उच्चस्तरीय वैश्विक AI नीति के शुभारंभ के साक्षी बने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी
जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) | 09 जुलाई, 2026
स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में आयोजित AI for Good Global Summit 2026* के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित, उत्तरदायी एवं मानव-केंद्रित विकास को वैश्विक स्तर पर नई दिशा प्रदान करने हेतु आयोजित *उच्चस्तरीय वैश्विक AI नीति (High-Level AI Policy) के शुभारंभ समारोह में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा आइकॉन आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने सहभागिता की।
इस गरिमामय अवसर पर *संयुक्त राष्ट्र के अपर महासचिव एवं प्रौद्योगिकी दूत (UN Under-Secretary-General & Envoy on Technology) श्री अमनदीप सिंह गिल, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की महासचिव डोरीन बोग्डान-मार्टिन, AI for Good के प्रमुख कॉस्मास ज़ावाज़ावा, विभिन्न देशों के वरिष्ठ नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अग्रणी विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा शिक्षाविद् उपस्थित* रहे। इस अवसर पर वैश्विक स्तर पर उत्तरदायी, सुरक्षित एवं समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास के लिए साझा नीति-दृष्टि एवं सहयोगात्मक प्रयासों पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत उच्चस्तरीय AI नीति में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास एवं उपयोग को नैतिकता, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, समावेशिता तथा मानव-केंद्रित मूल्यों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी की सहभागिता भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मानवीय मूल्यों को वैश्विक AI गवर्नेंस के विमर्श से जोड़ने की दिशा में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की सक्रिय भूमिका का महत्वपूर्ण परिचायक रही।
