गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में 800वें रविवार का वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय पर वेस्ट बंगाल की युवा टीम द्वारा 800वें रविवार के पावन अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या की गरिमामय उपस्थिति रही।
आदरणीय प्रति कुलपति जी ने वेस्ट बंगाल की टीम द्वारा निरंतर 800 रविवारों तक चलाए गए वृक्षारोपण अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि पूज्य गुरुदेव के सप्त आंदोलनों में पर्यावरण आंदोलन का विशेष स्थान है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार की विभिन्न प्रांतीय टीमें—चाहे वेस्ट बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश या अन्य राज्य हों—पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर अनुकरणीय कार्य कर रही हैं।
इस शुभ अवसर पर शांतिकुंज के सम्माननीय वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं साधकगण भी उपस्थित रहे।

