारण भी तो नहीं। फिर स्वामी दयानन्द ने भी मूर्तिपूजा के आडम्बर-पाखण्ड का खण्डन किया उसके विज्ञान का नहीं। बोलते हुए उनका हाथ थामे कमरे के बाहर निकले और उस ओर चल पड़े जिधर गाड़ी खड़ी थी।

तो इसका कोई विज्ञान भी नहीं है। कन्धे उचकाते हुए उनकी ओर मुड़े।

पहले बैठो तो फिर बताते हैं। स्वयं बैठने के साथ उन्हें बैठाते हुए कोचवान को मन्दिर चलने का संकेत किया। उसने एक नजर अपने मालिक पर डाली जैसे नेत्रों की भाषा में पूछना चाहता हो आज गोदावरी का प्रवाह उल्टा कैसे?

सवाल अनुत्तरित रह गया। एक हिनहिनाहट के साथ घोड़ों की टापें राह को रौंदने लगीं, पहिए उनका अनुगमन करने लगे। पहियों की गति के साथ उनकी चर्चा चक्र का थमा वेग पुनः बह चला।

मूर्ति को प्रतीक और उपासना को मन की प्रशिक्षण पद्धति तो मानते हो? जवाब में सुनने वाले ने हाँ कहने के साथ कुछ और कहने के लिए पैंतरा बदला।

आशय समझ कर वह हँसते हुए बोले पहले पूरी बात सुन लो, फिर कह लेना। व्यवहार जगत का जर्रा-जर्रा प्रतीकों से भरा है। इनके हटाने का मतलब है चैतन्य चादर से सब कुछ ढक देना। जरा सोचो व्याकरण शास्त्र, शब्द शास्त्र, सारी भाषाएँ और वह सब कुछ जो तुम्हें किसी तथ्य का बोध कराता है प्रतीक ही तो हैं। इनके समाप्त कर देने पर क्या बैखरी, पश्यन्ती और मध्यमा वाणियों का अस्तित्व बचा रहेगा? क्या प्रतीकों की अवहेलना समूचे जीवन व्यवहार की अवहेलना नहीं है?

सुनने वाला तनिक कसमसाया किन्तु वह कहे जा रहे थे। मन विचारों को आकार में देखने का अभ्यासी है। दिन में सोचे गए विचार रात के स्वप्न में चिन्तन के रूप में नहीं घटनाक्रम और आकारों के रूप में दिखते हैं। अब तो मनोविज्ञान ने भी प्रतीकवाद को सिद्धान्त के रूप में स्वीकार कर लिया है।

हाँ। यह तो हैं। कहे गए स्वरों में पर्याप्त शिथिलता थी। सत्य को मानने के सिवा और चारा भी क्या था। जब हम सर्वत्र इनके महत्व को स्वीकारते हैं तब उपासना के क्षेत्र में हिचकिचाहट क्यों? प्रशिक्षित मन ही आत्मा की अनन्त भाव रश्मियों को जीवन में बिखेरता है और उसका प्रशिक्षण प्रतीकों के अभाव में सम्भव नहीं भले ही वे प्रकाश और ज्योति शिखा जैसे अन्तर प्रतीक क्यों न हों?

कथन के साथ मन्दिर की घण्टियाँ सुनाई देने लगी। मन्दिर से थोड़ी दूर पर घोड़ा गाड़ी थमी। वे दोनों उतरे। बढ़ते कदमों के साथ मन्दिर में प्रवेश किया। उनका मन जहाँ प्रसन्न था-वहीं साथ वाले सज्जन कुछ अनमने थे। अनेक राहों से चल कर आ रहे व्यक्ति मन्दिर के प्राँगण में प्रवेश कर रहे थे। मानो मन्दिर में स्थापित श्रद्धा पुँज अपनी भाव रश्मियों को आकर्षित कर रहा हो।

First 8 10 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • विचारशीलता का गौरव
  • धर्म की सच्ची परिभाषा
  • महाकाल अब उद्यत है परिवर्तन को
  • दुर्गति का शिकार (Kahani)
  • नवयुग की नई आचार संहिता
  • मैं गरीब हुआ या दुखी (Kahani)
  • विराट की एक झाँकी
  • Quotation
  • प्रतीक के बिना बोध कैसे हो?
  • अपूर्व अनुभव दिया (Kahani)
  • योगदर्शन के दो महत्वपूर्ण चरण
  • काम चलाने का आश्वासन (Kahani)
  • देव संस्कृति की अमूल्य थाती
  • अपने व्यक्तिगत दोष दुर्गुणों से (Kahani)
  • ब्राह्मणत्व का मर्म
  • नवयुग का अरुणोदय-विभीषिकाओं के गर्भ से
  • जीवन मुक्ति का रसास्वादन
  • आत्म कल्याण और विश्व कल्याण (Kahani)
  • दरिद्र कौन?
  • ब्राह्मणत्व की गरिमा (Kahani)
  • साधना अविस्मरणीय (Kahani)
  • सुपात्रों पर ही दैवी अनुग्रह बरसता है।
  • पंचकोशों की अनावरण साधना
  • भूमिका निबाही (Kahani)
  • पहला कदम
  • यह अंतर है (Kahani)
  • कुर्वन्नेवेहैव कर्माणि
  • आत्मदर्शी के लिए खुला (Kahani)
  • प्राण चेतना का रहस्य समझें-महाप्राण बनें।
  • समय पर पाठशाला पहुँच गये (Kahani)
  • धर्म एवं धर्म-निरपेक्षता
  • नत-मस्तक हो उठा (Kahani)
  • किनमें जागता है अतीन्द्रिय सामर्थ्य?
  • सविता के प्रकाश की दिव्य ध्यान-धारणा
  • नया विचार किया (Kahani)
  • निर्भीक जीवन आध्यात्मिक जीवन
  • Quotation
  • Kavita
  • महाकाल का आह्वान
  • महाकाल का आह्वान (Kavita)
  • यथार्थतः जीवन है क्या?
  • कुरूपता ने यह देखा (Kahani)
  • मंत्र विज्ञान और उसकी संसिद्धि
  • साधना कभी निष्फल नहीं होती (Kahani)
  • मंत्रोच्चारण (Kahani)
  • पर्जन्य अर्थात् प्राण वर्षा
  • मानव अंगों का घृणित व्यापार बंद हो।
  • Quotation
  • मनुष्य का सच्चा सौंदर्य
  • मनुष्य का सच्चा सौंदर्य (Kahani)
  • बचपन से ही बहरे (Kahani)
  • उत्थान और पतन स्वयं साध्य
  • संस्थापकों की चौथी पीढ़ी (Kahani)
  • प्रतिभा की तलाश है।
  • अपनों से अपनी बात (Kahani)
  • देवस्थापना क्यों? किसलिए?
  • सच्चा अनुयायी बनूँगा (Kahani)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj