प्रज्ञा योग की सामूहिक साधना से गौरवान्वित हुआ जन्मशताब्दी समारोह, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को मिली विशेष पहचान
नई दिल्ली। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के अंतर्गत इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह के द्वितीय दिवस पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रज्ञा योग प्रोटोकॉल की विशेष सामूहिक प्रस्तुति दी गई। भारतीय योग परंपरा, साधना एवं अनुशासन के सुंदर समन्वय से सजी इस प्रस्तुति ने समारोह को एक गौरवपूर्ण उपलब्धि से जोड़ दिया।
प्रातःकालीन सत्र का प्रमुख आकर्षण रही इस प्रज्ञा योग प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने सामूहिक समन्वय एवं साधनामय अनुशासन के साथ योगाभ्यास का प्रदर्शन किया। यह प्रस्तुति केवल शारीरिक अभ्यास तक सीमित न रहकर पूज्य गुरुदेव की योग एवं आध्यात्मिक जीवनदृष्टि को नई पीढ़ी के माध्यम से अभिव्यक्त करने का प्रेरणादायी अवसर बनी।
इस विशेष आयोजन को रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान करने के लिए Asia Book of Records, India Book of Records एवं Genius Book of World Records के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। प्रज्ञा योग की सामूहिक प्रस्तुति को रिकॉर्ड संस्थाओं से मिली पहचान ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के समर्पण, सतत अभ्यास एवं सामूहिक पुरुषार्थ को विशेष गौरव प्रदान किया।
#JanmShatabdi2026 #GayatriPariwar #IGstadiumdelhi #MataBhagwatiDeviSharma

