दीपों की लौ से आलोकित हुआ लंदन : विश्वशांति एवं भारत की सुरक्षा हेतु दिव्य दीप यज्ञ सम्पन्न

“सर्वे भवन्तु सुखिनः… सर्वे सन्तु निरामयाः।”
उक्त दिव्य प्रार्थना के साथ लंदन स्थित मंधाता हॉल में एक विशेष दीप यज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। विश्वशांति तथा भारत की सुरक्षा की सामूहिक भावना के साथ सम्पन्न इस यज्ञ में दीपों की शुभ्र ज्योति ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दिव्यता से आलोकित कर दिया।
यह दिव्य आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार के अंतरराष्ट्रीय प्रवास के अंतर्गत सम्पन्न हुआ, जिसकी गरिमामयी उपस्थिति देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने प्रदान की। उन्होंने अपने प्रेरणाप्रद उद्बोधन में गायत्री यज्ञ को मानव मात्र के कल्याण का माध्यम बताते हुए उपस्थित साधकों का मार्गदर्शन किया।
ब्रिटेन के विभिन्न नगरों से पधारे सैकड़ों गायत्री परिजन इस आयोजन में सपरिवार उपस्थित हुए। दीप यज्ञ के माध्यम से सभी ने विश्वशांति के साथ-साथ भारतवर्ष की सुरक्षा हेतु विशेष आहुतियाँ अर्पित कीं तथा यह संकल्प लिया कि वे नित्य सामूहिक साधना द्वारा राष्ट्ररक्षा एवं वैश्विक कल्याण हेतु अपने जीवन को समर्पित करेंगे।
परम पूज्य गुरुदेव के पावन विचारों से अनुप्राणित यह आयोजन केवल एक यज्ञ न होकर भारतीय संस्कृति, साधना, और समर्पण का जीवंत उत्सव बन गया।
Recent Post
.jpg)
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 90): शान्तिकुञ्ज में गायत्री तीर्थ की स्थापना
मथ...
.jpg)
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 89): तीसरी हिमालययात्रा— ऋषिपरंपरा का बीजारोपण
हरिद्वार रहकर हमें क्या करना है और मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का समाधान कैसे करना है? यह हमें ऊपर बताए निर्देशों के अनुसार हमसे विस्तारपूर्वक बता दिया गया। सभी बातें ...
.jpg)
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 88): तीसरी हिमालययात्रा— ऋषिपरंपरा का बीजारोपण
&l...
.jpg)
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 87): तीसरी हिमालययात्रा— ऋषिपरंपरा का बीजारोपण
&n...
.jpg)
.jpg)
.gif)


