×
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का यज्ञ अभियान सफल, भारतीय संस्कृति के प्रसार की सशक्त पहल
May 7, 2026, 5:04 p.m.
आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से देव संस्कृति विश्वविद्यालय के परिवीक्षा (इंटर्नशिप) विभाग के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा एक व्यापक यज्ञ अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं आम जनमानस के बीच गायत्री यज्ञ का आयोजन कर आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया। देहरादून के रूपनगर कॉलोनी में लगभग 20 परिवारों के मध्य तथा गायत्री शक्तिपीठ भोगपुर के निकटस्थ 28 परिवारों के बीच गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अभियान में विश्वविद्यालय के 88 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए यज्ञीय कार्यक्रमों का सफल संचालन किया।
यज्ञ कार्यक्रमों से प्रभावित होकर कई परिवारों ने भविष्य में पुनः ऐसे आयोजनों की इच्छा व्यक्त की। इस दौरान आयोजित 48 यज्ञों में नशामुक्ति फॉर्म भी भरवाए गए, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में जागरूकता बढ़ी। यज्ञ के माध्यम से लोगों में बलिवैश्व यज्ञ करने, गायत्री मंत्र जप अपनाने तथा पूज्य गुरुदेव के विचारों से जुड़ने का उत्साह देखने को मिला। अनेक परिवारों ने शांतिकुंज दर्शन हेतु आने का संकल्प भी लिया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्साह और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाया। उन्होंने न केवल यज्ञ संपन्न कराया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य संवर्धन, मानव जीवन की उपयोगिता एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
यह यज्ञ अभियान देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की संस्कार, सेवा और समाज निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया।
Photos
Related News
Meaningful Interaction with Community Leaders in Tokyo
During the Japan visit of Gayatri Pariwar representative Dr. Chinmay Pandya, a warm and meaningful i...
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में दिव्य शक्ति कलश का श्रद्धापूर्ण स्वागत
दिव्य शक्ति कलश यात्रा के क्रम में दिव्य शक्ति कलश दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पहुँचा। विद्यालय के लग...
उमा पब्लिक स्कूल में पहुँचा दिव्य शक्ति कलश, विद्यार्थियों ने लिया युग निर्माण का संकल्प
16 सितंबर को दिव्य शक्ति कलश का उमा पब्लिक स्कूल में भव्य एवं प्रेरणादायी स्वागत हुआ। इस अवसर पर विद...
युग निर्माण की नवचेतना से आलोकित हुई भव्य शोभायात्रा
केंद्रीय टोली पुनर्बोधन प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्ण समापन
हरिद्वार 18 सितंबर 2026।
गायत्री तीर्थ...
जापान की पावन धरती पर डॉ. चिन्मय पंड्या का आगमन
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष की प्रेरणादायी श्रृंखला के क्रम में गायत्री ...
जन्मशताब्दी वर्ष की पावन बेला में पटाया में दीप यज्ञ
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष की पावन श्रृंखला के अंतर्गत गायत्री परिवार क...
पॉलीप्लेक्स, पटाया में मानवीय चेतना एवं जीवन-मूल्यों का प्रेरणादायी संदेश
गायत्री परिवार प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या जी अपने थाईलैंड प्रवास के क्रम में पॉलीप्लेक्स, पटाया पहु...
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के वैश्विक आयोजनों के क्रम में बैंकॉक पहुँचे डॉ. चिन्मय पंड्या
परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर विश्वभर में विविध कार्यक्रमो...
शांति, सद्भाव और मानव बंधुत्व के मूल्यों को समर्पित एक वैश्विक दायित्व।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि, परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी को किंग हमद अवार्ड फॉर को-एग्जि...
‘एआई फॉर डेमोक्रेसी’ | तकनीक, लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों पर वैश्विक विमर्श
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ...
AI for Democracy: तकनीक के सदुपयोग और लोकतंत्र की सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
15 सितंबर 2026
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में “AI for Democracy – Shaping Inclusive Govern...
गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजन-अर्चन
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय स्थित प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में भगवान ...
