दीपयज्ञ ने दिया बेटी को जीवन दान
यह मेरे जीवन की ऐसी घटना है, जिसके स्मरण मात्र से मन ही मन सिहर उठता हूँ। किसी को शायद विश्वास हो या न हो किन्तु मैं उसे परम पूज्य गुरुदेव का प्रत्यक्ष आशीर्वाद मानता हूँ। घटना २ जुलाई १९९९ की है। उस दिन हमारे घर में दीपयज्ञ था। कार्यक्रम शाम के समय था, मगर सुबह से ही हम सभी तैयारी में लगे थे। घर बर्तन सब धोये जा रहे थे। उस समय सुबह के करीब ६ बजे होंगे। मेरी ९ साल की बेटी अणिमा दौड़- दौड़ कर माँ के काम में हाथ बँटा रही थी। किसी काम से उसकी माँ ने उसे पड़ोसी के यहाँ भेजा। घर के सामने बिजली का एक खम्भा था। उस दिन उसमें करण्ट आ रहा था। बच्ची इस बात से अनजान थी। असावधानीवश खम्भा उसे छू गया। छूते ही बच्ची करण्ट के चपेट में आ गई।
अचानक पड़ोसी ललऊ सिंह गौर और उनकी पत्नी की पुकार सुनी। वे चिल्लाकर कह रहे थे- बच्ची को करण्ट लग गया, जल्दी दौड़ो। हम जल्दी से निकल आए। देखा घर के सामने बिजली के खम्भे के साथ चिपककर वह खड़ी है। आँखें फटी की फटी रह गईं। उसे उस अर्ध मृत अवस्था में देखकर हम जल्दी से उसके पास गए। संयोग से मैंने प्लास्टिक की चप्पल पहन रखी थी। एक चप्पल निकालकर उसी के सहारे खम्भे से बच्ची को अलग किया।
तब तक मेरी धर्मपत्नी भी आ गईं। बच्ची को इस तरह अचेत अवस्था में देख वह रोने लगी। यह सब देख मैं घबरा गया। पत्नी को सँभालूँ या बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास जाऊँ। मन में सोचा गुरुजी भी अजीब परीक्षा लेते हैं। आज शाम को घर में पूजा है और इधर यह परिस्थिति आन पड़ी। फिर अचानक न जाने कहाँ से मेरे अन्दर स्फूर्ति आई। पूरे विश्वास के साथ मैंने धर्मपत्नी से कहा ‘गुरुजी को याद करो, गायत्री मंत्र का जप करो। सब अच्छा होगा।’
पत्नी को शांत कराकर मैं बच्ची के उपचार में लग गया। करण्ट लगने के जो भी उपचार होते हैं वह सब पड़ोसियों की मदद से कर रहा था। कोई प्रभाव न होता देख मेरी प्रार्थना और आकुल होती गई। करीब दस- पन्द्रह मिनट बाद उसे होश आया। वह जोर से चिल्लाई। उसे होश में आई देख जल्दी से डॉ. भगवती प्रसाद शुक्ला जी के पास ले गया। वहाँ दो- तीन घण्टे के उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गई। उसे लेकर घर वापस आया तो देखा धर्मपत्नी सब काम छोड़कर प्रार्थना में तल्लीन है। बच्ची को स्वस्थ देखकर उसने सजल नयनों से गुरुदेव का धन्यवाद किया और फिर शाम के कार्यक्रम की व्यवस्था में लग गई।
हमारे घर की नन्ही सी वह दीया उस दिन बुझने से बच गई। इसे मैं गुरुदेव का दिया उपहार ही मानता हूँ। हमारा दीपयज्ञ वास्तव में सफल हो गया।
रामसेवक पाल, रमाबाई नगर (उ.प्र.)
अदभुत, आश्चर्यजनक किन्तु सत्य पुस्तक से
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म निरीक्षण और विचार पद्धति का कार्य उसी प्रकार चलाना चाहिए जिस प्रकार साहूकार अपनी आय और व्यय का ठीक-ठीक खाता रखते हैं। हमारी दुर्बलताओं और कुचेष्टाओं का खर्च-खाता भी हो और विवेक सत्याचरण तथा आत...
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म-निर्माण के कार्य में सत्संग निःसन्देह सहायक होता है किन्तु आज की परिस्थितियों में इस क्षेत्र में जो विडंबना फैली है, उससे लाभ के स्थान पर हानि अधिक है। सड़े-गले, औंधे-सीधे, रूढ़िवादी, भाग्यवाद...
आत्मचिंतन के क्षण
मनुष्य अपनी वरिष्ठता का कारण अपने वैभव- पुरुषार्थ, बुद्धिबल- धनबल को मानता है, जबकि यह मान्यता नितान्त मिथ्या है। व्यक्तित्व का निर्धारण तो अपना ही स्व- अन्त:करण करता है। निर्णय, निर्धारण यहाँ...
आत्मचिंतन के क्षण
ईश्वर उपासना मानव जीवन की अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आत्मिक स्तर को सुविकसित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए हमारी मनोभूमि में ईश्वर के लिए समुचित स्थान रहना चाहिए और यह तभी संभव है जब उसक...
आत्मचिंतन के क्षण
जो अपनी पैतृक सम्पत्ति को जान लेता है, अपने वंश के गुण, ऐश्वर्य, शक्ति,सामर्थ्य आदि से पूर्ण परिचित हो जाता है, वह उसी उच्च परम्परा के अनुसार कार्य करता है, वैसा ही शुभ व्यवहार करता ...
रचनात्मक आन्दोलनों के प्रति जन-जन में उत्साह जगाए
यह यज्ञभाव को जनजीवन में उतारने का चुनौतीपूर्ण समय है
विगत आश्विन नवरात्र के बाद से अब तक का समय विचार क्रान्ति ...
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है। ये शक्तियाँ ही जीवन के उत्कर्ष का आधार हैं। शारीरिक, मानसिक, आत्मिक क्षमताओं का विकास, सफलता, सिद्धि, सुख और आनन्द की प्राप्ति सब इन्हीं आत्मशक्तियों के जागरण...
आत्मचिंतन के क्षण
जीवन का लक्ष्य खाओ पीओ मौज करो के अतिरिक्त कुछ और ही रहा होगा यदि हमने अपना अवतरण ईश्वर के सहायक सहयोगी के रूप में उसकी सृष्टि को सुन्दर समुन्नत बनाने के लिए हुआ अनुभव किया होता पर किया क्या जाय बु...
आत्मचिंतन के क्षण
एकाँगी उपासना का क्षेत्र विकसित कर अपना अहंकार बढ़ाने वाले व्यक्ति , ईश्वर के सच्चे भक्त नहीं कहे जा सकते। परमात्मा सर्व न्यायकारी है। वह, ऐसे भक्त को जो अपना सुख, अपना ही स्वार्थ सिद्ध करना च...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी एक समुदाय के विचार किसी दूसरे समुदाय के विरुद्ध हो सकते हैं। किसी एक वर्ग का आहार -विहार दूसरे वर्ग के विपरीत पड़ सकता है। एक की भावनायें, मान्यतायें आदि दूसरे से टकरा सकती हैं। इसी विविधता, व...