
राजस्थान में प्रज्ञा अभियान का विस्तार: राजगढ़ तहसील बनी नंबर 1 और अलवर बना सर्वाधिक पाठक वाला जिला
अलवर जिले की राजगढ़ तहसील ने प्रज्ञा अभियान के प्रचार-प्रसार में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते आज ३५० नए पाठक जोड़ते हुए तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सफलता आदरणीया मीना खंडेलवाल जीजी के अथक प्रयासों और डॉक्टर सरोज गुप्ता दीदी के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
साथ ही, अलवर जिले ने 1000+ पाठकों का आंकड़ा पार कर जोधपुर और जयपुर के साथ रिकॉर्ड बनाते हुए राजस्थान में आज अग्रणी स्थान प्राप्त कर लिया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि कैसे संगठित प्रयासों से पूज्य गुरुदेव के विचारों को प्रज्ञा अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया जा सकता है।
राजस्थान जोन संगठन, आदरणीय गौरीशंकर सैनी जी भाईसाहब के मार्गदर्शन में , प्रज्ञा अभियान को प्रत्येक जिले की तहसील, मंडल और गांव तक पहुँचाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।
प्रज्ञा अभियान परिवार की ओर से मीना खंडेलवाल जीजी और राजगढ़ के समस्त परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं!