सूक्ष्म शरीर से दिया आश्वासन
पति के रेल सेवा से मुक्त होने के बाद हमने अपना मकान लखनऊ में बनाया। गुरुदेव की कृपा से मकान बहुत शीघ्र ही बन गया। अपने द्वारा बनाए घर में रहने की इच्छा पूर्ण हुई। हम सब बहुत खुश थे। सारी व्यवस्था बन जाने के बाद गृह प्रवेश का कार्यक्रम गायत्री जयंती के दिन तय किया गया। गर्मी का मौसम था। तपिश काफी हो रही थी। दोपहर में लू भी काफी चल रही थी, लेकिन गायत्री जयंती का पर्व नजदीक था। इसलिए हम लोगों ने दिन रात मेहनत कर दिनांक २ जून १९९० को गृहप्रवेश का कार्यक्रम रखा। हम सभी लोग बहुत उत्साहित थे। गायत्री जयंती पर्व और गृहप्रवेश दोनों एक साथ होने से खुशी दोगुनी हो गई थी। कार्यक्रम यज्ञ संस्कार द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से हो गया था। आने जाने वाले परिचित व आस- पड़ोस के लोग जा चुके थे। सभी कार्य अच्छी तरह सम्पन्न होने के कारण हम बहुत प्रसन्न थे। गर्मी बहुत थी, किन्तु सभी के मन में खुशियों की ठण्डी- ठण्डी लहर दौड़ रही थी। शाम होते- होते हल्की- हल्की हवा भी बहने लगी। यज्ञीय ऊर्जा से वातावरण अभी भी सुगन्धित हो रहा था।
शाम के समाचार का समय था। रेडियो खोला गया। सभी लोग समाचार सुनने लगे। मुख्य समाचार में ही गुरु देव के ब्रह्मलीन होने का समाचार मिला। आनन्द का वह अवसर पलभर में शोक पूर्ण हो उठा। सभी के मन बहुत व्यथित और व्याकुल थे। मन में न जाने कितनी आशंकाएँ उठ रही थीं। आज गृहप्रवेश किया और हमारे गुरु देव नहीं रहे। पता नहीं यह घर भविष्य में क्या- क्या दिन दिखाएगा। दूसरी बात यह भी मन को रह- रह कर परेशान करती थी कि अब हमारी दुःख तकलीफ परेशानी कौन सुनेगा? जब- जब हमारे ऊपर मुसीबत आती थी, गुरु देव हम सबकी समस्या का समाधान करते थे। अब कहाँ जाएँगे समाधान के लिए? हजारों सवाल मन में उठ रहे थे। परेशान तो सभी लोग थे, लेकिन कोई भी किसी से बात नहीं कर रहा था। सभी शोक में डूबे थे। नींद नहीं आ रही थी। रात भी हो चुकी थी। सोचते- सोचते मुझे हल्की- सी झपकी आ गई।
मैंने स्वप्न देखा कि घर में जिस जगह पर यज्ञ हुआ था, उसी जगह पर यज्ञाग्नि प्रज्ज्वलित हो रही है। यज्ञ की लपटें ऊँची- ऊँची उठ रही हैं। परम पूज्य गुरु देव यज्ञ कुण्ड के चारों ओर धीरे- धीरे चक्कर लगा रहे हैं और मुझे समझा रहे हैं ‘‘तू इतनी चिन्ता क्यों कर रही है। मैं हूँ न तुम्हारे पास। मैं यहाँ हमेशा रहूँगा तू चिन्ता करना छोड़।’’ अचानक मेरी आँखें खुल गईं। आँखों के आगे बार- बार वही दृश्य आता रहा। मन में बहुत ग्लानि हुई कि मैं तो गुरु देव को केवल शरीर तक ही जानती थी। उसी दिन उनके विराट् स्वरूप का ज्ञान हुआ कि गुरु देव हर समय हर क्षण अपने बच्चों के साथ रहते हैं।
तब से अब तक कुछ भी परेशानी होती है तो गुरु देव का आश्वासन याद आता है कि कुछ अनिष्ट नहीं होगा। गुरु देव की सूक्ष्म सत्ता हमारी रक्षा कर रही है।
सरस्वती श्रीवास्तव, लखनऊ, (उत्तर प्रदेश)
अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य पुस्तक से
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म निरीक्षण और विचार पद्धति का कार्य उसी प्रकार चलाना चाहिए जिस प्रकार साहूकार अपनी आय और व्यय का ठीक-ठीक खाता रखते हैं। हमारी दुर्बलताओं और कुचेष्टाओं का खर्च-खाता भी हो और विवेक सत्याचरण तथा आत...
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म-निर्माण के कार्य में सत्संग निःसन्देह सहायक होता है किन्तु आज की परिस्थितियों में इस क्षेत्र में जो विडंबना फैली है, उससे लाभ के स्थान पर हानि अधिक है। सड़े-गले, औंधे-सीधे, रूढ़िवादी, भाग्यवाद...
आत्मचिंतन के क्षण
मनुष्य अपनी वरिष्ठता का कारण अपने वैभव- पुरुषार्थ, बुद्धिबल- धनबल को मानता है, जबकि यह मान्यता नितान्त मिथ्या है। व्यक्तित्व का निर्धारण तो अपना ही स्व- अन्त:करण करता है। निर्णय, निर्धारण यहाँ...
आत्मचिंतन के क्षण
ईश्वर उपासना मानव जीवन की अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आत्मिक स्तर को सुविकसित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए हमारी मनोभूमि में ईश्वर के लिए समुचित स्थान रहना चाहिए और यह तभी संभव है जब उसक...
आत्मचिंतन के क्षण
जो अपनी पैतृक सम्पत्ति को जान लेता है, अपने वंश के गुण, ऐश्वर्य, शक्ति,सामर्थ्य आदि से पूर्ण परिचित हो जाता है, वह उसी उच्च परम्परा के अनुसार कार्य करता है, वैसा ही शुभ व्यवहार करता ...
रचनात्मक आन्दोलनों के प्रति जन-जन में उत्साह जगाए
यह यज्ञभाव को जनजीवन में उतारने का चुनौतीपूर्ण समय है
विगत आश्विन नवरात्र के बाद से अब तक का समय विचार क्रान्ति ...
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है। ये शक्तियाँ ही जीवन के उत्कर्ष का आधार हैं। शारीरिक, मानसिक, आत्मिक क्षमताओं का विकास, सफलता, सिद्धि, सुख और आनन्द की प्राप्ति सब इन्हीं आत्मशक्तियों के जागरण...
आत्मचिंतन के क्षण
जीवन का लक्ष्य खाओ पीओ मौज करो के अतिरिक्त कुछ और ही रहा होगा यदि हमने अपना अवतरण ईश्वर के सहायक सहयोगी के रूप में उसकी सृष्टि को सुन्दर समुन्नत बनाने के लिए हुआ अनुभव किया होता पर किया क्या जाय बु...
आत्मचिंतन के क्षण
एकाँगी उपासना का क्षेत्र विकसित कर अपना अहंकार बढ़ाने वाले व्यक्ति , ईश्वर के सच्चे भक्त नहीं कहे जा सकते। परमात्मा सर्व न्यायकारी है। वह, ऐसे भक्त को जो अपना सुख, अपना ही स्वार्थ सिद्ध करना च...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी एक समुदाय के विचार किसी दूसरे समुदाय के विरुद्ध हो सकते हैं। किसी एक वर्ग का आहार -विहार दूसरे वर्ग के विपरीत पड़ सकता है। एक की भावनायें, मान्यतायें आदि दूसरे से टकरा सकती हैं। इसी विविधता, व...