न्यू जर्सी में प्रस्तावित 2027 अश्वमेध महायज्ञ स्थल का डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने किया निरीक्षण
न्यू जर्सी, अमेरिका। अपने अमेरिका प्रवास के अंतिम चरण में परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित अश्वमेध महायज्ञ के लिए निर्धारित कार्यक्रम स्थल का अवलोकन एवं निरीक्षण किया।
इस दौरान आयोजन स्थल की उपयोगिता, भविष्य की आवश्यकताओं तथा महायज्ञ के सफल आयोजन की व्यापक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आयोजन की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
निरीक्षण के दौरान भविष्य में इसी स्थल पर 'आरण्यक' के विकास की संभावनाओं का भी अवलोकन किया गया। इस प्रस्तावित केंद्र का उद्देश्य साधना, संस्कार एवं ऋषि परंपरा के जीवन मूल्यों को समर्पित एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना है। इस पहल को भविष्य में भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
