
यूरोप प्रवास के दौरान डेनमार्क में राजदूत महोदय से भेंट — सांस्कृतिक सहयोग एवं युग निर्माण संवाद
यूरोप प्रवास
कोपेनहेगन, डेनमार्क, 10 मई कोपेनहेगन
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि *आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी* ने अपने यूरोप प्रवास के अगले चरण में *कोपेनहेगन में भारत के राजदूत आदरणीय श्री मनीष प्रभात जी से सौजन्य भेंट* की। इस अवसर पर भारत और डेनमार्क के बीच सांस्कृतिक सहयोग को सशक्त करने, भारतीय मूल्यों और संस्कारों को प्रवासी भारतीयों में पुनर्स्थापित करने तथा जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के तहत वैश्विक स्तर पर युग निर्माण अभियान को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ।
भेंटवार्ता में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रदत्त वैश्विक संस्कृति के पुनर्जागरण हेतु किए जा रहे अभियानों की जानकारी साझा की। साथ ही, प्रवासी भारतीय समुदाय में एकात्मता, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और भारतीय संस्कृति के प्रकाश को और व्यापक रूप से फैलाने हेतु मिशन की योजनाओं का भी उल्लेख किया।
आदरणीय श्री मनीष प्रभात जी ने मिशन द्वारा किए जा रहे इस सांस्कृतिक और नैतिक पुनर्जागरण प्रयासों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरक पहल बताया। भेंट का यह संवाद भारत और डेनमार्क के बीच सांस्कृतिक सेतु को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।