ज्योति कभी बुझेगी नहीं’ के संकल्प के साथ जन्मशताब्दी समारोह का भावपूर्ण समापन, भव्य शोभायात्रा से आलोकित हुआ अंतिम दिवस
नई दिल्ली। परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिवस पर ‘ज्योति कभी बुझेगी नहीं’ विदाई सत्र का आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी. वाई. चंद्रचूड़ जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूज्य गुरुसत्ता की शतवर्षीय तप-साधना, युगनिर्माणकारी विचारों एवं लोकमंगल के संकल्पों का भावपूर्ण स्मरण किया गया।
‘ज्योति कभी बुझेगी नहीं’ का संदेश केवल एक समारोह की पूर्णता नहीं, अपितु परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी के विचारों को जीवन में उतारने तथा जन-जन तक पहुँचाने के नवसंकल्प की प्रेरणा बनकर उभरा।
इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय जन्मशताब्दी समारोह का भावपूर्ण समापन हुआ। श्रद्धा, साधना एवं समर्पण से अनुप्राणित यह ऐतिहासिक आयोजन इस संकल्प के साथ संपन्न हुआ कि पूज्य गुरुसत्ता द्वारा प्रज्वलित विचारक्रान्ति की अखण्ड ज्योति निरंतर आलोकित रहेगी और संस्कारयुक्त समाज, राष्ट्र के नवजागरण एवं समूची मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।
ज्योति कभी बुझेगी नहीं!
#JanmShatabdi2026 #GayatriPariwar #IGstadiumdelhi #MataBhagwatiDeviSharma

