VigyapanSuchana
अध्यात्म विद्या प्रेमियों से प्रार्थना
ऐसा निश्चय किया गया है कि ‘अखण्डज्योति’ में आगामी अंक से अध्यात्म विद्याप्रेमियों के चित्र भी हर अंक में दिए जाया करें। इसलिए अध्यात्म विद्याप्रेमी, सदाचारी ईश्वरभक्त और लोकसेवी भाई-बहनों से प्रार्थना है कि वे अपने संक्षिप्त परिचय भेजने की कृपा करें। परिचय पाकर अपनी आवश्यकतानुसार उन सज्जनों से हम चित्र मँगवा लेंगे और पत्र में संक्षिप्त परिचय के साथ प्रकाशित करेंगे।
‘अखण्डज्योति’ के पाठकों से भी प्रार्थना है कि उक्त प्रकार के किन्हीं आध्यात्म विद्याप्रेमी भाई-बहिनों को जानते हों तो उनका पता और परिचय हमारे पास लिख भेजें, जिससे हम स्वयं उनसे फोटो की याचना कर लें। आशा है कि इस विषय में पाठक हमारी सहायता करेंगे।
— संपादक
