• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • स्मरण और समर्पण
    • व्यक्तित्व-गठन के छह महत्वपूर्ण चरण
    • प्रयासों में सहायता मिली (kahani)
    • ध्यानं निर्विषयं मनः
    • बुद्धि नहीं, सद्बुद्धि को महत्व मिले
    • महामानव बना देता है (kahani)
    • अकर्मण्यता - एक विष
    • रामकृष्ण परमहंस (Kahani)
    • आत्मोत्कर्ष हेतु तपश्चर्या के दो पक्ष
    • दोष का भागीदार (kahani)
    • आवश्यकता है प्रेम के परिष्कार एवं सुख के आध्यात्मीकरण की
    • सतत दान देता रहा (kahani)
    • इनसान बस अपने को जान ले
    • लक्ष्य से भ्रष्ट (kahani)
    • प्रभु! जड़-चेतन में, रोम-रोम में शाँति दीजिए
    • Quotation
    • गलत प्रव्रज्या में शरण दुःखदाय है
    • कागावा देश का गाँधी (kahani)
    • भारत का इतिहास, महाकाल का प्रसाद है - गंगा
    • बड़ी जिम्मेदारिया (kahani)
    • VigyapanSuchana
    • मिली समय-प्रबंधन की सीख
    • पवित्र, उच्च विचारों से आप्लावित उपनिषदों का ज्ञान
    • प्रभु की भूख (kahani)
    • हम अपने भाव में शाँत हो भर जाएं
    • Quotation
    • आयुर्वेद-5 - प्रदर रोग निवारण हेतु यज्ञोपचार प्रक्रिया
    • स्वार्थ से ऊपर उठकर पारिवारिक उत्तरदायित्व (kahani)
    • समर्पण, विसर्जन, विलय का महापर्व
    • वृक्ष उद्बोधन से पथिक का समाधान (kahani)
    • गुरु पूर्णिमा (13 जुलाई, 2003)- - विशेष-जनम-जनम के साक्षी व साथी हैं हमारे गुरुदेव
    • श्रम के देवता की आराधना (kahani)
    • शिष्य संजीवनी-1 - समर्पित दृढ़ता से आरंभ होती है यह साधना
    • महाकवि माघ की उदारता (kahani)
    • अंतर्जगत की यात्रा का ज्ञान विज्ञान- - अभ्यास की सफलता हेतु कुछ अनिवार्य शर्तें
    • कृति हमेशा के लिए अमर बना गई(kahani)
    • गुरुगीता-12 - शिवभाव से करें नित्य सद्गुरु का ध्यान
    • स्वामी रामतीर्थ (kahani)
    • परमवंदनीया माताजी की मातृवाणी - गुरु को वरण करके तो देखिए
    • Kahani
    • युगागीता- 45 - योगेश्वर का प्रकाश स्तंभ बनने हेतु भावभरा आमंत्रण
    • VigyapanSuchana
    • चेतना की शिखर यात्रा-17 - सिद्धि के मार्ग पर संकल्प-1
    • Quotation
    • गुरुकथामृत-54 - सदगुरु के सदकै करूं, दिल अपनी का साछ
    • VigyapanSuchana
    • केंद्र के समाचार-विश्वव्यापी हलचलें- - क्या हो रहा है इन दिनों गायत्री परिवार में
    • अपनों से अपनी बात - कलातंत्र को परिष्कृत कर अब नई दिशा देनी है।
    • शिष्य की अभिव्यक्ति
    • शिष्य की अभिव्यक्ति (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • स्मरण और समर्पण
    • व्यक्तित्व-गठन के छह महत्वपूर्ण चरण
    • प्रयासों में सहायता मिली (kahani)
    • ध्यानं निर्विषयं मनः
    • बुद्धि नहीं, सद्बुद्धि को महत्व मिले
    • महामानव बना देता है (kahani)
    • अकर्मण्यता - एक विष
    • रामकृष्ण परमहंस (Kahani)
    • आत्मोत्कर्ष हेतु तपश्चर्या के दो पक्ष
    • दोष का भागीदार (kahani)
    • आवश्यकता है प्रेम के परिष्कार एवं सुख के आध्यात्मीकरण की
    • सतत दान देता रहा (kahani)
    • इनसान बस अपने को जान ले
    • लक्ष्य से भ्रष्ट (kahani)
    • प्रभु! जड़-चेतन में, रोम-रोम में शाँति दीजिए
    • Quotation
    • गलत प्रव्रज्या में शरण दुःखदाय है
    • कागावा देश का गाँधी (kahani)
    • भारत का इतिहास, महाकाल का प्रसाद है - गंगा
    • बड़ी जिम्मेदारिया (kahani)
    • VigyapanSuchana
    • मिली समय-प्रबंधन की सीख
    • पवित्र, उच्च विचारों से आप्लावित उपनिषदों का ज्ञान
    • प्रभु की भूख (kahani)
    • हम अपने भाव में शाँत हो भर जाएं
    • Quotation
    • आयुर्वेद-5 - प्रदर रोग निवारण हेतु यज्ञोपचार प्रक्रिया
    • स्वार्थ से ऊपर उठकर पारिवारिक उत्तरदायित्व (kahani)
    • समर्पण, विसर्जन, विलय का महापर्व
    • वृक्ष उद्बोधन से पथिक का समाधान (kahani)
    • गुरु पूर्णिमा (13 जुलाई, 2003)- - विशेष-जनम-जनम के साक्षी व साथी हैं हमारे गुरुदेव
    • श्रम के देवता की आराधना (kahani)
    • शिष्य संजीवनी-1 - समर्पित दृढ़ता से आरंभ होती है यह साधना
    • महाकवि माघ की उदारता (kahani)
    • अंतर्जगत की यात्रा का ज्ञान विज्ञान- - अभ्यास की सफलता हेतु कुछ अनिवार्य शर्तें
    • कृति हमेशा के लिए अमर बना गई(kahani)
    • गुरुगीता-12 - शिवभाव से करें नित्य सद्गुरु का ध्यान
    • स्वामी रामतीर्थ (kahani)
    • परमवंदनीया माताजी की मातृवाणी - गुरु को वरण करके तो देखिए
    • Kahani
    • युगागीता- 45 - योगेश्वर का प्रकाश स्तंभ बनने हेतु भावभरा आमंत्रण
    • VigyapanSuchana
    • चेतना की शिखर यात्रा-17 - सिद्धि के मार्ग पर संकल्प-1
    • Quotation
    • गुरुकथामृत-54 - सदगुरु के सदकै करूं, दिल अपनी का साछ
    • VigyapanSuchana
    • केंद्र के समाचार-विश्वव्यापी हलचलें- - क्या हो रहा है इन दिनों गायत्री परिवार में
    • अपनों से अपनी बात - कलातंत्र को परिष्कृत कर अब नई दिशा देनी है।
    • शिष्य की अभिव्यक्ति
    • शिष्य की अभिव्यक्ति (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 2003 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


गुरुगीता-12 - शिवभाव से करें नित्य सद्गुरु का ध्यान

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 36 38 Last
गुरुगीता सद्गुरु की महिमा का गायन है। सद्गुरु ही वह परम ज्योति है, जो मानव जीवन के अन्धेरे को दूर करती है। इसी के दिव्य प्रकाश से मानव चेतना प्रकाशित होती है। मानव को महामानव, देवमानव बनाते हुए उसे अयमात्मा ब्रह्म की अनुभूति देने वाले कृपालु सद्गुरु ही है। उन्हें नमन प्रभु को नमन है। गुरु नमन की भाव भरी साधना से जीवन के सभी तत्त्व, सभी सत्य अनायास ही सहज सुलभ हो जाते हैं। नमन-साधना की यह प्रक्रिया सहज-सुलभ होते हुए भी परम-दुर्लभ है। इसमें दुर्लभता उस गुरु तत्त्व के बोध की है, जो गहन-श्रद्धा से ही मिल पाता है। श्रद्धा परिपूर्ण और परिपक्व न हो तो सद्गुरु को सामान्य मानव समझने की भूल होती रहती है। श्रद्धा और समर्पण की सघनता में ही यह रहस्य समझ में आता है कि गुरुदेव मूर्त महेश्वर हैं। गुरु चेतना को नमन ही ब्राह्मी चेतना को नमन है।

पिछली गुरु भक्ति कथा में सद्गुरु के अनुरागी शिष्यों को इसकी अनुभूति कराने की चेष्टा की गई थी। इसमें यह बोध कराया गया था कि गुरुतत्त्व, परमात्म तत्त्व एवं सृष्टि तत्त्व अलग-अलग नहीं हैं। जिस परम सत्य के कारण जगत सत्य भासता है, वह गुरुवर के सिवा अन्य कुछ भी नहीं हैं। जिनके आनन्द से जगत आनन्द से आपूरित होता है- वे सच्चिदानन्द गुरुदेव ही हैं। जिनके प्रेम के कारण सभी में प्रीति की अनुभूति होती है, वे भावमय भगवान् सद्गुरु ही हैं। जिनकी चेतना से विश्व चेतन है। जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति आदि अवस्थाएँ जिनसे प्रकाशित हैं, सद्गुरु ही वह परम चेतन तत्त्व हैं। जिनके द्वारा ज्ञान मिलने से समस्त भेद दृष्टि समाप्त हो जाती है, वे सदाशिव गुरुदेव ही हैं। उनकी कृपा से ही ब्रह्मतत्त्व की अनुभूति होती है। ऐसे सर्वव्यापी, सर्वज्ञ, परम करुणामय सद्गुरु को छोड़कर भला और किसे नमन करें।

गुरु नमन की यह महिमा अनन्त और अपरिमित है। इसका विस्तार असीम है। इसके अगले क्रम को गुरुगीता के महामंत्रों में प्रकट करते हुए भगवान् महेश्वर जगन्माता भवानी से कहते हैं-

यस्य कारणरुपस्य कार्यरुपेण भाति यत्। कार्यकारणरुपाय तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ 41॥

नानारुपम् इदं सर्वं न केनाप्यस्ति भिन्नता। कार्यकारणता चैव तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ 42॥

यद्ध्रिंकमलद्वंद्वं द्वंद्वतापनिवारकम्। तारकं सर्वदाऽऽपद्म्यः श्रीगुरुं प्रणमाम्यहम्॥ 43॥

शिवे क्रुद्धे गुरुस्राता गुरौ क्रुद्धे शिवो न हि। तस्मार्त्सवप्रयत्नेन श्रीगुरुं शरणं व्रजेत्॥ 44॥

वन्दे गुरुपदद्वन्द्वं वां्मनश्चित्तगोचरम्। श्वेतरक्तप्रभाभिन्नं शिवशक्त्यात्मकं परम्॥ 45॥

सद्गुरु नमन के इन महामंत्रों में जीवन साधना का सार समाहित है। भगवान् सदाशिव की वाणी शिष्यों को बोध कराती है- कि ब्राह्मी चेतना से एकरूप गुरुदेव इस जगत् का परम कारण होने के साथ ही कारण रूप यह जगत् भी हैं। वे ही महाबीज हैं और वे ही महावट हैं। ऐसे कार्य-कारण रूपी सद्गुरु को नमन है॥41॥ इस संसार में यद्यपि ऊपरी तौर पर सब जगह भेद व भिन्नता दिखाई देती है। परन्तु तात्त्विक दृष्टि से ऐसा नहीं है। इस दृष्टि से तो कार्य-कारण की परमात्म चेतना के रूप में गुरुदेव ही सर्वत्र व्याप्त हैं। ऐसे सर्वव्यापी सद्गुरु को नमन है॥42॥ जिनके दोनों चरण कमल शिष्य के जीवन में आने वाले सभी द्वन्द्वों, सर्व विधि तापों और सब तरह की आपदाओं का निवारण करते हैं। उन श्री गुरु को मैं प्रणाम करता हूँ॥43॥ भगवान् भोलेनाथ स्वयं कहते हैं कि यदि शिव स्वयं क्रुद्ध हो जाएँ तो भी शिष्य का त्राण करने में सद्गुरु समर्थ हैं। परन्तु यदि गुरुदेव रुष्ट हो गए तो महारुद्र शिव भी उसकी रक्षा नहीं कर सकते। इसलिए सब तरह की कोशिश करके श्री गुरु की शरण में जाना चाहिए॥44॥ श्री गुरु के चरणों की महिमा मन-वाणी, चित्त व इन्द्रिय ज्ञान से परे है। श्वेत-अरुण प्रभा युक्त गुरु चरण कमल परम शिव व परा शक्ति का सहज वास स्थान हैं उनकी मैं बार-बार वन्दना करता हूँ॥45॥

गुरु नमन के इन महामंत्रों के भाव को सही ढंग से वही समझ सकते हैं, जिन्हें इस सत्य की अनुभूति हो चुकी है कि सद्गुरु चेतना एवं ब्राह्मी चेतना सर्वथा एक हैं। अपने गुरुदेव कोई और नहीं स्वयं देहधारी ब्रह्म हैं। इन महामंत्रों की व्याख्या को और अधिक सुस्पष्ट ढंग से समझने के लिए एक सत्य घटना का उल्लेख करना सम्भवतः अधिक उपयुक्त होगा। यह घटना बंगाल के महान् सन्त विजयकृष्ण गोस्वामी एवं उनके शिष्य कुलदानन्द ब्रह्मचारी के सम्बन्ध में है। महात्मा विजयकृष्ण गोस्वामी योग विभूतियों से सम्पन्न सिद्ध योगी थे। उनका सन्त जीवन अनेकों सन्तों व महान् देश भक्तों के लिए प्रेरक रहा है। उनके शिष्यों ने न केवल साधना जीवन में आश्चर्यजनक उपलब्धियाँ अर्जित की, अपितु कइयों ने राष्ट्रीय स्वाधीनता के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी। इन शिष्यों में कुलदानन्द ब्रह्मचारी उनके ऐसे शिष्य थे, जिन्होंने अपने तप और योग साधना से न केवल स्वयं को बल्कि अनेकों के जीवन को प्रकाशित किया।

कुलदानन्द ब्रह्मचारी ने अपनी डायरी में कई रहस्यमय साधना प्रसंग की चर्चा की है। ऐसी एक चर्चा उनके जीवन के उस कालखण्ड की है, जब वह गहरे साधना संघर्ष से गुजर रहे थे। काम वासना का प्रबल वेग उनके अन्तःकरण में रह-रहकर उद्वेग करता था। समझ में नहीं आता क्या करें? कैसे निबटे इस काम रूपी महाअसुर से। हारकर उन्होंने अपनी विकलता गुरुदेव से निवेदित की। अपनी व्यथा कहते हुए वह बिलख-बिलख कर रो पड़े। उनके आँसुओं से महात्मा विजय कृष्ण गोस्वामी के चरण भीग गए। उनकी इस विह्वलता से द्रवित होकर गोस्वामी जी ने उठाकर ढाँढस बंधाया और कहा- पुत्र! तुम रोते क्यों हो? गुरु के रहते उसके शिष्य को असहाय अनुभव करने की कोई जरूरत नहीं है। अपने सद्गुरु के रहते हुए यदि कोई शिष्य विवश अनुभव करता है तो उसके दो ही कारण हो सकते हैं, या तो उसका शिष्यत्व सच्चा नहीं है अथवा उसके गुरु की चेतना अभी भगवान् से एकाकार नहीं हुई है।

अपनी बातों को कहते हुए विजयकृष्ण गोस्वामी उठ कर खड़े हुए और दीवार पर लगी अलमारी से अपनी एक छोटी फोटो कुलदानन्द को थमाई। और बोले- बेटा! तुम शिव भाव से इस फोटो की नित्य पूजा करना। तुम्हें अपने जीवन की आन्तरिक व बाह्य आपदाओं से सुरक्षा मिलेगी। फोटो लेकर कुलदानन्द जी अपने निवास स्थान पर आ गए। और नित्य प्रति गुरुदेव के चित्र का पूजन करते हुए अपनी साधना में विलीन हो गए। साधना काल में ध्यान के पलों में एक दिन उन्हें अंतर्दर्शन हुआ कि सुषुम्ना नाड़ी में अपनी चेतना के एक अंश को प्रविष्ट कर गुरुदेव उनकी चेतना को ऊपर उठा रहे हैं। गुरु कृपा से उसी क्षण उनकी अन्तर्चेतना काम विकार से मुक्त हो गई। वह लिखते हैं कि फिर कभी उन्हें काम का प्रकोप नहीं हुआ।

इन्हीं दिनों उन्हें एक अन्य अनुभव भी हुआ। एक दिन साधना करते समय उनके कमरे की छत गिर पड़ी। जिस ढंग से छत गिरी उस तरह उन्हें दबकर मर जाना चाहिए था। परन्तु आश्चर्यजनक ढंग से जिस स्थान पर बैठे थे, उस स्थान पर छत का मलबा अधर में ही लटका रह गया। गुरु कृपा को अनुभव करते हुए पहले वह उठे, फिर गुरुदेव के चित्र को उठाया, और बाहर आ गए। इसी के साथ पूरी छत भी गिर गयी। साथ ही ध्यान आया उन्हें गुरुदेव का कथन जो उन्होंने फोटो देते हुए कहा था- पुत्र! मेरा यह चित्र तुम्हें आन्तरिक व बाह्य विपत्तियों से बचाएगा। और सचमुच ऐसा ही हुआ। गुरु कृपा से शिष्य को सब कुछ अनायास ही सुलभ हो जाता है। शिष्य वत्सल गुरुदेव के स्वरूप के बोध का यह क्रम अगले अंक में भी जारी रहेगा। तब तक शिष्यगण श्रद्धा भाव से सद्गुरु के नमन की साधना करते रहें।

First 36 38 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • स्मरण और समर्पण
  • व्यक्तित्व-गठन के छह महत्वपूर्ण चरण
  • प्रयासों में सहायता मिली (kahani)
  • ध्यानं निर्विषयं मनः
  • बुद्धि नहीं, सद्बुद्धि को महत्व मिले
  • महामानव बना देता है (kahani)
  • अकर्मण्यता - एक विष
  • रामकृष्ण परमहंस (Kahani)
  • आत्मोत्कर्ष हेतु तपश्चर्या के दो पक्ष
  • दोष का भागीदार (kahani)
  • आवश्यकता है प्रेम के परिष्कार एवं सुख के आध्यात्मीकरण की
  • सतत दान देता रहा (kahani)
  • इनसान बस अपने को जान ले
  • लक्ष्य से भ्रष्ट (kahani)
  • प्रभु! जड़-चेतन में, रोम-रोम में शाँति दीजिए
  • Quotation
  • गलत प्रव्रज्या में शरण दुःखदाय है
  • कागावा देश का गाँधी (kahani)
  • भारत का इतिहास, महाकाल का प्रसाद है - गंगा
  • बड़ी जिम्मेदारिया (kahani)
  • VigyapanSuchana
  • मिली समय-प्रबंधन की सीख
  • पवित्र, उच्च विचारों से आप्लावित उपनिषदों का ज्ञान
  • प्रभु की भूख (kahani)
  • हम अपने भाव में शाँत हो भर जाएं
  • Quotation
  • आयुर्वेद-5 - प्रदर रोग निवारण हेतु यज्ञोपचार प्रक्रिया
  • स्वार्थ से ऊपर उठकर पारिवारिक उत्तरदायित्व (kahani)
  • समर्पण, विसर्जन, विलय का महापर्व
  • वृक्ष उद्बोधन से पथिक का समाधान (kahani)
  • गुरु पूर्णिमा (13 जुलाई, 2003)- - विशेष-जनम-जनम के साक्षी व साथी हैं हमारे गुरुदेव
  • श्रम के देवता की आराधना (kahani)
  • शिष्य संजीवनी-1 - समर्पित दृढ़ता से आरंभ होती है यह साधना
  • महाकवि माघ की उदारता (kahani)
  • अंतर्जगत की यात्रा का ज्ञान विज्ञान- - अभ्यास की सफलता हेतु कुछ अनिवार्य शर्तें
  • कृति हमेशा के लिए अमर बना गई(kahani)
  • गुरुगीता-12 - शिवभाव से करें नित्य सद्गुरु का ध्यान
  • स्वामी रामतीर्थ (kahani)
  • परमवंदनीया माताजी की मातृवाणी - गुरु को वरण करके तो देखिए
  • Kahani
  • युगागीता- 45 - योगेश्वर का प्रकाश स्तंभ बनने हेतु भावभरा आमंत्रण
  • VigyapanSuchana
  • चेतना की शिखर यात्रा-17 - सिद्धि के मार्ग पर संकल्प-1
  • Quotation
  • गुरुकथामृत-54 - सदगुरु के सदकै करूं, दिल अपनी का साछ
  • VigyapanSuchana
  • केंद्र के समाचार-विश्वव्यापी हलचलें- - क्या हो रहा है इन दिनों गायत्री परिवार में
  • अपनों से अपनी बात - कलातंत्र को परिष्कृत कर अब नई दिशा देनी है।
  • शिष्य की अभिव्यक्ति
  • शिष्य की अभिव्यक्ति (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj