पिछले पाँच वर्षों से (kahani)
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
पिछले पाँच वर्षों से अखण्ड ज्योति से पृष्ठों पर अध्यात्म सिद्धांतों को विज्ञान के आधार पर प्रतिपादित करने का प्रयास चला है। अब इस वर्ष उस प्रशिक्षण का दूसरा चरण बढ़ रहा है। जनवरी 73 से साधना एवं उपासना का विज्ञान समझाने वाली प्रक्रिया आरम्भ होगी। उपासना में क्या त्रुटियाँ रहने से उनका घोषित प्रतिफल मिल नहीं पाता? क्या सतर्कता बरतने से हमारी साधना सिद्धि रूप में परिणत हो सकती है ? यह सभी तथ्य अगले वर्ष, तर्क, प्रमाण, अनुभव एवं विज्ञान सिद्धांतों के आधार पर प्रस्तुत किये जाते रहेंगे।
अगले वर्ष के अंकों में कितनी ही लेख शृंखलाएं परस्पर संबद्ध रहेंगी। कोई अंक गड़बड़ हो जाने से वे महत्वपूर्ण जानकारियाँ अधूरी रह जायेगी, अस्तु भविष्य में प्रत्येक अंक को क्रमबद्धता का ध्यान रखते हुए पूरी तरह संभाल कर रखा जाना चाहिए।

