साधना कक्ष में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना
परम वंदनीया माताजी एवं दिव्य अखंड दीप की पावन जन्मशताब्दी के तृतीय चरण के अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित साधना कक्ष में जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई।
इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति में भगवान श्री गणेश को बुद्धि, विवेक एवं मंगलमय शुभारंभ का अधिष्ठाता माना गया है। साधना कक्ष में उनकी प्रतिमा की स्थापना इस स्थान की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक समृद्ध करती है।
साधना कक्ष साधकों को शांत एवं सात्त्विक वातावरण में ध्यान, जप और आत्मचिंतन के माध्यम से अपनी साधना को गहन बनाने का अवसर प्रदान करेगा। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना इस साधना केंद्र को श्रद्धा, शुभ संकल्प एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का एक मंगलमय प्रसंग है।

