• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • बाह्य और आन्तरिक मलीनता दूर हटायें
    • दीर्घ जीवन के रहस्य
    • जीवेम् शरदः शतम्ः
    • दीर्घायुष्य, दीर्घायुष्य, दीर्घायुष्य—रहस्य
    • दीर्घ आयु प्राप्त करने का रहस्य
    • हमें दीर्घ जीवी ही होना चाहिये
    • दीर्घ जीवन के स्वर्ण सूत्र
    • दीर्घायु के पांच सूत्र
    • जीवन को स्वस्थ, सार्थक एवं सुखी बनाइ
    • मौत और बीमारी की सुरक्षा
    • दीर्घ जीवन एक वैज्ञानिक सत्य
    • दम्पत्ति द्वारा विवाह शताब्दी
    • हम दीर्घजीवी क्यों नहीं बन पाते?
    • दीर्घ जीवन के आध्यात्मिक कारण
    • आप वृद्धावस्था से सदा बचे रह सकते हैं
    • थकावट और कमजोरी क्यों?
    • ब्रह्मचर्य, शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का आधार
    • ब्रह्मचर्येण तपसा देवा मृत्युमपघ्नत
    • ब्रह्मचर्य पर श्रीसाने गुरुजी के विचार
    • संयम ही संभालेगा
    • ब्रह्मचर्य द्वारा आत्म-बल का संचय
    • हम संयमी बनें—शक्ति का अपव्यय न करें
    • रोग शरीर का शत्रु ही नहीं मित्र भी है
    • अपने जीवन में प्रकृति को प्रवेश होने दीजिये
    • गहरी नींद कैसे आये?
    • शारीरिक-श्रम के प्रति अनास्था न रखें
    • अनवरत श्रम—एक तपश्चर्या
    • स्वास्थ्य-निर्माण में मालिश का प्रयोग
    • प्राणवान बनना है तो प्राणायाम कीजिये
    • मनोविकारों का शरीर पर प्रभाव
    • मन स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ
    • मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारें
    • स्वच्छता—एक आध्यात्मिक पुण्य प्रक्रिया
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • बाह्य और आन्तरिक मलीनता दूर हटायें
    • दीर्घ जीवन के रहस्य
    • जीवेम् शरदः शतम्ः
    • दीर्घायुष्य, दीर्घायुष्य, दीर्घायुष्य—रहस्य
    • दीर्घ आयु प्राप्त करने का रहस्य
    • हमें दीर्घ जीवी ही होना चाहिये
    • दीर्घ जीवन के स्वर्ण सूत्र
    • दीर्घायु के पांच सूत्र
    • जीवन को स्वस्थ, सार्थक एवं सुखी बनाइ
    • मौत और बीमारी की सुरक्षा
    • दीर्घ जीवन एक वैज्ञानिक सत्य
    • दम्पत्ति द्वारा विवाह शताब्दी
    • हम दीर्घजीवी क्यों नहीं बन पाते?
    • दीर्घ जीवन के आध्यात्मिक कारण
    • आप वृद्धावस्था से सदा बचे रह सकते हैं
    • थकावट और कमजोरी क्यों?
    • ब्रह्मचर्य, शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का आधार
    • ब्रह्मचर्येण तपसा देवा मृत्युमपघ्नत
    • ब्रह्मचर्य पर श्रीसाने गुरुजी के विचार
    • संयम ही संभालेगा
    • ब्रह्मचर्य द्वारा आत्म-बल का संचय
    • हम संयमी बनें—शक्ति का अपव्यय न करें
    • रोग शरीर का शत्रु ही नहीं मित्र भी है
    • अपने जीवन में प्रकृति को प्रवेश होने दीजिये
    • गहरी नींद कैसे आये?
    • शारीरिक-श्रम के प्रति अनास्था न रखें
    • अनवरत श्रम—एक तपश्चर्या
    • स्वास्थ्य-निर्माण में मालिश का प्रयोग
    • प्राणवान बनना है तो प्राणायाम कीजिये
    • मनोविकारों का शरीर पर प्रभाव
    • मन स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ
    • मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारें
    • स्वच्छता—एक आध्यात्मिक पुण्य प्रक्रिया
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - दीर्घ जीवन के रहस्य

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


मौत और बीमारी की सुरक्षा

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 8 10 Last
दिसम्बर 61 में उत्तर-प्रदेश और विहार में शीत की लहर आई उसमें समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचना के अनुसार लगभग हजार मनुष्य मर गये। सोचता रहा ऐसा क्यों हुआ। ठंड तो जरूर पड़ी थी पर इतनी नहीं थी कि इतने अधिक व्यक्ति यों ही बैठे-बैठे लुढ़क जायं। मरने वालों की जो संख्या छपी है वस्तुतः वह कम ही होगी क्योंकि छपने लायक सूचनाएं तो शहर या कस्बों से ही प्राप्त होती है। बेचारे अशिक्षित देहाती जो अखबारों की पहुंच से बहुत दूर है, ठंड से मरने जैसी मामूली बात को छपने क्यों भेजेंगे। शहर में सम्पन्नता और साधन सामग्री भी अधिक है देहात में गरीबी के साथ-साथ चिकित्सा आदि के साधनों का भी अभाव है ऐसी दशा में उन क्षेत्रों में छपी रिपोर्टों से कहीं अधिक व्यक्ति और भी मरने की संभावना है। इतने हजार व्यक्ति बात की बात में चार-पांच दिन की ठंड में ठिठुर कर मर गये। इस समाचार से किसी भी विचारशील व्यक्ति को धक्का लगना स्वाभाविक है।
संसार के अत्यन्त ठंडे हिमाच्छादित प्रदेशों में मनुष्य रहते हैं और हंसते-खेलते जीवन धारण किये रहते हैं। उत्तरी ध्रुव सदा बर्फ में ढका रहता है, वहां बर्फीली आंधियां चलती रहती हैं फिर भी वहां के निवासी ‘एक्सिमो’ आनन्दपूर्वक जीवन यापन करते हैं। योरोप के अनेकों देशों में ठंड बहुत रहती है। रूस का साइबेरिया कितना ठंडा है इसे सब जानते हैं। हिमालय में गंगा के उद्गम गंगोत्री जैसे प्रदेश में तेरह फुट तक बर्फ पड़ जाने पर भी कितने ही व्यक्ति वहां निवास करते रहते हैं। फिर ऐसा क्या हुआ कि जरा से शीत की लहर इतने लोगों को इस प्रकार लुढ़का गई जिस प्रकार फूंक से दीपक बुझ जाता है? चवालीस करोड़ की आबादी के देश में दस हजार मनुष्यों का मरना भी यों जनसंख्या की दृष्टि से कुछ महत्व नहीं रखता। पर ऐसे मच्छरों की तरह मर जाना तो हमारी शारीरिक दुर्बलता का ही परिचायक है। हमारा सामूहिक स्वास्थ्य कितना दुर्बल हो चला है इसका कुछ पता इस शीत से मरने वालों की घटना को देखकर लगता है। जब इतने मरे हैं तो शीत से बीमार पड़कर अच्छे होने वाले भी इससे कई गुने होंगे। जरा सी ठंड इतने अधिक लोगों को इतना प्रभावित कर सकती है इसमें दोष शीत का नहीं हमारे शारीरिक खोखलेपन का है जिसमें प्रतिकूल परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए आवश्यक जीवनी शक्ति का भंडार शेष नहीं रह गया है।
समाचारों पर इस दृष्टि में सिंहावलोकन करते हुए स्थिति का और भी अधिक स्पष्टीकरण होता है। सितम्बर 60 से करीब सवा साल पहले उत्तर-प्रदेश में हैजा की एक लहर आई थी जिसके कुछ समाचार आंखों के आगे हैं। उझानी की रिपोर्ट है कि सरकारी सूचना के अनुसार अकेले बदायूं जिले में 797 व्यक्ति हैजा से मरे तथा 1700 से अधिक रुग्ण हुए। इन्हीं दिनों फैले अंत्रशोध रोग के संबन्ध में मरण का एक समाचार है कि इस रोग से 2200 व्यक्ति रोगी हुए और 855 मर गये। स्मरण रहे यह अंत्रशोध रोग अन्य जिलों में भी फैला था और वहां भी मृत्युएं हुई होंगी। इलाहबाद का एक समाचार है कि इस वर्ष उत्तर-प्रदेश में मोतीझरा रोग काफी फैला हुआ है, कोई डॉक्टर ऐसा नहीं जिसके यहां इस रोग के रोगियों की भीड़ न हो।
उत्तर-प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री हुकमसिंह ने बताया कि इस बीमारी से प्राप्त में डेढ़ महीने के अन्दर 6498 व्यक्ति मरे और 17753 बीमार पड़े। राज्य के 54 जिलों में से 49 जिले इस व्याधि से ग्रस्त हुए। विधान परिषद के समाजवादी नेता डा. फरीदी ने आरोप लगाते हुए कहा—सरकार हैजे की घटनाओं को छिपाना चाहती है। इस वर्ष 27 अगस्त तक 22500 व्यक्तियों को हैजा हुआ जिसमें से 7250 मर गये। उत्तर-प्रदेश के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य रक्षा सेवाओं के निर्देशक डा. कृष्ण मुरारीलाल ने लखनऊ में हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के एक सम्मेलन में कहा कि—‘‘लखनऊ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों में 50 से 60 प्रतिशत तक लोगों के पेट में केंचुए पैदा हो गये हैं और पूर्वी जिलों में विशेष कर आजमगढ़ जिले में लगभग 42 प्रतिशत ग्रामीणों के पेट में गोलाकार कीड़े हैं। यह बात इन क्षेत्रों में किये गये सर्वेक्षण से प्रकट हुई है। इन कीड़ों के पैदा होने से वहां के निवासियों की कार्य कुशलता पर जबरदस्त असर पड़ा है।’’
यह दो-तीन समाचार उत्तर-प्रदेश के हैं। अन्य प्रान्तों के समाचार पत्र हमारे सामने नहीं है इसलिए उनकी स्थिति ठीक तरह सामने नहीं है। पर अनुमान किया जाता है अन्य प्रान्त भी अछूते न होंगे। उत्तर-प्रदेश भारत के अन्य प्रांतों की तुलना में कम साधन सम्पन्न नहीं है। यहां यह स्थिति है तो अन्य प्रान्तों में इससे अच्छी क्या होगी?
स्वास्थ्य की दुर्दशा का देशव्यापी चित्रण कुछ और समाचारों से भी सामने आता है—कलकत्ता का समाचार है कि—‘पश्चिम बंगाल में तपैदिक के रोगियों की संख्या आज 1946 में तिगुनी हो गई है।’ यह सूचना राज्यपाल कुमारी पद्यजा नायडू ने राज्य भवन में हुई प. बंगाल तपेदिक संघ की वार्षिक बैठक में दी। संघ के महामंत्री डा. के.ए.डे के अनुसार पश्चिम बंगाल में लगभग 8 लाख तपैदिक के रोगी हैं।
दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दिल्ली में लगभग 20 हजार व्यक्ति तपैदिक से पीड़ित हैं। उसका प्रसार 2.7 प्रति हजार से बढ़कर 4.7 हो गया है। टी.बी. क्लीनिकों में दर्जशुदा मरीजों की संख्या 13799 है। तपैदिक केन्द्र की पड़ताल के अनुसार राजधानी में लगभग 30 हजार रोगी हैं। 23 हजार व्यक्तियों के एक्सरे परीक्षण से पता चला कि एक हजार पुरुषों में से 24.5 पर और एक हजार स्त्रियों में से 15.6 पर तपैदिक का काफी प्रभाव था। प्रकाशित समाचार में कहा गया है कि—देश भर में करीब 50 लाख लोग फेंफड़े की तपैदिक से पीड़ित है। यह संख्या देश की जनसंख्या का 1.3 प्रतिशत है। भोपाल में एक तपैदिक अस्पताल का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री करमकर ने कहा—‘‘तपैदिक के कारण इस समय भारत में प्रतिवर्ष पांच लाख व्यक्ति मरते हैं।’’
तपैदिक की तरह ही कुछ और प्रसिद्ध रोग धीरे-धीरे अपनी जड़ जमाते जा रहे हैं। चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार प्रतापसिंह कैरों ने कहा—‘‘राज्य में कोढ़ के रजिस्टर्ड रोगियों की संख्या 1778 है। यह भारत के नाम पर एक बड़ा धब्बा है कि संसार भर में कोढ़ के कुल रोगियों में 20 प्रतिशत रोगी भारत के हैं। भारत में इस रोग से पीड़ित रोगियों की संख्या 20 लाख है।
दिल्ली के नैतिक तथा सामाजिक स्वास्थ्य संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य-मंत्री श्री करमकर ने कहा—‘देश में यौन सम्बन्धी संक्रामक रोग बढ़ते जा रहे हैं।’ डा. सुशीला नायर तथा कर्नल अमीरचन्द्र ने यह विचार प्रकट किया कि तरुणावस्था में लड़के-लड़कियों के एक दूसरे के सम्पर्क में आने की परिस्थितियां बढ़ जाने तथा नैतिक मापदंड बदलने से इन रोगों का अत्यन्त प्रसार हुआ है।
स्वास्थ्य की इस गिरती हुई स्थिति के लिए सरकार को दोष देना बेकार है। बेचारी सरकार अस्पताल खोल सकती है, टीका लगा सकती है या ऐसे ही कुछ और छोटे-मोटे उपचार कर सकती है पर इससे क्या बनने वाला है। अपने स्वास्थ्य की जड़े खोखली करने वाले हम स्वयं हैं। आहार-विहार का असंयम ही वह कुदाली है जिससे हम अपने लिए कब्र खोदते रहते हैं। ब्रह्मचर्य का अभाव, जिह्वा का असंयम, नशेबाजी, मानसिक उद्वेग आदि कारण ही हमें दिन-दिन खोखला बनाये चले जा रहे हैं। दरिद्रता एवं पोष्टिक भोजन का अभाव भी एक छोटा कारण है पर है वह छोटा ही, क्योंकि सघन वनों में रहने वाले भील कोल आदि बहुत ही दरिद्रता का जीवनयापन करते हैं और पोष्टिक भोजन भी प्राप्त नहीं करते, गरीब मजदूर भी कम आमदनी और कई बाल-बच्चों के कारण कुछ अच्छी चीजें नहीं खा पाते, फिर भी वे स्वास्थ्य के नियमों का पालन करते हुए स्वास्थ्य को सुरक्षित रख पाते हैं। स्वास्थ्य के बिगड़ने का कारण अपनी बिगड़ी हुई आदतें ही हैं। इन्हें यदि न सुधारा गया तो शरीर की जीवनी शक्ति घटती जायगी और हम भीतर ही भीतर खोखले होते जावेंगे। खोखले शरीर पर मामूली विपरीत परिस्थिति भी घातक प्रभाव डाल सकती है और हमें मक्खी मच्छरों की तरह मरना एवं रोग से ग्रसित होकर कराहते हुए मौत के दिन पूरे करने पड़ सकता है।
शीत की लहर, अंत्र शोथ, हैजा, पेट के कीड़े, तपैदिक, कोढ़, यौन रोगों की बढ़ोतरी के समाचार सामने खुले पड़े हैं। इस विभीषिका के पीछे एक ही कारण दीख पड़ता है—स्वास्थ्य का खोखलापन, और उसका कारण प्रतीत होता है—अपनी आहार-बिहार सम्बन्धी बिगड़ी हुई आदतें। यदि यह न बदली जा सकीं तो मौत और बीमारी की सुरसा अपना मुंह फाड़ती ही जायगी। सम्पन्नता बढ़े और पौष्टिक भोजन मिले, सरकार चिकित्सा का प्रबन्ध करे यह भी उचित है, पर काम इतने से ही चलने वाला नहीं है। बुरे आदतें ही जो हमें दिन-रात घुन की तरह खोखला बनाती रहती हैं यदि न छोड़ी जा सकीं तो पाचन क्रिया बिगड़ेगी और इस बिगाड़ के बाद पौष्टिक भोजन भी लाभ पहुंचाने की अपेक्षा उलटा अपच पैदा करेंगे। जीवनी शक्ति घट जाने पर शीत की मामूली सी लहर भी हममें से हजारों को लुढ़काती हुई चली जायगी, इसमें बेचारे डॉक्टर और अस्पताल हमारी कितनी सहायता कर सकेंगे? यह विचारणीय प्रश्न हैं।
First 8 10 Last


Other Version of this book



दीर्घ जीवन के रहस्य
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

युग कि मांग प्रतिभा परिष्कार भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

ચિર યૌવનનું રહસ્યોદ્દઘાટન
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

Real Joy of Entertainment -
Type: SCAN
Language: EN
...

Real Joy of Entertainment -
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

समग्र स्वास्थ्य संवर्धन कैसे हो ?
Type: SCAN
Language: EN
...

चिरयुवा का रहस्योद्गाटन
Type: SCAN
Language: EN
...

चिरयुवा का रहस्योद्गाटन
Type: SCAN
Language: EN
...

अन्तर्जगत् की यात्रा का ज्ञान-विज्ञान -1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • बाह्य और आन्तरिक मलीनता दूर हटायें
  • दीर्घ जीवन के रहस्य
  • जीवेम् शरदः शतम्ः
  • दीर्घायुष्य, दीर्घायुष्य, दीर्घायुष्य—रहस्य
  • दीर्घ आयु प्राप्त करने का रहस्य
  • हमें दीर्घ जीवी ही होना चाहिये
  • दीर्घ जीवन के स्वर्ण सूत्र
  • दीर्घायु के पांच सूत्र
  • जीवन को स्वस्थ, सार्थक एवं सुखी बनाइ
  • मौत और बीमारी की सुरक्षा
  • दीर्घ जीवन एक वैज्ञानिक सत्य
  • दम्पत्ति द्वारा विवाह शताब्दी
  • हम दीर्घजीवी क्यों नहीं बन पाते?
  • दीर्घ जीवन के आध्यात्मिक कारण
  • आप वृद्धावस्था से सदा बचे रह सकते हैं
  • थकावट और कमजोरी क्यों?
  • ब्रह्मचर्य, शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का आधार
  • ब्रह्मचर्येण तपसा देवा मृत्युमपघ्नत
  • ब्रह्मचर्य पर श्रीसाने गुरुजी के विचार
  • संयम ही संभालेगा
  • ब्रह्मचर्य द्वारा आत्म-बल का संचय
  • हम संयमी बनें—शक्ति का अपव्यय न करें
  • रोग शरीर का शत्रु ही नहीं मित्र भी है
  • अपने जीवन में प्रकृति को प्रवेश होने दीजिये
  • गहरी नींद कैसे आये?
  • शारीरिक-श्रम के प्रति अनास्था न रखें
  • अनवरत श्रम—एक तपश्चर्या
  • स्वास्थ्य-निर्माण में मालिश का प्रयोग
  • प्राणवान बनना है तो प्राणायाम कीजिये
  • मनोविकारों का शरीर पर प्रभाव
  • मन स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ
  • मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारें
  • स्वच्छता—एक आध्यात्मिक पुण्य प्रक्रिया
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj