शिक्षक गरिमा शिविर के समापन पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में 25 से 26 मई 2026 तक आयोजित दो दिवसीय “शिक्षक गरिमा शिविर” का समापन उत्तर प्रदेश से पधारे शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शिविर के दूसरे दिन शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण, संस्कार संवर्धन एवं आदर्श शिक्षा व्यवस्था के विषय में प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शांतिकुंज व्यवस्थापक आदरणीय योगेंद्र गिरी जी ने अपने प्रेरणापद उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक होता है। यदि शिक्षक अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से निभाए, तो श्रेष्ठ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
समापन सत्र में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विदाई संदेश के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षा के साथ संस्कार जागरण का दायित्व निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
पूरे शिविर के दौरान शिक्षकों में उत्साह, अनुशासन एवं सेवा भावना का विशेष वातावरण देखने को मिला। उपस्थित शिक्षकों ने शिविर को अत्यंत प्रेरणादायी एवं उपयोगी बताया।
प्रस्तुत है कार्यक्रम की कुछ प्रेरणादाई झलकियां

