• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः
    • संस्कृति को समर्पित अर्घ्य
    • चैतन्य सत्ता के इशारे पर चल रहे सृष्टि के क्रिया-कलाप
    • महाक्रान्ति नारी ही करेगी
    • कहीं हमारा चिन्तन बौनेपन का शिकार तो नहीं
    • बाबू राजेन्द्रप्रसाद की कर्तव्यपरायणता (Kahani)
    • मृत संजीवनी ने दिलाया एक नगरवधू को
    • योग जोड़ता हमें ब्रह्माण्ड रूपी शक्तिशाली सागर से
    • रंग और उल्लास का पर्व-होली
    • विनम्रता (Kahani)
    • मानवी मस्तिष्क विलक्षणताओं का जखीरा
    • फलदायिनी गायत्री महाशक्ति की अभियान-साधना
    • समाज सेवा बाद में- पहले आत्मसुधार
    • Quotation
    • बुद्धिवाद के इस युग में जानें, दाम्पत्य के सही व्यवहार को
    • मरणोत्तर जीवन-तथ्य एवं सत्य (Kahani)
    • एक संत जन्मा आविष्कार के साथ
    • विविधता से भरी प्रकृति के ये परोक्ष अनुदान
    • अब शरीर की लय व ताल पर टिका होगा मरीजों का हाल
    • चिन्तन परिष्कृत हो तो ही परमात्मा का प्रवेश संभव
    • भारभूत बनकर क्यों जीते हैं आप?
    • असावधानी (Kahani)
    • ये चित्र-विचित्र विवाह व उनकी प्रथा-परम्पराएँ
    • विकास तो हो, पर इस कीमत पर नहीं
    • अजब तेरी दुनिया-विचित्र मेरी सृष्टि
    • चतुर्भुज प्रेम (Kahani)
    • जड़ें मन में, रोग तन में
    • प्रतिकूलताओं में एक ही आशा की किरण- प्रार्थना
    • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी- - उपासना, साधना व आराधना
    • सम्पत्ति के गुलाम (Kahani)
    • हरी बाबा का बाँध
    • Quotation
    • टहलना हर दृष्टि से लाभदायक है
    • श्रम देवता की प्रतिष्ठा
    • महाकाल का पुरुषार्थ हो रहा है कटिबद्ध
    • मन का मैल (Kahani)
    • VigyapanSuchana
    • अपनों से अपनी बात-1 - युगपरिवर्तन की अदृश्य, किंतु अद्भुत प्रक्रिया
    • अपनों से अपनी बात-2 - आपातकाल की वेला में एक विराट भागीरथी पुरुषार्थ
    • गृहस्थ एक तपोवन (Kahani)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः
    • संस्कृति को समर्पित अर्घ्य
    • चैतन्य सत्ता के इशारे पर चल रहे सृष्टि के क्रिया-कलाप
    • महाक्रान्ति नारी ही करेगी
    • कहीं हमारा चिन्तन बौनेपन का शिकार तो नहीं
    • बाबू राजेन्द्रप्रसाद की कर्तव्यपरायणता (Kahani)
    • मृत संजीवनी ने दिलाया एक नगरवधू को
    • योग जोड़ता हमें ब्रह्माण्ड रूपी शक्तिशाली सागर से
    • रंग और उल्लास का पर्व-होली
    • विनम्रता (Kahani)
    • मानवी मस्तिष्क विलक्षणताओं का जखीरा
    • फलदायिनी गायत्री महाशक्ति की अभियान-साधना
    • समाज सेवा बाद में- पहले आत्मसुधार
    • Quotation
    • बुद्धिवाद के इस युग में जानें, दाम्पत्य के सही व्यवहार को
    • मरणोत्तर जीवन-तथ्य एवं सत्य (Kahani)
    • एक संत जन्मा आविष्कार के साथ
    • विविधता से भरी प्रकृति के ये परोक्ष अनुदान
    • अब शरीर की लय व ताल पर टिका होगा मरीजों का हाल
    • चिन्तन परिष्कृत हो तो ही परमात्मा का प्रवेश संभव
    • भारभूत बनकर क्यों जीते हैं आप?
    • असावधानी (Kahani)
    • ये चित्र-विचित्र विवाह व उनकी प्रथा-परम्पराएँ
    • विकास तो हो, पर इस कीमत पर नहीं
    • अजब तेरी दुनिया-विचित्र मेरी सृष्टि
    • चतुर्भुज प्रेम (Kahani)
    • जड़ें मन में, रोग तन में
    • प्रतिकूलताओं में एक ही आशा की किरण- प्रार्थना
    • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी- - उपासना, साधना व आराधना
    • सम्पत्ति के गुलाम (Kahani)
    • हरी बाबा का बाँध
    • Quotation
    • टहलना हर दृष्टि से लाभदायक है
    • श्रम देवता की प्रतिष्ठा
    • महाकाल का पुरुषार्थ हो रहा है कटिबद्ध
    • मन का मैल (Kahani)
    • VigyapanSuchana
    • अपनों से अपनी बात-1 - युगपरिवर्तन की अदृश्य, किंतु अद्भुत प्रक्रिया
    • अपनों से अपनी बात-2 - आपातकाल की वेला में एक विराट भागीरथी पुरुषार्थ
    • गृहस्थ एक तपोवन (Kahani)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1998 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


श्रम देवता की प्रतिष्ठा

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 33 35 Last
आप! दायें हाथ से गालों पर लुढ़क आये आँसुओं को पोंछने का प्रयास करते हुए उन तीनों महिलाओं के मुख से लगभग एक साथ यह शब्द निकला। आश्चर्य के आवेश में सिसकियाँ थमने लगी थीं। पास खड़े बच्चे भी उसे सूनी निगाहों से निहार रहे थे। पड़ोसियों की भी लगभग ऐसी ही कुछ दशा थी। उनके आने की खबर सुनकर प्रातःकाल से ही मजदूरों की इस बस्ती में उथल-पुथल थी। ऐसा नहीं आज से पहले वह यहाँ आये नहीं हों। वे तो इन सभी के अपने थे। सबसे उनका सघन अपनत्व था। इसके बावजूद उनको इस रूप में कोई नहीं जानता था। नहीं तो भला इतना आश्चर्य क्यों?

उनके यहाँ पर इस रूप में आने का कारण था-कोलम्बिया स्टेट की एक एस्बेस्ट्स फैक्ट्री में दुर्घटना हो जाना। कुछ ही दिन पहले हुई इस घटना में तीन श्रमिकों को अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ा। श्रमिक दिन भर लोहे की दैत्य जैसी मशीनों के साथ जी-झोंककर काम करता हैं, तब कहीं परिवार की गाड़ी खींचता हैं। उसकी परिवार रूपी मोटर में उसके श्रम का ईंधन जलता है, तो वह चलती है। उन अकाल कवलित श्रमिकों की पत्नियाँ उनके काम से लौटने की प्रतीक्षा कर रही थीं। बच्चे अपने आप को आश्वस्त कर रहे थे कि पापा आने वाले हैं, फिर सब मिलकर साथ खाना खायेंगे। किंतु उन्हें उनके पिता के स्थान पर उनकी मृत्यु की हृदयवेध देने वाली सूचना मिली। क्रूरकाल के एक झोंके ने उनकी दुनिया में अँधेरे की एक चादर तानकर रख दी। कितने समर्थ हाथ उनके आँसू पोंछने के लिए बढ़ें? कौन इन सबके प्राणों की आकुलता का शमन करे। इसी बीच सबने सुना कि स्वयं अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक उनके दुःख सुनने आने वाले हैं। संवाद ने घाव पर मरहम लगाया। प्राणों का उफान एकबारगी थमा। एक आशा बँधी कि सहायता मिलेगी। सोच रखा था कि जो अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का महानिदेशक है, कितना रौब-दाब होगा उसका कितनी शान-शौकत से रहता होगा? रहे भी क्यों न?

सामने आने पर आँखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। अरे यही! यह तो उन्हीं के पतियों के साथ फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। सामान्य मजदूर जिसे न तो प्रमोशन की परवाह है और न डिमोशन का भय। घर में कई बार आना-जाना भी हुआ था। हँसमुख स्वभाव। छह फीट का हट्टा-कट्टा गोरा शरीर। श्रम के प्रकाश से प्रदीप्त आँखें। सामान्य मजदूर और अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का महानिदेशक। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या कहें? उस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे समय थम गया। एक अपूर्व ठहराव....

“बहिनो! मुझे आने में कुछ देर हो गयी, क्षमा करना।” संबोधन उन तीनों महिलाओं की ओर था। वाणी ने समय को गति दी, ठहराव भंग हुआ। “भाई साहब आप तो अपने हैं, मैंने तो कुछ और सुना था।” कहने वाली के नेत्रों से अभी आश्चर्य की चमक धुली नहीं थी।

“इण्टरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन के डायरेक्टर जनरल यही न।” पास खड़े एक साथी ने मुसकराते हुए कहा-”ये यह भी हैं और यहाँ के विश्वविद्यालय के वाद-विवाद दल के शीर्षस्थ वक्ता तथा एक वकील भी। याद है न न्यूजर्सी की ड्राईक्लीनिंग इण्डस्ट्रीज का मुकदमा।”

इस के साथ ही जानकार लोगों को याद आ गयी वह घटना जब मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी सरकार को श्रमिक कानून बनवाने पड़े थे। उन्होंने न्यूजर्सी की ड्राईक्लीनिंग इण्डस्ट्रीज व न्यूयार्क के दुग्ध उद्योग के श्रमिकों के हित के लिए बिना फीस पैरवी की थी। अनेकों विभूतियों का स्वामी उच्चतम प्रतिभा से सम्पन्न रहने पर भी यह युवक साधारण मजदूर क्यों? इस प्रश्न ने सभी के मन को स्तब्ध कर दिया। इन महिलाओं को अपना दुःख भूल गया। अनेकों आँखें उस सामने खड़े मुसकरा रहे व्यक्ति में कुछ ढूंढ़ने की कोशिश करने लगीं।

“इतना सब होते हुए भी आप मजदूर क्यों हैं?” मन के मंथन से उभरी जिज्ञासा को प्रकट होने से रोका न जा सका। “मजदूरी मेरा बोझ नहीं शान है।” होंठों पर तैरती मुसकान की रेखा ने अनेकों के अंतर को छुआ। तनिक थमकर बोले-”जीवन के मंदिर में मैंने श्रमदेवता की प्रतिष्ठा की है।”

“श्रमदेवता की प्रतिष्ठा, श्रम और देवता।” समझ पाने का असफल प्रयत्न करते हुए अनेकों मुखों से बुदबुदाहट उभरी। “हाँ श्रम देवता है।” कथन में दृढ़ता थी। बात आगे बढ़ाते हुए वे बोले-”मानव ने अनादिकाल से इसकी आराधना की है। आज जो कुछ भी प्रगति, उन्नति, अच्छाई, विकास दिख रहा है सब कुछ इसी की आराधना का सुफल है।” सभी मौन थे। कोई कुछ कहता भी क्या? प्रत्यक्ष को भी क्या कभी प्रमाण की आवश्यकता पड़ती है? श्रमदेवता का अनुग्रह भाजन सामने जो खड़ा था। कुछ मिनट यों ही बीत गये। फिर वह संवेदनशील स्वर में बोला-”क्षमा कीजिए, मैं भी कहाँ अटक गया। आया था आपकी व्यथा को बँटाने और शुरू हो गयीं यह सब बातें। आप जो भी सहायता चाहें शीघ्र भिजवा दूँगा।”

“सहायता हो गयी भैया।” उनमें से एक महिला ने स्वस्थचित्त हो कहा। “कहाँ अभी तो।.....”

“आपने जो अभी श्रमदेवता की प्रतिष्ठा करने की बात सुझाई, वह किस सहायता से कम हैं? जब ईश्वर का दिया स्वस्थ शरीर और सबल मन हमारे पास है, तब कैसी सहायता? मन में एक संशय था सो भी दूर हुआ। अभी तक सोचती थी कि श्रमशील निकृष्ट होते हैं और श्रम न करने वाले उत्कृष्ट।”

“पर अब?” सभी का जिज्ञासा रूप में एक प्रश्न उभरा। “ सोच पलट गयी।”

“अच्छा।” तनिक आश्चर्य व्यक्त करते हुए उसने कहा-”सच कहें तो हम भविष्य में जीवन जीते हैं। आप सब विश्वास मानिये, शीघ्र ही मानव के भविष्य में ऐसा समय आयेगा, जब जीवन के मंदिर में प्रतिष्ठा योग्य एक ही देवता होगा-श्रम।” बात पूरी करने के साथ ही उसने घड़ी देखी, पास खड़े बच्चों के गाल थपथपाये। उन महिलाओं के हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फिर आने का वायदा करके चल पड़े। श्रमदेवता के यह एकनिष्ठ आराधक, जो 79 देशों के सम्मिलित अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक होकर भी कोलम्बिया की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते रहे-डेविड मोर्स थे।

First 33 35 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः
  • संस्कृति को समर्पित अर्घ्य
  • चैतन्य सत्ता के इशारे पर चल रहे सृष्टि के क्रिया-कलाप
  • महाक्रान्ति नारी ही करेगी
  • कहीं हमारा चिन्तन बौनेपन का शिकार तो नहीं
  • बाबू राजेन्द्रप्रसाद की कर्तव्यपरायणता (Kahani)
  • मृत संजीवनी ने दिलाया एक नगरवधू को
  • योग जोड़ता हमें ब्रह्माण्ड रूपी शक्तिशाली सागर से
  • रंग और उल्लास का पर्व-होली
  • विनम्रता (Kahani)
  • मानवी मस्तिष्क विलक्षणताओं का जखीरा
  • फलदायिनी गायत्री महाशक्ति की अभियान-साधना
  • समाज सेवा बाद में- पहले आत्मसुधार
  • Quotation
  • बुद्धिवाद के इस युग में जानें, दाम्पत्य के सही व्यवहार को
  • मरणोत्तर जीवन-तथ्य एवं सत्य (Kahani)
  • एक संत जन्मा आविष्कार के साथ
  • विविधता से भरी प्रकृति के ये परोक्ष अनुदान
  • अब शरीर की लय व ताल पर टिका होगा मरीजों का हाल
  • चिन्तन परिष्कृत हो तो ही परमात्मा का प्रवेश संभव
  • भारभूत बनकर क्यों जीते हैं आप?
  • असावधानी (Kahani)
  • ये चित्र-विचित्र विवाह व उनकी प्रथा-परम्पराएँ
  • विकास तो हो, पर इस कीमत पर नहीं
  • अजब तेरी दुनिया-विचित्र मेरी सृष्टि
  • चतुर्भुज प्रेम (Kahani)
  • जड़ें मन में, रोग तन में
  • प्रतिकूलताओं में एक ही आशा की किरण- प्रार्थना
  • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी- - उपासना, साधना व आराधना
  • सम्पत्ति के गुलाम (Kahani)
  • हरी बाबा का बाँध
  • Quotation
  • टहलना हर दृष्टि से लाभदायक है
  • श्रम देवता की प्रतिष्ठा
  • महाकाल का पुरुषार्थ हो रहा है कटिबद्ध
  • मन का मैल (Kahani)
  • VigyapanSuchana
  • अपनों से अपनी बात-1 - युगपरिवर्तन की अदृश्य, किंतु अद्भुत प्रक्रिया
  • अपनों से अपनी बात-2 - आपातकाल की वेला में एक विराट भागीरथी पुरुषार्थ
  • गृहस्थ एक तपोवन (Kahani)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj