• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • हम श्रेष्ठ योद्धा की भूमिका निबाहें
    • जब जाग जाती हैं अतींद्रिय शक्तियाँ तब
    • क्या स्वप्न अचेतन का भटकाव मात्र है
    • Quotation
    • आत्मावलम्बन (Kahani)
    • सदी के अंतिम स्वतंत्रता दिवस पर करें कुछ आत्मचिंतन
    • Quotation
    • आरुणि की परीक्षा (Kahani)
    • ध्यान से बड़ा नहीं-कोई भी नशा
    • कुरूप कुबेर (Kahani)
    • लिखालिखी की है नहीं, देखादेखी बात
    • Quotation
    • वास्तुशास्त्र में ईशान कोण की महत्ता
    • Quotation
    • आत्मावलम्बी (Kahani)
    • नई सदी की भाग्य विधात्री होगी नारी
    • सूक्ष्मीकरण साधना (Kahani)
    • डरिए मत भूतों से, उनका अस्तित्व तो है ही
    • Quotation
    • आत्मा यथार्थ में पवित्र है (Kahani)
    • हँसिए-हँसाइए नहीं तो रोग आ घेरेगा
    • श्रावणी (28 अगस्त) पर विशेष - चमक उठे राष्ट्रीय स्वाभिमान का महासूर्य इस पर्व पर
    • जन हितैषी मनुष्य (Kahani)
    • बुद्धिमान मनुष्य की मूर्खता का परिणाम भोग रहे हैं हम
    • बिंदु में सिंधु समाया
    • गणेश दत्त सिंह (Kahani)
    • एक साहसिक भिड़ंत, जिसकी परिणति सुखद हुई
    • रामशास्त्री की ईमानदारी (Kahani)
    • कैसा हो हमारा आहार?
    • सच्चा विश्वास (kahani)
    • युगपुरुष की लेखनी से - पं. श्रीराम शर्मा आचार्य वांग्मय-अमृत कलश
    • VigyapanSuchana
    • युगशिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचें
    • श्रावणी पर्व का माहात्म्य एवं प्रेरणाएँ
    • VigyapanSuchana
    • युग गीता-4 - सद्गुरु के रूप में भगवान का वरण
    • VigyapanSuchana
    • हीरक जयंती की पूर्व वेला में श्रावण का संदेश - अमृतवाणी
    • गुरु- कथामृत- 1 - ‘पाती’ जिससे इसे मिशन की नींव रखी गई
    • उत्तम संपत्ति (Kahani)
    • यह हमारे राष्ट्र की अग्निपरीक्षा का है।
    • राष्ट्रधर्म पर युगद्रष्टा का चिंतन
    • Quotation
    • संस्कार एक औषधि
    • संस्कार एक औषधि (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • हम श्रेष्ठ योद्धा की भूमिका निबाहें
    • जब जाग जाती हैं अतींद्रिय शक्तियाँ तब
    • क्या स्वप्न अचेतन का भटकाव मात्र है
    • Quotation
    • आत्मावलम्बन (Kahani)
    • सदी के अंतिम स्वतंत्रता दिवस पर करें कुछ आत्मचिंतन
    • Quotation
    • आरुणि की परीक्षा (Kahani)
    • ध्यान से बड़ा नहीं-कोई भी नशा
    • कुरूप कुबेर (Kahani)
    • लिखालिखी की है नहीं, देखादेखी बात
    • Quotation
    • वास्तुशास्त्र में ईशान कोण की महत्ता
    • Quotation
    • आत्मावलम्बी (Kahani)
    • नई सदी की भाग्य विधात्री होगी नारी
    • सूक्ष्मीकरण साधना (Kahani)
    • डरिए मत भूतों से, उनका अस्तित्व तो है ही
    • Quotation
    • आत्मा यथार्थ में पवित्र है (Kahani)
    • हँसिए-हँसाइए नहीं तो रोग आ घेरेगा
    • श्रावणी (28 अगस्त) पर विशेष - चमक उठे राष्ट्रीय स्वाभिमान का महासूर्य इस पर्व पर
    • जन हितैषी मनुष्य (Kahani)
    • बुद्धिमान मनुष्य की मूर्खता का परिणाम भोग रहे हैं हम
    • बिंदु में सिंधु समाया
    • गणेश दत्त सिंह (Kahani)
    • एक साहसिक भिड़ंत, जिसकी परिणति सुखद हुई
    • रामशास्त्री की ईमानदारी (Kahani)
    • कैसा हो हमारा आहार?
    • सच्चा विश्वास (kahani)
    • युगपुरुष की लेखनी से - पं. श्रीराम शर्मा आचार्य वांग्मय-अमृत कलश
    • VigyapanSuchana
    • युगशिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचें
    • श्रावणी पर्व का माहात्म्य एवं प्रेरणाएँ
    • VigyapanSuchana
    • युग गीता-4 - सद्गुरु के रूप में भगवान का वरण
    • VigyapanSuchana
    • हीरक जयंती की पूर्व वेला में श्रावण का संदेश - अमृतवाणी
    • गुरु- कथामृत- 1 - ‘पाती’ जिससे इसे मिशन की नींव रखी गई
    • उत्तम संपत्ति (Kahani)
    • यह हमारे राष्ट्र की अग्निपरीक्षा का है।
    • राष्ट्रधर्म पर युगद्रष्टा का चिंतन
    • Quotation
    • संस्कार एक औषधि
    • संस्कार एक औषधि (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1999 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


हीरक जयंती की पूर्व वेला में श्रावण का संदेश - अमृतवाणी

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 37 39 Last
परमपूज्य गुरुदेव का यह श्रावणी संदेश बड़ा मार्मिक एवं सामयिक है। आज मानव जाति जिन परिस्थितियों से जूझ रही है-संगठनात्मक स्तर पर जो हलचलें राष्ट्र भर में दिखाई देती है, उनमें यदि किसी को-शासनतंत्र को भी आशा है तो गायत्री परिवार से ही। परमपूज्य गुरुदेव ने सूक्ष्मीकरण अवधि के प्रथम वर्ष में अपनी हीरक जयंती की घोषणा की थी। यह 1984 में मनायी गयी थी। उसी की पूर्व वेला में गुरुदक्षिणा के रूप में उन्होंने दस हजार हीरों की जीवनदानी नररत्नों की माला पहनने की बात कहीं थी। उसके बाद प्रायः पंद्रह वर्ष बीतने को आते हैं। क्या हम जब भी उनकी इस आकांक्षा को पूरा नहीं कर सकेंगे? क्या अभी भी अपने पारिवारिक दायित्वों के पूरा हो जाने पर भी कई प्रकार के बहाने बताकर बचते रहेंगे? देवसंस्कृति के विश्वविद्यालय स्तर की स्थापना की पूर्व वेला में आवश्यकता है ऐसे प्राणवानों की, जो गुरु की पीड़ा को समझ सकें। पढ़े अमृतवाणी।

गायत्री मंत्र हमारे साथ बोलें ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।

देवियो, भाइयो! आज रक्षा बंधन का सामूहिक पर्व है यह संकल्प का पर्व है, कर्तव्य-निर्धारण का पर्व है। आज हमारे ध्यान के दो केंद्र है-एक तो भगवान जो हमें धक्का देता रहता है और आगे बढ़ाता रहता है। दूसरा भगवान-आप लोग हैं, जो हमारे कंधे से कंधा मिलाकर चलते है। एक भगवान निराकार है तथा दूसरा साकार है आप साकार भगवान है जो हमारे कदम से कदम मिलाकर चलते है। हमारी बातों को मानते है तथा श्रम करते हमारे क्रिया–कलापों में शामिल रहते है। आज हमारी इच्छा हुई कि आपसे अपने मन की बातें, जी की बातें करूँ। तो महाराज जी आप अपना कुशल समाचार बताएँ।

मित्रो! हमारे ऊपर भगवान की छाया है और जब तक वह बनी रहेगी, हमारा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। स्वास्थ्य हमारा ठीक है थोड़े दिन पहले एक पगले व्यक्ति द्वारा वार करने के कारण कुछ चोट लग गयी थी, अब वह ठीक हैं। सेहत हमारी ठीक है और कुछ कमी रह जाएगी। तो आप लोग कदम बढ़ा देंगे तो वह भी पूरी हो जाएगी। हमने अब तक बहुत काम किया है।अभी हमारे सामने तो आपको पता नहीं चलता है, परंतु बाद में पता चलेगा कि हमने काफी काम किया है हमने पेपर बाजी भी नहीं, विज्ञापन भी नहीं किया और भी कुछ नहीं किया, परन्तु फिर भी हमने इतना काम कर लिया जितना किसी संस्था ने नहीं किया। न केवल हिंदुस्तान में वरन् उसके बाहर भी बहुत काम किया है। हमने ठोस काम किया है।

मित्रो! हम से मतलब आप सबके द्वारा है। आप हमारे मित्र है, सहयोगी है। हम एवं आपने मिलकर बहुत कड़ा काम किया है एकाकी भगवान के लिए भी यह संभव नहीं था। गाँधी जी ने भी अकेले स्वतंत्रता संग्राम नहीं लड़ा था। उनके साथ भी एक सत्याग्रही सेना थी। उसके माध्यम से ही आंदोलन चलाया तथा अँगरेजों को इस देश से खदेड़ बाहर किया एवं भारत को आजाद कराया। भगवान बुद्ध के लिए भी अकेले धर्मचक्र प्रवर्तन संभव नहीं था उन्होंने एक लाख परिव्राजक बनाए ओर उनके माध्यम से उन्होंने विचारों को जन जन तक पहुँचाया। विनोबा ने भूदान का कार्य भी अनेक सर्वोदयी कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया था।

भगवान राम ने समुद्र को पाटने एवं रावण पर विजय प्राप्त करने का कार्य क्या अकेला ही किया था? नहीं उसे उन्होंने हनुमान अंगद नल-नील आदि बानर एवं भालुओं के सहयोग से पूरा किया था भगवान कृष्ण ने महाभारत यानी ग्रेटर इंडिया का कार्य क्या स्वयं अकेले किया था? नहीं यह संभव नहीं थी। तो क्या गोवर्धन उन्होंने स्वयं उठा लिया था? नहीं, यह भी संभव नहीं था। यह सब कार्य उन्होंने ग्वाल-बालों के सहयोग से पूरा किया।

जगत की परंपरा को जाग्रत एवं जीवंत बनाए रखने के लिए हमने भी एक संगठन बनाया। आप हमारे साथी एवं सहयोगी हैं आपको हमने बहुत मुश्किल से ढूँढ़ा है। आपने तो सोचा होगा कि हम पत्रिका के ग्राहक बन गए और गुरुजी के हो गए। नहीं बेटे हमने आपको हिलाया है झकझोरा है प्रेरणा दी है, तब आप आए है। आपको हमने बुलाया है। हमने आपके पहले जन्म की बात पर विचार किया, जिसमें देखा कि इनमें संस्कार है। जो भगवान का काम के सकते हैं, उन्हें हमने जगाया है। बहुत से बाबा जी आते हैं। और न जाने क्या क्या बातें बतला जाते है। और न जाने क्या-क्या बातें बतला जाते हैं। उनकी बातों को कोई सुनता भी नहीं है परंतु हमारे बारे में आपने हमारी बातों को ध्यान से सुना, हृदय में धारणा किया। इसके साथ ही उसे क्रिया में परिणत करने के लिए भी अपना समय, श्रम व अक्ल लगाने के लिए तैयार हो गए और लगा रहे हैं। यह बहुत प्रसन्नता की बात है। यह हमारे प्रयास के साथ ही साथ आपके पूर्व जन्म के संस्कार की ही फल है।

मित्रो! शेर का एक बच्चा भेड़ों के बीच में चला गया था और अपने स्वरूप को भूल गया था जब एक शेर ने उसे उसकी छाया दिखाई और उसका स्वरूप दिखलाया तो वह जाग्रत हो गया। हम एवं आप दोनों सिंह हैं भेड़ वह होता है जो चौबीस घंटे पेट और प्रजनन की बात करता है केवल अपनी औलाद की बात सोचता है। आप इससे आगे है। आपके सहयोग से ही यह मिशन आगे बढ़ पाया है हमने आपको ढूँढ़ निकाला है। और मोतियों को चुन-चुनकर इकट्ठा किया है। मोती इसी तरह सड़क पर नहीं पड़ा था जो हमने केवल चुन लिया है। हमने काफी आपकी बड़ी मुश्किल से जोड़ पाए है हम आपको हमसे जुड़ा कहा चाहिए।

साथियो! आजकल हम सूक्ष्मीकरण साधना में है। उसके समाधान के लिए हमें बड़ा काम करना है आगे खुशहाली लाने के लिए हमें प्रयास करना है। यह प्रयास भगीरथ का गंगा अवतरण एवं दधीचि की हड्डी से वज्र बनाने से कम नहीं है जो असुरता को समाप्त करने के लिए आवश्यक है। हमारा प्रयास उसी स्तर का है। इस महान कार्य को जब हम कर रहे है तो आपको हमारा सहयोगी एवं सहभागी अवश्य बनना चाहिए। आपको बनाना ही पड़ेगा, चाहे आप मन से कें या बिना मन से।

आपको इसमें क्या करना पड़ेगा? हमने आपको दो काम बतलाए थे। आपको हमने आपको दो काम बतलाए थे। आपको हमने एक बात यह कही थी कि सूर्योदय के समय एक माला गायत्री महामंत्र का जप आपको अवश्य करना चाहिए, ताकि हमारे इस महापुरश्चरण को-इस योजना को बल मिले। दूसरा हमने आपको यह कहा था कि आपको जब हमसे बेतार का तार लगा लें। सूर्योदय के एक घंटे पहले से सूर्योदय के एक घंटे बाद तक जब आप हमारा चिंतन करेंगे तो आपको हमारा संदेश मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलेगा। इसके अलावा हम आपसे और क्या चाहेंगे। आप हमारे बच्चे है, हम जो कर रहे है। वह आप करें यही हमारी इच्छा है। हम जिस परंपरा चले है, आपको भी उसी पर चलना चाहिए।

मित्रो, हमने ऋषि परंपरा को ग्रहण किया है हमने साधु-ब्राह्मण का संत का जीवन ग्रहण किया है आपको भी वही ग्रहण करना चाहिए। संत वह तो दुनिया को हिला दे। गाँधी रामकृष्ण परमहंस विवेकानंद संत थे, जिन्होंने दुनिया को हिला दिया था। आपको भी वैसा ही बनने का प्रयास करना चाहिए। ब्राह्मण अपरिग्रही होता है तथा संत सेवाभावी होता है आपको इन दोनों परंपराओं को कायम रखना चाहिए। हमने यही रास्ता अपनाया है। आप से जितना संभव हो, इसी परंपरा को अपनाने का प्रयास करें। आप अपनी निजी महत्त्वाकाँक्षा कम होनी चाहिए। आपकी इच्छा कम होनी चाहिए। हिन्दुस्तान के आम नागरिक की तरह आपका जीवन होना चाहिए। आपको अपने परिवार को ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए। जो है, उनमें से प्रत्येक सदस्य को स्वावलंबी बनाने का प्रयास करें। इससे आपको व उनको दोनों को प्रसन्नता होगी। यदि आप ऐसा कर सकेंगे। तो ही हमारे साथ चल चल सकेंगे।

अभी तो आप इस समय हमारे साथ जब उत्साह आता है तो चलने लगते हैं ओर जब उत्साह कम हो जाता है तो मगर की तरह पानी में जा बैठते है। यह पानी के बुलबुले की तरह से काम करना क्या कोई शान की बात है? अगर चलना है तो फिर चलना ही है, रुकना नहीं। यही शान की बात होगी। हमारे गुरु ने हमारी शान रखी, हम आपकी शान रखेंगे। आप हमारी जिंदगी को देखिए, गाँधी जी की जिंदगी को देखिए, अन्य संतों की जिन्दगी को देखिए, अन्य संतों की जिंदगी को देखिए, जिन्होंने जो संकल्प लिया जो लक्ष्य बनाया उसके लिए जीवन के अंत तक डटे रहे। बीच-बीच में वह भागे नहीं है। अगर बीच-बीच में वह व्यक्ति भागेगा तो वह वापस कैसे आएगा? महापुरुष आखिरी दम तक अपने उद्देश्य पर डटे रहे, संकल्प पर अडिग रहे अपने स्थान पर बने रहे। वे बीच में भागे नहीं है। अगर बीच में भागोगे तो काम कैसे बनेगा? इससे बड़ी मुसीबत होगी। अगर कोई बैल मारने आएगा तो आप गोबर करने लगेंगे, तो काम कैसे चलेगा? आपको उत्साह आता है, उमंग आती है तो आप काम करते है और जब आपकी हवा निकल जाती है तो आप चुपचाप हो जाते हैं। इससे काम कैसे चलेगा? अगर किसी काम को कीजिए तो पूरा कीजिए। थोड़ा-सा काम करने से क्या फायदा?

मित्रो! हमने तो हमेशा अर्जुन की तरह तीर की नोंक तथा चिड़िया की आँखें ही देखी है। हमेशा हमें अपना लक्ष्य दिखलाई पड़ा है। आपको भी जितना बन पड़े, त्याग करना चाहिए परन्तु बीच में काम बंद करके भागना ठीक नहीं है। ढीला-पोला होने में फायदा नहीं है। शानदार आदमी एकनिष्ठ रहते है, एक जैसे रहते है। आपसे भी जितना बने, मिशन के लिए त्याग करें महाकाल के लिए त्याग करें। हमारा एक ही निवेदन है कि नवयुग लाने के लिए जनमानस का परिष्कार करना है। इसके लिए आपको बढ़ चढ़कर काम करना है। आपको मुस्तैदी का जीवन जीना चाहिए। आप वैसा बैल न बनें जो रास्ते में बैठ जाता है। आप एक निष्ठा से एक श्रद्धा से काम करें तथा लगें रहें। इससे आपका हमारा तथा मिशन तीनों का कल्याण है। हमने अपना सारा जीवन एक लक्ष्य के लिए नियोजित किया है, आप भी अपने सारे जीवन को एक लक्ष्य के लिए नियोजित कीजिए।

एक बात और आप से कहनी है कि अब मिशन की रजत जयंती होने वाली है। अब हम पचहत्तर साल के हो गए। अरे हम तो जब से यह सृष्टि बनी है तभी से काम कर रहे है और जब तक यह रहेगी, हमें काम करना है। हमारी मुक्ति नहीं होगी। इस संसार में जब तक सभी आदमी मुक्ति नहीं पा लेंगे, हमें मुक्ति की अभिलाषा नहीं है। इस दुनिया के सभी आदमी जब मुक्ति पा लेंगे तो हम सबसे आखिरी आदमी होंगे जो मुक्ति की अभिलाषा रखेंगे।

मित्रो! ये हीरक जयंती क्या बात है? जब आदमी पचहत्तर वर्ष का हो जाता है तो यह जयंती मनाई जाती है। जाता है साल में शताब्दी मनाई जाती है। अब हमारा यह स्थूल शरीर विद्रोह कर रहा है हम बहुत दिन जिएँगे नहीं, यह हमारी कामना नहीं है। अब हम सूक्ष्म एवं कारण शरीर में रहकर काम करना चाहते है अब हम पाँच कोषों से पाँच शरीरों से पाँच मोर्चों पर लड़ेंगे। हीरक जयंती वसंत पंचमी से शुरू हुआ है और अगले वर्ष तक यह मनाया जाएगा। हमारे पास ढेरों पत्र आए है कि गुरु जी हम आपका जुलूस निकालेंगे, प्रदर्शनी लगाएँगे। इसी तरह न जाने क्या-क्या पत्र आए है। हमने विचार किया कि हमें इस जयंती वर्ष में क्या करना चाहिए? हम यानी हमारे मिशन का विस्तार कैसे हो? जन चेतना को कैसे जगाया जाए?

हमने जुलूस आदि के लिए लोगों को मना कर दिया। इस धूम धड़ाका से कोई लाभ नहीं होगा। हमने एक सौ आठ व एक हजार आठ कुण्डीय तक यज्ञ किए, जो शानदार थे, लेकिन देखा कि उसके दो साल बाद लोग उसे भूल गए। इस तरह इस धूम धड़ाके से कोई लाभ नहीं होता है। अब उससे मेरा मन भर गया है अभी हम इन्हें नहीं मनाना चाहते। आपको हमारी बात मानना चाहिए। आगे जब जरूरी होगा, हम बता देंगे। अगर आप हमारी इच्छा के अनुसार मनाना चाहते हैं तो हमारी एक इच्छा रह गयी है। क्या रह गई है? फूल माला हमने ढेरों मन पहन लिए है। अब हमें जेवर पहनने की इच्छा है। हमारे पास ढेरों आदमी है। हमारा मन है कि अब हम कदम से कदम मिलाकर चलने वालों की ही माला पहनें। हमने गायत्री शक्तिपीठें बनाई थी। उस काम से भी अब मेरा मन भर गया है। अब केवल मंदिर बनकर रह गए है वहाँ जाग्रति की जनजागरण की कोई बात नहीं है। वहाँ एक देवी बैठी है, जिसकी सुबह शाम आरती हो जाती है। हो सकता है अगले दिनों रचनात्मक क्रिया−कलाप चलें उनका भी कायाकल्प हो, पर अभी तो सब देखकर हमें बहुत दुख होता है कि जनता के बहुत सारे पैसों को बर्बाद कर दिया गया व परिणाम स्वल्प ही हाथ आया।

हमारा मन है कि हमारे पास दस हजार ऐसे व्यक्ति हों जिनकी हम माला पहनें, जो हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। हमारी व उनकी एक आवाज हो, एक आवाज हो, एक ओर बढ़ते रहें। लगातार मिलकर लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। उन्हें किसी बात का डर या भय न हो। इस वर्ष हमारी इच्छा दस हजार हीरे का हार पहनने की है। अगर कोई व्यक्ति मरता है या फाँसी पर चढ़ाया जाता है तो उसकी एक इच्छा होती है जो पूरी की जाती है। जैसे किसी की इच्छा होती है कि हम मिठाई खाएँ तथा सिगरेट पिए तो उसकी इच्छा पूरी कर दी जाती है। हमारा भी मन है कि इस वर्ष हम दस हजार हीरों का हार पहनकर शहर में निकलें। जब हमारा जुलूस निकलें तो जनता यह समझे कि यह बहुत मालदार आदमी है। बहुत शानदार आदमी है, वजनदार आदमी है।

बेटे, आज मैं कबीर की तरह से पहेली कह बैठा। यहाँ दस हजार हीरों से मेरा मतलब है कि इस हजार ऐसे साथी हो जाए जो नियमित रूप से हमारे कार्य अर्थात् मिशन के लिए समयदान दे सकें। पैसे की इच्छा नहीं है। इसका मतलब यह है कि हमारे हाथ-पाँव मजबूत हो जाए। हाथ पाँव से हमारा मतलब आपसे है। आप हमारे चलते फिरते हाड़-माँस के शक्तिपीठ बन जाए। हमने जो उम्मीद शक्तिपीठों से लगाई थी, वह आप स्वयं पूरा करना शुरू कर दें। हमें ज्ञानरथ के लिए नौकर नहीं चाहिए। हमें इसके लिए आपका समयदान चाहिए। विवेकानन्द गाँधी विनोबा का काम स्वयं उन्होंने किया। इसी तरह यह काम आपको करने होंगे। आपके पास चौबीस घंटे है। आठ घंटे काम के लिए सात घंटे सोने के लिए पाँच घंटे नित्य काम के लिए रख लें तो भी नित्य काम के लिए रख लें तो भी आपके पास चार घंटे बचते है। आपको नियमित रूप से चार घंटे नित्य मिशन के लिए समाज के लिए, भगवान के लिए देना चाहिए।

समयदान आज की अनिवार्य आवश्यकता है। इसके लिए आपको समय निकालना ही चाहिए। मान लीजिए अगर आप बीमार हो जाए तो आपका समय बचेगा कि नहीं? आप यह समझे कि आप चार घंटे नित्य बीमार हो जाते है। आप कहेंगे कि गुरुजी हम किस काम के लिए समय दें जैसा कि मैंने कहा है कि जनजाग्रति के लिए और किसके लिए गुरु जी को पंखा झलने के लिए पैर दबाने के लिए बेटे हमें तो जनजाग्रति के लिए समय चाहिए। आप समय की माँग को पूरा की जिए। इस माँग से हमारा कान फटा जा रहा है, दिमाग पर बोझ-सा धरा है यह कार्य अकेले से पूरा नहीं हो सकता है। इस कार्य अकेले से पूरा आपसे समयदान चाहता हूँ। आप हमारे हाथ पैर बनें सहायक बनें। हमारा साहित्य घर-घर पहुँचाकर क्राँति कर दें। आपके चार घंटे से कम में तो बन ही नहीं सकता। अगर इतना बने तो फिर आप वही हल्ला गुल्ला करने वाले, जुलूस निकालने वाले बने रहें।

हरिश्चंद्र ने विश्वामित्र से एकलव्य ने द्रोणाचार्य से शिवाजी ने समर्थ गुरु रामदास से विवेकानन्द ने रामकृष्ण परमहंस से दीक्षा ली थी तथा गुरुदक्षिणा चुकायी थी। आपको भी गुरु-दक्षिणा के रूप में समय देना चाहिए। जनजाग्रति के लिए आपका समयदान हीरे-मोतियों से, जवाहरात से भी बढ़कर है। इससे कम में युगपरिवर्तन का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। आप हमारे बेटे हैं, साथी-सहयोगी हैं। आपसे यही अपेक्षा है, आशा है।

ॐ शान्ति

First 37 39 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • हम श्रेष्ठ योद्धा की भूमिका निबाहें
  • जब जाग जाती हैं अतींद्रिय शक्तियाँ तब
  • क्या स्वप्न अचेतन का भटकाव मात्र है
  • Quotation
  • आत्मावलम्बन (Kahani)
  • सदी के अंतिम स्वतंत्रता दिवस पर करें कुछ आत्मचिंतन
  • Quotation
  • आरुणि की परीक्षा (Kahani)
  • ध्यान से बड़ा नहीं-कोई भी नशा
  • कुरूप कुबेर (Kahani)
  • लिखालिखी की है नहीं, देखादेखी बात
  • Quotation
  • वास्तुशास्त्र में ईशान कोण की महत्ता
  • Quotation
  • आत्मावलम्बी (Kahani)
  • नई सदी की भाग्य विधात्री होगी नारी
  • सूक्ष्मीकरण साधना (Kahani)
  • डरिए मत भूतों से, उनका अस्तित्व तो है ही
  • Quotation
  • आत्मा यथार्थ में पवित्र है (Kahani)
  • हँसिए-हँसाइए नहीं तो रोग आ घेरेगा
  • श्रावणी (28 अगस्त) पर विशेष - चमक उठे राष्ट्रीय स्वाभिमान का महासूर्य इस पर्व पर
  • जन हितैषी मनुष्य (Kahani)
  • बुद्धिमान मनुष्य की मूर्खता का परिणाम भोग रहे हैं हम
  • बिंदु में सिंधु समाया
  • गणेश दत्त सिंह (Kahani)
  • एक साहसिक भिड़ंत, जिसकी परिणति सुखद हुई
  • रामशास्त्री की ईमानदारी (Kahani)
  • कैसा हो हमारा आहार?
  • सच्चा विश्वास (kahani)
  • युगपुरुष की लेखनी से - पं. श्रीराम शर्मा आचार्य वांग्मय-अमृत कलश
  • VigyapanSuchana
  • युगशिल्पी अहमन्यता के विषपान से बचें
  • श्रावणी पर्व का माहात्म्य एवं प्रेरणाएँ
  • VigyapanSuchana
  • युग गीता-4 - सद्गुरु के रूप में भगवान का वरण
  • VigyapanSuchana
  • हीरक जयंती की पूर्व वेला में श्रावण का संदेश - अमृतवाणी
  • गुरु- कथामृत- 1 - ‘पाती’ जिससे इसे मिशन की नींव रखी गई
  • उत्तम संपत्ति (Kahani)
  • यह हमारे राष्ट्र की अग्निपरीक्षा का है।
  • राष्ट्रधर्म पर युगद्रष्टा का चिंतन
  • Quotation
  • संस्कार एक औषधि
  • संस्कार एक औषधि (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj