• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes

  • TOC
    • चाहिए एक अहिंसक आध्यात्मिक समाज
    • भाग्य विधाता है मनुष्य अपने आपका
    • चमत्कारों की चलती-फिरती पिटारी-मानव
    • विश्व ब्रह्माण्ड की रहस्यमयी कृतियाँ : ब्लैक होल
    • बड़प्पन की कसौटी
    • क्या अब भी नकारेंगे आप मरणोत्तर जीवनरूपी सत्य को?
    • उद्धरेत् आत्मनात्मानं
    • मंत्राराधन एवं शब्द-शक्ति का स्फोट
    • संगठित जनशक्ति का बल
    • जानिए और बढ़ाइए अपनी अंतः की शक्ति को
    • सन्त वायजीद और कुत्ता (Kahani)
    • योगबल की सिद्धि-सामर्थ्य
    • सच्चा सौंदर्य अन्तस् का ही है।
    • चेतना-विज्ञान की विश्व मनीषा से अपेक्षाएँ
    • परोक्ष में विचरण कर रहे ये अदृश्य सहायक
    • आप करें न करें, प्रकृति आपकी चिंता खुद करती है।
    • प्राण दे नहीं सकते तो लेने का अधिकार भी नहीं
    • बड़ी ही गूढ़ है मनः संस्थान का क्रिया - विज्ञान
    • सच्चा श्राद्ध (Kahani)
    • शब्द ब्रह्म और उसकी सिद्धि
    • सत, चित, आनन्द
    • स्वाध्यायः आज के परिप्रेक्ष्य में विवेचना
    • VigyapanSuchana
    • अनुयाज-पुनर्गठन-1 विशेष लेखमाला-4 - साधना का उच्चस्तरीय आयाम है- मनन
    • पुनर्प्रकाशित विशेष लेखमाला-11 - लोकसेवी का लोक व्यवहार कैसा हो ?
    • मेरी विगत डेढ़ माह की आप बीती कुछं अनुभूतियाँ
    • कैसे होगा समन्वय, विज्ञान और अध्यात्म का?-परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
    • गायत्री-जयंती (28 मई) के संदर्भ में विशेष लेख - अवतरण-पर्व सार्थक बने
    • शक्तियों का भाण्डागार गायत्री-महामंत्र
    • अपनों से अपनी बात - अगले दिनों चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह बदलेगीपंचायत राज्य ही विश्व-शासन का आधार बनाएगा
    • Quotation
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Magazine - Year 1996 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT

पुनर्प्रकाशित विशेष लेखमाला-11 - लोकसेवी का लोक व्यवहार कैसा हो ?

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note

First 24 26 Last
लोकसेवी को दूसरों से संपर्क करते समय, उन्हें सत्प्रेरणाएँ प्रदान करते समय निन्दा आलोचना से हमेशा बचना चाहिए। हो सकता है वह आलोचना सुधार की भावना से की गयी हो, पर सुनने वाले के मन पर उसकी उलटी ही प्रतिक्रिया होती है। वह उसे अपना अपमान समझने लगता है और बैर को बाँध लेता है। जैसे किसी से कहा जाय “ आप बड़े गलत आदमी है ऐसे काम क्यों करते हैं ? “ तो उस वाक्य में व्यक्ति के प्रति घृणा की भावना की व्यक्त होती है। कहने वाला भले सदाशयी हो पर वह अपने मन में शत्रुता की गाँठ बना लेगा। यदि सुधार की भावना से कहना था तो यों कहना ज्यादा ठीक रहता कि- “इस काम में तो हानियाँ हैं। ये दोष हैं, ये दुष्परिणाम हैं। आपने भूल के कारण ऐसा कर लिया भविष्य में बचें तो अच्छा है, ताकि इससे होने वाली हानियाँ न उठानी पड़ें।” आवश्यक लगने पर इस भूल को सुधारने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा सकता है।

लेकिन ऐसे सुझाव भी किसी के सामने दिये जायँ तो वह भी सुनने वाले को ठेस पहुंचाएंगे इसलिए निन्दा आलोचना तो की ही न जाय, सुधार के उद्देश्य से त्रुटियाँ भी अकेले एकाँत में जहाँ लोकसेवी और वह व्यक्ति ही हो ऐसे स्थान पर ही बतायी जायँ। निन्दा आलोचना से बचते हुए समीक्षा और सुझाव एकान्त में दिये जायँ पर प्रशंसा-सराहना करने का कोई भी अवसर हाथ से न जाने दिया जाय। सेवा कार्यों में जो भी व्यक्ति कोई सहयोग देने के लिए आते हैं, उनमें अच्छे तत्वों की, परमार्थ निष्ठा की मात्रा रहती ही है। प्रशंसा करने पर-व्यक्ति के कार्यों और उसकी निष्ठा को सराहा जाने पर उसे उन अच्छे तत्वों के विकास की प्रेरणा मिलती है, प्रशंसा सबके सामने की जाय, पर उस प्रशंसा के साथ यह सतर्कता रखी जाय कि कहीं प्रशंसित व्यक्ति में मिथ्याभिमान न आने लगे।

अनावश्यक प्रशंसा से व्यक्ति में मिथ्याभिमान भी उत्पन्न होता है और वह प्रशंसा चापलूसी के स्तर की बन जाती है। प्रशंसा और चापलूसी में वही अन्तर है जो अमृत और विष में। प्रशंसा से व्यक्ति को प्रोत्साहन मिलता है और वह अपना उत्कर्ष करने की ओर बढ़ने लगता है जबकि चापलूसी व्यक्ति में मिथ्याभिमान जगा देती है जो उसे पतन के गर्त में धकेल देती है और दिग्भ्रमित कर देती है। प्रशंसा और चापलूसी की एक कसौटी है। जब किसी व्यक्ति के गुणों को सराहा जाता है, उसके कार्यों के साथ ही उसकी निष्ठा भावना को भी सम्बोधित किया जाता है तो वह प्रशंसा होती है। उसे साधारण से साधारण व्यक्ति भी यह अनुभव करने लगता है कि हमें इन गुणों के कारण प्रशंसा मिल रही है अतः इन गुणों का विकास करना चाहिए। चापलूस व्यक्ति के स्वर में प्रायः हीनता का भाव रहता है तथा वह जिसकी प्रशंसा की जा रही है उसकी तुलना उसी स्तर के व्यक्ति से भी करता है और तृतीय पुरुष को हर दृष्टि से घटिया सिद्ध करने की चेष्टा करता है।

प्रशंसा से प्रोत्साहन तो मिले पर उसके कारण अहंकार न जागे इसलिए प्रशंसित व्यक्ति की न किसी से तुलना की जाय और न ही उसके दोषों को गुणों के रूप में बखान किया जाय। इस तरह की प्रशंसा व्यक्ति को अभीष्ट दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

कमियाँ और विशेषताएँ सभी में होती हैं स्वयं लोकसेवी भी पूर्णतः निर्दोष या समस्त विशेषताओं से युक्त नहीं होता। अपनी कमियों को हम जिस प्रकार दूर करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं, साथ ही यह भी पसन्द नहीं करते कि उनकी चर्चा सार्वजनिक रूप से हो, उसी प्रकार कोई भी अपनी कमजोरियों को सार्वजनिक रूप से चर्चित होना या सबके सामने सुनना पसन्द नहीं करता। जहाँ तक हो सके अपनी ओर से उन्हें व्यक्तिगत लक्ष्य कर न कहा जाय तो ही अच्छा रहता है। सामान्य सिद्धान्त के रूप में उनका विश्लेषण अलग बात है, अन्यथा व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी के रूप में उनकी चर्चा करना सम्बन्धित व्यक्ति के मन में कटुता उत्पन्न कर देता है। कार्यकर्ताओं को अपने दोषों को सुधारने के साथ गुणों के विकास की दिशा भी देनी चाहिए। उन गुणों के विकास को सबके सामने प्रोत्साहन दिया जाय तो लोकसेवी की सुधार चेष्टा में और भी प्रखरता आ जाती है।

जन संपर्क के समय शिष्ट और शालीन व्यवहार तथा प्रशंसा और प्रोत्साहन के साथ-साथ लोकसेवी को चर्चा संवाद में धैर्यवान भी होना चाहिए। लोकसेवी को निश्चित रूप से लोगों तक अपनी बात पहुँचानी है, व एक सन्देश लेकर पहुँचता है पर लोग उसे अपने प्रतिनिधि तथा मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसलिए वे अपनी समस्याओं और कठिनाइयों को उसके सामने रखना चाहते हैं और लोकसेवी से यह आशा करते हैं कि वह उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनेगा, उसकी कठिनाइयों पर ध्यान देगा तथा उनका समाधान सुझायेगा। इस जन-अपेक्षा की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए तथा न ही अपनी बात कहने के लिए उतावलेपन से काम लिया जाय। लोकसेवी जन सामान्य के पास एक सन्देश लेकर पहुँचता है, सन्देश सुनाया जाय, अपनी बात कही जाय पर कहने की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब सुनने वाला सुनने के लिए तैयार हो।

First 24 26 Last

Other Version of this book

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Releted Books

Articles of Books

  • चाहिए एक अहिंसक आध्यात्मिक समाज
  • भाग्य विधाता है मनुष्य अपने आपका
  • चमत्कारों की चलती-फिरती पिटारी-मानव
  • विश्व ब्रह्माण्ड की रहस्यमयी कृतियाँ : ब्लैक होल
  • बड़प्पन की कसौटी
  • क्या अब भी नकारेंगे आप मरणोत्तर जीवनरूपी सत्य को?
  • उद्धरेत् आत्मनात्मानं
  • मंत्राराधन एवं शब्द-शक्ति का स्फोट
  • संगठित जनशक्ति का बल
  • जानिए और बढ़ाइए अपनी अंतः की शक्ति को
  • सन्त वायजीद और कुत्ता (Kahani)
  • योगबल की सिद्धि-सामर्थ्य
  • सच्चा सौंदर्य अन्तस् का ही है।
  • चेतना-विज्ञान की विश्व मनीषा से अपेक्षाएँ
  • परोक्ष में विचरण कर रहे ये अदृश्य सहायक
  • आप करें न करें, प्रकृति आपकी चिंता खुद करती है।
  • प्राण दे नहीं सकते तो लेने का अधिकार भी नहीं
  • बड़ी ही गूढ़ है मनः संस्थान का क्रिया - विज्ञान
  • सच्चा श्राद्ध (Kahani)
  • शब्द ब्रह्म और उसकी सिद्धि
  • सत, चित, आनन्द
  • स्वाध्यायः आज के परिप्रेक्ष्य में विवेचना
  • VigyapanSuchana
  • अनुयाज-पुनर्गठन-1 विशेष लेखमाला-4 - साधना का उच्चस्तरीय आयाम है- मनन
  • पुनर्प्रकाशित विशेष लेखमाला-11 - लोकसेवी का लोक व्यवहार कैसा हो ?
  • मेरी विगत डेढ़ माह की आप बीती कुछं अनुभूतियाँ
  • कैसे होगा समन्वय, विज्ञान और अध्यात्म का?-परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
  • गायत्री-जयंती (28 मई) के संदर्भ में विशेष लेख - अवतरण-पर्व सार्थक बने
  • शक्तियों का भाण्डागार गायत्री-महामंत्र
  • अपनों से अपनी बात - अगले दिनों चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह बदलेगीपंचायत राज्य ही विश्व-शासन का आधार बनाएगा
  • Quotation
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj