ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सार्थक संवाद
लंदन प्रवास के दौरान आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आगमन कर संस्कृति, मूल्यों एवं वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण संवाद में सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. पंड्या जी की भेंट हैकनी की बैरोनेस पेट्रिशिया हेविट से हुई, जो हाउस ऑफ लॉर्ड्स की प्रतिष्ठित सदस्य हैं। वे पूर्व में यूके की स्वास्थ्य मंत्री, व्यापार एवं उद्योग मंत्री, यूके लेबर पार्टी की अध्यक्ष, तथा इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च (IPPR) की अध्यक्ष रह चुकी हैं और यूनाइटेड किंगडम की सार्वजनिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।
लंदन प्रवास के क्रम में डॉ. पंड्या जी की भेंट ईरोस इंटरनेशनल मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष श्री किशोर लुल्ला से भी हुई। श्री लुल्ला ने गुरुदेव के वैज्ञानिक अध्यात्मवाद की अवधारणा को समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान हेतु अत्यंत प्रासंगिक बताया।


