पिलानी गायत्री शक्तिपीठ, पिलानी, राजस्थान
राजस्थान प्रवास, 05 सितंबर
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का राजस्थान प्रवास के अंतर्गत पिलानी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गरिमामय आगमन हुआ।
इस अवसर पर डॉ. पंड्या जी ने गायत्री मंदिर में श्रद्धापूर्वक आरती एवं उपासना कर माँ गायत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शक्तिपीठ से जुड़े परिजनों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके सेवा, साधना एवं सामाजिक जागरण के प्रयासों की सराहना की तथा परम वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष के आयोजनों को जन-जन तक पहुँचाने एवं उसमें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
तत्पश्चात् डॉ. साहब गायत्री परिवार की नींव के पत्थर माने जाने वाले स्वर्गीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरे जी के निवास पर पहुंचे, और उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की एवं डॉ खरे जी को पुष्प अर्पित कर भावांजलि प्रदान की।
उनका स्नेहपूर्ण सान्निध्य उपस्थित परिजनों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, उत्साह और नवसंकल्प का प्रेरणास्रोत बना।
