• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • नैतिष्ठक साधक इतना तो करें ही
    • हम ईश्वर के होकर रहें
    • लोभ हमें अंधा करता है।
    • धारावाहिक लेखमाला- - सावधान! मनुष्य के हमशक्ल तैयार होने जा रहे हैं।
    • श्रीमती दुर्गाबाई देशमुख (Kahani)
    • नियति की चुनौती स्वीकार कीजिए
    • जीवन की राह ऐसे बदली
    • Quotation
    • वेदों का प्राकट्य-कालः एक अनुसंधान
    • सत्य की आँच (Kahani)
    • विवेक का वरदान
    • प्रेतात्माओं को मित्र बनाकर तो देखिए
    • सज्जनता (Kahani)
    • ‘हिन्दू’ शब्द का मर्म
    • बड़ी विलक्षण है स्रष्टा की अनुशासित विधि-व्यवस्था
    • भावभरी पुकार को सुनता है भगवान
    • झुकाव बढ़ रहा है आध्यात्मिक साम्यवाद की ओर
    • संवेदना का निर्मल सरोवर है कलाकार का अंतःकरण
    • पश्चिम का विकासवाद : एक थोथी कल्पना
    • सच्चे सेवाव्रती दम्पत्ति (Kahani)
    • चेतना की स्थिति के द्योतक होते हैं-रंग
    • एक नर्तकी का बलिदान
    • Quotation
    • अपनाएँ विधेयात्मक जीवन-शैली को
    • धर्म का सही स्वरूप समझें, उसकी रक्षा करें
    • समाज को तोड़ दिया है बुद्धिमानों की मूर्खता ने
    • Quotation
    • श्रम-साधना का सम्मान
    • ब्रह्मवर्चस् की प्रयोगशाला की विशेषता : सर्वांगपूर्ण मनोविज्ञान
    • आज की समस्याओं का हल यज्ञीय दर्शन - परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
    • Quotation
    • आस्था-क्षेत्र के दो प्रधान संकट
    • प्रतिभा पाई नहीं कमायी जाती है।
    • आत्मसंतुष्टि (Kahani)
    • प्रज्ञापराध के कारण ही बढ़ रहे हैं रोग एवं शोक
    • इतिहास पुरुष बनने का समय आ रहा है।
    • इक्कीसवीं सदी अपनी-अपनी
    • जिज्ञासाएँ आपकी-समाधान हमारे
    • अपनों से अपनी बात- - युगान्तरीय चेतना का आलोक विस्तार
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • नैतिष्ठक साधक इतना तो करें ही
    • हम ईश्वर के होकर रहें
    • लोभ हमें अंधा करता है।
    • धारावाहिक लेखमाला- - सावधान! मनुष्य के हमशक्ल तैयार होने जा रहे हैं।
    • श्रीमती दुर्गाबाई देशमुख (Kahani)
    • नियति की चुनौती स्वीकार कीजिए
    • जीवन की राह ऐसे बदली
    • Quotation
    • वेदों का प्राकट्य-कालः एक अनुसंधान
    • सत्य की आँच (Kahani)
    • विवेक का वरदान
    • प्रेतात्माओं को मित्र बनाकर तो देखिए
    • सज्जनता (Kahani)
    • ‘हिन्दू’ शब्द का मर्म
    • बड़ी विलक्षण है स्रष्टा की अनुशासित विधि-व्यवस्था
    • भावभरी पुकार को सुनता है भगवान
    • झुकाव बढ़ रहा है आध्यात्मिक साम्यवाद की ओर
    • संवेदना का निर्मल सरोवर है कलाकार का अंतःकरण
    • पश्चिम का विकासवाद : एक थोथी कल्पना
    • सच्चे सेवाव्रती दम्पत्ति (Kahani)
    • चेतना की स्थिति के द्योतक होते हैं-रंग
    • एक नर्तकी का बलिदान
    • Quotation
    • अपनाएँ विधेयात्मक जीवन-शैली को
    • धर्म का सही स्वरूप समझें, उसकी रक्षा करें
    • समाज को तोड़ दिया है बुद्धिमानों की मूर्खता ने
    • Quotation
    • श्रम-साधना का सम्मान
    • ब्रह्मवर्चस् की प्रयोगशाला की विशेषता : सर्वांगपूर्ण मनोविज्ञान
    • आज की समस्याओं का हल यज्ञीय दर्शन - परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
    • Quotation
    • आस्था-क्षेत्र के दो प्रधान संकट
    • प्रतिभा पाई नहीं कमायी जाती है।
    • आत्मसंतुष्टि (Kahani)
    • प्रज्ञापराध के कारण ही बढ़ रहे हैं रोग एवं शोक
    • इतिहास पुरुष बनने का समय आ रहा है।
    • इक्कीसवीं सदी अपनी-अपनी
    • जिज्ञासाएँ आपकी-समाधान हमारे
    • अपनों से अपनी बात- - युगान्तरीय चेतना का आलोक विस्तार
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1997 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


विवेक का वरदान

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 9 11 Last
महाराज वीरभद्र रणबाँकुरे योद्धा होने के साथ विद्याप्रेमी भी थे। उनके दरबार में विविध विषयों के प्रख्यात विद्वान थे। साहित्य, दर्शन, ज्योतिष आदि अनेक गूढ़ विषयों पर सारगर्भित चर्चाएँ करने में उन्हें विशेष आनन्द प्राप्त होता था। एक बार उन्होंने अपने दरबार की विद्वान् मंडली के सामने एक प्रश्न रखा-”जब भाग्य पहले से ही निश्चित है तो मनुष्य के प्रयासों का क्या औचित्य है?” विद्वानों ने अपनी क्षमतानुसार प्रश्न का उत्तर देने की काफी कोशिश की, लेकिन राजा साहब को अपने सवाल का सन्तोषजनक समाधान न मिला।

उनके दरबार में चतुरसिंह नाम का एक व्यक्ति था। उसकी बुद्धि की तीव्रता के किस्से सब ओर कहे-सुने जाते थे। इन किस्सों में उसकी बुद्धि-कुशलता की जितनी झलक मिलती थी, उससे कहाँ अधिक उसकी कुटिल स्वार्थपरता झलकती थी। दरबार में महाराज द्वारा सवाल उछाए जाने पर उसे अपने बचपन के साथी विशाल का ध्यान आया। विशाल अध्ययनकाल में अपनी विलक्षण प्रतिभा से गुरुजनों को चकित कर देता था। उसकी मेधा जितनी तीव्र थी, भावनाएँ उतनी ही उदात्त थीं। इसी कारण अनेकों बार राजसेवा का प्रस्ताव मिलने पर भी उसने शिक्षा को अपना कार्यक्षेत्र चुना।

इन दिनों वह राजधानी से थोड़ी दूर एक अरण्य में अपने गुरुकुल का संचालन कर रहा था। चतुरसिंह ने सोचा यदि विशाल ने प्रश्न का सही समाधान कर दिया तो महाराज मुझसे प्रसन्न होंगे और यदि वह उत्तर देने में असफल रहा तो उसकी सारी ख्याति धूल में मिल जाएगी। एक तीर से दो शिकार कर देने की अपनी इस कूटनीतिक योजना वह मन ही मन मुस्कराया।

उसके मन में विशाल के प्रति गहरी ईर्ष्या थी।

गुरुकुल के दिनों में वही उसका एकमात्र प्रतिद्वन्द्वी था। अध्ययन में उसने कभी उसे आगे नहीं निकलने दिया। अतः ईर्ष्या बहुत पुराने समय से जल रही थी। हालाँकि विशाल के मन में चतुरसिंह के लिए किसी भी तरह का रोष अथवा ईर्ष्या का कोई चिन्ह न था।विशाल अपने हाल में मस्त था। उसे किसी तरह की कोई शिकायत न थी।

एक दिन मौका देखकर चतुरसिंह ने महाराज वीरभद्र से विशाल की विद्वत्ता का गुणगान कर दिया। महाराज ने उसे बुलाने की स्वीकृति दे दी। राजदरबार से आमंत्रण पाकर विशाल को हलकी-सी चिन्ता हुई। वह सोचने लगा कि महाराज ने उसे क्यों याद किया है। फिर भी उसे महाराज की नीति व न्याय पर पूरा भरोसा था।

ठीक समय पर वह उनके दरबार में उपस्थित हुआ और अपना परिचय दिया। महाराज वीरभद्र ने उसका उचित स्वागत किया तत्पश्चात् उन्होंने अपना प्रश्न विशाल के सामने दुहराया।

विशाल बोला,”श्रीमान! यहाँ कई श्रेष्ठ विद्वान उपस्थित हैं। मैं तो साधारण-सा शिक्षक हूँ। फिर भी अपनी अल्पबुद्धि से मैं आपके सवाल का उत्तर देने का प्रयास करूंगा। मेरी राय में मनुष्य भाग्य का क्रीतदास नहीं है। यदि सब कुछ पूर्व निश्चित हो तो मानव की समस्त गतिविधियाँ याँत्रिक हो जाएँगी। वह एक निरीह प्राणी से अधिक कुछ भी नहीं रह जाएगा। जबकि वस्तुस्थिति ऐसी नहीं है। मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है।”

सभी विद्वान और महाराज वीरभद्र विशाल की बातें ध्यानपूर्वक सुन रहे थे। विशाल का कथन जारी था, “जीवन की अनेक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के समय व्यक्ति के जीवन में जब कभी मानसिक संघर्ष की घड़ी आती है तो उस समय वह अपनी इच्छा और विवेक के अनुसार मार्ग चुनने को स्वतन्त्र होता है। यदि वह कुमार्ग को चुनता है, तो उसके दुष्परिणाम उसे भुगतने ही होंगे।”

अपनी बात कहते-कहते विशाल की वाणी ओजस्वी हो उठी। वह कह रहा था,”बुराई का एक अपनी आकर्षण होता है। विवेकी व्यक्ति उसके जाल में नहीं फँसता। वह सही निर्णय लेकर उन्नति पथ का राही बन जाता है। जबकि गलत रास्ता चुनने वाला पतन के गर्त में पहुँच जाता है और अपनी गलती छिपाने के लिए वह कहता है कि उसके भाग्य में बर्बाद होना ही लिखा था। श्रम, पुरुषार्थ, लगन व विवेक से किया गया कार्य सदैव मंगलकारी होता है।”

इतनी सुन्दर विवेचना सुनकर महाराज वीरभद्र का हृदय गदगद हो गया। उन्होंने अपने गले से मोतियों की माला उतार कर विशाल को भेंट कर दी। विशाल प्रसन्नतापूर्वक लौटा। उसकी पत्नी मोतियों की माला देखकर बहुत प्रसन्न हुई। लेकिन चतुरसिंह की ईर्ष्या की चिंगारी ज्वाला बनकर धधक उठी, उसके मन में छल-कपट की योजनाएँ घूमने लगीं।

एक रात वह चुपके से विशाल के घर में घुस गया। विशाल और उसकी पत्नी बरामदे में सोए हुए थे। उसने धीरे से साँकल खोली और अन्दर गया। उसे सामने एक छोटा-सा बक्सा दिखाई दिया। उसे लगा शायद वह मोतियों की माला इसी बक्से में होगी। उसने उसे ज्यों ही खोला उसकी पत्नी जाग गए। वे इतनी रात गए चतुरसिंह को अपने निवास पर देखकर हैरान रह गए।

विशाल ने पूछा “तुम इस समय में यहाँ क्या कर रहे थे? तुमने इस बक्से को क्यों खोला? लगता है तुम्हें बिच्छू ने काट लिया है। सोने से पूर्व मैंने यहाँ एक बिच्छू देखा था। मैंने सोचा था सुबह होने पर इसे जंगल में छोड़ दूँगा। यही सोचकर मैंने इसे बक्से में बन्द कर दिया था।”

चतुरसिंह के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ रही थीं। वह घबराकर विशाल के पैरों में गिर पड़ा और कहने लगा-”तुमने दरबार में ठीक ही कहा था, मनुष्य स्वयं अपने दुर्भाग्य का जनक होता है। मुझे मेरी दुष्टता का फल मिल गया। तुम मुझे क्षमा कर दो, अन्यथा मैं कहीं भी मुँह दिखाने लायक न रहूँगा।” उसकी आँखों से पश्चात्ताप के आँसू बह रहे थे।

विशाल ने कहा, “यदि तुम्हें मोतियों की माला की इतनी ही चाह थी तो तुम मुझसे कहकर देखते। मैं तुम्हें वह माला सहर्ष भेंट कर देता। विवेक के वरदान को ठुकराकर तुमने गलत मार्ग क्यों चुना?” चतुरसिंह बहुत शर्मिन्दा था। वह सिर नीचा किए अपने घर की ओर चल पड़ा। उसे मालूम हो गया था, मनुष्य अपने भाग्य का निर्माण विवेक के बलबूते ही कर पाता है।

First 9 11 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • नैतिष्ठक साधक इतना तो करें ही
  • हम ईश्वर के होकर रहें
  • लोभ हमें अंधा करता है।
  • धारावाहिक लेखमाला- - सावधान! मनुष्य के हमशक्ल तैयार होने जा रहे हैं।
  • श्रीमती दुर्गाबाई देशमुख (Kahani)
  • नियति की चुनौती स्वीकार कीजिए
  • जीवन की राह ऐसे बदली
  • Quotation
  • वेदों का प्राकट्य-कालः एक अनुसंधान
  • सत्य की आँच (Kahani)
  • विवेक का वरदान
  • प्रेतात्माओं को मित्र बनाकर तो देखिए
  • सज्जनता (Kahani)
  • ‘हिन्दू’ शब्द का मर्म
  • बड़ी विलक्षण है स्रष्टा की अनुशासित विधि-व्यवस्था
  • भावभरी पुकार को सुनता है भगवान
  • झुकाव बढ़ रहा है आध्यात्मिक साम्यवाद की ओर
  • संवेदना का निर्मल सरोवर है कलाकार का अंतःकरण
  • पश्चिम का विकासवाद : एक थोथी कल्पना
  • सच्चे सेवाव्रती दम्पत्ति (Kahani)
  • चेतना की स्थिति के द्योतक होते हैं-रंग
  • एक नर्तकी का बलिदान
  • Quotation
  • अपनाएँ विधेयात्मक जीवन-शैली को
  • धर्म का सही स्वरूप समझें, उसकी रक्षा करें
  • समाज को तोड़ दिया है बुद्धिमानों की मूर्खता ने
  • Quotation
  • श्रम-साधना का सम्मान
  • ब्रह्मवर्चस् की प्रयोगशाला की विशेषता : सर्वांगपूर्ण मनोविज्ञान
  • आज की समस्याओं का हल यज्ञीय दर्शन - परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
  • Quotation
  • आस्था-क्षेत्र के दो प्रधान संकट
  • प्रतिभा पाई नहीं कमायी जाती है।
  • आत्मसंतुष्टि (Kahani)
  • प्रज्ञापराध के कारण ही बढ़ रहे हैं रोग एवं शोक
  • इतिहास पुरुष बनने का समय आ रहा है।
  • इक्कीसवीं सदी अपनी-अपनी
  • जिज्ञासाएँ आपकी-समाधान हमारे
  • अपनों से अपनी बात- - युगान्तरीय चेतना का आलोक विस्तार
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj