• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • चल तू चलता रहा एक एकाकी
    • चल तू चलता रहा एक एकाकी (kavita)
    • शरीर का नहीं आत्मा का भी ध्यान रखें।
    • प्रेम के अभाव ने ही हमें प्रेत पिशाच बनाया है।
    • सजातीय मिलन (kahani)
    • जीवन जड़ तत्वों का उत्पादन नहीं है।
    • मनुष्य की मनस्विता प्रधान (sandesh)
    • विज्ञान का उपनयन संस्कार कराया जाय
    • शरीर और मन का संचालन करने वाली उपासना।
    • भ्रमजाल से छूटे मायामुक्त हों
    • छल कपट से आत्मा को कष्ट होगा (kahani)
    • यहाँ सब कुछ चल रहा है अचल कुछ भी नहीं।
    • धन की प्रत्येक इकाई (kahani)
    • चला चली की दुनिया में अविचल की प्राप्ति करें
    • Quotation
    • जिन्दगी को कलात्मक दृष्टि से जिया जाय
    • रेशम के कीड़े (kahani)
    • सदुद्देश्य के साथ सतर्कता भी आवश्यक है।
    • मृतात्मा की सत्ता और क्षमता
    • अपनी पृथ्वी तक के बारे में हम कितना कुछ जानते हैं।
    • छोटी भूल की बडी़ हानि (Kahani)
    • सफलता प्राप्त करने के लिये अभीष्ट योग्यता सम्पादित करें
    • समुद्र ने केवल लेना ही जाना है (kahani)
    • निरीक्षण और नियंत्रण आदतों का भी करें
    • प्रगति के जोश में हम विकृति के गर्त में न डूब मरें
    • Quotation
    • परिवार संस्था को टूटने से बचाया जाय
    • स्वास्थ और दीर्घ जीवी रहना अति सरल है यदि......
    • अन्वेषक प्रो0 मायर्स (kahani)
    • शक्ति का उपार्जन ही नहीं सदुपयोग भी
    • बड़ी डींगें न हाँकिए(Kahani)
    • सुख की अपेक्षा आनन्द पाना श्रेष्ठ भी है और सरल भी
    • भाग्यवाद ओर अहितकर भी और अवास्तविक भी
    • सूक्ष्म शक्ति की साक्षी- होम्योपैथी
    • आधि−व्याधियों के आक्रमण और उसका बचाव
    • अपनों से अपनी बात
    • मैं आश्रित तुम आश्रयदाता
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • चल तू चलता रहा एक एकाकी
    • चल तू चलता रहा एक एकाकी (kavita)
    • शरीर का नहीं आत्मा का भी ध्यान रखें।
    • प्रेम के अभाव ने ही हमें प्रेत पिशाच बनाया है।
    • सजातीय मिलन (kahani)
    • जीवन जड़ तत्वों का उत्पादन नहीं है।
    • मनुष्य की मनस्विता प्रधान (sandesh)
    • विज्ञान का उपनयन संस्कार कराया जाय
    • शरीर और मन का संचालन करने वाली उपासना।
    • भ्रमजाल से छूटे मायामुक्त हों
    • छल कपट से आत्मा को कष्ट होगा (kahani)
    • यहाँ सब कुछ चल रहा है अचल कुछ भी नहीं।
    • धन की प्रत्येक इकाई (kahani)
    • चला चली की दुनिया में अविचल की प्राप्ति करें
    • Quotation
    • जिन्दगी को कलात्मक दृष्टि से जिया जाय
    • रेशम के कीड़े (kahani)
    • सदुद्देश्य के साथ सतर्कता भी आवश्यक है।
    • मृतात्मा की सत्ता और क्षमता
    • अपनी पृथ्वी तक के बारे में हम कितना कुछ जानते हैं।
    • छोटी भूल की बडी़ हानि (Kahani)
    • सफलता प्राप्त करने के लिये अभीष्ट योग्यता सम्पादित करें
    • समुद्र ने केवल लेना ही जाना है (kahani)
    • निरीक्षण और नियंत्रण आदतों का भी करें
    • प्रगति के जोश में हम विकृति के गर्त में न डूब मरें
    • Quotation
    • परिवार संस्था को टूटने से बचाया जाय
    • स्वास्थ और दीर्घ जीवी रहना अति सरल है यदि......
    • अन्वेषक प्रो0 मायर्स (kahani)
    • शक्ति का उपार्जन ही नहीं सदुपयोग भी
    • बड़ी डींगें न हाँकिए(Kahani)
    • सुख की अपेक्षा आनन्द पाना श्रेष्ठ भी है और सरल भी
    • भाग्यवाद ओर अहितकर भी और अवास्तविक भी
    • सूक्ष्म शक्ति की साक्षी- होम्योपैथी
    • आधि−व्याधियों के आक्रमण और उसका बचाव
    • अपनों से अपनी बात
    • मैं आश्रित तुम आश्रयदाता
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1975 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


चला चली की दुनिया में अविचल की प्राप्ति करें

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 13 15 Last
जीवन और मरण के चक्र में घूमते हुए, इस विशाल ब्रह्माण्ड के ग्रह-नक्षत्र, आये दिन उत्पन्न होते और मृत्यु के मुख में चले जाते हैं। उनका जीवन काल अरबों, खरबों वर्ष का है। उनका विस्तार अपनी पृथ्वी से लाखों, करोड़ों गुना बड़ा है तो भी जन्म-मरण के बन्धनों में वे भी बंधे हुए हैं। क्या छोटे क्या बड़े सभी काल के ग्रास बने हुए हैं। प्राणी ही नहीं ग्रह-नक्षत्र भी इसी नियति क्रम के आधार पर उदय और अस्त होते रहते हैं।

ब्रिटेन के खगोल फ्रेड हायल का कथन है कि ब्रह्माण्ड अनादि काल से लेकर अनन्त काल तक फैलता ही चलेगा। ग्रह-नक्षत्र आपस की दूरी बढ़ाते हुए आगे ही आगे दौड़ते चले जाते हैं। बीच में जो खाली जगह रह जाती है उसमें अपने आप हाइड्रोजन गैस उत्पन्न हो जाती है और फिर उससे नये पिण्ड बनने आरम्भ हो जाते हैं।

कैंब्रिज के अन्तरिक्ष शोधक मार्टिन राइल का कथन है कि चिर अतीत में एक भयंकर विस्फोट हुआ था, उसी से विरल गैसों के छाये बादलों में गर्मी और तेजी आई, वे दौड़ने लगे और सघन बने। विल्सन तथा पालोमर ने सृष्टि का अन्त कैसे होता है इस प्रश्न पर प्रकाश डालते हुए कहा है- द्रुतगति से फुलाव की ओर दौड़ते हुए ग्रह-नक्षत्र अन्ततः थक जाते हैं। उनकी दौड़ शिथिल हो जाती है। तब उनका गुरुत्वाकर्षण उभर कर आयेगा और बूढ़े तारों में से सब एक दूसरे को निकट खींचने लगेंगे। तारे एक दूसरे से लड़ पड़ेंगे और प्रलय का दृश्य उपस्थित करेंगे। उसके बाद उस टकराव से उत्पन्न हुई गरम धूलि द्वारा पुनः नवीन सृष्टि का क्रम चल पड़ेगा।

इनकी दूरी तथा विस्तार परिधि को हम खुली आँखों से नहीं देख सकते। उनकी जानकारी प्राप्त करने के उन सूक्ष्मग्राही यन्त्रों का सहारा लेना पड़ता है जो दूरवर्ती तारकों से निसृत होने वाली प्रकाश किरणों को पकड़ने और परखने से समर्थ होते हैं।

यह ग्रह-नक्षत्र न केवल प्रकाश तरंगें फेंकते हैं वरन् उनका शक्ति प्रेषण जो सैकड़ों प्रकार का है उनमें एक प्रेषण रेडियो शक्ति तरंगों का भी है। हमें उनकी जानकारियाँ इन रेडियो तरंगों के आधार पर ही होती है। पिछले दशक में डेनिश खगोलवेत्ता मार्टेन रियाडट ने प्रचण्ड शक्तिशाली क्वासर किरणों का पृथ्वी पर आगमन का पता लगाया था। उनका उद्गम आठ अरब प्रकाश वर्ष माना गया है। किन्तु इनका प्रवाह भी स्थिर नहीं वह ज्योति हमसे प्रति सेकेंड 2,40,00 किलोमीटर की चाल से दूर हटती चली जा रही है। इसका कारण वह फुलाव विस्तार की भगदड़ प्रक्रिया ही है।

विस्तार, संकुचन, जन्म-मरण, सक्रियता, विश्राम जैसी परस्पर विरोधी लगने वाली पर वास्तविक पूरक क्रिया-कलाप के आधार पर ही सृष्टि की गतिविधियाँ चल रही हैं इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए हमें यह मानकर चलना चाहिए कि अपनी स्थिति भी सदा एक जैसी नहीं रह सकती। आज की समर्थता कल की असमर्थता में परिणत हो सकती है। इसलिये वर्तमान का श्रेष्ठतम सदुपयोग करने की बात सदा सोचनी चाहिए। इस पश्चाताप का अवसर नहीं आने देना चाहिए कि अमुक समय हमें ऐसे सत्कर्म करने का अवसर था, पर हम उस समय आलस्य, प्रमाद अथवा लोभ-मोह वश वैसा नहीं कर सके। आज का जीवन कल मृत्यु में परिणत होना ही है, जब इतने विशालकाय ग्रह-नक्षत्र एक जैसी स्थिति में नहीं रह सकते तो हम तुच्छ प्राणी कैसे सदा विकसित एवं समर्थ रह सकते हैं।

ब्रह्माण्ड को देखने समझने के लिए मानवी जिज्ञासा अब इस प्रयास में संलग्न है कि सौरमण्डल से बाहर निकल कर विशाल ब्रह्माण्ड की झाँकी की जाय और अनुमान को प्रत्यक्ष में परिणत करके यह देखा जाय कि आखिर यह सारा प्रसार है क्या? है कैसा?

सौरमण्डल से बाहर निकलने के लिए हमें तीव्रतम गति की आवश्यकता होगी और दीर्घकालीन जीवन अभीष्ट होगा अन्यतम अकल्पित दूर तक पहुँचना और लौटना सम्भव ही कैसे हो सकेगा। इस संदर्भ में वैज्ञानिकों के जो प्रयास चल रहे हैं, उनमें आशा की एक क्षीण किरण दिखाई पड़ने लगी है।

अब तक प्रकाश की गति को ही सर्वोपरि गति माना जाता रहा है। प्रकाश एक सेकेंड में 1 लाख 86 हजार मील चलता है। आइंस्टीन कहते थे, इससे तीव्रगति नहीं हो सकती। पर अब ‘कर्क’ निहारिका की-गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए इस गतिशीलता का नया कीर्तिमान सामने आया है आक्सफोर्ड विश्व विद्यालय के डा0 एल. एल. और डा0 ज्याफे एनडीन ने इस निहारिका के विद्युतीय चुम्बकीय क्षेत्र की चल रही गतिशीलता को प्रति सेकेंड 5,95,200 मील नापा है जो प्रकाश गति की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है। इस निहारिका के मध्य एक छोटा सूर्य ऐसा पाया गया है जिसका तापमान अपने सूर्य से 100 गुना अधिक है। वह अपनी धुरी पर प्रति सेकेंड 33 बार परिक्रमा कर लेता है, यह भ्रमण गति भी अब तक की कल्पनाओं से बहुत आगे है।

काकभुशुण्डि, अगस्त, नारद आदि ऐसे पुराण पुरुषों का उल्लेख मिलता है जो अन्तरिक्ष यात्राएँ करते रहते थे और दीर्घजीवी थे। अन्तरिक्ष यात्रा के लिए यों दीर्घजीवी होना अनिवार्य मालूम पड़ता है ताकि द्रुतगामी यानों पर सवार होकर जाने पर भी लम्बा फासला पूरा करने में जो समय लगता है उतनी अवधि तक जीवित रहा जा सके। पर अब स्पष्ट हो गया है कि सामान्य स्वास्थ्य और सामान्य जीवन अवधि के लोग भी लम्बी अन्तरिक्ष यात्राएँ करने में सफल हो सकते हैं। आइन्स्टाइन द्वारा प्रतिपादित सापेक्षवाद के अनुसार प्रकाश की गति से जरा कम वेग से चलने वाले नक्षत्र यान में समय की प्रवाह गति- पृथ्वी पर समय की प्रवाह गति की अपेक्षा धीमी होती है। इसी बात को अधिक सरलतापूर्वक समझने के लिये यों भी कहा जा सकता है कि अति तीव्रगामी यान में पृथ्वी की अपेक्षा समय धीमी गति से गुजरता है। प्रकाश की गति एक लाख छियासी हजार मील प्रति सेकेंड है। यदि अन्तरिक्षयान की गति इसकी 99 प्रतिशत हो तो पृथ्वी पर जितना समय 100 वर्ष में गुजरेगा उतना समय अन्तरिक्ष-यान से 14 वर्ष के करीब ही होगा। पृथ्वी निवासी 30 वर्ष का युवक 100 वर्ष में 130 वर्ष का जराजीर्ण हो जायगा किन्तु अन्तरिक्ष यात्री की आयु 14 वर्ष ही बढ़ेगी दानों युवक जब 100 वर्ष बाद मिलेंगे तो एक 130 वर्ष का होगा और दूसरा 44 वर्ष का। इस सुविधा का लाभ उठाकर नारद आदि अन्तरिक्ष यात्री दीर्घजीवी रहे हों तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है

First 13 15 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • चल तू चलता रहा एक एकाकी
  • चल तू चलता रहा एक एकाकी (kavita)
  • शरीर का नहीं आत्मा का भी ध्यान रखें।
  • प्रेम के अभाव ने ही हमें प्रेत पिशाच बनाया है।
  • सजातीय मिलन (kahani)
  • जीवन जड़ तत्वों का उत्पादन नहीं है।
  • मनुष्य की मनस्विता प्रधान (sandesh)
  • विज्ञान का उपनयन संस्कार कराया जाय
  • शरीर और मन का संचालन करने वाली उपासना।
  • भ्रमजाल से छूटे मायामुक्त हों
  • छल कपट से आत्मा को कष्ट होगा (kahani)
  • यहाँ सब कुछ चल रहा है अचल कुछ भी नहीं।
  • धन की प्रत्येक इकाई (kahani)
  • चला चली की दुनिया में अविचल की प्राप्ति करें
  • Quotation
  • जिन्दगी को कलात्मक दृष्टि से जिया जाय
  • रेशम के कीड़े (kahani)
  • सदुद्देश्य के साथ सतर्कता भी आवश्यक है।
  • मृतात्मा की सत्ता और क्षमता
  • अपनी पृथ्वी तक के बारे में हम कितना कुछ जानते हैं।
  • छोटी भूल की बडी़ हानि (Kahani)
  • सफलता प्राप्त करने के लिये अभीष्ट योग्यता सम्पादित करें
  • समुद्र ने केवल लेना ही जाना है (kahani)
  • निरीक्षण और नियंत्रण आदतों का भी करें
  • प्रगति के जोश में हम विकृति के गर्त में न डूब मरें
  • Quotation
  • परिवार संस्था को टूटने से बचाया जाय
  • स्वास्थ और दीर्घ जीवी रहना अति सरल है यदि......
  • अन्वेषक प्रो0 मायर्स (kahani)
  • शक्ति का उपार्जन ही नहीं सदुपयोग भी
  • बड़ी डींगें न हाँकिए(Kahani)
  • सुख की अपेक्षा आनन्द पाना श्रेष्ठ भी है और सरल भी
  • भाग्यवाद ओर अहितकर भी और अवास्तविक भी
  • सूक्ष्म शक्ति की साक्षी- होम्योपैथी
  • आधि−व्याधियों के आक्रमण और उसका बचाव
  • अपनों से अपनी बात
  • मैं आश्रित तुम आश्रयदाता
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj