×
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी अपने यूके एवं यूरोप प्रवास के क्रम में डबलिन, पोलैंड पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रतिष्ठित John Paul II Catholic University of Lublin (KUL) का दौरा किया।
May 6, 2026, 4:49 p.m.
डबलिन / पोलैंड | यूरोप
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी अपने यूके एवं यूरोप प्रवास के क्रम में डबलिन, पोलैंड पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रतिष्ठित John Paul II Catholic University of Lublin (KUL) का दौरा किया।
John Paul II Catholic University of Lublin (KUL) पोलैंड के अत्यंत प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसकी स्थापना 1918 में हुई थी। यह विश्वविद्यालय अपने उच्च स्तरीय शोध, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञानों में उत्कृष्टता तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है। यूरोप में यह संस्था बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विमर्श का एक प्रमुख केंद्र मानी जाती है।
इस अवसर पर डॉ. पंड्या जी ने KUL पहुंचकर *फादर फिलिप द्वारा भारत पर आधारित प्रदर्शनी “Barefoot in India” का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं जनजीवन की विविधता को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करती है, जो भारत के प्रति अंतरराष्ट्रीय आकर्षण एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है।
कार्यक्रम के दौरान भारत–पोलैंड के सांस्कृतिक संबंधों, शिक्षा के आदान-प्रदान एवं वैश्विक स्तर पर मानवीय मूल्यों के प्रसार जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।
Photos
Related News
Meaningful Interaction with Community Leaders in Tokyo
During the Japan visit of Gayatri Pariwar representative Dr. Chinmay Pandya, a warm and meaningful i...
जापान की पावन धरती पर डॉ. चिन्मय पंड्या का आगमन
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष की प्रेरणादायी श्रृंखला के क्रम में गायत्री ...
जन्मशताब्दी वर्ष की पावन बेला में पटाया में दीप यज्ञ
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष की पावन श्रृंखला के अंतर्गत गायत्री परिवार क...
पॉलीप्लेक्स, पटाया में मानवीय चेतना एवं जीवन-मूल्यों का प्रेरणादायी संदेश
गायत्री परिवार प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या जी अपने थाईलैंड प्रवास के क्रम में पॉलीप्लेक्स, पटाया पहु...
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के वैश्विक आयोजनों के क्रम में बैंकॉक पहुँचे डॉ. चिन्मय पंड्या
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर विश्वभर में विविध कार्यक्रमो...
शांति, सद्भाव और मानव बंधुत्व के मूल्यों को समर्पित एक वैश्विक दायित्व।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को किंग हमद अवार्ड फॉर को-एग्जि...
‘एआई फॉर डेमोक्रेसी’ | तकनीक, लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों पर वैश्विक विमर्श
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ...
AI for Democracy: तकनीक के सदुपयोग और लोकतंत्र की सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
15 सितंबर 2026
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में “AI for Democracy – Shaping Inclusive Govern...
Distinguished Guests Visit Dev Sanskriti Vishwavidyalaya
Dex Hunter-Torricke, Founder & President, The Center for Tomorrow and AI & Public Policy Expert, and...
सभी शक्तिपीठें बनें ‘मिनी शांतिकुंज’ : डॉ. चिन्मय पंड्या
हरिद्वार 12 सितंबर ।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित तीन दिवसीय ट्रस्ट मंडल कार्यशाला में उत्तर प...
व्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए शांतिकुंज रेलवे आरक्षण कार्यालय को मिला A++ ग्रेड
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज स्थित रेलवे आरक्षण कार्यालय का आज उत्तर रेलवे नई दिल्ली एवं मुरादा...
माननीय श्री शिव प्रकाश जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सह महामंत्री, का देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में आगमन हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन...
