• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अखण्ड ज्योति सदस्यों को अति आवश्यक सूचनाएँ
    • आत्मीयता का विस्तार
    • जड़ता का नाम मर्यादा नहीं है।
    • भार से लद न जायं हलके फुलके रहें
    • सही और सफल प्रार्थना की स्थिति
    • हमारी एक सम्पदा जिसका मूल्याँकन कभी किया ही नहीं
    • प्रगति और परिवर्तन परस्पर अविभाज्य हैं।
    • ईश्वर विश्वास की प्रतिक्रिया - सर्वतोमुखी सुख शान्ति
    • बच्चे ने लट्टू घुमाया (kahani)
    • सफलता साहसी के चरण चूमती है
    • सहकारिता विकसित करें संघ - शक्ति संजोयें
    • आत्महीनता की ग्रन्थि से अपने को जकड़िये मत
    • प्रामाणिकता की प्रभावोत्पादक शक्ति
    • वातावरण का मनुष्य पर प्रभाव
    • सूर्य शक्ति बनाम सूर्य पूजा
    • एकाँगी चिन्तन की भावुक आतुरता अहितकर
    • हम माया मूढ़ होकर भ्रम जंजाल में भटक रहे हैं।
    • हमारा ज्ञान बढ़ा है और साथ में संसार भी
    • हम न जाने सो रहे हैं या जग रहे हैं ?
    • खाद्य को अखाद्य बनाकर न खाएँ
    • यौवन आजीवन अक्षुण्ण रह सकता है
    • परिवार निर्माण में कथा प्रसंगों की भूमिका
    • मित्रता और उसका निर्वाह
    • सत्यानाशी शराब से आत्मरक्षा करें
    • श्रमयोग की साधना
    • साहस हो तो साधन भी हो जाते हैं
    • Quotation
    • अपनों से अपनी बात
    • पिछले पाँच वर्षों से (kahani)
    • बड़ा इंसान
    • बड़ा इंसान (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1975 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


सही और सफल प्रार्थना की स्थिति

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 4 6 Last
वह क्या प्रार्थना जो कष्ट की निवृत्ति और स्वार्थ की सिद्धि का उद्देश्य लेकर की जाय ? प्रार्थना तो वह है जो तन्मयता और आनन्द की अन्तः सम्पदा को अधिकाधिक बढ़ाते चलने के लिए की जाती है कष्ट निवृत्ति और स्वार्थ सिद्धि न होने पर प्रार्थना के बदले खोल उत्पन्न होनी है, इससे लगता है उसका आधार ही गलत था। सच्ची प्रार्थना तो हमारी अपूर्णता का घट क्रमशः भरती ही जाती है। कल की अपेक्षा आज अपना अन्तः पात्र अधिक भरा देखकर आनन्द के उपासक को सन्तोष ही होगा। सत् चित आनन्द भरी सत्ता के निकट पहुँचने की चेष्टा में-उपासना में निराशा और खीज कैसे हाथ लग सकती है आनन्द की दिशा में बढ़ाया गया हर कदम तो सुखद ही होना चाहिए। आधार को विकृत कर लेने पर जो भटकाव आता है खीज उसी का प्रतिफल है।

प्रार्थना हमें ऊँचा उठाती है और उनसे मिलाती है जो ऊँचे उठे हुए है। उपास्य ऐसा होना चाहिए जिसके समीप पहुँचने वाला रोना भूलकर मुस्काना सीखे और अपनी हँसी से समीपवर्ती सारे वातावरण को हँसा दे।

अतृप्ति और व्यथा तो हमारे इष्ट नहीं हैं, फिर उन्हें के आवाहन विसर्जन का अनुष्ठान क्यों किया जाय ? परम तत्व की ओर बढ़ते हुए हमारे प्रत्येक कदम सत्य के, शिव के, सुन्द के अधिकाधिक निकट पहुँचते जायेंगे। तन्मयता और आनन्द अपने आप में वरदान है। अतृप्ति का चिन्तन इन दोनों अनुदानों की सहज प्राप्ति में अवरोध ही उत्पन्न करता है। यदि प्रार्थना ही करनी है तो क्यों न आनन्द को-उल्लास को अपनायें और उसी के साथ एकाग्र तन्मयता के सूत्र बाँधे।

प्रार्थना याचना नहीं हो सकती, उसमें समर्पण ही समर्पण भरा रहता है। लोगों ने पाने का लाभ देखा है, पर देने का आनन्द नहीं समझा। प्रभु को अपना आपा सौंपकर हमें सर्वोपरि दान का जो गौरव प्राप्त होता है उसकी तुलना उसी लाभ या सन्तोष के साथ नहीं हो सकती।

अपनी आकाँक्षा हटने लगे और प्रभु की इच्छा उस स्थान को ग्रहण करने लगे तो समझना चाहिए कि उसी अनुपात से प्रार्थना सफल हो रही है। प्रभु के दर्शन उसी रूप में होते हैं। कि वे अन्तःकरण की कुरूपता समेट लेते हैं। और उस स्थान पर अपना सौंदर्य सँजो देते हैं। इसे और भी अधिक स्पष्ट समझना हो तो कष्ट निवृत्ति और स्वार्थ सिद्धि जैसे मनोरथों के स्थान पर उन उत्कृष्ट आदर्शों की स्थापना होती है जो तन्मयता और आनन्द के रूप में अनवरत रूप से अपना सौरभ बखेरते रहते हैं। प्रभु को समर्पण करने का अर्थ है अहं का-उसके कामना परि-कर का समापन। प्रभु की इच्छाएँ अपनी मानकर अपनाने वाला और अनुसरण करने वाला देखता है कि परम तत्व स्वयं चलकर उसके समीप आ रहा है, उसकी यात्रा परिधि पूरी हो गई।

किन शब्दों में प्रार्थना करें ? कहाँ बैठकर पुकारने से उसकी सुनवाई होती हैं ? इष्ट का दर्शन कहाँ पहुँचकर हो सकता है ? जैसे प्रश्नों के उत्तर किसी विधान या स्थान को तलाश करने से न मिल सकेंगे। वाणी उस तक नहीं पहुँचती। उपचार के पदार्थ भी इधर-उधर ही बिखर जाते हैं। स्थानों में प्रकृतिगत विशेषता हो सकती है, पर कहीं भी आत्मा का समाधान कर सकने वाला प्रकाश नहीं मिल सकता। आंखें जिसे देख ही नहीं सकतीं, उसका दर्शन किस रूप में किस जगह हो सकता है ?

परमतत्व के सामीप्य के लिए सबसे निकटवर्ती। स्थान अपना अन्तःकरण ही है। वही अन्तःकरण की पुकार से निकलने वाले मन्त्रों की शक्ति ही काम करती है। आवश्यक नहीं कि शास्त्रों द्वारा सिखाये और गुरुओं द्वारा बताये गये हों। आत्मा जब परमात्मा के निकट पहुँचती है तो भाषा की परिधि टूट जाती है और मिलन की अनुभूति अपने आप ही श्रुति शृंखला की तरह निनादित होने लगती है। अपने अन्तः करण से बढ़ कर साक्षात्कार का और कोई उपयुक्त स्थान नहीं। सही प्रार्थना वह है जो कामनाओं को भावना में बदल दे। पाने की अपेक्षा देने की आतुरता जब मचलने लगे तो समझना चाहिए उपास्य का अनुग्रह मूर्तिमान हो चला।

First 4 6 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • अखण्ड ज्योति सदस्यों को अति आवश्यक सूचनाएँ
  • आत्मीयता का विस्तार
  • जड़ता का नाम मर्यादा नहीं है।
  • भार से लद न जायं हलके फुलके रहें
  • सही और सफल प्रार्थना की स्थिति
  • हमारी एक सम्पदा जिसका मूल्याँकन कभी किया ही नहीं
  • प्रगति और परिवर्तन परस्पर अविभाज्य हैं।
  • ईश्वर विश्वास की प्रतिक्रिया - सर्वतोमुखी सुख शान्ति
  • बच्चे ने लट्टू घुमाया (kahani)
  • सफलता साहसी के चरण चूमती है
  • सहकारिता विकसित करें संघ - शक्ति संजोयें
  • आत्महीनता की ग्रन्थि से अपने को जकड़िये मत
  • प्रामाणिकता की प्रभावोत्पादक शक्ति
  • वातावरण का मनुष्य पर प्रभाव
  • सूर्य शक्ति बनाम सूर्य पूजा
  • एकाँगी चिन्तन की भावुक आतुरता अहितकर
  • हम माया मूढ़ होकर भ्रम जंजाल में भटक रहे हैं।
  • हमारा ज्ञान बढ़ा है और साथ में संसार भी
  • हम न जाने सो रहे हैं या जग रहे हैं ?
  • खाद्य को अखाद्य बनाकर न खाएँ
  • यौवन आजीवन अक्षुण्ण रह सकता है
  • परिवार निर्माण में कथा प्रसंगों की भूमिका
  • मित्रता और उसका निर्वाह
  • सत्यानाशी शराब से आत्मरक्षा करें
  • श्रमयोग की साधना
  • साहस हो तो साधन भी हो जाते हैं
  • Quotation
  • अपनों से अपनी बात
  • पिछले पाँच वर्षों से (kahani)
  • बड़ा इंसान
  • बड़ा इंसान (kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj