• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • स्वच्छता एवं सुसंस्कारिता
    • महायज्ञ
    • तमाहुरग्रथं पुरुषं महान्तम
    • प्रभा मण्डल द्वारा पढ़ा जाएगा मनुष्य अब ?
    • सत्संकल्प की सुखद परिणति
    • कमजोर मन वाला (Kahani)
    • अध्यात्म और विज्ञान का मिलन किस स्तर पर हो?
    • Quotation
    • पर्यवेक्षण योग की साधना, ध्यान धारणा
    • Quotation
    • ईश्वर पासे फेंकने वाला बाजीगर नहीं है
    • गुरु ने एक गुप्त मंत्र दिया (Kahani)
    • प्राण ऊर्जा का संवर्धन, चेतना का उदात्तीकरण
    • कंधे पर धनुष बाण (Kahani)
    • आचरण शास्त्र का अनुपम ग्रन्थ-गीता
    • सतयुग का आगमन-कब और कैसे ?
    • राजा के न्याय (Kahani)
    • प्रतिकूलताओं की भट्ठी में तप कर निखरता है “व्यक्तित्व”
    • अपना निर्णय नहीं बदला (Kahani)
    • गणितीय नियमों से संचालित सृष्टा के क्रियाकलाप!
    • हिमक्षेत्र की रहस्यमयी दिव्य सम्पदाएँ
    • अधिकार के साथ कर्त्तव्य भी जुड़ा (Kahani)
    • भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा
    • मस्तिष्कीय चेतना के बहुमुखी आयाम
    • आत्मिक प्रगति का सर्वोपरि आधार श्रद्धा
    • Kahani
    • क्रूरता को जीतिये, स्नेहमय सद्भाव से
    • तपस्वी की साधना (Kahani)
    • यदेवेह तदमुत्र यदमुत्र तदन्विह
    • Quotation
    • तेजसाँ हि न वयः समीक्ष्यते
    • वर माँगने के लिए कहा (Kahani)
    • जन्म मरण का गतिचक्र
    • संगीत की जीवनदात्री सामर्थ्य
    • गंगा स्नान का पुण्यफल किसे ?
    • मनुष्येत्तर प्राणियों के बारे में भी सोचिए
    • भाग्य बताने पर दैवी रोक (Kahani)
    • तनाव मिटाइये-शिथिलीकरण द्वारा
    • अहिंसाधारी संत बन गया (Kahani)
    • अविज्ञात से डरकर पीछे न हटें वैज्ञानिक
    • बादशाह का अंगरक्षक (Kahani)
    • भय- एक काल्पनिक संकट
    • अंतिम अभूतपूर्व दीप यज्ञ श्रृंखला जिसने शिक्षित जन मानस को नवनिर्माण का संदेश दिया
    • अपनों से अपनी बातें आधी जन-शक्ति का पुनरुत्थान
    • व जागरण के अग्रदूत-दीपयज्ञ
    • सदाशयता का पक्षधर वातावरण बनाएँ
    • VigyapanSuchana
    • “मुक्ति-सन्देश”
    • मुक्ति-सन्देश (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • स्वच्छता एवं सुसंस्कारिता
    • महायज्ञ
    • तमाहुरग्रथं पुरुषं महान्तम
    • प्रभा मण्डल द्वारा पढ़ा जाएगा मनुष्य अब ?
    • सत्संकल्प की सुखद परिणति
    • कमजोर मन वाला (Kahani)
    • अध्यात्म और विज्ञान का मिलन किस स्तर पर हो?
    • Quotation
    • पर्यवेक्षण योग की साधना, ध्यान धारणा
    • Quotation
    • ईश्वर पासे फेंकने वाला बाजीगर नहीं है
    • गुरु ने एक गुप्त मंत्र दिया (Kahani)
    • प्राण ऊर्जा का संवर्धन, चेतना का उदात्तीकरण
    • कंधे पर धनुष बाण (Kahani)
    • आचरण शास्त्र का अनुपम ग्रन्थ-गीता
    • सतयुग का आगमन-कब और कैसे ?
    • राजा के न्याय (Kahani)
    • प्रतिकूलताओं की भट्ठी में तप कर निखरता है “व्यक्तित्व”
    • अपना निर्णय नहीं बदला (Kahani)
    • गणितीय नियमों से संचालित सृष्टा के क्रियाकलाप!
    • हिमक्षेत्र की रहस्यमयी दिव्य सम्पदाएँ
    • अधिकार के साथ कर्त्तव्य भी जुड़ा (Kahani)
    • भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा
    • मस्तिष्कीय चेतना के बहुमुखी आयाम
    • आत्मिक प्रगति का सर्वोपरि आधार श्रद्धा
    • Kahani
    • क्रूरता को जीतिये, स्नेहमय सद्भाव से
    • तपस्वी की साधना (Kahani)
    • यदेवेह तदमुत्र यदमुत्र तदन्विह
    • Quotation
    • तेजसाँ हि न वयः समीक्ष्यते
    • वर माँगने के लिए कहा (Kahani)
    • जन्म मरण का गतिचक्र
    • संगीत की जीवनदात्री सामर्थ्य
    • गंगा स्नान का पुण्यफल किसे ?
    • मनुष्येत्तर प्राणियों के बारे में भी सोचिए
    • भाग्य बताने पर दैवी रोक (Kahani)
    • तनाव मिटाइये-शिथिलीकरण द्वारा
    • अहिंसाधारी संत बन गया (Kahani)
    • अविज्ञात से डरकर पीछे न हटें वैज्ञानिक
    • बादशाह का अंगरक्षक (Kahani)
    • भय- एक काल्पनिक संकट
    • अंतिम अभूतपूर्व दीप यज्ञ श्रृंखला जिसने शिक्षित जन मानस को नवनिर्माण का संदेश दिया
    • अपनों से अपनी बातें आधी जन-शक्ति का पुनरुत्थान
    • व जागरण के अग्रदूत-दीपयज्ञ
    • सदाशयता का पक्षधर वातावरण बनाएँ
    • VigyapanSuchana
    • “मुक्ति-सन्देश”
    • मुक्ति-सन्देश (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1988 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


मस्तिष्कीय चेतना के बहुमुखी आयाम

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 23 25 Last
मनुष्य शरीर में सबसे अधिक संवेदनशील एवं सक्रिय अवयव मस्तिष्क हैं। वह मात्र सोचने विचारने के ही काम नहीं आता वरन् उसमें उत्पन्न होने वाली विद्युत सम्पूर्ण शरीर का क्रिया संचालन करती है। अचेतन मस्तिष्क से संबंधित असंख्यों न्यूरौनल-फाइबर्स शरीर के प्रत्येक घटक तक पहुँचते हैं। उसकी सुव्यवस्था करते है, आवश्यक आदेश देते है तथा समस्याओं का समाधान करते है। सचेतन भाग द्वारा विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मन और बुद्धि द्वारा जो निर्णय किये जाते है, उनकी पूर्ति के लिए योजना बनाने और उन्हें कार्यान्वित करने का उत्तरदायित्व उठाया जाता है। मस्तिष्क की स्थिति के अनुरूप व्यक्तित्व का निर्माण होता हैं और प्रगति का पथ-प्रशस्त होता है। इसके प्रखर होने पर ही मनुष्य प्रतिभावान बनता है, अनेक सफलताएँ अर्जित करता है। मस्तिष्क का स्तर मन्द होने पर वह मूर्ख कहलाता हैं और उसका चिंतन अनगढ़ ही बना रहता है।

जीवन के हर क्षेत्र को मस्तिष्क प्रभावित करता है। उसके स्तर के अनुरूप शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहते है। मनोविकार स्वास्थ्य को गिराने और व्यक्तित्व को हेय बनाने के प्रधान कारण होते है। इसी प्रकार किसी के व्यक्तित्व की-गुण, कर्म, स्वभाव की .... आधार पर बनती है कि मस्तिष्क को किसी प्रकार प्रक्षित एवं अभ्यस्त किया गया।

इन्हें अब तक की खोजों के अनुसार यह माने के लिए पर्याप्त आधार .... गये है कि मनुष्य आकांक्षाओं .... अनुरूप अपनी मस्तिष्कीय शक्ति का किसी भी दिशा है। विकास करके कैसी भी सफलता प्राप्त कर सकता है। सोचने की विशेषता ने .... उसको क्रमशः समुन्नत सुरते हुए इस स्थिति तक पहुँचाया है जहाँ वह आज है। ... शिल्प, दर्शन,अध्यात्म,कला, शिक्षा, चिकित्सा आदि ज्ञान की अगणित धाराएँ ही .... विभूतियाँ है। इनका संग्रह करके मनुष्य सामान्य न रहकर सामान्य बनता है। अन्य प्राणियों की तुलना में मनुष्य जितना विकसित एवं साधन संपन्न दीखता हैं उसे मस्तिष्कीय विकास का चमत्कार-प्रतिफल ही कहना चाहिए।

नोबेल पुरस्कार विजेता प्रख्यात न्यूरोसर्जन डा0 रोजर स्पैरी ने मानवी मस्तिष्क पर गहन अनुसंधान किया है। तत्पश्चात् वे इस निष्कर्ष पर पहुँचे है कि मनुष्य की आकांक्षा, विचारणा एवं भाव संवेदना का उसके मस्तिष्क से गहरा संबंध है। मस्तिष्कीय विकास के मूल में इन्हीं को कार्यरत देखा जा सकता है। उनके अनुसार मस्तिष्क के दो भाग है जिन्हें क्रमशः दांये एवं बांये गोलार्द्ध-हेमीस्फीयर के नाम से जाना जाता है। इनमें बांये भाग को विचार-बुद्धि द्वारा तथा दांये भाग को भाव संवेदनाओं द्वारा प्रभावित-नियंत्रित देखा गया है। शरीर शास्त्रियों को भी अब लगभग यही मान्यता बनती जा रही है कि बायाँ गोलार्द्ध बुद्धि या वाणी का तथा दांया गोलार्द्ध भावना संवेदनशीलता तथा कला कौशल उस क्षेत्र की प्रतिभा-सम्पदा को हस्तगत किया जाता है।

मस्तिष्क के दोनों भाग सामान्य स्थिति में एक सेतु से जुड़े होते है। जिसे कार्पस कैलोजम कहते है। इसी के कारण जानकारियों-भाव संवेदनाओं का आदान-प्रदान होता रहता है। दोनों गोलार्द्धों को समान रूप से क्रियाशील बनाक ही कोई व्यक्ति अपनी समग्र क्षमता का बहुमुखी प्रतिभा का विकास कर पाने में सफल होता है।

शरीर के अन्यान्य अंग-अवयवों को मनुष्य अपनी इच्छानुसार मोड़ने में एक सीमा तक ही सफल हो सकता है, पर मस्तिष्क के संबंध में बात दूसरी है। उसे सुधारा-बदला ही नहीं उलटा तक किया जा सकता है। इस दृष्टि से वह जितना सशक्त और महत्वपूर्ण हैं, उतना ही कोमल थी। जिस प्रकार आहार का शरीर क्रम के साथ भारी संबंध है, उसी प्रकार आकांक्षा, चिंतन प्रक्रिया और संकल्प शक्ति मनःसंस्थान को प्रभावित करती है। संसार में ऐसे अगणित व्यक्ति हुए है जिनका आरंभिक जीवन साधारण ही नहीं निम्न स्तर का भी था, किन्तु जब उनने अपने आपे को उच्चस्तरीय बनाने-मस्तिष्कीय क्षमता बढ़ाने का निश्चय कर लिया तो अभ्यस्त आदतें जो परिवर्तन स्वीकारने में आना-कानी करती थी, संकल्प शक्ति के दबाव से आमूल-चूल परिवर्तित होगी। सामान्य व्यक्ति असामान्य बन गये। कालिदास, वरदराज आदि के उदाहरण ऐसे ही हैं जिनमें उनकी आरंभिक स्थिति देखते हुए अनुमान होता था कि ये सदा मूर्ख रहेंगे। विद्याध्ययन में भी इन्हें सफलता न मिलेगी। पर जक उनसे संकल्प पूर्वक विद्वान बनने का निश्चय किया तो प्राकृतिक संरचना को उलटकर इतनी तीक्ष्णता अर्जित कर ली कि सामान्य जनों की अपेक्षा अधिक ऊंचे स्तर के विद्वान बन गये। अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के बारे में कहा जाता है कि अपने बाल्यकाल में बड़े ही रुग्ण, संकोची, मंदबुद्धि और एकाकी प्रकृति के थे, किन्तु आयु वृद्धि के साथ-साथ जब उनने अपने चिंतन प्रक्रिया में परिवर्तन किया तो न केवल विद्वान बने वरन् महानता के उच्च शिखर पर जा पहुँचे। यही बात महात्मा गांधी के बारे में भी है। विश्व विख्यात वैज्ञानिक आइंस्टीन के मस्तिष्क का भार सामान्य जनों के समतुल्य एवं संरचना भी वैसी ही थी। पर उनने अपने मानसिक क्षमता असामान्य स्तर तक बढ़ा ली थी।

समझदारी का मस्तिष्क के वजन से कोई सीधा संबंध नहीं है अन्यथा मनुष्य की बुद्धिमत्ता पिछले दस हजार वर्षों में प्रायः सौगुनी अधिक विकसित हुई है। यदि भार और विस्तार से इसका संबंध होता तो उसका सिर उसी अनुपात से बड़ा दिखाई देता। वस्तुतः मानवीय बुद्धिमत्ता का रहस्य इस बात में सन्निहित है कि उसके कपाल के भीतर भरी मज्जा के अंतर्गत सूक्ष्म घटक न्यूरान्स कितने है और वे परस्पर कितनी सघनतापूर्वक एक दूसरे के पूरक बनते है। वे जितने सूक्ष्म, जितने अधिक सक्रिय और जितने सक्षम होते है उसी अनुपात से बुद्धिमत्ता का विकास होता है। यह घटक अगणित वर्गों के है और उन्हीं के वर्ग विकास पर मानसिक गतिविधियों का निर्धारण होता है।

तंत्रिका विशेषज्ञों का कथन है कि मनुष्य की बुद्धिमत्ता का अनुमान उसकी मस्तिष्कीय संरचना को देखकर लगाया जा सकता है। प्रायः जन्म के समय बच्चे का मस्तिष्क अन्य प्राणियों की तुलना में अधिक भारी होता है, तदुपरान्त मस्तिष्क का स्थूल भाग तो कम बढ़ता है पर स्नायुतंत्र में आमूल-चूल परिवर्तन-अभिवृद्धि देखने को मिलती है। शैशव काल में मस्तिष्क के बाह्य भाग का लिबलिबापन बुद्धिमत्ता का परिचायक माना जाता है। उसी में वह क्षमता सन्निहित होती है और आगे चलकर विकसित होती है। उसी भाग को अपनी इच्छानुसार क्रियाशील बनाकर मनुष्य सर्वगुण सम्पन्न बन सकता है।

मूर्धन्य तंत्रिका विज्ञानी डा0 जे0 वी0 ल्यूकों की खोजों ने यह तथ्य प्रस्तुत किया है कि मानवी मस्तिष्क स्वेच्छाचारी नहीं है। चिन्तन प्रक्रिया द्वारा उसकी दिशा उलटी जा सकती है और नई आदतों से उसे अभ्यस्त कराया जा सकता है। तिलचट्टे एवं बिल्ली-चूहों पर वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा उनके मस्तिष्कीय न्यूरोन्स की सिनेप्टिक हलचलों में हेर-फेर कर मानसिक स्तर पर फेर बदल करके दूसरी तरह सोचने के लिए विवश करने में उन्होंने काफी सफलता पाई है। इस प्रयोग में बिल्ली और चूहे अपनी परम्परागत दुश्मनी भूलकर साथ-साथ हिलमिल कर रहने लगे।

फ्राँसीसी वैज्ञानिक प्रो0 देल्गादों का कथन है कि मस्तिष्कीय चेतना को उलटा अथवा बदला जा सकता है। आदतों और अभ्यासों की उसी तरह काट छाँट की जा सकती है जैसे फोड़े-फुन्सियों की। किसी की नसों में रक्त चढ़ाने की तरह उसके मस्तिष्क में अच्छी आदतों का भी बाहर से प्रवेश करा सकना भी अगले दिनों संभव हो जायेगा।

मैंकग्रील विश्वविद्यालय के सुप्रसिद्ध मनोविज्ञानी डा0 बेन्टल मिलनर एवं प्रसिद्ध तंत्रिका ने तंत्रिका तंत्र पर किये गये अपने .... उनके सहयोगियों के आधार पर यह निष्कर्ष .... विभिन्न प्रयोग परीक्षणों प्रत्येक गोलार्द्ध अपने आप में प्रबल क्षमता सम्पन्न है। यह दोनों ही भाग अलग-अलग काम करते रहने में भी सक्षम है। इस संदर्भ में .... न्यूरोसर्जन डा0 बोगेन का कहना है कि मस्तिष्कीय क्रिया कलापों के अतिरिक्त उसका दांया भाग शरीर के बांये अंग का तथा बायाँ भाग दायें अंग का नियंत्रण करता है। एक को भाषा की जानकारी है लेकिन दिशा ज्ञान की नहीं, जबकि दूसरे भाग को दिशा ज्ञान तो है, पर भाषा-ज्ञान नहीं है। एलेक्ट्रोएनसिफैलोग्राम द्वारा मस्तिष्कीय तरंगों के अनुलेखन से भी यह प्रमाणित हो चुका है कि मस्तिष्क के दोनों भाग भिन्न-भिन्न प्रकार की क्षमताओं से सम्पन्न है। इनका समुचित एवं समन्वित विकास ही मानवी जीवन में संतुलन बिठाने एवं बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करने में सफल हो सकेगा।

वैज्ञानिकों ने विगत कुछ वर्षों में हुई स्नायु विज्ञान संबंधी खोजों से यह निष्कर्ष निकाला है कि मनुष्य अपनी इच्छा शक्ति के सहारे भावनाओं पर नियंत्रण, उनका नियमन एवं बौद्धिक क्षमता का विस्तरण कर सकता है। व्यक्तित्व के समग्र विकास का यही सरलतम राजमार्ग हैं। कुछ विरले व्यक्ति ही ऐसे होते है जो दोनों प्रकार की चिंतन धाराओं को अपनाते और व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास करके पूर्णता प्राप्त करते है।

प्रायः लोग बौद्धिक क्षमता के विकास को ही प्रमुखता देते है जिससे उनके मस्तिष्कीय विकास की दिशा एकाँगी हो जाती है। विद्वान लेखक द्वय जैकलीन वन्डर एवं प्रिसिला डोनोवल ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक “होल ब्रेन थिंकिंग” में बताया है कि स्प्लिट पबन विभाजित मस्तिष्क के अनुसंधानों से यह प्रमाणित हो चुका है कि भौतिकवादी इस युग में अधिसंख्य लोग प्रत्यक्ष उपलब्धियों को ही सब कुछ मानते है, परोक्ष को नहीं। इस तरह के बौद्धिक चिंतन से उनके मस्तिष्क का बायाँ भाग अधिक सक्रिय एवं प्रभावी हो गया है। बौद्धिक विकास जब अपनी चरम अवस्था में पहुँच जाता है। तो ऐसी स्थिति में भावनात्मक स्त्रोत सूखने लगते है और मस्तिष्क के ..... दोनों भागों में असंतुलन पैदा हो जाता है। इसी प्रकार भावनाएँ भी मस्तिष्क को अनेकों प्रकार से प्रभावित करती है। मनुष्य के खण्डित व्यक्तित्व का मूल कारण यही है। मानसिक रोगों का कारण भी यही असंतुलन है।

वर्तमान समय की मूल तपस्या मनोविकारों की हैं। चिन्ता, भय, आशंका, असंतोष, अविश्वास, ईर्ष्या, द्वेष, आत्महीनता, अपराधी, मनोवृत्ति आदि विश्वव्यापी समस्या बन गयी है। मस्तिष्क के दोनों भागों पर समान नियंत्रण न होने से मानसिक संतुलन का गड़बड़ा जाना स्वाभाविक भी हैं। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार इस बिगड़े असंतुलन को साहित्य, संगीत, कला, अध्यात्म से जुड़ी सृजनात्मक प्रवृत्तियाँ अपनाकर दूर किया जा सकता है। इससे ने केवल प्रसुप्त शक्तियाँ जाग्रत होती है वरन् मस्तिष्क का दाहिना भाग भी सक्रिय होता प्रबल बनता चला जाता है। आत्मिकी का आश्रय लेकर भावना, संवेदनशीलता आदि सद्गुणों की अभिवृद्धि की जा सकती है। जिनका दांया मस्तिष्क विकसित है उन्हें बांये भाग को सक्रिय बनाने एवं संतुलन बिठाने का प्रयत्न करना चाहिए।

प्राचीनकाल में योग विज्ञान ने मस्तिष्कीय शक्ति को अभीष्ट दिशा में मोड़ने व विकसित करने की पद्धति विकसित करली थी और उस विज्ञान से लाभ भी उठाया गया है। आधुनिक विज्ञान भी अब अपने ढंग से इस दिशा में प्रयोग अनुसंधान कर रहा है। स्वीडेन के गोथेन वर्ग यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक होलगर हाइडन ने यह सिद्ध किया है कि मानवी मस्तिष्क की स्थिति पत्थर की लकीर नहीं है। उसकी क्षमता को रासायनिक पदार्थों की सहायता से घटाया-बढ़ाया और सुधारा-बिगाड़ा जा सकता है। कनाडा के डा0 विल्डर ऐनफील्ड, फ्राँस के प्रोफेसर देल्गादो, टैक्सास विश्वविद्यालय के रावर्ट थाम्पसन आदि वैज्ञानिकों ने अपने अपने विभिन्न प्रयोग परीक्षणों के आधार पर यह सिद्ध कर दिखाया कि विद्युत उपकरणों की सहायता मस्तिष्क के विभिन्न केन्द्रों को बिजली के झटके देकर आदतों एवं अभ्यासों को बदला जा सकता हैं तथा मस्तिष्कीय क्षमता को घटाया बढ़ाया जा सकता है।

बुखारेस्ट-रोमानिया के विख्यात चिकित्सा विशेषज्ञ डा0 आई0एन॰ रीगा ने श्वास-प्रश्वास प्रक्रिया को नियंत्रित एवं नियमित करके मानसिक असंतुलन को दूर करने में सफलता पाई है। सैन डिआगो के “बिहैवियोरल न्यूरोबायोलाँजी” के डैविस अनुसंधान केन्द्र में भी इसी प्रकार के प्रयोग परीक्षण चल रहे है।

भारतीय योग शास्त्रों में मस्तिष्कीय गोलार्द्धों में परिवर्तन की प्रक्रिया का संबंध प्राणायाम साधना से बिठाया गया है। प्राणयोग के सम्पादन से अपने मस्तिष्क के दोनों भागों को सबल सक्रिय बनाकर न केवल बौद्धिक एवं भावनात्मक क्षमताओं में संतुलन बिठाकर समग्र प्रगति का द्वार खोला जा सकता है वरन् दिव्य क्षमताओं-अतीन्द्रिय सामर्थ्यों का स्वामी भी बना जा सकता है। यह राजमार्ग अध्यात्म पथ के सभी जिज्ञासु पथिकों के लिए खुला पड़ा है।

First 23 25 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • स्वच्छता एवं सुसंस्कारिता
  • महायज्ञ
  • तमाहुरग्रथं पुरुषं महान्तम
  • प्रभा मण्डल द्वारा पढ़ा जाएगा मनुष्य अब ?
  • सत्संकल्प की सुखद परिणति
  • कमजोर मन वाला (Kahani)
  • अध्यात्म और विज्ञान का मिलन किस स्तर पर हो?
  • Quotation
  • पर्यवेक्षण योग की साधना, ध्यान धारणा
  • Quotation
  • ईश्वर पासे फेंकने वाला बाजीगर नहीं है
  • गुरु ने एक गुप्त मंत्र दिया (Kahani)
  • प्राण ऊर्जा का संवर्धन, चेतना का उदात्तीकरण
  • कंधे पर धनुष बाण (Kahani)
  • आचरण शास्त्र का अनुपम ग्रन्थ-गीता
  • सतयुग का आगमन-कब और कैसे ?
  • राजा के न्याय (Kahani)
  • प्रतिकूलताओं की भट्ठी में तप कर निखरता है “व्यक्तित्व”
  • अपना निर्णय नहीं बदला (Kahani)
  • गणितीय नियमों से संचालित सृष्टा के क्रियाकलाप!
  • हिमक्षेत्र की रहस्यमयी दिव्य सम्पदाएँ
  • अधिकार के साथ कर्त्तव्य भी जुड़ा (Kahani)
  • भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा
  • मस्तिष्कीय चेतना के बहुमुखी आयाम
  • आत्मिक प्रगति का सर्वोपरि आधार श्रद्धा
  • Kahani
  • क्रूरता को जीतिये, स्नेहमय सद्भाव से
  • तपस्वी की साधना (Kahani)
  • यदेवेह तदमुत्र यदमुत्र तदन्विह
  • Quotation
  • तेजसाँ हि न वयः समीक्ष्यते
  • वर माँगने के लिए कहा (Kahani)
  • जन्म मरण का गतिचक्र
  • संगीत की जीवनदात्री सामर्थ्य
  • गंगा स्नान का पुण्यफल किसे ?
  • मनुष्येत्तर प्राणियों के बारे में भी सोचिए
  • भाग्य बताने पर दैवी रोक (Kahani)
  • तनाव मिटाइये-शिथिलीकरण द्वारा
  • अहिंसाधारी संत बन गया (Kahani)
  • अविज्ञात से डरकर पीछे न हटें वैज्ञानिक
  • बादशाह का अंगरक्षक (Kahani)
  • भय- एक काल्पनिक संकट
  • अंतिम अभूतपूर्व दीप यज्ञ श्रृंखला जिसने शिक्षित जन मानस को नवनिर्माण का संदेश दिया
  • अपनों से अपनी बातें आधी जन-शक्ति का पुनरुत्थान
  • व जागरण के अग्रदूत-दीपयज्ञ
  • सदाशयता का पक्षधर वातावरण बनाएँ
  • VigyapanSuchana
  • “मुक्ति-सन्देश”
  • मुक्ति-सन्देश (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj