नवसारी, डांग और वलसाड के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में गायत्री परिवार ने पहुँचाई राहत सामग्री
गुजरात।
भारी वर्षा एवं बाढ़ से प्रभावित नवसारी, डांग और वलसाड जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा राहत एवं सेवा कार्य निरंतर किया जा रहा है।
गायत्री परिवार के कार्यकर्ता प्रभावित गाँवों में पहुँचकर जरूरतमंद एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुँचा रहे हैं। आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
सेवा कार्य में जुटे गायत्री परिवार के परिजन स्थानीय परिस्थितियों का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। संकट के समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर सेवा और सहयोग का यह प्रयास गायत्री परिवार की पीड़ित मानवता की सेवा एवं संवेदना की भावना को अभिव्यक्त करता है।
बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुँचाने का यह अभियान निरंतर जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कठिन समय में सहायता के लिए गायत्री परिवार के परिजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
