शताब्दी समारोह में गूँजा आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता, प्रकृति संरक्षण एवं विश्वशांति का संदेश
उत्तराखंड की पावन देवभूमि हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के दिव्य प्रांगण में परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस का एक अन्य सत्र आध्यात्मिक चेतना, मानवीय एकता, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रेरणादायी संकल्पों से अनुप्राणित रहा।
इस गरिमामयी अवसर पर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी, पूज्य निहंग हरदीप सिंह जी, बिहार से माननीय राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो जी एवं हिमालय-गंगा बचाओ अभियान से जुड़े आदरणीय श्री किशोर उपाध्याय जी की विशेष उपस्थिति रही।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी के सान्निध्य में संपन्न यह सत्र युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीया माताजी की उस महान विचारधारा का सजीव प्रतिबिंब बना, जिसमें आध्यात्मिक जागरण के साथ सामाजिक समरसता, मानवीय संवेदना, पर्यावरण संरक्षण एवं विश्वकल्याण को समान महत्व दिया गया है।
अपने भावपूर्ण उद्बोधन में पूज्य निहंग हरदीप सिंह जी ने गायत्री परिवार को दीपक, प्रकाश और सूर्य की संज्ञा देते हुए कहा कि यह संस्था प्रत्येक व्यक्ति के अंतःकरण में ज्ञान, शांति एवं सद्भावना का उजाला फैला रही है। आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी के व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने उनकी विनम्रता, सहजता एवं हृदय की विशालता को अनुकरणीय बताया।
प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।
बिहार से माननीय राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो जी की गरिमामयी सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
हिमालय-गंगा बचाओ अभियान से जुड़े आदरणीय श्री किशोर उपाध्याय जी की उपस्थिति ने आध्यात्मिक चेतना के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया।
संतों, जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों की आत्मीय सहभागिता ने इस ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष के संदेश को और अधिक व्यापकता प्रदान की। सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता एवं आभार।

