नवरात्र साधना सात्विक होना चाहिए ः डॉ. पण्ड्या
शांतिकुंज में बड़ी संख्या में उपनयन सहित विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न
देवभूमि इन दिनों साधना के रंग में रंगा हुआ। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में भी देश विदेश से कई हजार साधक पहुंचे हैं और मनोयोगपूर्वक गायत्री के सामूहिक अनुष्ठान में जुटे हैं। नवरात्र साधना के छठवें दिन महाकाल की विशेष स्तुति की गयी और विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराये गये।
शांतिकुंज के मुख्य सभागार में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी ने माता शबरी की योगसाधना में नवधा भक्ति का तीसरा सोपान विषय पर साधकों को संबोधित किया। प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक श्रद्धेय डॉ पण्ड्या जी ने कहा कि नवरात्र साधना सात्विक होना चाहिए। सात्विक साधना से साधक में भगवत् प्राप्ति की भूख जागती है। अंतःकरण पवित्र होता है। साधक का मोह नष्ट होता है। साधना से प्राप्त शक्ति एवं भगवत्कृपा से साधक बड़े से बड़ा कार्य सहजता के साथ सम्पन्न कर लेता है। श्रीरामचरित मानस के विभिन्न दोहों, चौपाइयों के माध्यम से साधक की मनोभूमि को सार्थक बनाने हेतु मार्गदर्शन किया।
युवा उत्प्रेरक श्रद्धेय डॉ पण्ड्या जी ने कहा कि अभिमानशून्य होकर सद्गुरु के चरणों की सेवा करनी चाहिए। अभिमान की भावना से मुक्त होकर ही भक्ति की जा सकती है और ऐसी भक्ति ही परम कल्याणकारी होती है। साधना काल में भगवान की कथाओं और उनकी गुणगान करने वाली श्रेष्ठ साहित्यों में ही रुचि रखनी चाहिए। इससे साधक की मनोवृत्ति सही रहती है। जिससे वे साधना अपने संकल्प के अनुसार पूरा कर पाते हैं। इस दौरान उन्होंने गुरु शिष्य के गहरा संबंध का विस्तृत उल्लेख किया। महाकाल की रुद्राष्टक का संगीतमय गान ने उपस्थित साधकों को भाव विभोर कर दिया।
इससे पूर्व देसंविवि के संगीत विभाग के समन्वयक डॉ. शिवनारायण प्रसाद, श्री राजकुमार वैष्णव एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत गीत हमने आंगन नहीं बुहारा-कैसे आयेंगे भगवान एवं गुरु वंदना ने उपस्थित नर-नारियों को भक्ति के सागर में डूबकी लगवाई। इस अवसर पर श्री शिवप्रसाद मिश्र, डॉ. ओपी शर्मा, श्याम बिहारी दुबे सहित विभिन्न देशों से आये साधकगण मौजूद रहे।
विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न-
नवरात्र साधना के छठें दिन सामूहिक विवाह, गुरु दीक्षा के साथ उत्तराखण्ड, दिल्ली, उप्र आदि राज्यों से आये बड़ी संख्या में बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ।
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म निरीक्षण और विचार पद्धति का कार्य उसी प्रकार चलाना चाहिए जिस प्रकार साहूकार अपनी आय और व्यय का ठीक-ठीक खाता रखते हैं। हमारी दुर्बलताओं और कुचेष्टाओं का खर्च-खाता भी हो और विवेक सत्याचरण तथा आत...
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म-निर्माण के कार्य में सत्संग निःसन्देह सहायक होता है किन्तु आज की परिस्थितियों में इस क्षेत्र में जो विडंबना फैली है, उससे लाभ के स्थान पर हानि अधिक है। सड़े-गले, औंधे-सीधे, रूढ़िवादी, भाग्यवाद...
आत्मचिंतन के क्षण
मनुष्य अपनी वरिष्ठता का कारण अपने वैभव- पुरुषार्थ, बुद्धिबल- धनबल को मानता है, जबकि यह मान्यता नितान्त मिथ्या है। व्यक्तित्व का निर्धारण तो अपना ही स्व- अन्त:करण करता है। निर्णय, निर्धारण यहाँ...
आत्मचिंतन के क्षण
ईश्वर उपासना मानव जीवन की अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आत्मिक स्तर को सुविकसित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए हमारी मनोभूमि में ईश्वर के लिए समुचित स्थान रहना चाहिए और यह तभी संभव है जब उसक...
आत्मचिंतन के क्षण
जो अपनी पैतृक सम्पत्ति को जान लेता है, अपने वंश के गुण, ऐश्वर्य, शक्ति,सामर्थ्य आदि से पूर्ण परिचित हो जाता है, वह उसी उच्च परम्परा के अनुसार कार्य करता है, वैसा ही शुभ व्यवहार करता ...
रचनात्मक आन्दोलनों के प्रति जन-जन में उत्साह जगाए
यह यज्ञभाव को जनजीवन में उतारने का चुनौतीपूर्ण समय है
विगत आश्विन नवरात्र के बाद से अब तक का समय विचार क्रान्ति ...
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है। ये शक्तियाँ ही जीवन के उत्कर्ष का आधार हैं। शारीरिक, मानसिक, आत्मिक क्षमताओं का विकास, सफलता, सिद्धि, सुख और आनन्द की प्राप्ति सब इन्हीं आत्मशक्तियों के जागरण...
आत्मचिंतन के क्षण
जीवन का लक्ष्य खाओ पीओ मौज करो के अतिरिक्त कुछ और ही रहा होगा यदि हमने अपना अवतरण ईश्वर के सहायक सहयोगी के रूप में उसकी सृष्टि को सुन्दर समुन्नत बनाने के लिए हुआ अनुभव किया होता पर किया क्या जाय बु...
आत्मचिंतन के क्षण
एकाँगी उपासना का क्षेत्र विकसित कर अपना अहंकार बढ़ाने वाले व्यक्ति , ईश्वर के सच्चे भक्त नहीं कहे जा सकते। परमात्मा सर्व न्यायकारी है। वह, ऐसे भक्त को जो अपना सुख, अपना ही स्वार्थ सिद्ध करना च...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी एक समुदाय के विचार किसी दूसरे समुदाय के विरुद्ध हो सकते हैं। किसी एक वर्ग का आहार -विहार दूसरे वर्ग के विपरीत पड़ सकता है। एक की भावनायें, मान्यतायें आदि दूसरे से टकरा सकती हैं। इसी विविधता, व...