• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • चाहिए एक अहिंसक आध्यात्मिक समाज
    • भाग्य विधाता है मनुष्य अपने आपका
    • चमत्कारों की चलती-फिरती पिटारी-मानव
    • विश्व ब्रह्माण्ड की रहस्यमयी कृतियाँ : ब्लैक होल
    • बड़प्पन की कसौटी
    • क्या अब भी नकारेंगे आप मरणोत्तर जीवनरूपी सत्य को?
    • उद्धरेत् आत्मनात्मानं
    • मंत्राराधन एवं शब्द-शक्ति का स्फोट
    • संगठित जनशक्ति का बल
    • जानिए और बढ़ाइए अपनी अंतः की शक्ति को
    • सन्त वायजीद और कुत्ता (Kahani)
    • योगबल की सिद्धि-सामर्थ्य
    • सच्चा सौंदर्य अन्तस् का ही है।
    • चेतना-विज्ञान की विश्व मनीषा से अपेक्षाएँ
    • परोक्ष में विचरण कर रहे ये अदृश्य सहायक
    • आप करें न करें, प्रकृति आपकी चिंता खुद करती है।
    • प्राण दे नहीं सकते तो लेने का अधिकार भी नहीं
    • बड़ी ही गूढ़ है मनः संस्थान का क्रिया - विज्ञान
    • सच्चा श्राद्ध (Kahani)
    • शब्द ब्रह्म और उसकी सिद्धि
    • सत, चित, आनन्द
    • स्वाध्यायः आज के परिप्रेक्ष्य में विवेचना
    • VigyapanSuchana
    • अनुयाज-पुनर्गठन-1 विशेष लेखमाला-4 - साधना का उच्चस्तरीय आयाम है- मनन
    • पुनर्प्रकाशित विशेष लेखमाला-11 - लोकसेवी का लोक व्यवहार कैसा हो ?
    • मेरी विगत डेढ़ माह की आप बीती कुछं अनुभूतियाँ
    • कैसे होगा समन्वय, विज्ञान और अध्यात्म का?-परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
    • गायत्री-जयंती (28 मई) के संदर्भ में विशेष लेख - अवतरण-पर्व सार्थक बने
    • शक्तियों का भाण्डागार गायत्री-महामंत्र
    • अपनों से अपनी बात - अगले दिनों चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह बदलेगीपंचायत राज्य ही विश्व-शासन का आधार बनाएगा
    • Quotation
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • चाहिए एक अहिंसक आध्यात्मिक समाज
    • भाग्य विधाता है मनुष्य अपने आपका
    • चमत्कारों की चलती-फिरती पिटारी-मानव
    • विश्व ब्रह्माण्ड की रहस्यमयी कृतियाँ : ब्लैक होल
    • बड़प्पन की कसौटी
    • क्या अब भी नकारेंगे आप मरणोत्तर जीवनरूपी सत्य को?
    • उद्धरेत् आत्मनात्मानं
    • मंत्राराधन एवं शब्द-शक्ति का स्फोट
    • संगठित जनशक्ति का बल
    • जानिए और बढ़ाइए अपनी अंतः की शक्ति को
    • सन्त वायजीद और कुत्ता (Kahani)
    • योगबल की सिद्धि-सामर्थ्य
    • सच्चा सौंदर्य अन्तस् का ही है।
    • चेतना-विज्ञान की विश्व मनीषा से अपेक्षाएँ
    • परोक्ष में विचरण कर रहे ये अदृश्य सहायक
    • आप करें न करें, प्रकृति आपकी चिंता खुद करती है।
    • प्राण दे नहीं सकते तो लेने का अधिकार भी नहीं
    • बड़ी ही गूढ़ है मनः संस्थान का क्रिया - विज्ञान
    • सच्चा श्राद्ध (Kahani)
    • शब्द ब्रह्म और उसकी सिद्धि
    • सत, चित, आनन्द
    • स्वाध्यायः आज के परिप्रेक्ष्य में विवेचना
    • VigyapanSuchana
    • अनुयाज-पुनर्गठन-1 विशेष लेखमाला-4 - साधना का उच्चस्तरीय आयाम है- मनन
    • पुनर्प्रकाशित विशेष लेखमाला-11 - लोकसेवी का लोक व्यवहार कैसा हो ?
    • मेरी विगत डेढ़ माह की आप बीती कुछं अनुभूतियाँ
    • कैसे होगा समन्वय, विज्ञान और अध्यात्म का?-परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
    • गायत्री-जयंती (28 मई) के संदर्भ में विशेष लेख - अवतरण-पर्व सार्थक बने
    • शक्तियों का भाण्डागार गायत्री-महामंत्र
    • अपनों से अपनी बात - अगले दिनों चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह बदलेगीपंचायत राज्य ही विश्व-शासन का आधार बनाएगा
    • Quotation
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1996 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


आप करें न करें, प्रकृति आपकी चिंता खुद करती है।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 14 16 Last
प्रगति चाहे भौतिक हो या आंतरिक, स्वस्थ शरीर उसके लिए सर्वप्रथम आवश्यक है। शरीर यदि अस्वस्थ हो, रुग्ण हो, दुर्बल हो तो भौतिक प्रगति के लिए आवश्यक प्रयास करना सम्भव नहीं हो सकेगा। थोड़े से ही रम में शरीर थक जाएगा और बहुत बार तो श्रम करने योग्य भी स्थिति नहीं रह जायेगी। इसी प्रकार आत्मिक प्रगति के लिए भी शरीर का स्वस्थ, नीरोग होना आवश्यक है। जितनी भी साधनाएँ की जाती हैं, आत्मिक विकास के लिए, जितने भी उपक्रम करने पड़ते हैं वे शरीर के द्वारा ही सम्पन्न होते हैं। अस्वस्थ शरीर से साधना के लिए बैठना तक सम्भव नहीं रह जाता। इसीलिए, शास्त्रकारों ने कहा हैं, ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’ अर्थात् वास्तव में शरीर ही पहला धर्म साधन का आधार है। यौगिक क्रियाओं से लेकर परमार्थ उपकार और लोक-मंगल के कार्यों तक में शरीर का ही उपयोग करना पड़ता है।

शरीर का महत्व इसलिए है कि उसमें आत्मा निवास करती है। उच्चस्तरीय विकसित आत्मा ही किसी व्यक्ति को महामानव देव मानव बनाती है, परन्तु उन्हें महान बनाने वाले कृत्य शरीर द्वारा ही सम्पन्न करने होते हैं। किसी व्यक्ति का प्रथम परिचय शरीर के प्रति उसके व्यवहार से ही लगता है। सम्भाषण, वार्त्तालाप, संवाद विचार-विमर्श और क्रिया-कलापों का परिचय तो बाद में चलता है पहले उसका व्यक्तित्व शरीर माध्यम से ही समाने प्रस्तुत होता है और वह अपने शरीर को जिस ढंग से संवार, सम्हाल कर रखता है, जैसा स्वच्छ-सुथरा दिखाई देता है वैसा ही उसके व्यक्तित्व का प्रथम प्रभाव पड़ता है। कहने का आशय यह है कि मानवीय सत्ता का प्रथम कलेवर उसका अपना शरीर ही है और वह जीवन को सभी उद्देश्यपूर्ण ढंग से सार्थक बना सकता है जबकि उसका शरीर स्वस्थ हो।

शरीर द्वारा ही योगीजन यौगिक सिद्धियाँ प्राप्त करते हैं और सर्वोत्तम उपलब्धि, मानव जीवन की सार्थकता मोक्ष शरीर से किये गए कर्मों द्वारा प्राप्त करते हैं। इसीलिए महर्षि चरक ने कहा है -

सर्वमन्यत्परित्यज्य शरीर मनुपालतेय्। तद्भावे हि भावानाँ सर्वभावः शरीरिणाम्॥

अर्थात् - “सबसे पहले शरीर रक्षा, स्वास्थ्य रक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि देहधारियों के लिए अच्छे स्वास्थ्य के अभाव में सारा संसार ही अभावमय है।” प्रश्न उठता है अच्छा स्वास्थ्य किसे कहते हैं ? इसके उत्तर में यही कहा जा सकता है कि किसी रोग न होना ही अच्छा स्वास्थ्य है। शरीर के साथ-साथ मन का निरोग होना भी आवश्यक है। शरीर स्वस्थ तभी रह सकता है जब मन भी स्वस्थ हो। इसे यों भी कहा जा सकता है कि मन यदि रुग्ण हो तो शरीर भी बीमार पड़ जाता है अन्यथा प्रकृति के शरीर का निर्माण इस कुशलता के साथ लिया है कि वह छोटे-मोटे झटके तो यों ही पार कर जाता है और उनसे जरा भी प्रभावित नहीं होता। प्रभावित तब होता है, जब मन भी रुग्ण हो या विकार ग्रस्त होता है।

कभी कहा जाता था कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है किंतु अब यह मान्यता बदल गई है। और कहा जाने लगा है कि मन यदि स्वच्छ और स्वस्थ हो तो शरीर के अंग अवयव इतने समर्थ और पुष्ट होते हैं कि वे आने वाले विकारों का स्वयं ही उपचार कर लेते हैं। प्रसिद्ध शरीरविज्ञानी डॉ0 एलवर्ट टोके ने लिखा है कि “निश्चित ही देह में अनेक सूक्ष्म और नाजुक भाग हैं और यह भी सही है कि शरीर की सामान्य क्रिया में थोड़ा-सा, रत्तीभर परिवर्तन भी बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकता है। किन्तु उससे ज्यादा सही यह है कि शरीर में इन दुष्प्रभावों को रोकने, विघटन का प्रतिरोध और रोगवाही कारणों को नष्ट करने की अद्भुत क्षमताएँ हैं।”

डॉ0 एलबर्ट ने अपनी पुस्तक ‘ह्यूमन बॉडी एण्ड हाऊ इट वर्क्स’ पुस्तक में शरीर की इस अद्भुत क्षमता पर विस्तार से प्रकाश डाला हैं। रोग के वाहक कारणों को शरीर में प्रवेश करने से सर्व प्रथम तो त्वा ही रोक देती है। बहुत से रोग-वाहक ऐसे होते हैं जो रोमकूपों से भी बारीक होते हैं तथा त्वचा के छिद्रों से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे वाहकों से लड़ने और उन्हें नष्ट करने के लिए त्वचा के नीचे मृत कोशिकाओं की अभेद्य सुरक्षा पंक्ति तैयार रहती है, जो किसी सुदृढ़ दुर्ग की भाँति उन्हें प्रवेश करने से रोक देती हैं।

रोगाणु यदि शरीर के खुले अंगों अर्थात् मुख या नासा गुहाओं ने उन्हें भी रोकने के लिए रक्षा चौकियाँ बिठा रखी हैं और ऐसा जाल बिछा रखा है कि बेचारे उससे बच कर आगे बढ़ ही नहीं सकते । उदाहरण के लिए यदि ये नासिका गुहा में प्रवेश भी कर जायँ तो कुछ आगे चल कर ऐसी श्लेष्मिक झिल्लियों का सामना करना पड़ता है जिनसे एक तरफ चिपचिपा द्रव स्रवित होता रहता है। अधिकाँश उसी स्राव में फँसकर रह जाते हैं और आगे नहीं बढ़ पाते। इस पर भी कोई पुष्ट, धूर्त, रोग कीट इस स्राव से बचकर आगे बढ़ जाने में सफल हो जाता है तो श्वास नली में नासिका गुहा से भी अधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। वहाँ भी झिल्लियाँ और श्लेष्मा की दीवारें होती हैं इसके अतिरिक्त लहराते हुए रोमाभ भी होते हैं जो उनका रास्ता रोक लेते हैं। ये रोमाभ न केवल उन्हें रातें रोक लेते हैं बल्कि उन्हें वापिस बाहर जाने के लिए भी विवश कर देते हैं।

इतने पर भी कोई विजातीय जीवाणु यदि आगे बढ़ने में सफल हो जाते हैं तो उनके लिए आहार नली और पाचन क्षेत्र में ऐसा मारक अम्लीय द्रव वहाँ विद्यमान रहता है जो उनके लिए विष का काम करता है और अधिकाँश जीवाणु इस अम्लीय घातक विष से मर जाते हैं फिर भी यदि कोई जीवाणु बच जाता है। तो वे धकेल कर पाचन संस्थान के उस क्षेत्र में फेंक दिये जाते हैं जहाँ उनके लिए इधर-उधर हाथ-पैर मार कर शरीर दुर्ग में अस्त-व्यस्तता फैलाने का कोई अवसर नहीं रहता और उन्हें मल-मूत्र के साथ वापिस उसी संसार में पहुँचना पड़ता है जहाँ से कि वे आये थे।

जिस स्थान पर चोट लगती है या घाव होता है वहाँ सूजन इसी कारण आ जाती है कि वहाँ तीनों तरह के रक्षक बड़ी संख्या में आ जमा होते हैं। रुधिर के श्वेतकण तो सीधे इन रोगाणुओं को भक्षण करने लगते हैं, परन्तु न्यूट्रोफिल जीवाणुओं से मरणासन्न तक संग्राम करते हैं। या तो वे जीवाणुओं को नष्ट कर डालते हैं अथवा लड़ते-लड़ते स्वयं वीरों की तरह मर जाते हैं। इन मरे हुए रक्षकों और आक्रमण जीवाणुओं के शव ही पीव और मवाद के रूप में बाहर निकलते हैं।

कई बार इस युद्ध में आक्रमणकारी जीवाणु जीत जीते हैं और अन्दर के क्षेत्र में घुस-पैंठ कर जाते हैं। उस स्थिति में ये अगला आक्रमण लसिका वाहिनियों पर करते हैं। या कि वही इनके सामने होती हैं। लसिका वाहिनियों के पथ पर सलिका ग्रन्थियों के रूप में पहले से ही ऐसी व्यवस्था रहती है कि वे बिना कोई युद्ध चुनौती दिए चुपके से उन्हें कैद कर लेती है। इन ग्रन्थियों में बाह्य विजातीय तत्वों के लिए बड़ी-बड़ी छलनियाँ होती हैं। आगे प्रवेश करने के लिए जीवाणुओं को उन्हें पार करना ही होता है और ये छलनियाँ इतनी संवेदनशील होती हैं कि किसी भी बाह्य तत्व या विजातीय कणों के आते ही उन्हें तुरन्त कैद कर लेती हैं। इन कैदियों को उनके निश्चित निर्धारित स्थान पर ले जाया जाता है और जब उन्हें कारावास दिया जाता है तो प्रायः जलशोध की शिकायत हो जाती है जो सामान्य उपचार से ही ठीक हो जाती है।

यहां रक्षा व्यवस्थाएँ ही आमतौर पर विजातीय द्रव्यों, रोगों के उत्पन्न करने वाले कारणों, से निबटने के लिए पर्याप्त हैं, परन्तु प्रकृति इतनी होशियार है कि उसने एक अतिरिक्त व्यवस्था अलग से कर रखी है, जो इन व्यवस्थाओं के असफल हो जाने पर काम आती है। यह व्यवस्था शरीर में बहने वाले रुधिर के कण-कण में व्याप्त हैं।

कभी-कभी कोई विशेष जीवाणु या उनके विषाक्त उत्पाद रक्त पर पहली बार आक्रमण करते हैं तो उसका प्रतिपिण्ड तुरन्त नहीं बन पाता। उस स्थिति में रोग उत्पन्न हो जाते हैं किन्तु रोग की अवस्था में भी प्रतिपिण्ड जब बनने लगते हैं तो इतनी तीव्रता से बनते हैं कि वे रोग को नष्ट करके ही मानते हैं। जब रोग समाप्त हो जाता है तो यह इस बात का प्रतीक है कि रक्त में उस विजातीय द्रव्य के प्रतिपिण्ड बनने की क्षमता आ गई है और दुबारा रोग के उत्पन्न होने पर प्रतिपिण्ड बनने में कोई विलम्ब नहीं होगा।

इस प्रकार प्रकृति ने रोगों से बचने, उनसे लड़ने और उन्हें उत्पन्न करने वाले कारणों को नष्ट करने की क्षमता या व्यवस्था स्वयं ही उत्पन्न कर ली है। इसके उपरान्त भी लोग बीमार पड़ते हैं तो कारण समझ में नहीं आता कि इतनी सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था होने पर भी लोग बीमार क्यों पड़ते हैं ? स्वस्थ रहने के लिए वास्तव में विशेष कुछ उपाय करना आवश्यक नहीं है। आवश्यकता इतनी भर है कि वे कारण दूर हो जाएँ तो शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता या उसकी सुरक्षा व्यवस्था को दुर्बल बनाते हैं।

वे कारण हैं खान-पान और रहन-सहन की गलत आदतें। डॉ0 कार्टलने का कहना है कि मनुष्य किन्हीं बाहरी कारणों से नहीं बल्कि हमेशा गलत खान-पान और गलत रहन-सहन के कारण ही बीमार पड़ता है। यह जानते हुए भी कि शरीर सभी प्रकार के भौतिक और अध्यात्मिक उत्कर्ष का साधक है, वह स्वस्थ रहे तभी हर प्रकार से आनन्दित रहा जा सकता है, खान-पान और रहन-सहन की गलत आदतें डालना नासमझी पूर्ण आत्मघाती प्रक्रिया की सिद्ध होती है।

शास्त्रकारों ने शरीर को परमात्मा का मंदिर कहा है। इसमें ईश्वर का अंश आत्मा निवास करता है। मन्दिर को गन्दा नहीं रखा जाता, वहाँ कूड़ा-कचरा नहीं फैलाया जाता, वहाँ की व्यवस्था नहीं बिगाड़ी जाती तो क्या कारण है परमात्मा के जीवित जाग्रत और प्रत्यक्ष मन्दिर की व्यवस्था तोड़ी-मरोड़ी जाय तथा वहाँ अस्त-व्यस्तता उत्पन्न की जाय।

इतना उच्च दृष्टिकोण नहीं भी अपनाया जाता तो कम से कम यही विचार करना चाहिए कि प्रकृति हमारी कितनी चिन्ता करती है। उसने स्वस्थ रहने और रोगों से बचने के लिए कैसी अनुपम व्यवस्था की है ? उस व्यवस्था को भंग करना नासमझी ही नहीं, प्रकृति द्रोह भी है - जिसका दण्ड रोग, बीमारी और अकाल मृत्यु के रूप में हर किसी को भोगना ही पड़ता है।

First 14 16 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • चाहिए एक अहिंसक आध्यात्मिक समाज
  • भाग्य विधाता है मनुष्य अपने आपका
  • चमत्कारों की चलती-फिरती पिटारी-मानव
  • विश्व ब्रह्माण्ड की रहस्यमयी कृतियाँ : ब्लैक होल
  • बड़प्पन की कसौटी
  • क्या अब भी नकारेंगे आप मरणोत्तर जीवनरूपी सत्य को?
  • उद्धरेत् आत्मनात्मानं
  • मंत्राराधन एवं शब्द-शक्ति का स्फोट
  • संगठित जनशक्ति का बल
  • जानिए और बढ़ाइए अपनी अंतः की शक्ति को
  • सन्त वायजीद और कुत्ता (Kahani)
  • योगबल की सिद्धि-सामर्थ्य
  • सच्चा सौंदर्य अन्तस् का ही है।
  • चेतना-विज्ञान की विश्व मनीषा से अपेक्षाएँ
  • परोक्ष में विचरण कर रहे ये अदृश्य सहायक
  • आप करें न करें, प्रकृति आपकी चिंता खुद करती है।
  • प्राण दे नहीं सकते तो लेने का अधिकार भी नहीं
  • बड़ी ही गूढ़ है मनः संस्थान का क्रिया - विज्ञान
  • सच्चा श्राद्ध (Kahani)
  • शब्द ब्रह्म और उसकी सिद्धि
  • सत, चित, आनन्द
  • स्वाध्यायः आज के परिप्रेक्ष्य में विवेचना
  • VigyapanSuchana
  • अनुयाज-पुनर्गठन-1 विशेष लेखमाला-4 - साधना का उच्चस्तरीय आयाम है- मनन
  • पुनर्प्रकाशित विशेष लेखमाला-11 - लोकसेवी का लोक व्यवहार कैसा हो ?
  • मेरी विगत डेढ़ माह की आप बीती कुछं अनुभूतियाँ
  • कैसे होगा समन्वय, विज्ञान और अध्यात्म का?-परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी
  • गायत्री-जयंती (28 मई) के संदर्भ में विशेष लेख - अवतरण-पर्व सार्थक बने
  • शक्तियों का भाण्डागार गायत्री-महामंत्र
  • अपनों से अपनी बात - अगले दिनों चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह बदलेगीपंचायत राज्य ही विश्व-शासन का आधार बनाएगा
  • Quotation
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj