• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • समर्थ का आश्रय ले
    • सम्पदा और उसका अनर्थकारी प्रलोभन
    • Quotation
    • निष्काम कर्मयोग एक दार्शनिक विश्लेषण
    • सेवा का आवेदन (Kahani)
    • सुसन्तति का वरदान
    • Quotation
    • आस्तिकता मानव जीवन की आधार शिला
    • Quotation
    • मौन साधना की सिद्धि
    • Quotation
    • अस्तेय अर्थात् अर्थ की पवित्रता
    • Quotation
    • आहार शुद्धि साधना का प्रथम चरण
    • कुकर्म चिंतन से छुड़ा देने की प्रार्थना (Kahani)
    • उपदेशक का स्तर
    • उपदेश और पूजा,चरित्र और चिन्तन (Kahani)
    • त्वचा में निहित दिव्य शक्ति सामर्थ्य
    • बड़प्पन सिद्ध करने के लिए नीचा दिखाने की आवश्यकता नहीं (Kahani)
    • धर्म धारणा-प्रगति का एक सनातन राजमार्ग
    • Quotation
    • सरलतम और समग्र शक्तिवान “ॐ कार”
    • लोमड़ी (Kahani)
    • आनन्द कहाँ? अपनी ही मुट्ठी में
    • तन्मेमनः शिवंसकल्पमस्तु
    • Quotation
    • जागृति, स्वप्न, सुषुप्ति और तुर्या
    • आँख और कान (Kahani)
    • सिद्ध क्षेत्र हिमालय
    • ज्ञान की अनन्तता (Kahani)
    • अद्भुत, विलक्षण-हिमालय की यह पद यात्रा
    • मनुष्य जन्म सोद्देश्य है!
    • स्वर्ग की प्राप्ति और बंधन मुक्ति
    • अविज्ञात रहस्यों से भरी मानवी चेताना
    • ईमानदारी श्रम और उसका सही सदुपयोग (Kahani)
    • वृक्षों में संव्याप्त विद्युत चुम्बकत्व
    • दिव्य प्राण ऊर्जा के भाण्डागार षट्चक्र
    • आग पर चलने का जादुई कौशल
    • परोक्ष जगत से उतरते “दैवी संदेश”
    • Quotation
    • मानवी काया में छिपा दानव
    • पहलवान (Kahani)
    • सफलता किनके कदम चूमती है?
    • अशरीरी आत्माएँ एवं उनके क्रिया कलाप
    • Quotation
    • सिंहासन बतीसी
    • Quotation
    • गायत्री के शक्तिशाली बीजाक्षर
    • कठोर नही उदार बनो (Kahani)
    • वयं राष्ट्रे जागृयामः पुरोहिताः
    • अन्धविश्वास और अहंकार (Kahani)
    • धर्मतंत्र-अपनी क्षमता प्रत्यक्ष कर दिखाये
    • भूल-भुलैयों वाले बड़े महल (Kahani)
    • यह नन्हे माटी के दीपक ही जगती की आशाओं मनु संतानोंइन संकल्प स्वरों की गरिमा को पहचानो
    • अपनों से अपनी बात - इस वर्ष की आध्यात्मिक साधना
    • प्रभु-प्राप्ति
    • प्रभु-प्राप्ति (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1987 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


अस्तेय अर्थात् अर्थ की पवित्रता

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 11 13 Last
धर्म धारणा का चतुर्थ सोपान है-अस्तेय। अर्थात् चोरी न करना अर्थात् जो अपने हक एवं परिश्रम का है उसी में प्रसन्नता और संतोष के साथ निर्वाह करना।

यहाँ लक्षणों का क्रमानुसार उपयोग इस अर्थ में नहीं किया जा सकता है कि एक को पूरा करने के बाद दूसरे का आरम्भ किया जाय। वरन् यह है कि यह दसों लक्षण अपने अपने क्षेत्र में समान रूप से साथ साथ काम करते रहते हैं। जैसे दाँत में मंजन, आँख में अंजन, सिर में तेल आदि का कोई ऐसा निश्चय नहीं है कि दाँतों की सफाई के उपराँत ही सिर में तेल डाला जाय। यह सभी अपने अपने ढंग से यथावत् चलते रहते हैं। इसमें न कोई कम महत्व का है न अधिक। न किसी को प्रमुख कहा जा सकता न दूसरे को गौण। अपने अपने क्षेत्र में सुधार उपक्रम चलाते हुए यह दसों निर्धारण अपनी अपनी गति से आगे बढ़ते रहते हैं और सभी का संयुक्त प्रयत्न मिलाकर एक समग्र एवं संयुक्त इकाई बनता है, जिसे एक शब्द में कह सकते है-व्यक्तित्व का सर्वतोमुखी विकास।

चोरी करना प्रायः उसे समझा जाता है जिसमें दीवार तोड़कर, छलाँग लगाकर, ताला चटकाकर किसी का माल उठाया जाता है। गठरी, पोटली ले जाने जैसे उठाईगीरी, ठगी, जेबकटी आदि को भी चोरी परिकर की ही कहा जाता है। पर यह काम अभ्यासी और दुस्साहसी लोगों से ही बन पड़ते हैं। इन्हें हर कोई नहीं कर सकता। सर्वसाधारण में तो इतनी ताकत और हिम्मत भी नहीं होती। फिर कानून भी उन्हें पकड़ने में तत्काल सक्रिय हो जाता है। उनसे बचना और जेल पहुँच कर अपील दर अपील करते हुए किसी प्रकार छूट आना उस लाभ की तुलना में भारी पड़ता है जो चोरी करके कमाया गया है।

यहाँ गहराई में उतराना होगा और देखना होगा कि कानून की पकड़ बचते हुए निर्वाध रीति से चोरी किस वर्ग के लोग किस प्रकार करते हैं।

मनुष्य होता तो स्वतंत्र, स्वच्छंद ही है। पर वह कर्तव्यों, दायित्वों में इतना अधिक जकड़ा हुआ है कि मानवी गरिमा के साथ जुड़ी हुई जिम्मेदारियों की उपेक्षा करते ही वह अपने महान पथ से नीचे जा गिरता है और दुष्ट या भ्रष्ट कहे जाने की स्थिति तक नीचे आ टपकता है।

मनुष्य संयुक्त परिवार का एक घटक है। उस जन्म देने से लेकर लालन, पालन, शिक्षा दीक्षा चिकित्सा परिचर्या, विवाह, व्यवसाय आदि की दृष्टि से समूचे परिवार का न्यूनाधिक योगदान लगा है। इस ऋण से उऋण होने का सही तरीका यही है कि परिवार के अन्य सदस्यों की तरह निर्वाह किया जाय और जो अपना अधिक उपार्जन है उसे समूचे परिवार के विशेषतया अधिक आवश्यकता वालों का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए प्रयोग किया जाय।

यह परम्परा आगे भी चलती रही तो नए सिरे से जो स्वावलम्बी या कमाऊ बना है, उसका भी हित है। उसके बेटे, पोते भी उसी परम्परा का निर्वाह करे जो उनके बाप दादों से चली, ताऊ द्वारा व्यवहृत होते देखी है। संयुक्त कुटुम्ब में रहने का यही औचित्य है। सम्बन्ध विच्छेद करके सर्वतन्त्र बना जाया जाय तो बात दूसरी है।

संयुक्त परिवार का अनुबंध यह छूट नहीं देता कि कमाऊ सदस्य अपने स्त्री बच्चों तक की परवाह न करते हुए मुँह छिपा कर बाजार में व्यंजन उड़ाये। कीमती कपड़े पहने और सिनेमा नाचरंग में यारबाजी में ढेरों पैसा खर्च कर दे। इस प्रकार बरता गया स्वेच्छाचार एक प्रकार से अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्व का हनन करना है। नशा पीना तो अपना पैसा और स्वास्थ्य गँवाकर आश्रितों को असहाय स्थिति में छोड़ने की तैयारी है। इस प्रकार का व्यवहार न्याय दृष्टि से चोरी में ही गिना जायगा, भले ही कानून उसमें हस्तक्षेप न करता हो और परिवार द्वारा कोई प्रत्यक्ष कड़ा विरोध भी न होता हो।

व्यापार में लाभाँश की एक सीमा है। जो बेचा जाय उसके संदर्भ में वही कहा जाय, जो माल के अनुरूप है खराब चीज को अच्छी बताकर, नापतोल में चालाकी करते हुए अधिक मुनाफा लेकर बेचा गया है तो वह व्यापार कहलाते हुए भी चोरी के साथ मिला जुला है।

सरकारी टैक्स चुराना, दुहरे बही खाते रखना, मुंशी को पैसा देकर माल बिना टैक्स चुकाये निकाल लाना, बिना टिकट चलना जैसे कार्यों को भी बिना संकोच चोरी कहा जा सकता है। भले ही अभ्यस्त समाज में जब सभी किसी न किसी रूप में करते हो तो दूसरों की निन्दा न करें।

उत्तराधिकार का धन वस्तुतः उनका है जो अभी अपने पैरों पर खड़े होने योग्य समर्थ, स्वावलम्बी नहीं हुए है। जो अपना स्वयं कमाते खाते हैं, वह पूर्वजों की छोड़ी राशि पर गुलछर्रे उड़ाये तो यह हक की व मेहनत की कमाई नही है, तो उसे चोरी कहने में कोई अत्युक्ति नहीं है। वस्तुतः परिवार के असमर्थ सदस्यों के पोषण से बचा श्राद्ध धन है। उसे पितरों की आत्मा की शाँति और सदगमत देने के लिए ही खर्च किया जाना चाहिए।

जुआ, सट्टा, लाटरी, दहेज, भेंट, उपहार जैसे माध्यमों से मिला धन वस्तुतः अनीति की उपलब्धि है। उसमें अपना श्रम नहीं लगा तो उसका उपयोग कैसा?बिना मेहन के धन को यदि नैतिक दृष्टि से हेय और चोरी के स्तर का कहा जाय तो उसमें कुछ भी अनुचित न होगा।

परिवार घर के सदस्यों को तो कहते ही है, पर वसुधैव कुटुम्बकम् की मान्यता भी गलत नहीं है। समुन्नतों की कमाई पर खड़े होने योग्य सहारा प्राप्त करने के लिए पिछड़े वर्ग को हक है। अधिक उपार्जन की अधिक कौशल की प्रशंसा प्राप्त करते हुए एक महा प्रशंसा यह भी प्राप्त करनी चाहिए कि जो कमाया गया वह मिल बाँट कर खाया गया। उच्च स्तरीय आदर्श प्रस्तुत करना और बदले में अनेकों श्रद्धा उपार्जित करना किसी प्रकार भी कम लाभ की बात नहीं है।

आम तौर से लोग कँटीली झाड़ियों में भटकते हैं और अपने पैरों के ऐसे निशान छोड़ जाते हैं जिन पर चलकर पीछे वाले को भी भटकना और झाड़ झंखाड़ों में उलझने का त्रास पाना पड़े। यदि कोई अपने व्यक्तिगत चिन्तन चरित्र और व्यवहारों को आदर्शों से घुला, मिला रखता है तो आत्म निर्माण से संसार का उतना नव निर्माण अनायास ही हो जाता है। परिवार व्यक्तियों का समुदाय ही तो समाज है।, जितने व्यक्ति चरित्र व निष्ठा की कसौटी पर खरे उतरते हैं, समझना चाहिए उतने अंश में इस धरती पर स्वर्ग उतरने का ठेस सफल प्रयत्न किया गया।

मन में कुछ हो और प्रकट कुछ करे तो यह भी एक प्रकार की चोरी चालाकी। हमारी इच्छा और क्रिया का समन्वय ऐसा होना चाहिए, जिसमें छल छिद्रों की भरमार नहीं हो। अपनी वास्तविकता का छिपाए रहना विशेषतया बढ़ा-चढ़ा कर बताना भले ही आर्थिक चोरी न हो पर वह दुराव तो है ही और जिस भी प्रयास से दुराव की आवश्यकता पड़ती हो उसे चोर कर्म की श्रेणी में ही गिरा जाना चाहिए।

हमारी अर्थनीति ऐसी पवित्र और परिष्कृत होनी चाहिए जिसके कारण न हम किस से अनुचित लाभ उठाये और न किसी को वैसा लाभ उठाने दे। न चोरी करे और न अपने यहाँ किसी को चोरी करने दे। रिश्वत देना और लेना दोनों ही दण्डनीय बताये गये हैं। समझना चाहिए कि चोरी करना और करने देना, होते हुए मूकदर्शक की तरह देखते रहना, यह सभी देय है।

अस्तेय एक दर्शन है।। जिसका अर्थ होता है “आर्थिक पवित्रता” आर्थिक पवित्रता अर्थात् जो अपने श्रम की कमाई नहीं है, जो सम्य प्रवृत्तियों के सहवितरण से बची हुई नहीं है जो औसत भारतीय स्तर से अधिक मात्रा में प्रयुक्त की गई है, वह सभी धन राशि चोरी की है। स्मरण रहे अर्थ पवित्रता के साथ अन्य प्रकार की सभी पवित्रताएं जुड़ी हुई है। अचौर्य एक व्रत है जिसे हर पुण्यात्मा को, धर्म प्रेमी को निबाहना ही चाहिए।

First 11 13 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • समर्थ का आश्रय ले
  • सम्पदा और उसका अनर्थकारी प्रलोभन
  • Quotation
  • निष्काम कर्मयोग एक दार्शनिक विश्लेषण
  • सेवा का आवेदन (Kahani)
  • सुसन्तति का वरदान
  • Quotation
  • आस्तिकता मानव जीवन की आधार शिला
  • Quotation
  • मौन साधना की सिद्धि
  • Quotation
  • अस्तेय अर्थात् अर्थ की पवित्रता
  • Quotation
  • आहार शुद्धि साधना का प्रथम चरण
  • कुकर्म चिंतन से छुड़ा देने की प्रार्थना (Kahani)
  • उपदेशक का स्तर
  • उपदेश और पूजा,चरित्र और चिन्तन (Kahani)
  • त्वचा में निहित दिव्य शक्ति सामर्थ्य
  • बड़प्पन सिद्ध करने के लिए नीचा दिखाने की आवश्यकता नहीं (Kahani)
  • धर्म धारणा-प्रगति का एक सनातन राजमार्ग
  • Quotation
  • सरलतम और समग्र शक्तिवान “ॐ कार”
  • लोमड़ी (Kahani)
  • आनन्द कहाँ? अपनी ही मुट्ठी में
  • तन्मेमनः शिवंसकल्पमस्तु
  • Quotation
  • जागृति, स्वप्न, सुषुप्ति और तुर्या
  • आँख और कान (Kahani)
  • सिद्ध क्षेत्र हिमालय
  • ज्ञान की अनन्तता (Kahani)
  • अद्भुत, विलक्षण-हिमालय की यह पद यात्रा
  • मनुष्य जन्म सोद्देश्य है!
  • स्वर्ग की प्राप्ति और बंधन मुक्ति
  • अविज्ञात रहस्यों से भरी मानवी चेताना
  • ईमानदारी श्रम और उसका सही सदुपयोग (Kahani)
  • वृक्षों में संव्याप्त विद्युत चुम्बकत्व
  • दिव्य प्राण ऊर्जा के भाण्डागार षट्चक्र
  • आग पर चलने का जादुई कौशल
  • परोक्ष जगत से उतरते “दैवी संदेश”
  • Quotation
  • मानवी काया में छिपा दानव
  • पहलवान (Kahani)
  • सफलता किनके कदम चूमती है?
  • अशरीरी आत्माएँ एवं उनके क्रिया कलाप
  • Quotation
  • सिंहासन बतीसी
  • Quotation
  • गायत्री के शक्तिशाली बीजाक्षर
  • कठोर नही उदार बनो (Kahani)
  • वयं राष्ट्रे जागृयामः पुरोहिताः
  • अन्धविश्वास और अहंकार (Kahani)
  • धर्मतंत्र-अपनी क्षमता प्रत्यक्ष कर दिखाये
  • भूल-भुलैयों वाले बड़े महल (Kahani)
  • यह नन्हे माटी के दीपक ही जगती की आशाओं मनु संतानोंइन संकल्प स्वरों की गरिमा को पहचानो
  • अपनों से अपनी बात - इस वर्ष की आध्यात्मिक साधना
  • प्रभु-प्राप्ति
  • प्रभु-प्राप्ति (Kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj