रोम स्थित पोंटिफिकल यूनिवर्सिटी पहुँचे डॉ. चिन्मय पंड्या, शिक्षा एवं अध्यात्म पर हुआ सार्थक संवाद
रोम, इटली। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी अपने यूरोप प्रवास के क्रम में रोम स्थित पोंटिफिकल यूनिवर्सिटी पहुँचे। विश्वविद्यालय के चांसलर रेव. फ्र. सियुच्ची के विशेष आमंत्रण पर हुए इस प्रवास के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक परिवेश को निकटता से जाना तथा वहाँ संचालित विभिन्न गतिविधियों से परिचित हुए।
इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इग्नेशियन स्पिरिचुअलिटी के निदेशक एवं थियोलॉजी के प्रोफेसर फ्र. पॉल रॉल्फी पिंटो, एस.जे., से आत्मीय भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच शिक्षा, अध्यात्म, मानवीय मूल्यों तथा वैश्विक स्तर पर शांति एवं सद्भाव की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
भेंट के दौरान इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि शिक्षा और अध्यात्म के समन्वय के माध्यम से मानवीय चेतना को अधिक संवेदनशील, नैतिक एवं उत्तरदायी बनाया जा सकता है। दोनों ने वैश्विक समाज में परस्पर समझ, संवाद, शांति एवं सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करने में शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
डॉ. चिन्मय पंड्या जी का यह प्रवास विभिन्न आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक परंपराओं के बीच संवाद और सहयोग की संभावनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।
