• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • समर्थता का सदुपयोग
    • आदर्शों की कथनी ही नहीं, करनी भी
    • ध्यान-धारणा का प्रभाव— परिणाम
    • पुरुषोत्तम दास की ईमानदारी (कहानी)
    • तत्त्वज्ञान की परम पवित्रता
    • समझदार को जिम्मेदारी दिया (कहानी)
    • देवता बहकाए नहीं जा सकते
    • हिम्मत मत हारो (कहानी)
    • महाप्रज्ञा का दर्शन एवं आराधन
    • चंद्रमा और पृथ्वी (कहानी)
    • पंचप्राणों की पाँच आहुतियाँ
    • कर्म से लगाव (कहानी)
    • भवबंधनों की जकड़न और पीड़ा
    • कार से प्रेम (कहानी)
    • जीवन में सरसता भर देने वाले चार आधार
    • ऋषि अगस्त्य (कहानी)
    • प्रामाणिकता की समर्थ क्षमता
    • देश की महानता (कहानी)
    • काम का वास्तविक स्वरूप— क्रीड़ा-कल्लोल
    • यथार्थता का संकोच (कहानी)
    • ऊर्ध्वगमन की वज्रोली मुद्रा
    • दृश्य देखकर बहुत क्रुद्ध हुए (कहानी)
    • देवताओं का स्वर्ग धरती पर भी
    • धर्मराज युधिष्ठिर (कहानी)
    • मनुष्य की विद्युतशक्ति का उभार एवं सुनियोजन
    • सदुक्ति
    • निंदक नियरे राखिए .....
    • बच्चे, बड़ों से ही सीखते हैं (कहानी)
    • मन में निहित विलक्षण अतींद्रिय सामर्थ्य
    • सब्ज बाग न देखें, यथार्थता से जुड़ें
    • व्यवहार का ज्ञान (कहानी)
    • यह खतरनाक खेल मानवी विशिष्टताओं को नष्ट कर देगा
    • कुंती का समर्पण (कहानी)
    • मस्तिष्क के अविज्ञात का चमत्कार
    • मनुष्य की पहचान का अदृश्य विज्ञान
    • Quotation
    • कामार्त्ता हि प्रकृति कृपणाश्चेतनाचेतनेषु
    • क्या भूत-प्रेतों का अस्तित्व है?
    • मनुष्य का वैभव (कहानी)
    • जागरूकता गंवा न बैठें
    • हैसियत के अनुसार कर्म (कहानी)
    • सद्भावना-संवर्द्धन की पुण्य प्रक्रिया:- अग्निहोत्र
    • ताकत से बड़ी सूझ-बूझ (कहानी)
    • आहार की आध्यात्मिक स्वच्छता
    • अंधेरे भविष्य का एक ठोस कारण
    • पुण्य का फल (कहानी)
    • चेतना और ऊर्जा का भांडागार-सविता देवता
    • सूर्योपासना कब और कैसे?
    • कर्तव्य का फल (कहानी)
    • महाप्रज्ञा के आठ दिव्य अनुदान
    • अपनों से अपनी बात— कुंडलिनी केंद्र की साझीदारी
    • नारद का अभिमान (कहानी)
    • अब फिर से सतयुग आएगा, यह बोल रहा है महाकाल
    • सविता-वंदना
    • सविता-वंदना (कविता)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • समर्थता का सदुपयोग
    • आदर्शों की कथनी ही नहीं, करनी भी
    • ध्यान-धारणा का प्रभाव— परिणाम
    • पुरुषोत्तम दास की ईमानदारी (कहानी)
    • तत्त्वज्ञान की परम पवित्रता
    • समझदार को जिम्मेदारी दिया (कहानी)
    • देवता बहकाए नहीं जा सकते
    • हिम्मत मत हारो (कहानी)
    • महाप्रज्ञा का दर्शन एवं आराधन
    • चंद्रमा और पृथ्वी (कहानी)
    • पंचप्राणों की पाँच आहुतियाँ
    • कर्म से लगाव (कहानी)
    • भवबंधनों की जकड़न और पीड़ा
    • कार से प्रेम (कहानी)
    • जीवन में सरसता भर देने वाले चार आधार
    • ऋषि अगस्त्य (कहानी)
    • प्रामाणिकता की समर्थ क्षमता
    • देश की महानता (कहानी)
    • काम का वास्तविक स्वरूप— क्रीड़ा-कल्लोल
    • यथार्थता का संकोच (कहानी)
    • ऊर्ध्वगमन की वज्रोली मुद्रा
    • दृश्य देखकर बहुत क्रुद्ध हुए (कहानी)
    • देवताओं का स्वर्ग धरती पर भी
    • धर्मराज युधिष्ठिर (कहानी)
    • मनुष्य की विद्युतशक्ति का उभार एवं सुनियोजन
    • सदुक्ति
    • निंदक नियरे राखिए .....
    • बच्चे, बड़ों से ही सीखते हैं (कहानी)
    • मन में निहित विलक्षण अतींद्रिय सामर्थ्य
    • सब्ज बाग न देखें, यथार्थता से जुड़ें
    • व्यवहार का ज्ञान (कहानी)
    • यह खतरनाक खेल मानवी विशिष्टताओं को नष्ट कर देगा
    • कुंती का समर्पण (कहानी)
    • मस्तिष्क के अविज्ञात का चमत्कार
    • मनुष्य की पहचान का अदृश्य विज्ञान
    • Quotation
    • कामार्त्ता हि प्रकृति कृपणाश्चेतनाचेतनेषु
    • क्या भूत-प्रेतों का अस्तित्व है?
    • मनुष्य का वैभव (कहानी)
    • जागरूकता गंवा न बैठें
    • हैसियत के अनुसार कर्म (कहानी)
    • सद्भावना-संवर्द्धन की पुण्य प्रक्रिया:- अग्निहोत्र
    • ताकत से बड़ी सूझ-बूझ (कहानी)
    • आहार की आध्यात्मिक स्वच्छता
    • अंधेरे भविष्य का एक ठोस कारण
    • पुण्य का फल (कहानी)
    • चेतना और ऊर्जा का भांडागार-सविता देवता
    • सूर्योपासना कब और कैसे?
    • कर्तव्य का फल (कहानी)
    • महाप्रज्ञा के आठ दिव्य अनुदान
    • अपनों से अपनी बात— कुंडलिनी केंद्र की साझीदारी
    • नारद का अभिमान (कहानी)
    • अब फिर से सतयुग आएगा, यह बोल रहा है महाकाल
    • सविता-वंदना
    • सविता-वंदना (कविता)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1987 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


जीवन में सरसता भर देने वाले चार आधार

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 14 16 Last
जीवन में सरसता भर देने वाले चार आधार धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष यह चार प्रकरण ऐसे हैं, जिन्हें जीवन-व्यापार में आवश्यक माना गया है और परस्पर गुँथे हुए भी। धर्म का अर्थ है— कर्त्तव्यपालन। मनुष्य अनेक कर्त्तव्यों और दायित्त्वों से जकड़ा हुआ है। वह पशुवत् स्वेच्छाचारी नहीं हो सकता। कोई होना चाहे तो समाज उसे वैसा न करने देगा। विरोध, निंदा, प्रताड़ना जैसे अनेक उपचार उसके लिए हैं, जो मर्यादाओं और वर्जनाओं का उल्लंघन करने का प्रयास करता है।

फिर मनुष्य की संरचना भी ऐसी है कि उसकी स्थिरता और प्रगति दूसरों के सहयोग पर पूर्णतः निर्भर है। अन्न, वस्त्र, शिक्षा, आजीविका आदि वह स्वयं ही नहीं कमा लेता। इसके लिए उसे दूसरों का आश्रय लेना पड़ता है। माता के संरक्षण में वह अपनी शारीरिक आवश्यकताएँ पूरी करता है। परिवार के बीच रहकर वह भाषा और सभ्यता सीखता है। शिक्षा और व्यवसाय कोई अपने आप एकाकी नहीं कर सकता। विवाह किसी दूसरे की ही कन्या से होता है। उसका लालन-पालन करके ससुराल वाले अनुग्रहपूर्वक ही प्रदान करते हैं। मित्रों की सहायता से ही हँसी-खुशी का समय कटता है।

इन अनुदानों का प्रदान— देना ही कर्त्तव्यपालन है। जिस समाज के द्वारा हमें सुविधाएँ प्राप्त हैं और सुरक्षा मिलती है, उसे संतुलित, समुन्नत बनाने के लिए कुछ जिम्मेदारियाँ अपने ऊपर आती हैं, उन्हें पूरा न किया जाए तो ऋणभार लदता और कृतघ्नता का आत्मदंड सहना पड़ता है। कोई कर्त्तव्यों से विमुख न हो, इसीलिए ईश्वर न्याय, कर्मफल, पुनर्जन्म आदि का यह अध्यात्म दर्शन विनिर्मित किया गया है ।यह अध्यात्म दर्शन धर्म-मर्यादा के अंतर्गत ही आता है।

धर्म के उपरांत अर्थ की आवश्यकता पड़ती है। मनुष्य पशु-पक्षियों से भिन्न है। उसकी आवश्यकताएँ उनसे बढ़ी-चढ़ी हैं। पक्षियों के शरीर से चिपके हुए पंख उनकी कपड़े की आवश्यकता पूरी करते हैं। बिखरे हुए बीज और कीड़े-मकोड़े खाकर वे गुजारा कर लेते हैं। वन्य-पशुओं को भी ऐसी सुविधाएँ प्राप्त हैं। कि वे निजी पुरुषार्थ के सहारे अपनी जीवनयापन कर सकें। उनकी मोटी और बालों वाली त्वचा ऋतु-प्रवाह सहन कर लेती है। शाकाहारियों को वनस्पति और माँसाहारियों को जीव-जंतु सरलतापूर्वक मिल जाते हैं। किंतु मनुष्य की आवश्यकताएँ इतनी सीमित नहीं हैं। उसे वस्त्र, बिस्तर, जूते, पुस्तक, औषधि आदि की आवश्यकता पड़ती है। फिर उसके साथ एक परिवार भी जुड़ा होता है। समर्थ होते ही असमर्थों की आवश्यकताएँ पूरी करने की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। इन सबके लिए साधन चाहिए। साधन अर्थात् धन। धन  श्रम तथा बुद्धिबल के सहारे उपार्जित होता है। कृषि, व्यवसाय, मजूरी, शिल्प, कला आदि के माध्यम से अर्थ उपार्जन संभव होता है। इसलिए इस क्षेत्र में भी उसे प्रवीणता प्राप्त करनी होती है। अर्थ अपने निज के परिवार के तथा अनुदान के रूप में पुण्य-परमार्थ हेतु उसकी आवश्यकता होती है। समयक्षेप एवं अवयवों को सक्रिय रखने के लिए परिश्रम की आवश्यकता पड़ती है। साथ ही अर्थ-उपार्जन भी होता रहता है। इसकी अपेक्षा करने पर तो समय काटना कठिन हो जाएगा। मनुष्य रोगी बनेगा और क्षमताएँ गँवाता चला जाएगा। बुद्धिकौशल भी सतेज और क्षमताएँ गँवाता चला जाएगा। बुद्धिकौशल भी सतेज न रहेगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए जीवन के सदुपयोग में धर्म के उपरांत अर्थ की गणना की गई है। मनुष्य इसी आधार पर स्वावलंबी बनता है।

तीसरी आवश्यकता विनोद की है— कामक्रीड़ा की। इस हेतु मोटा आधार दांपत्य जीवन के रूप में सामने आता है, पर उस परिधि में वह सीमित नहीं। कामुकता के कल्पना-चित्र कामक्रीड़ा को रंगीला बनाते हैं। यौनाचार का एक कारण प्रकृति की वंशवृद्धि प्रक्रिया भी है। प्रकृति प्राणियों का वंश चलते देखना चाहती है, इसके लिए नर के साथ सहयोग करने के फलस्वरूप मादा को भी अपार कष्ट सहना पड़ता है। प्रसव में मादा की तो जान पर ही बन आती है। नर को भी बच्चा के स्वावलंबी बनने तक उनके लिए विविध विधि सरंजाम जुटाने पड़ते हैं। इस कष्टसाध्य कार्य में बैलों की जोड़ी की तरह जुतने के लिए कोई समझदार स्वेच्छापूर्वक तैयार न होता, न अपनी जीवनीशक्ति का क्षरण करता, पर प्रकृति की विडंबना तो देखिए कि प्राणियों को कामुकता की नशेबाजी सिखा दी है। उससे उन्मत्त होकर वह ऐसा कुछ करता है, जैसे कुत्ता सूखी हड्डी चबाते समय अपने ही जबड़े का रक्तपान करता और उस रसास्वादन से प्रसन्न होता है। संक्षेप में यही है कामुकता और उसकी परिणति।

किंतु यह उन्माद तो चढ़ती उम्र में थोड़े वर्षों के लिए ही चढ़ता है। बचपन, वृद्धावस्था, रुग्णता आदि की अवधि में कामक्रीड़ा के अवसर नहीं रहते है। किंतु तत्त्वदर्शियों ने तो उसे जीवन की आवश्यकताओं में गिना है। इसलिए उसे सदा अपनाए रहने की आवश्यकता पड़ती है। बच्चे खिलौने से खेलते हैं, झूला-झूलते हैं। उछलते, कूदते तथा साथियों की मंडली में धमा-चौकड़ी करते हैं। गायन, वादन, अभिनय, कथा, कीर्तन, प्रतियोगिता आदि के सहारे मनोविनोद संपन्न किया जाता है। यह हर स्थिति में संभव है। किंतु उसे संपन्न करने के लिए एकाकी रहकर उस आनंद को नहीं लिया जा सकता। दो, कई या बहुत मिलकर उत्सव-समारोह मनाते हैं। विनोद के साधन जुटाते हैं। हँसने-हँसाने, प्रसन्न होने, प्रसन्न करने की सभी विधाएँ 'काम' विनोद के अंतर्गत आती हैं। मनुष्य जीवन की यह भी एक महती आवश्यकता है। इसके बिना जीवन रूखा, नीरस, कर्कश, बोझिल हो जाता है। गुमसुम बैठा रहने वाला आदमी अपने को अभागा अनुभव करता है। समय बिताना उसके लिए भार बन जाता है। मन की कली खिलती है तो कल्पनाएँ उभरती हैं, इच्छाएँ जगती हैं, योजनाएँ बनती हैं और क्रियाएँ चल पड़ती हैं। इसी को कहते हैं— सरस जीवन। इस स्थिति को प्राप्त करने के लिए हर कोई बेचैन रहता है और समय, मनोयोग और धन लुटाता है। इसे हास्य के संपर्क में बिना फूहड़पन को जोड़े विरत रहा जा सकता है।

मोक्ष का अर्थ है— कुत्साओं और कुंठाओं से छूटना, कषाय-कल्मषों से छुटकारा पाना। शारीरिक वासना, मानसिक तृष्णा और चित्त की अहंता से छुटकारा पाना। लोभ को हथकड़ी, मोह को बेड़ी और अहंता को जेल की तौक कहा गया है। यह जाल-जंजाल ऐसा है, जिसमें तात्कालिक लालच में मनुष्य फँसता जाता है, पर यह नहीं समझ पाता कि इस दलदल से निकला कैसे जाए?

इसके लिए संचित कुसंस्कारों से जूझना पड़ता है, अभ्यस्त दुष्प्रवृत्तियों को हठपूर्वक निरस्त करना पड़ता है, साथ ही दूरदर्शी विवेकशीलता अपनाकर आत्मसंयम का अभ्यास करना पड़ता है। भवबंधन मकड़ी के जाले की तरह हम स्वयं ही बुनते हैं। आत्मस्फुरणा उठती है, तो उन्हें सरलतापूर्वक तोड़ भी फेंकते हैं। अनौचित्य के प्रति उपेक्षा बरतना ही मोक्ष है। इसे अंतिम पुरुषार्थ माना गया है।

First 14 16 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • समर्थता का सदुपयोग
  • आदर्शों की कथनी ही नहीं, करनी भी
  • ध्यान-धारणा का प्रभाव— परिणाम
  • पुरुषोत्तम दास की ईमानदारी (कहानी)
  • तत्त्वज्ञान की परम पवित्रता
  • समझदार को जिम्मेदारी दिया (कहानी)
  • देवता बहकाए नहीं जा सकते
  • हिम्मत मत हारो (कहानी)
  • महाप्रज्ञा का दर्शन एवं आराधन
  • चंद्रमा और पृथ्वी (कहानी)
  • पंचप्राणों की पाँच आहुतियाँ
  • कर्म से लगाव (कहानी)
  • भवबंधनों की जकड़न और पीड़ा
  • कार से प्रेम (कहानी)
  • जीवन में सरसता भर देने वाले चार आधार
  • ऋषि अगस्त्य (कहानी)
  • प्रामाणिकता की समर्थ क्षमता
  • देश की महानता (कहानी)
  • काम का वास्तविक स्वरूप— क्रीड़ा-कल्लोल
  • यथार्थता का संकोच (कहानी)
  • ऊर्ध्वगमन की वज्रोली मुद्रा
  • दृश्य देखकर बहुत क्रुद्ध हुए (कहानी)
  • देवताओं का स्वर्ग धरती पर भी
  • धर्मराज युधिष्ठिर (कहानी)
  • मनुष्य की विद्युतशक्ति का उभार एवं सुनियोजन
  • सदुक्ति
  • निंदक नियरे राखिए .....
  • बच्चे, बड़ों से ही सीखते हैं (कहानी)
  • मन में निहित विलक्षण अतींद्रिय सामर्थ्य
  • सब्ज बाग न देखें, यथार्थता से जुड़ें
  • व्यवहार का ज्ञान (कहानी)
  • यह खतरनाक खेल मानवी विशिष्टताओं को नष्ट कर देगा
  • कुंती का समर्पण (कहानी)
  • मस्तिष्क के अविज्ञात का चमत्कार
  • मनुष्य की पहचान का अदृश्य विज्ञान
  • Quotation
  • कामार्त्ता हि प्रकृति कृपणाश्चेतनाचेतनेषु
  • क्या भूत-प्रेतों का अस्तित्व है?
  • मनुष्य का वैभव (कहानी)
  • जागरूकता गंवा न बैठें
  • हैसियत के अनुसार कर्म (कहानी)
  • सद्भावना-संवर्द्धन की पुण्य प्रक्रिया:- अग्निहोत्र
  • ताकत से बड़ी सूझ-बूझ (कहानी)
  • आहार की आध्यात्मिक स्वच्छता
  • अंधेरे भविष्य का एक ठोस कारण
  • पुण्य का फल (कहानी)
  • चेतना और ऊर्जा का भांडागार-सविता देवता
  • सूर्योपासना कब और कैसे?
  • कर्तव्य का फल (कहानी)
  • महाप्रज्ञा के आठ दिव्य अनुदान
  • अपनों से अपनी बात— कुंडलिनी केंद्र की साझीदारी
  • नारद का अभिमान (कहानी)
  • अब फिर से सतयुग आएगा, यह बोल रहा है महाकाल
  • सविता-वंदना
  • सविता-वंदना (कविता)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj