×
उद्दालक भवन, मुख्य कार्यालय एवं पंजीकरण केंद्र का शुभारंभ
Nov. 17, 2026, 4:12 p.m.
परम वंदनीया माताजी एवं दिव्य अखंड दीप की पावन जन्मशताब्दी समारोह के अंतर्गत उद्दालक भवन, मुख्य कार्यालय एवं पंजीकरण केंद्र का विधिवत शुभारंभ जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी द्वारा किया गया।
उद्दालक भवन समारोह की व्यवस्थाओं एवं परिजनों के समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। वहीं मुख्य कार्यालय एवं पंजीकरण केंद्र के माध्यम से समारोह में सम्मिलित होने वाले परिजनों के पंजीकरण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया जाएगा।
इन व्यवस्थाओं का शुभारंभ जन्मशताब्दी समारोह को अधिक सुचारु, व्यवस्थित एवं सेवाभावी स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

