
प्रज्ञा अभियान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु अभिनव पहल
धर्मात्मा और देवतुल्य भाई-बहन अब प्रज्ञा अभियान को घर-घर पहुँचाने के संकल्प के साथ आगे आ रहे हैं। सभी परिजनों तक परम पूज्य गुरुदेव के विचार तथा गायत्री परिवार की सृजनात्मक व रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी पहुँचाने हेतु वे ज्ञानयज्ञ में अपनी सक्रिय आहुति प्रदान कर रहे हैं।
जयपुर से आदरणीय श्री संजय गुप्ता जी द्वारा वार्षिक 18,000 प्रतियाँ (₹60,000) वितरित करने का संकल्प लिया गया, वहीं श्रीमती विभा अग्रवाल जी ने वार्षिक 10,800 प्रतियाँ (₹36,000) वितरित करने हेतु सहयोग राशि प्रदान कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इन अंशदानों से शक्तिपीठों के माध्यम से मंडल-मंडल तक न्यूनतम 25-25 प्रतियाँ प्रज्ञा अभियान पाक्षिक पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।
अन्य जिलों के परिजन भी अपने-अपने क्षेत्रों में इसी तरह आगे आएँ और प्रत्येक प्रमुख कार्यक्रम के पूर्व व पश्चात प्रज्ञा अभियान पत्रिका का वितरण कर आत्मीय जनसंपर्क को और सशक्त बनाएँ।
प्रज्ञा अभियान की ओर से सभी सहभागी परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ।