नारी जागरण के संकल्पों से आलोकित हुआ जन्मशताब्दी समारोह, मातृशक्ति के सामर्थ्य एवं समाज निर्माण का गूँजा संदेश
नई दिल्ली। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह के अंतर्गत नारी जागरण को समर्पित विशेष सत्र में परम श्रद्धेया शैलवाला जीजी एवं आदरणीया शैफाली जीजी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह विशेष सत्र परम वंदनीया माताजी के उस युगद्रष्टा संकल्प को समर्पित रहा, जिसके माध्यम से नारीशक्ति को केवल परिवार की आधारशिला नहीं, अपितु समाज के नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक नवनिर्माण की सशक्त संवाहिका के रूप में प्रतिष्ठित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नारी जागरण की भावभूमि में मातृशक्ति की अंतर्निहित क्षमताओं, संस्कारों के संवर्धन तथा परिवार एवं समाज निर्माण में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका जैसे विषय विशेष रूप से प्रासंगिक रहे। परम वंदनीया माताजी द्वारा प्रज्वलित नारी जागरण की चेतना आज भी असंख्य महिलाओं को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं लोकमंगल के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान कर रही है।
परम श्रद्धेया शैलवाला जीजी एवं आदरणीया शैफाली जीजी के वात्सल्यमयी सान्निध्य तथा विशिष्ट अतिथियों की आत्मीय सहभागिता ने इस सत्र को विशेष गरिमा प्रदान की। यह आयोजन माताजी की तप-साधना से अनुप्राणित उस विचारधारा की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति बना, जिसमें नारी का जागरण ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
#JanmShatabdi2026 #GayatriPariwar #IGstadiumdelhi #MataBhagwatiDeviSharma

