घोड़े की हत्या
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
अलामोसा (क्लोराडी) के हेरीकिंग अस्तबल से एक घोड़ा गायब हुआ। उसकी खोज-बीन की गई। घोड़ा वहाँ से 2 फर्लांग की दूरी पर ढूँढ़ तो लिया गया पर उसके गर्दन और सिर का सारा माँस खा लिया गया था, केवल हड्डियाँ रह गई थीं। माँस इतनी सफाई से निकाला गया था कि चाकू या किसी अन्य उपकरण से उसे नहीं छीला जा सकता था। मृत घोड़े के पास श्रीमती लीविसे ने एक ऐसा अंग पाया जिससे घोड़े के बाल चिपके थे। उन्होंने उसे हटाने का प्रयत्न किया तो उनका हाथ जलने लगा। यह यंत्र पृथ्वी का सा यन्त्र नहीं लगता।
घोड़े से 100 गज की दूरी पर कुछ वृत्ताकार निशान पाये गये जिनकी संख्या छः थी, दो इंच चौड़े और चार इंच गहरे विमान के पैरों के चित्र हैं। सबसे बड़ा वृत्त 75 फुट व्यास का था। वैज्ञानिकों ने अनेक परीक्षण किये पर यह सिद्ध नहीं हो सका कि घोड़े की हत्या किसी पार्थिव प्राणी ने की। बिजली गिरने से भी घोड़े की मृत्यु नहीं हुई। इस घोड़े के पेट, मस्तिष्क और रीढ़ के स्थान बिल्कुल रिक्त पाये गये।
अनुमान है कि घोड़े की हत्या किन्हीं अज्ञात ग्रह के लोगों ने यहाँ आकर अपना आहार प्राप्त करने के लिये की। वह चिन्ह किसी उड़न-तश्तरी या अन्तरिक्षीय विमान के से लगते बताये गये हैं।

